Blog

  • पंजाबः कॉलेज के नजदीक दो गुटों मेंं खूनी टकराव, चली गोलियां

    पंजाबः कॉलेज के नजदीक दो गुटों मेंं खूनी टकराव, चली गोलियां

    संगरूरः पंजाब के संगरूर में दिन-दहाड़े गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी रणबीर कॉलेज के पास दो गुटों में झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले एक दूसरे पर डंडे बरसाए गए, फिर एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार युवक सरकारी कॉलेज के नजदीक दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान तेजधार हथियारों सहित आए युवकों ने दुकान पर बैठे युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान उक्त युवकों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायर किए। युवक ही हालत गंभीर होने के कारण उसे पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • पहाड़ों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ , लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    पहाड़ों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ , लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: नए साल के आगमन के बीच पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं। जिसके चलते मनाली में भारी जाम देखने को मिल रहा है। वहीं, कुल्लू में भी पर्यटकों की भारी तादाद देखने को मिली है। इसके अलावा गोवा और धर्मशाला में भी कुछ ऐसा ही नजारा है और शिमला शहर में हर दिन 3000 वाहन की एंट्री हो रही है। नया साल दस्तक देने के लिए तैयार है और इस समय उत्तर भारत के लगभग सभी हिल स्टेशनों पर सैलानियों की भारी भीड़ है। शिमला, कुल्लू, मनाली हर जगह भारी भीड़ है।

    वैष्णो देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। वैष्णो देवी धाम में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यहां पूरे इंतजाम किए गए हैं। निगरानी और भीड़ प्रबंधन के उद्देश्य से यात्रा ट्रैक और श्री माता वैष्णो देवी भवन पर 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक तीर्थयात्री को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (RFID) जारी किया जा रहा है। बिना कार्ड के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा नहीं करने दिया जा रहा है। बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।

  • जालंधरः ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत 

    जालंधरः ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत 

    जालंधर/वरुणः महानगर के नगरा गांव में जालंधर-फिरोजपुर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि उन्हें महिला की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पहुंचे।

    जहां स्थानीय लोगों से पता चला कि ट्रैक पर फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन आ रही थी इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • नए साल पर माता वैष्णो देवी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    नए साल पर माता वैष्णो देवी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    जम्मू: माता वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेकने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु नए साल की पूर्व संध्या पर कटरा पहुंच रहे हैं। शनिवार 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कटरा की त्रिकोटा पहाड़ी पर देखी गईं। वहीं, भारी भीड़ देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, रियासी जिला प्रशासन और पुलिस ने यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बता दें, यात्रा ट्रैक और भवन पर 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, प्रत्येक तीर्थयात्री को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (RFID) जारी किया जा रहा है।

    बिना RDID कार्ड के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा नहीं करने दिया जा रहा है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की मानें तो वो नए साल की शुरुआत माता के आशीर्वाद से करना चाहते हैं। बच्चों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले भक्तों को “जय माता दी” का जयकार लगाते हुए देखा जा रहे है। माता वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी मनीष कुमार ने कहा, ‘मुझे अच्छी अनुभूति हो रही है। मैं हर नए साल की पूर्व संध्या पर यहां आता हूं। मैं यहां 5-6 साल से माता देवी के दर्शन के लिए आ रहा हूं। मुझे अच्छा लग रहा है।’

    वहीं, एक अन्य भक्त पूनम शर्मा ने कहा, “मेरी कामना है कि ‘माता रानी’ सभी पर अपनी कृपा बरसाएं। सभी खुश रहें। नया साल अच्छा बीते और सभी के लिए खुशियां लेकर आए।” पंजाब से अपने परिवार के साथ आई श्रद्धालु रंजन ने सभी के लिए खुशियों की कामना की। मैं बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। भगवान सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, यही मेरी इच्छा है। मैं अपने परिवार के साथ यहां माता देवी के चरणों में नमन करने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं इस पूर्व संध्या पर सभी के लिए खुशी की कामना करता हूं।

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी 3 महीने में खा गए लाखों रुपए का खाना, देखें कॉपी 

    पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी 3 महीने में खा गए लाखों रुपए का खाना, देखें कॉपी 

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। जब से वह भारत वापिस आए हैं, तभी से विजिलेंस की राडार पर हैं। पूर्व सीएम चन्नी पर अब आरोप लगा हैं कि उन्होंने सरकारी मींटिग के दौरान 3 महीने में 60 लाख का खाना खाया हैं। इस बात का खुलासा आरटीआई के दौरान हुआ हैं। पूर्व सीएम चन्नी पर आरोप लगे हैं कि वह ताज होटल में स्पेशल थाली मंगवाते थे। 3 महीने तक 70 लोगों के लिए प्रति थली 3900 रुपए, 2500 रुपए का जूस पीने यानी 3 महीने में 60 लाख रुपए का खाना खाने के आरोप लगे हैं।

    चुनाव आचार संहिता दौरान 8 लाख की पार्टी करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दूसरी तरफ बठिंडा के जानकारी के अनुसार बठिंडा निवासी द्वारा पंजाब विजिलेंस डायरैक्टर को शिकायत दर्ज करवाई गई कि चमकौर साहिब में थीम पार्क का उद्घाटन किया था, जिसमे 1 करोड़ 47 लाख खर्चा आया था। आरोप है कि इसी खर्चे में चन्नी ने अपने बेटे की शादी के खर्चे को एडजस्ट किया था। बता दें कि कई सरकारों ने इस थीम मार्क को बनाने के लिए वादे किए गए थे लेकिन जब चन्नी मुख्यमंत्री बने तो चमकौर साहिब में थीम पार्क के उद्घाटन का फैसला किया गया। 

    वहीं दूसरी ओर पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने दास्तान-ए-शहादत के 1.47 करोड़ रुपए बेटे की शादी में एडजेस्टमेंट करने के आरोप को नकारा हैं। उन्होंने कहा कि वह घर में बना सादा खाना खाते हैं। उन्होंने न तो  कभी मीट खाया और न ही कभी शराब पी है न ही किसी को पिलाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझ कर फंसाने और सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश है। वहीं विरोधिया का कहना है कि पूर्व सीएम चन्नी पर लगे आरोपों का गहनता से जांच की जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी किया जा सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके। 

  • गगरेट पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले तीन युवक 30.98 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े 

    गगरेट पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले तीन युवक 30.98 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े 

     ऊना/सुशील पंडित: गगरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। गगरेट पुलिस ने अमृतसर(पंजाब) के रहने वाले तीन युवकों से 30.98 ग्राम चिट्टा कब्जे में लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती दोपहर गगरेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवबाड़ी पहुंची। पुलिस ने  पंजाब नंबर की खड़ी गाड़ी में तीन युवक बैठे देखे जोकि पुलिस को देख गाड़ी में भगाने लगे, परंतु पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन की तलाशी के दौरान इनोवा कार के डैशबोर्ड से 30.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। 

    आरोपित व्यक्तियों की पहचान महेंद्र सिंह (35) राजिंद्र सिंह (53) व जसविंदर सिंह(22) निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने डांस दौरान किया कुछ ऐसा, देख सब हुए हैरान, देखें वीडियो

    स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने डांस दौरान किया कुछ ऐसा, देख सब हुए हैरान, देखें वीडियो

    जयपुरः शादियों का सीजन शुरू होते ही नाच-गाने, रस्मों, हंसी-मजाक के वीडियो इंटरनेट पर आने लगते है। कई वीडियो देख लोग हैरान हो जाते हैं, तो कई इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, इन्हीं में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दूल्हा- दुल्हन डांस कर रहे हैं। आपने कई दूल्हा-दुल्हन को शादी में डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डांस करते हुए ये नया जोड़ा हादसे को शिकार हो जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    आप देख सकते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो दूल्हे ने दुल्हन को अपनी बांहों में भर रखा था। वे इस रोमेंटिक अंदाज में आंखों में आंखें डाले फोटोशूट कराने वाले थे कि उनके साथ हादसा हो जाता है। इस वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स और ढेरों कमेंट आ चुके हैं। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन को स्टेज पर फोटोशूट करवाना महंगा पड़ गया। दूल्हा- दुल्हन की एंट्री के बाद ये नया जोड़ा स्टेज पर फोटोशूट करवाने के लिए तैयार हो रहा था।

    इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन को बांहों में लेकर डांस पोज में आंखों में आंखे डालकर फोटो क्लिक करवाने वाला ही था कि दूल्हे का बैलेंस बिगड़ा गया और वह दुल्हन को लेकर जमीन पर धड़ाम करके गिर गया। वहीं, इस दौरान दूल्हे अपने लड़खड़ाते कदम संभलाते हुए गिरते-गिरते बचा। वहीं, इस वीडियो को वायरल करने पर लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि फोटोशूट के दौरान कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा कि भले ही दूल्हा दुल्हन गिर गए, लेकिन वे दोनों बहुत ही क्यूट हैं। ये वीडियो को देखकर वे दोनों हमेशा खूब हसेंगें।

  • इन स्कीम में होगी पहले से अधिक कमाई, मिलेगा इतने प्रतिशत ब्याज

    इन स्कीम में होगी पहले से अधिक कमाई, मिलेगा इतने प्रतिशत ब्याज

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से छोटी बचत योजनाओं की ब्याज में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका फायदा उन लोगों को अधिक होगा, जो बचत करने के लिए सरकारी बचत योजनाएं जैसे किसान विकास पत्र, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और पोस्ट की टर्म डिपाजिट पर निर्भर करते हैं।

    इस बढ़ोतरी के बाद जमाकर्ताओं को छोटी बचत योजनाओं पर आठ प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। 2022 में सरकार की ओर से सितंबर के बाद दिसंबर में लगातार दूसरी तिमाही में ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। इससे पहले सरकार ने आखिरी बार जनवरी 2019 में ब्याज दर में इजाफा किया गया था।

    छोटी बचत योजनाओं पर जनवरी- मार्च 2023 के लिए नई ब्याज दरें :- एक साल के टर्म डिपाजिट पर 6.6 प्रतिशत, दो साल के टर्म डिपाजिट पर 6.8 प्रतिशत, तीन साल के टर्म डिपाजिट पर 6.9 प्रतिशत, पांच साल के टर्म डिपाजिट पर 7.0 प्रतिशत, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स (NSC) पर 7.0 प्रतिशत, किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.2 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर 8.0 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। 

    सरकार ने इस बार छोटी बढ़त योजनाओं में पब्लिक प्रोविडेंड फंड, सुकन्या समृद्धि योजना और पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा की ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। मौजूदा समय में पब्लिक प्रोविडेंड फंड पर 7.1 प्रतिशत, सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत और पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा की ब्याज पर 5.8 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके इलावा आरबीआई की ओर से 2022 में महंगाई को कम करने के लिए पांच बार ब्याज दरों में इजाफा किया गया है, जिस कारण रेपो रेट 4 प्रतिशत से बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो गया है। इस वजह से देश में सरकारी और निजी बैंकों की ओर से एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया जा चुका है।

  • कपूरथलाः 3 बहनों के साथ हुआ भयानक हादसा, घर में पसरा मातम

    कपूरथलाः 3 बहनों के साथ हुआ भयानक हादसा, घर में पसरा मातम

    कपूरथलाः जिले के गांव भीला के नजदीक आज सुबह धुंध के कारण एक एक्टिवा तथा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक्टिवा सवार तीन बहनों में से एक की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली है एक्टिवा सवार तीनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।  

    जानकारी अनुसार गांव मेहमदवाल वासी तीन बहने अमनदीप कौर, कमलदीप कौर तथा पवनदीप कौर अपनी एक्टिवा पर ITC कंपनी में काम पर जा रही थी। धुंध के चलते गांव भीला के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर एंबुलेंस की मदद से तीनों बहनों को सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में लाया गया। इस बात की पुष्टि 108 एंबुलेंस के EMT मनदीप सिंह तथा पायलट तरसेम सिंह ने भी की है। 

    एमरजैंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ नवदीप सिंह ने अमनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलदीप कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ तीसरी घायल महिला पवनदीप कौर का उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक महिला अमनदीप कौर का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • नया साल मनाने गए पंजाब के सैलानियों से साथ हुआ भयानक हादसा, 2 की मौत

    नया साल मनाने गए पंजाब के सैलानियों से साथ हुआ भयानक हादसा, 2 की मौत

    सोलनः नया साल मनाने के लिए घूमने गए टूरिस्टों की हाईवे से कार खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में 2 सैलानियों की मौत हुई है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से नया साल मनाने के लिए शिमला आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत नेशनल हाईवे 5 पर TTR और कश्यप ढाबे के पास शनिवार सुबह हादसा हुआ। इनोवा गाड़ी नंबर PB23-AF6715 शिमला से पंजाब की ओर जा रही थी, जिसमे 6 लोग सवार थे। चालक ने अचानक एक तीखे मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया व गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई।

    हादसे में घायल कुंदन कुमार ने बताया की वह मंडी गोबिंदगढ़ में रवि सिंगला की दुकान पर काम करता है। 30 दिसंबर को दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक रवि सिंगला के साथ उनकी कार में घूमने के लिए हिमाचल आए थे। दुकान पर काम करने वाला रविन्द्र कुमार, चन्दन कुमार व राधे भी साथ आया था। गाड़ी दुकान मालिक रवि सिंगला ही चला रहे थे। हिमाचल में घूमने के बाद वह वापस मंडी गोबिन्दगढ़ जा रहे थे।

    कश्यप ढाबे के पास तीखा मोड़ होने के कारण रवि सिंगला ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरक खाई में गिर गई। हादसे मे रवि सिंगला उम्र 39 वर्ष निवासी मकान नंबर 230, विकासनगर मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब और राधेश्याम उम्र 21 वर्ष निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार की मौक़े पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्तियों की पहचान कुन्दन कुमार, रविन्द्र कुमार, बलराम व चन्दन कुमार के तौर पर हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की पुष्टि परवाणू करते हुए थाना प्रभारी फूल चंद ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।