Blog

  • जालंधरः 500 ग्राम अफीम और अवैध शराब सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधरः 500 ग्राम अफीम और अवैध शराब सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात पुलिस ने दो अफीम और अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना नूर महल की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रमन कुमार निवासी गांव गुमटाली थाना बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रमन के घर रेड कर उसके कब्जे से 24 बोतलें अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं दूसरी ओर थाना शाहकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ़ बग्गा निवासी जोधेवाल बस्ती, लुधियाना के रूप में हुई है। प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई कृपाल सिंह ने आरोपी गुरमेल सिंह को दानेवाल के पास से गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰਨ 22 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰਨ 22 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਘੁਮਾਣ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 22 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਰੋਡ ਪੀਰ ਬਾਬੇ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਨਜਦੀਕ ਤੋਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ  ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਬਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣ ਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਕੂਲ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਹੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਜ ਇਹੋ ਨਸ਼ਾ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਖਾ ਗਿਆ ਹੈ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਸਕੂਲ ਪੜ੍ਹਦੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਐਸਾ ਫਸਿਆ ਕੇ ਊਸ ਵਿੱਚੋ ਨਿਕਲ ਹੀ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਦਿਨ ਬੁ ਦਿਨ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਇਸ ਡੂੰਘੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸਦਾ ਹੀ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਓਹਨਾਂ ਨੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕਸਬੇ ਅੰਦਰ ਵਿਕ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਉਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸੀ ਜਾਵੇ, ਪਰ ਹੋਇਆ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਜਿਸਦਾ ਨਤੀਜਾ ਇਹ ਨਿਕਲਿਆ ਕੇ ਸਾਡਾ ਬੇਟਾ ਨਵਜੋਤ ਮੌਤ ਦੀ ਆਗੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਚਲਾ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਕਲ ਦਾ ਹੀ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ ਬਟਾਲਾ ਜਾਣ ਦਾ ਕਿਹ ਕੇ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਚੱਲ ਪਏਗਾ ਅਤੇ ਊਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

    जालंधरः हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

    जालंधर/वरुणः श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह का मेहता के पास एक भयानक सड़क हादसे होने का मामला सामने आया है। घायल रागी भाई रविंदर सिंह को जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके इस हादसे को लेकर सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अरदास करता हूं कि गुरु साहिब उन्हें चढ़दी कलां में रखें और उन्हें तंदरुस्ती दें। उन्होंने आगे लिखा है कि भाई रविन्दर सिंह शीघ्र स्वस्थ हों और फिर से संगत को गुरु साहिब की कीर्तन सेवा प्रदान करें।

  • 6 महिला टीचरों ने नाबालिग दो छात्रों से बनाया संबंध

    6 महिला टीचरों ने नाबालिग दो छात्रों से बनाया संबंध

    नई दिल्लीः एक शिक्षक और एक विद्यार्थी के बीच का रिश्ता बहुत खास होता है। कई बार देखने को मिलता है कि शिक्षक और छात्र के बीच का ये पवित्र रिश्ता अलग मोड़ पर चला जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका से सामने आया है। दरअसल, अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां 6 महिला टीचरों को दो दिनों के अंतराल में गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग छात्रों के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की है।

    स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिका के डैनविल की रहने वाली 38 साल की एलेन शेल पर थर्ड डिग्री रेप का आरोप लगाया गया था। इस मामले में दायर एक आपराधिक शिकायत के अनुसार शेल पर 16 साल के दो लड़कों के साथ तीन बार यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था।

  • एक नेपाली बुजुर्ग का हिन्दू रिति रिवाज से करवाया अंतिम संस्कार,दिखाई इंसानियत

    एक नेपाली बुजुर्ग का हिन्दू रिति रिवाज से करवाया अंतिम संस्कार,दिखाई इंसानियत

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से एक नेपाली व्यक्ति चंडी बहादुर जो कि पिछले लंबे समय से धनेत पंचायत के मटियाणा,धनेत ठठूंह तथा बुहाणा में दिहाड़ी मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा था। बहीं पर कुछ दिन पहले तलमेहड़ा बाजार में बेसहारों की तरह घुम रहा था।तो बडोआ गांव के समाजसेवी जगदीश चंद शर्मा ने उसे आसरा दिया तथा उसे रहने तथा खाने पीने का प्रबंध किया। परन्तु चंडी बहादुर पिछले लंबे समय से कुछ वीमार चल रहा था।

    जिसे ऊना अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। परन्तु मंगलवार सुबह चंडी बहादुर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु पर खरयालता पंचायत प्रधान राकेश धीमान, पूर्व उप प्रधान जीवन ठाकुर, समाजसेवी जगदीश चंद शर्मा,रवि शर्मा,राजेश साहनी,अनिल शर्मा,नीरज साहनी राकेश शर्मा, सहित अन्य युवाओं ने मिलकर हिन्दु रिति रिवाज के हिसाब से चंडी बहादुर का अंतिम संस्कार किया।

  • रामपुर  व लालसिंगी में प्रवासियो को बताए आग बुझाने के गुर 

    रामपुर  व लालसिंगी में प्रवासियो को बताए आग बुझाने के गुर 

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत  ऊना में चले जागरुकता अभियान के अंतर्गत लालसिंगी व रामपुर  गांव में झुंगियो में रह रहे प्रवासी मजदूरों को आग बुझाने के गुर बताए गए  । बताया गया कि अगर प्रथम चरण में  लगी आग को मौका पर बुझा दें तो बड़ा हादसा होने से रोका जा सकता है । आग के दृष्टिगत  झुंगियो के नजदीक लकड़ियां आदि के ढेर न लगाने वारे जागरुक किया गया  । झूंगियो में दिन रात परिवार के मेंबर को रखवाली के लिए जरूर रखने के लिए कहा गया ।ताकि आग की स्थिति में जान माल को बचाया जा सके। इसी मुहिम के अंतर्गत  फायर कर्मी  सार्वजनिक स्थानों में जाकर  लोगों को आग के प्रति जागरुक कर रहें हैं । झुंगीयो मे आग न लगे इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है ।

    इस दौरान ऊना शहर के साथ लगती प्रवासी मजदूरों की झुंगीयों मे  आग से होने वाले जान माल के नुक्सान को वताया जा रहा है।आग के प्रति लापरवाही न वरतने  की हिदायत दी जा रही है  । अग्निशमन् केंद्र ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अन्तर्गत आमजन को आग के प्रति अलर्ट किया जा रहा है । उन्होने बताया कि  अग्निशमन विभाग की टीम ने रामपुर व लालसिंगी  में प्रवासी मजदूरों को झुंगियो में आग के प्रति जागरुक किया है। प्रवासियों को झुंगियों में  आग जले   चूल्हे को खुला न छोड़ने, वच्चो की पहुँच से दूर माचिस रखने, पानी का इंतजाम रखने,  अपने आप को सुरक्षित रखते हुए आग  पर नियंत्रण पाने  वारे बताया जा रहा है । आग लगने कि स्थिति में  फायर ब्रिगेड के टोल फ्री     नंबर  101 डायल करने के वारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 20  अप्रैल तक चलेगा।

  • गृहयुद्ध की आग में फंसे नागिरकों को लेकर भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी 

    गृहयुद्ध की आग में फंसे नागिरकों को लेकर भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी 

    सूडानः सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लगातार लगातार संघर्ष जारी है। अब तक इस संघर्ष में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोग घरों में दुबके हुए हैं और उन्होंने लूटपाट और बिजली कटौती होने का दावा किया है। इस हिंसा को लेकर सूडान में स्थित भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी की। खार्तूम में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को अपने सभी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लूटपाट की कई घटनाएं हमारे सामने आ रही हैं, इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि घरों के अंदर ही रहें। कृपया बाहर न निकलें। सूडान में हिंसा भड़कने के बाद 16 अप्रैल को वहां काम करने वाले एक भारतीय नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं कर्नाटक के 31 भारतीय नागरिक वर्तमान में सूडान में फंसे हुए हैं।

    भारतीयों के लिए जारी सलाह में दूतावास ने कहा, “सूडान में बिगड़ते हालात के बीच लूटपाट की कई घटनाएं हमारे सामने आ चुकी हैं। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कृपया बाहर न निकलें। कृपया अपनी आपूर्ति को नियंत्रित करें। अभी कुछ दिन और यह स्थिति बनी रह सकती है। कृपया अपने पड़ोसियों से मदद लेने की कोशिश करें। कृपया घर पर रहें और सुरक्षित रहें।” दूतावास ने बताया कि खार्तूम में गोली लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। खार्तूम में हिंसा भड़कने के बाद मिशन ने अपनी दूसरी एडवाइजरी में कहा, ‘नवीनतम सूचनाओं के आधार पर, लड़ाई अभी कम नहीं हुई है। हम ईमानदारी से सभी भारतीयों से अनुरोध करते हैं कि वे जहां हैं वहीं रहें और बाहर न निकलें।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सूडान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए मंत्रालय में एक 24X7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1800118797, +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905, +91 9968291988 हैं।

    अफ्रीकी देश में हिंसा बढ़ने के बाद 15 अप्रैल के बाद से भारतीय दूतावास द्वारा जारी यह तीसरा परामर्श है। 15 अप्रैल को भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों से घर के अंदर रहने, अत्यधिक सावधानी बरतने और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया था। साथ ही दूतावास ने कहा था कि सूडान जाने की योजना बना रहे भारतीयों को अपनी यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए। इसके बाद 16 अप्रैल को खार्तूम में भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए दूसरी सलाह जारी की थी, जिसमें कहा गया था, “नई सूचनाओं के आधार पर, लड़ाई दूसरे दिन कम नहीं हुई है। हम ईमानदारी से सभी साथी भारतीयों से अनुरोध करते हैं कि वे जहां हैं वहीं रहें और बाहर नहीं निकलें। कृपया शांत और शांतिपूर्ण रहें। बालकनियों या छत जैसी खुली जगहों से दूर रहें। संभव होने पर वहां से निकलने के लिए आवश्यक चीजें- दवा, पानी, पैसा, पासपोर्ट, ओसीआई कार्ड, भोजन अपने साथ तैयार रखें।”

    बता दें कि 2021 में एक सैन्य तख्तापलट के बाद देश में सत्ता पर कब्जा करने वाले दो जनरलों के बीच एक सप्ताह के सत्ता संघर्ष के चलते 15 अप्रैल को सूडान विस्फोटों और गोलियों की आवाज के साथ जागा। ये दो जनरल हैं- अब्देल फतह अल-बुरहान जो सूडान की सेना के प्रमुख हैं और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो, जो अब्देल के पूर्व सहयोगी हैं। दोनों ने 2019 में सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को गिराने के लिए एक साथ काम किया और 2021 के सैन्य तख्तापलट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, देश में नागरिक शासन को बहाल करने की योजना के हिस्से के रूप में आरएसएफ को सूडान की सेना में एकीकृत करने के लिए बातचीत उस समय शत्रुतापूर्ण हो गई जब सवाल उठा कि नए शासन में कौन किसको आदेश देगा।

  • प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर दी जान

    प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर दी जान

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना सदर के अंतर्गत आते गलुआ में किराए पर रह रही एक प्रवासी महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला पूजा देवी का पति शिवनारायण जोकि गांव बुखानखेडा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व एक स्थानीय होटल में वेटर का कार्य करता है। लगभग 2 साल पहले इसकी पूजा से शादी हुई थी। शिवनारायण लगभग 7 साल से  ऊना में रह रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनारायण ने बताया कि उसकी पत्नी दिमागी परेशान रहती थी जिसकी वजह से उसका इलाज भी चल रहा था।

    सूचना मिलते ही मृतका का पति शिवनारायण घर पहुंचा और उसने देखा की उसकी पत्नी का शव पंखे से लटक रहा है उसने तुरंत कपड़े को काटा कि शायद इसकी सांसें चल रही हो लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर मकान मालिक बलविंदर सिंह  मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए इस मामले में जांच किए जाने की बात कही है।

  • जालंधरः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गुरजंट सिंह कट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे सिमरजीत मान, देखें वीडियो

    जालंधरः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गुरजंट सिंह कट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे सिमरजीत मान, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गुरजंट सिंह कट्टू के साथ आज नामांकन भरने डीसी कार्यालय में सिमरजीत मान पहुंचे। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान ने अपनी पार्टी के सचिव गुरजंट सिंह कट्टू को मैदान में उतारा है। हाल ही में उन्होंने गुरजंट सिंह कट्टू के नाम का ऐलान किया था। सिमरजीत मान की पार्टी के लोकसभा उपचुनाव में मैदान में उतरने से विरोधी दलों को कड़ी चुनौती मिलेगी। इस दौरान पंजाब के सिख युवकों पर मामले दर्ज कर उन्हें अन्य राज्यों की जेलों में भेजने की पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि वह स्वयं असम के डिब्रूगढ़ जाकर सिख युवकों से मिलेंगे। उनकी हिम्मत बढ़ाई जाएगी, इसलिए जल्द ही असम के मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी देंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫੜ ਕੇ ਦੋ ਸ਼ੱਕੀ ਨੌਜਵਾਨ ਕੀਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫੜ ਕੇ ਦੋ ਸ਼ੱਕੀ ਨੌਜਵਾਨ ਕੀਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਹੱਦ ਵਿਚ ਪੈਂਦਾ ਬਾਬੂ ਪ੍ਰਬੋਧ ਚੰਦਰ ਨਗਰ ਜਿਸ ਨੂੰ ਆਈਟੀਆਈ ਕਲੋਨੀ ਵੀ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਦੇ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਵੇਰੇ ਚਾਰ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਸ਼ੱਕੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਫੜ੍ਹ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜੋ ਨੰਗੇ ਪੈਰੀਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਾਈਟ ਪੈਣ ਤੇ ਝਾੜੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲੁਕ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਕੋਈ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੇ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਸਵੇਰੇ ਸੱਤ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਫੜੇ ਗਏ ਦੋਵੇਂ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਦੋ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਸਕੂਟਰੀ ਤੇ ਘੁੰਮਣ ਦੇ ਮੁੜ ਤੋਂ ਏਥੇ ਦੇਖੇ ਗਏ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ 10 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਾਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਇਕੱਲੀ ਰਹਿੰਦੀ ਇੱਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਤਾ ਜੋ ਰਾਤ ਆਪਣੇ ਜਵਾਈ ਦੇ ਘਰ ਗਈ ਹੋਈ ਸੀ ਘਰ ਵਿਚ ਬਾਕੀ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਤਾ ਜੋ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਰਿਟਾਇਰ ਹੋਈ ਸੀ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਜੋੜ ਜੋੜ ਕੇ ਘਰ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਾਉਣ ਰੱਖੇ ਸਨ।

    ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਸ਼ਕੂੰਤਲਾ ਦੇਵੀ ਦੇ ਜਵਾਈ ਤਰਸੇਮ ਰਾਜ ਅਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਵਿਸ਼ਾਲ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਚੋਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਸਨ। ਵਿਸ਼ਾਲ ਠਾਕੂਰ ਦਾ ਘਰ ਸੜਕ ਤੇ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਹ ਰਾਤ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਅੱਖ ਖੁੱਲ੍ਹਦੀ, ਬਾਹਰ ਝਾਤੀ ਮਾਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਰਾਤ ਢਾਈ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਸ ਨੂੰ ਸੜਕ ਤੇ ਘੁੰਮਦੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਜੋ ਕਿਸੇ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਾਈਟ ਪੈਣ ਤੇ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਝਾੜੀਆਂ ਵਿਚ ਵੜ ਜਾਂਦੇ ਸਨ। ਉਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਆਪਣੇ ਕੁਝ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲੱਭਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਚਾਰ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕਾਬੂ ਆ ਗਏ ਜੋ ਨੰਗੇ ਪੈਰੀਂ ਸਨ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਤਾਰਾਗੜ ਦੇ ਵਾਸੀ ਦੱਸਦੇ ਸਨ।

     ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੀਸੀਆਰ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੀਸੀਅਆਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰਾਤ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਹੋਈ ਕਿ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਕੋਈ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਵੇਰੇ ਸੱਤ ਵਜੇ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਆਪਣੇ ਦੋ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਮੁੜ ਤੋਂ ਸਕੂਟਰੀ ਤੇ ਘੁੰਮਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਧਰ ਸੱਤਰ ਵਰ੍ਹਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ੁਕੁੰਤਲਾਲਾ ਦੇਵੀਂ ਜੋ ਰਾਤ ਨੇੜੇ ਹੀ ਰਹਿੰਦੇ ਆਪਣੇ ਜਵਾਈ ਤਰਸੇਮ ਲਾਲ ਦੇ ਘਰ ਸੌਣ ਲਈ ਚਲੀ ਗਈ ਸੀ, ਸਵੇਰੇ 10 ਕੁ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆਈ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਕਿ ਅੰਦਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਦਰ ਰੱਖੇ ਸੰਦੂਕ ਅਤੇ ਅਲਮਾਰੀ ਦੀ ਖ਼ੂਬ ਫਰੋਲਾ-ਫਰਾਲੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਸਾਰਾ ਸਮਾਨ ਬਿਖਰਿਆ ਪਿਆ ਸੀ। ਮਕਾਨ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਲਈ ਪੈਨਸ਼ਨ ਜੋੜ-ਜੋੜ ਕੇ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ, ਕੁਝ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਅਤੇ ਕੱਪੜੇ ਆਦਿ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਸਨ।

    ਵਿਸ਼ਾਲ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮਦੇ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਦੋ ਸ਼ੱਕੀ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਪੁੱਛ-ਗਿੱਛ ਦੇ ਛੱਡ ਦੇਣਾ  ਸਵਾਲੀਆ ਨਿਸ਼ਾਨ ਖੜੇ ਕਰਦਾ ਹੈ।