Blog

  • देवेन्द्र भुट्टो ने तनोह के कैहलवीं में सुनी जन समस्याएं

    देवेन्द्र भुट्टो ने तनोह के कैहलवीं में सुनी जन समस्याएं

    जन आशीर्वाद यात्रा पर भुट्टो का जनता ने किया भव्य स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने तनोह पंचायत के केहलवीं गाँव  में आयोजित जन-आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक भुट्टो का स्वागत कर सम्मानित किया गया।  जन समूह को सम्बोधित करते हुए भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है और परिवार की हर समस्या के समाधान के लिए हर समय खड़ा रहूंगा। भुट्टो ने कहा कि बहुत जल्दी हर गांव हर पँचायत में जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और तत्काल उनका समाधान भी करेंगे। 

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी पँचायत स्तर के विकास की रिपोर्ट तलब की जा रही है। और हर पँचायत में जो भी समस्या है। उसके समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पँचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके इनका समाधान किया जाएगा। विधायक  ने कहा कि कुटलैहड़ बिस क्षेत्र की जनता ने जो मान सम्मान देकर मुझे कुटलैहड़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 32 बर्ष भाजपा ने राज किया है।

    लेकिन कुटलैहड़ में गांब गरीब तक नहीं पहुंच पाए है। और आज भी गांबो में दर्जनों परिवारों तक सरकार की कोई भी योजना नहीं पहुंच पाई है। भुट्टो ने तनोह पँचायत की समस्त क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीयों को समस्याओं का तुरंत हल करने के दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। 

  • सफेदे के पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक 

    सफेदे के पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक 

    ऊना/सुशील पंडित :  उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव कुठियाडी में रविवार को एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित ट्रक सफेदे के पेड़ से टकरा गया।  हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक हैप्पी निवासी नादौन हरियाणा से वापिस लौट रहा था ट्रक में चीनी की 400 बोरियां लोड की हुई थी।जैसे ही ट्रक गांव कुठियाड़ी के पास पहुंचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से टकरा गया।

    दुर्घटना में ट्रक की बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चालक को हल्की चोटें लगी है। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर: आप सरकार के खिलाफ 14 जगहों पर भाजपा का प्रदर्शन

    जालंधर: आप सरकार के खिलाफ 14 जगहों पर भाजपा का प्रदर्शन

    जालंधर/वरुण: महानगर में बीजेपी ने आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए 14 जगह पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मामले की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के विभिन्न मंडलों द्वारा दिनांक 16 जनवरी यानी सोमवार को सुबह 11:30 बजे से 1:00 बजे तक आम आदमी पार्टी की भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    यह धरना प्रदर्शन गोपाल नगर सामने प्रकाश आइसक्रीम, टांडा चौक नजदीक माई हीरा गेट, लंबा पिंड चौक, ढिलवा चौक रामा मंडी, भारत नगर चौक में मार्किट, नजदीक दुमुरिया पुल, वाल्मीकि चौक, बाबू जगजीवन राम चौक,डीसी पेट्रोल पंप, 120 फुटी रोड, घास मंडी चौक, माता रानी चौक नजदीक मॉडल हाउस, गढ़ा नजदीक बस स्टैंड चौंक, राय रेस्टोरेंट्स नजदीक दीप नगर जालंधर कैंट, सुदामा बिहार चौक नजदीक कुकी ढाब में लगाया जाएगा।

  • भाजपा कार्यकाल की योजनाओं का दोबारा शिलान्यास कर वर्तमान विधायक कर रहे ओछी राजनीति : मनोहरलाल

    भाजपा कार्यकाल की योजनाओं का दोबारा शिलान्यास कर वर्तमान विधायक कर रहे ओछी राजनीति : मनोहरलाल

    बोहरु से ओलिंडा सम्पर्क मार्ग वीरेंद्र कंवर की देन, भुट्टो कर रहे जनता से विश्वासघात: कृष्णपाल

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों शिलान्यास की राजनीति का नया रूप देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को यहां से वर्तमान कांग्रेस विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने बोहरू से ओलिंडा सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया जिसपर कुटलैहड़ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि विधायक ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।

    उन्होंने भुट्टो पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बोहरु ओलिंडा सड़क के पक्का करने के लिए वीरेंद्र कंवर ने अपने प्रयासों से साढ़े 10 करोड़ का बजट लाकर इसका विधिवत शिलान्यास 17 मई 2022 को किया था। वर्तमान विधायक पहले से शिलान्यास की गई सड़क का दोबारा शिलान्यास कर ओछी राजनीति पर उतर आए हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा द्वारा किये गए कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। वर्तमान विधायक अपने दम पर कोई नया कार्य करवाने में सक्षम नहीं हैं और पांच साल यही लीपापोती करते रहेंगे, इसलिए वीरेंद्र कंवर के कार्यों पर अपना नाम लगाना चाहते हैं।

    वहीं ज़िला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने विधायक द्वारा दोबारा से किये गए इस सम्पर्क मार्ग के शिलान्यास को जनता के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें कुटलैहड़ के लिए नए विकास कार्य करने को चुना है जबकि वो वीरेंद्र कंवर द्वारा पहले से किये गए कार्यों पर अपना नाम चिपकाने की होड़ में लगे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा व उपाध्यक्ष जिला परिषद ने कहा है कि जनता इस तरह की ओछी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में इन बातों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

  • जल्द बदलें यह 5 आदतें, वरना हो सकते हैं कंगाल

    जल्द बदलें यह 5 आदतें, वरना हो सकते हैं कंगाल

    Astro Tips : वास्तु शास्त्र  और ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति के आदतों और व्यवहार से जुड़ी हुई कई ऐसी बातें हैं, जो व्यक्ति की उन्नति से जुड़ी हुई हैं। यदि आप शास्त्र सम्मत व्यवहार नहीं करते हैं या आदतें वैसी नहीं हैं तो आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है, परिवार में वास्तु दोष उत्पन्न होता है और माता लक्ष्मी तथा देवी अन्नपूर्णा की कृपा से वंचित हो सकते हैं। कुछ गलत आदतें होती हैं, जिससे आपको धन हानि होती है.।

    – बिस्तर पर बैठकर न खाएं खाना : बहुत सारे लोगों को बिस्तर पर बैठकर ही खाना खाने की आदत होती है। हमें इस आदत को बदल देना चाहिए क्योंकि यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे नकारात्मकता आती है, जिससे परिवार की सुख और शांति प्रभावित होती है। बिस्तर सोने का स्थान है और अन्न माता अन्नपूर्णा का प्रतीक है। ऐसे में आपको बिस्तर पर भोजन नहीं करना चाहिए।

    – सूर्यास्त के बाद ने दे रुपये : शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्यास्त के बाद किसी भी व्यक्ति को रुपए उधार न दें और न ही किसी से लें, यदि ऐसा करते हैं तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा। धन हानि का योग बनता है। यदि आप रात के समय में रुपयों का लेन-देन करते हैं तो आपका नुकसान हो सकता है।

    – सूर्यास्त के बाद न लगाएं झाड़ू : झाड़ू को लक्ष्मी माता  का प्रतीक मानते हैं। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। कई लोग जानकारी के अभाव में या आदतन रात के समय में घर में झाड़ू लगाने लगते हैं। इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं, जिससे आपके धन, संपत्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    – रात के समय न धोएं कपड़े : वास्तु शास्त्र में रात के समय में कपड़े धोने की मनाही है। जो लोग रात के समय में कपड़े धोते हैं, उनके यहां नकारात्मकता बढ़ती है। रात को नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा होता है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

    –  बर्तन और किचन गंदा न छोड़ें : रात में खाना खाने के बाद जो लोग बर्तन गंदा ही छोड़ देते हैं, उनके घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है क्योंकि बर्तन और किचन को गंदा छोड़ने से माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। इससे बचने के लिए रात में भोजन के बाद किचन और बर्तन को साफ कर देना चाहिए।

  • हल्की बूंदा-बांदी कर बदरा लौटे

    हल्की बूंदा-बांदी कर बदरा लौटे

    किसानों की आसमान की तरफ़ अभी तक टिकी हैं निगाहें  

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अच्छी खासी वारिश हुई है।उपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। परन्तु निचले क्षेत्र अभी भी भारी वारिश के इंतजार में अपनी निगाहें आसमान की तरफ़ लगाए बैठे हैं। किसानों में सुखदेव शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक ठाकुर, सोम नाथ सोनी सुरेश ठाकुर नरेंद्र धीमान रवि शर्मा,कुबेर सिंह, अवतार सिंह अजय कुमार,विजय शर्मा,राम पाल शर्मा, बहादुर सिंह राजेश ठाकुर अभिषेक कुमार जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं कमांद सरसों सहित अन्य फसलों के लिए भारी वारिश की बहुत जरूरत है।

    हालांकि हल्की बूंदा-बांदी ज़रूर हुई है। इससे जो फसले घने कोहरे की बजह से सुखने लगी थी उनके लिए थोड़ी राहत जरूर मिली है। परन्तु अभी भी भारी वारिश की बहुत जरूरत है।अगर इस समय भारी वारिश हो जाए तो गेहूं, कमांद ,सरसों सहित जंगली जानवरों तथा वन संपदा को काफी फायदा मिलेगा। जंगलों में गद्दी समुदाय के लोगों को भी जंगलों में विना वारिश न ही अपनी भेड़ बकरी के लिए हरा चारा उपलब्ध हो पा रहा है और न ही पीने का पानी मिल पा रहा है। गद्दी समुदाय के लोगों का कहना है कि अगर वारिश न हुई तो इस हमें अपनी भेड़ बकरी के साथ समय से पहले ही उपरी क्षेत्रों का रूख करना पड़ सकता है।

  • कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, सांसद  की साड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, सांसद  की साड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्र: पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान NCP की सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की साड़ी में आग लग गयी। वह पुणे में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहना रहीं थीं, इसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि, वक्त रहते आग को बुझा दिया गया और सांसद को कोई चोट नहीं आयी।

    पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान NCP सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लगने की बात समय रहते भांप गई और आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सांसद की साड़ी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • जालंधर: Bharat jodo yatra में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता, लगे justice for Sidhumoose wala के नारे, देखे विडियो

    जालंधर: Bharat jodo yatra में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता, लगे justice for Sidhumoose wala के नारे, देखे विडियो

    जालंधर/वरुण : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दोपहर 3 बजे शुरू हो गई। कल यात्रा में सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद 24 घंटे के लिए यात्रा रोक दी गई थी । यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने देवी तलाब मंदिर में माथा टेकने के बाद वह सीधा ही यात्रा के लिए रवाना हो गए।  

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी पहुंचे। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सिद्धू मूसेवाला के पिता को राहुल गांधी के पास लेकर गए थे। इस दोरान यात्रा में जस्टिस फार सिद्धू मुसेवाला के नारे भी सुनने को मिले। राहुल ने यात्रा के बीच उनका हाथ थामा और उन पर गिरे फूल खुद अपने हाथ से हटाए। राहुल गांधी से मिल कर और कुछ समय पैदल चल कर बलकौर सिंह वापस लौट गए। 

  • अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर नाबालिग से गैंगरेप, बीकॉम के तीन छात्र गिरफ्तार

    अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर नाबालिग से गैंगरेप, बीकॉम के तीन छात्र गिरफ्तार

    गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीकॉम के तीन छात्र अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से पिछले 6 महीने से दरिंदगी करते आ रहे थे। परिजनों की शिकायत पर  दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों से तंग आकर जब किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल कराया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

    डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम को एक तहरीर पर्पट हुई, जिसमें पीड़िता की तरफ से कहा गया कि तीन युवक उसके साथ गैंगरेप करते आ रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता मेडिकल करवाया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar :  Bharat jodo yatra में राहुल गांधी श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक , देखे विडियो

    Jalandhar : Bharat jodo yatra में राहुल गांधी श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक , देखे विडियो

    जलंधर, वरुण/हर्ष: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज जालंधर खालसा कॉलेज से शुरू हो गई है। यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। बता दें कि यह यात्रा बी.एस.एफ. चौंक से शुरू होकर लाडोवाली रोड, अलास्का चौक, मदन फ़्लोर मिल चौक होते हुए रेलवे स्टेशन से दोमोरिया पुल, दोआबा चौक होते हुए पठानकोट बाईपास की तरफ जाएगी। इस दौरान बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि इस यात्रा में सिद्धू मूसेवाला वाले के पिता बलकौर सिंह भी शामिल हुए हैं। 

    यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है। गौरतलब है कि सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया था। सांसद चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा को फिर से शुरू किया गया है।