Blog

  • Punjab News: Scorpio और Bullet की टक्कर में महिला सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Scorpio और Bullet की टक्कर में महिला सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के टांडा श्री हरगोबिंदपुर रोड और चौहान पैलेस के नजदीक बुलेट और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया।

    बताया जा रहा है कि महिला की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की पुष्टि नहीं की गई। पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि उनके पास अस्पताल में गंभीर हालत में तीन मरीज आए है। घायलों में गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह और मंजीत कौर की टांगों में फैक्चर है और सिर में इंजरी है। वहीं हादसे में घायल के परिवारिक सदस्य सतपाल ने कहा कि बेटा और परिजन बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे।

    इस दौरान स्कॉर्पियों के साथ बुलेट की टक्कर हो गई। घटना में तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के बाद दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा रैफर किया गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियों सवार चालक ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस घटना में महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों द्वारा तीनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

     

     

  • Punjab News: सुलझी एक लाख के लूट की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सुलझी एक लाख के लूट की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः थाना एरो सिटी की पुलिस ने लूट की वारदात के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हर सिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। जिसमें आरोपी ने 112 नंबर पर सूचना देते हुए कहा कि उससे लुटेरे बाइक और एक लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर घटना स्थल से सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस को पीड़ित पर शक हुआ।

    जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित जंतिदर पंडित से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी ने लूट की झूठी साजिश को कबूल किया। दरअसल, आरोपी ने अपनी मर्जी से नौजवानों को पैसे और बाइक दिया था। दरअसल, आरोपी जतिंदर ने उन्हें कहा था कि जब वह उनकी लेबर के पैसे लौटा देंगा तो वह उससे बाइक वापिस लें लेंगा। जिसके बाद उनकी टीम ने जतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: Cold Drink में नशीला पदार्थ देकर स्टूडेंट से रेप, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Cold Drink में नशीला पदार्थ देकर स्टूडेंट से रेप, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः सरकारी स्कूल मुंडियां कलां के पास 12वीं की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने कार में बिठाकर लड़की को छोड़ने के बहाने ले गया। जिसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार बेटी सुबह 6.30 बजे पैदल स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उसी के मोहल्ले में रहने वाला जतिंदर सिंह इनोवा कार में बैठाकर स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया।

    जिसके बाद लड़की को गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद स्टूडेंट बेसुध हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसे मुंडियां कलां नजदीक गली में फेंक कर फरार हो गया। मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 17 वर्ष की है, और वह 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। कल (शुक्रवार) जब वह घर नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने निकली। उसने देखा कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल मुंडियां कलां की बैक साइड गली में बेसुध हालत में पड़ी है।

    पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी जतिंदर ने लड़की के साथ रेप किया और बाद उसे सरकारी स्कूल मुंडियां कलां की बैक साइड फेंक कर धमकियां देता हुआ फरार हो गया।एडीसीपी मनदीप सिंह ने कहा कि मां के बयानों पर थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी जतिंदर के खिलाफ 64 BNS,6 पास्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आज आरोपी जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि उक्त पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहले किराये पर रहता था।

     

  • Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, 2 दर्जन से अधिक नौजवानों ने मां-बेटे पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, 2 दर्जन से अधिक नौजवानों ने मां-बेटे पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां और तेजधार हथियार से हमला करने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के पास मनजीत नगर से सामने आया है। जहां देर रात दर्जनों युवकों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जिसके बाद उक्त हमलावारों ने लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हमले में 3 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हुए है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 11 बजे रात को दर्जनों से अधिक युवक 6 नंबर वाली गली में आए और आते ही उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद लोगों से मारपीट करने लग गए। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने तेजधार हथियार कब्जे में ले लिए है।

    इस घटना में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने बताया कि दो दिन पहले महिला के साथ उसका विवाद हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि महिला ने नए आशिक के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। वरिंंदर पासी, रीया, सौरव, मानी और मीनू 20 से 25 लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर आई और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान उक्त महिलाएं पीर दरगाह के पास रूक गई। इस घटना में बेटे और उस पर गहरी चोटें आई है। परिवार ने उक्त महिला पर कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार ने कहा कि उनके बच्चे की जान को खतरा है।

    महिला ने कहाकि उक्त हमलावारों ने कहा कि उससे विशाल का घर पूछने लग गए। इस दौरान उन्होंने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद वह घर में भाग गई। महिला ने कहा कि लड़के को बकरे की तरह बेरहमी से हमला कर लहूलुहान किया। जिसके बाद घर में सामान तोड़ दिया। महिला ने कहाकि अगर लड़के का कसूर है तो क्या हमलावारों की लड़की का कोई कसूर नहीं है।

  • रिश्ते तार-तारः पत्नी और सास को नग्न अवस्था में काला जादू करने के लिए किया मजबूर

    रिश्ते तार-तारः पत्नी और सास को नग्न अवस्था में काला जादू करने के लिए किया मजबूर

    फोटोज क्लिक कर Social Media पर डाली, केस दर्ज

    मुंबईः नवी मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, काले जादू और दुर्व्यवहार के एक परेशान करने के लिए 30 वर्षीय व्यक्ति पर अपने साले की शादी में मदद करने के लिए अपनी पत्नी और सास को नग्न अनुष्ठान करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिलाओं की स्पष्ट तस्वीरें भी प्रसारित कीं। मामला तब सामने आया जब पत्नी ने 3 जुलाई को वाशी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी पीड़ितों ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया कि 15 अप्रैल को आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और सास को बिना कपड़ों के काला जादू करने के लिए मजबूर किया, यह दावा करते हुए कि इससे उसके साले की शादी सुनिश्चित हो जाएगी। उसने कथित तौर पर अनुष्ठान के दौरान दोनों महिलाओं की नग्न तस्वीरें भी क्लिक कर लीं। चौंकाने वाली बात यह है कि बाद में उसने अपनी पत्नी को अजमेर जाने के लिए कहा और अपने साथ अश्लील तस्वीरें भी ले गया। अजमेर पहुंचने के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर इन तस्वीरों को उसके पिता और भाई के व्हाट्सएप अकाउंट पर पोस्ट किया, जिससे पीड़िता और भी अपमानित हुई जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर इरादे से जानबूझकर अपमान करना आदि विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उस पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम, 2013 की रोकथाम और उन्मूलन के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे आगे की जांच कर रहे हैं और निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे।
  • घर में 4 लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    घर में 4 लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर से 4 लोगों के शव बरामद हुए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार चारों की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

    पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिन चार लोगों का शव एक ही घर से मिला है, उनमें से 2 सगे भाई है। शवों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

    गौर हो कि दिल्ली में संदिग्ध हालत में शव मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। दरअसल, कुछ समय पहले भी न्यू अशोक नगर इलाके के कोंडली नपुल के पास 27 साल के इंटीरियर डिजाइनर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि सलमान स्कूटी से जा रहा था और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि पीड़ित परिवार सलमान की हत्या का शक उसके दोस्त पर जता रहे थे।

  • Punjab News: इस इलाके में तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल, 2 माह पहले हुई थी शादी

    Punjab News: इस इलाके में तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल, 2 माह पहले हुई थी शादी

    तरनतारनः जिले के नोशहर पनुआ में पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की 2 माह पहले ही शादी हुई थी। देर रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

    इस घटना में आरोपियों ने तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तालाश जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि किरच मारकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Punjab News: डेंगू को लेकर SMO डॉ. स्वाति का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: डेंगू को लेकर SMO डॉ. स्वाति का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः डेंगू के खतरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस संबंधी सिविल अस्पताल होशियारपुर की एसएमओ डॉ. स्वाति ने बताया कि अस्पताल में डेंगू से लड़ने के लिए पूरे प्रबंध हैं, अस्पताल में पूरी दवाई मौजूद है। डेंगू से डरने की कोई जरूरत नहीं है। होशियारपुर में अब तक डेंगू के 3 मामले सामने आए हैं। तीनों ही ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि मानूसन शुरू हो चुका है ऐसे में बारिश में हर जगह पानी खड़ा रहता है। जिससे डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। इन दिनों हमें सावधानियां बरतने की जरूरत है। डेंगू कोई खतरनाक बीमारी नहीं है। अगर समय पर इसका इलाज किया जाए तो इससे पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। सिविल अस्पताल में डेंगू के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। अलग से डेंगू वार्ड तैयार है। अगर कोई पॉडिटिव मरीज आता है तो उसकी देखभाल की जाएगी। डेंगू वार्ड में 24 घंटे स्टाफ मौजूद रहेगा।

  • Jalandhar News: व्यक्ति ने पत्नी पर गैर मर्द से संबंध के लगाए आरोप, किया हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: व्यक्ति ने पत्नी पर गैर मर्द से संबंध के लगाए आरोप, किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: ताज होटल के पास दपंति को लेकर विवाद हो गया। जहां पति ने पत्नी पर संगीन आरोप लगाए है। जिसके बाद पति द्वारा थाना 7 में हंगामा किया जा रहा है। पति ने आरोप लगाए है कि उसकी पत्नी के किसी ओर के साथ संबंध है, जिसके चलते वह 2 से 3 दिन उक्त व्यक्ति के साथ रहकर आई है। पति का कहना है कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।

    वहीं इस मामले को लेकर महिला से बात की गई तो महिला का कहना है कि वह पति के साथ नहीं बल्कि उक्त लड़के के साथ ही रहना चाहती है। दूसरी ओर व्यक्ति ने तस्वीर सांझी की। जिसमें उसने आरोप लगाए है कि बाइक पर लड़का उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। व्यक्ति ने आरोप है कि लड़का ग्राहक बनकर दुकान पर आता था। जिसके बाद वह 2 बच्चों सहित उसकी पत्नी को साथ ले गया। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है।

    व्यक्ति ने कहा कि घटना को 2 माह बीत गए लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं महिला को लेकर फरार हुआ व्यक्ति का अभी तक कुछ नहीं पता है। परिवार ने आरोप लगाए है कि महिला के साथ थाने कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि अगर उनके बच्चों को कुछ हो गया तो उसका कौन जिम्मेदार है। परिवार का कहना है कि जब तक उक्त बाइक सवार लड़का थाने नहीं पहुंचेगा तब तक महिला को साथ लेकर नहीं ले जाया जाएगा।

    दूसरी ओर फरार लड़के अनिल के परिवार वाले थाने पहुंचे है। महिला भी फरार अनिल के परिवार के साथ थाने पहुंची है। लेकिन परिवार द्वारा अभी तक कुछ नहीं बताया जा रहा है कि उनका बेटा कहां है। परिवार का कहना है कि वह गांव गए हुए थे, ऐसे में उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है। महिला कहना है कि वह पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसके कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। महिला ने कहा कि अगर उक्त लड़का उसे अपने साथ रखता है तो ठीक है नहीं तो वह अकेले कहीं रह लेंगी। दूसरी ओर लड़के ने कहा कि वह भी पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता।

  • Punjab News: घर को बनाया कूड़ा घर, बड़ी मात्रा में मिली गली-सड़ी सब्जियां और फल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर को बनाया कूड़ा घर, बड़ी मात्रा में मिली गली-सड़ी सब्जियां और फल, देखें वीडियो

    बदबू से परेशान लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने हटाया

    लुधियानाः समराला के नजदीकी गांव भगवानपुरा की पंचायत की शिकायत पर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने गांव निवासी करमजीत सिंह के घर से बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा, सड़ी-गली सब्जियां, सड़े-गले फल और खाली बोतलें हटाईं। कूड़े-कचरे से गांव में बड़ी बीमारियां फैलने का डर था। मौके पर मनुपुर सरकारी अस्पताल के हैल्थ इंस्पेक्टर गुरमिंदर सिंह, पंचायत सचिव और पुलिस प्रशासन मौजूद था। गौरतलब है कि जब प्रशासन उक्त व्यक्ति के घर पहुंचा तो घर की हालत देखकर प्रशासन समेत कई लोग हैरान रह गए। उक्त व्यक्ति ने अपने घर में कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर रखा था, जिसमें सड़ी-गली सब्जियां, फल, खाली बोतलें, लिफाफे, गंदे कपड़े, बाजार में पड़ा कूड़ा-कचरा शामिल था। उक्त व्यक्ति के भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से करमजीत सिंह उर्फ ​​कर्मा अपने घर में शहर से सड़ी-गली सब्जियां, फल व कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर रहा था, जिस कारण यह कूड़ा-कचरा घर बन गया था। इस संबंध में पंचायत को शिकायत दी थी और पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित किया था और आज प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में घर से कूड़ा-कचरे को हटया गया। उन्होंने बताया कि करमजीत सिंह के साथ उनकी माता भी घर में रहती है और वह भी इस गंदी जिंदगी से परेशान थी, लेकिन उक्त करमजीत सिंह अपने घर से कूड़ा हटवाने के लिए राजी नहीं हुआ। सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह इन सड़ी-गली चीजों को घर में रखे दुधारू पशुओं को खिला देता था, जो मानव उत्पीड़न के समान है। गांव के सरपंच कुलविंदर सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति के चलते कई लोग परेशान थे। जब यह मामला पंचायत में आया, तो हमने प्रस्ताव पारित कर विभिन्न विभागों को सूचित कर कार्रवाई की मांग की। जब उक्त व्यक्ति को घर में पड़े कूड़े-कचरे को हटाने के लिए कहा जाता था, तो वह कहता था कि वह नगर परिषद का कर्मचारी है और इसीलिए उसने शहर से यह कूड़ा इकट्ठा किया है। गांव में कूड़ाघर नहीं बनाया जा सकता, जिसके चलते आज प्रशासन ने उक्त व्यक्ति के घर से बड़े पैमाने पर कूड़ा हटवाया है। स्वास्थ्य विभाग के गुरमिंदर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत से शिकायत मिलने पर घर से जमा कूड़ा हटवाया जा रहा है क्योंकि इससे बड़ी बीमारियों का डर बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जब प्रशासन उक्त व्यक्ति के घर से कूड़े को हटवा रहा था तो वहां पहुंचे एख व्यक्ति की हालत खराब हो गई, ग्रामीणों व आसपास खड़े अन्य लोगों का एक मिनट खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। यह सब देखकर लोग हैरान रह गए कि उक्त व्यक्ति इस कूड़े में कैसे रह रहा था जहां एक मिनट खड़ा होना भी मुश्किल था।