Blog

  • स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, देखें वीडियो

    स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, देखें वीडियो

    नैशविलः अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। ताजा घटना में नैशविल के एक स्कूल में महिला ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 3 बच्चों समेत 7 लोगों की पहचान हो गई है। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में हमलावर को ढेर कर दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान भी हो चुकी है। खास बात है कि टेक्सस समेत अमेरिका के कई क्षेत्रों से स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी है।

    सोमवार को हुई घटना में 3 बच्चे और 3 अधेड़ मारे गए हैं। इनमें एवलिन डिकहॉस, हैली स्क्रग्स और विलियम किनी (सभी की उम्र 9 साल) और 61 वर्षीय सिंथिया पीक, 60 वर्षीय कैथरीन कूंस और 61 साल के माइक हिल शामिल हैं। माना जा रहा है कि हमलावर नैशविल के इसी कोवेनेंट स्कूल की पूर्व छात्रा रह चुकी है। कहा जा रहा है कि हमलावर का कई अन्य स्थानों को भी निशाना बनाने का प्लान था।

    पुलिस को कोवेनेंट स्कूल में गोलीबारी की जानकारी सुबह 10:30 बजे मिली। मेट्रोपॉलिटन नैशविल पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि गोलीबारी इतनी तेज थी कि अधिकारी उसकी आवाज सुन सकते थे। उन्होंने बताया कि हमलावर के पास कम से कम दो सेमी ऑटोमैटिक राइफल और हैंडगन थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 सदस्यीय दल ने उसे ढेर कर दिया।

    गोली लगने से घायल हुए तीन बच्चों को मुनरो कैरल जूनियर चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। खास बात है कि अमेरिका में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन इनमें महिला हमलावरों का शामिल होना सामान्य नहीं है। साल 1966 से लेकर अब तक हुईं 191 ऐसी घटनाओं में केवल 4 में हमालवर महिला रही है।

  • पंजाबः बस स्टैंड पर पुलिस को देख भागी सेक्स रैकेट चला रही महिलाएं, देखें वीडियो

    पंजाबः बस स्टैंड पर पुलिस को देख भागी सेक्स रैकेट चला रही महिलाएं, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में सैक्स रैकेट का कारोबार स्पा सेंटर और बार रेस्टोरेंट के बाद अब बस स्टैंड पर सरेआम चल रहा है। देर रात भी बस स्टैंड पर खड़ी महिलाएं सरेआम सैक्स रैक्ट का धंधा चला रही थी। मामले की सूचना मिलते चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त महिलाए पुलिस को देखकर वहां से भागने लगी। बताया जा रहा है कि सड़क पर युवतियां खड़ी होकर ग्राहकों को जाल में फंसा होटलों के कमरों में ले जाती है। वहीं कुछ एक महिलाएं ऐसी भी है जो लूटपाट का गैंग भी चला रही है।

    देर रात बस स्टैंड रोड की वीडियो सामने आई। जहां कुछ महिलाएं और युवतियां ग्राहकों के साथ बातचीत कर रही थी। इतने में इलाके में गश्त करते हुए पुलिस कर्मचारी मौके पर आ पहुंचे। पुलिस को देख युवतियां सड़क पर दौड़ती दिखीं। गौर हो कि करीब डेढ़ महीने पहले इसी इलाके में दो होटलों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी और करीब 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस रेड के बाद दोबारा इस इलाके में कभी पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी। वहीं इस मामले को लेकर एक सेक्स वर्कर ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इलाके में युवतियां नशे की लत से ग्रसित है। नशा की पूर्ति के लिए ये लड़कियां जिस्मफिरोशी का काम कर रही है। वह खुद सिर्फ शराब पीती है लेकिन वह बहुत से ऐसी लड़कियों को जानती है जो नशा की तोड़ पूरी करने के लिए इस गंदे काम में पड़ी है।

    सेक्स वर्कर महिला ने खुलासा किया कि एरिया में युवकों को सेक्स के लिए मनाने के बाद लड़कियां उन्हें पार्क या होटलों आदि में ले जाती है। उस जगह पर ले जाकर वह अपने अन्य पुरुष साथियों को बुला लेती है। जो युवक ग्राहक बनकर उनके साथ गया होता है तो उन युवकों से मारपीट कर लूट तक की वारदात को अंजाम दे दिया जाता है।  इलाका में महिलाओं और युवतियों को खड़ा देख चौकी कोचर मार्केट की पुलिस ने इन लड़कियों को सड़क से खदेड़ा। पुलिस कर्मचारी का कहना है कि यदि वह बस स्टैंड की एक साइड से इन्हें भगाते है तो वह दूसरी साइड पर खड़ी हो जाती है। 

  • जालंधरः कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    जालंधरः कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के काला संघिया में संधू-चड्ढा मोड़ पर देर रात दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्तियों को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में मरने वाले व्यक्ति 35 वर्षीय देशराज के रूप में हुई है। जबकि उसके 2 साथी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मृतक देशराज और घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए।

    मृतक देशराज के परिजनों ने बताया कि देर शाम को वह बाइक पर सवार होकर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जालंधर में अपनी बहन को मिलने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह काला संघिया में संधू-चड्ढा मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर के बाद चालक मौके से कार को छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर युवक फ़रार, देखें CCTV

    जालंधरः खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर युवक फ़रार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते बशीरपुरा कमल विहार के नज़दीक ठाकुर सिंह कॉलोनी में देर रात एक शरारती बाइक सवार युवक ने मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े दिए। शीशे तोड़ने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई। वीडियो में बाइक सवार युवक गाड़ियों के शीशे तोड़कर वहां से फरार होता दिखाई दे रहा है।

    जब इलाका निवासियों को घटना के संबंधी पता चला तब उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। मामले को लेकर लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है और इलाक़ा निवासी को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द शरारती असर को पकड़ लिया जाएगा। 

    कई इलाकों में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

    इस घटना से पहले सतोंखपुरा, प्रीत नगर, बस्ती दानिशमंदा, बस्ती शेख,  किशनपुरा, पठानकोट बाईपास के नज़दीक फ्लैटों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटनाएँ सामने आ चुकी है अभी इनमें से कई मामले लंबित है कि घटना दोबारा फिर घटित हो गई।

  • जालंधरः एक बार फिर पुलिस और महंतों में हुई झड़प, देखे वीडियो

    जालंधरः एक बार फिर पुलिस और महंतों में हुई झड़प, देखे वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में कुछ वर्ष पहले नकोदर चौक पर कमिशनरेट पुलिस के मुलाजिमों और महंतों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने के मिला था। यह घटना शहर में अच्छी-खासी चर्चा का विषय बनी थी। जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महंतों पर डयूटी के दौरान हस्तापेक्ष करने को लेकर महंतों पर मामला दर्ज किया था। वहीं गत दिवस एक बार फिर से डयूटी दौरान पुलिस कर्मी और महंतों के बीच के बीएमसी चौक पर भारी हंगामा देखने को मिला।

    दरअसल, ट्रैफिक लाइट पर भीख मांगने वाले भिखारियों व महंतों को हटाने के आदेश पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने पिछले दिनों जारी किए थे। पुलिस का कहना है कि शहर में भिखारी तो कम हो गए, लेकिन महंतों ने माहौल खराब करना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर जब ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने बीएमसी पर महंतों (ट्रांसजेंडर) को भीख मांगने से रोका तो उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के दो एएसआई के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने इसकी वीडियो बना ली।

    संविधान चौक पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई करणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस कमिश्नर ने सख्त आदेश दिए हैं कि जो भी भिखारी या महंत भीख के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे हैं, उनको वहां से हटा दिया जाए। उन्होंने महंतों को भीख मांगने से रोका। इस पर एक महंत धक्का करने लगा और उन्होंने विरोध किया तो वो उनसे हाथापाई करने लगा और बदतमीजी करते हुए गाली गलौज किया। जब बाकी पुलिस कर्मी वहां पर पहुंचे तो उसके बाद महंत वहां से इधर-उधर निकल गए। एएसआई करणजीत सिंह ने बताया कि इस पूरी घटना की जानकारी वह अपने उच्च अधिकारियों को देंगे और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेंगे।

    वहीं ट्रैफिक पुलिस के एएसआइ जसविंदर सिंह ने कहा कि महंतों के भेष में यह लड़के हैं जो भीख मांगने के साथ चोरी का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जाकर उन्हें रोका तो उन्होंने उनकी वर्दी पर हाथ डाल दिया और उनसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने घटना के सबंध में अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है। उधर, एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी चौराहों पर भीख मांगने के नाम पर परेशानी बने भिखारियों और महंतों को वहां से खदेड़ दिया जाएगा।

  • जालंधरः पति-पत्नी की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    जालंधरः पति-पत्नी की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः गोराया क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। जहां विदेश (Manila) में एक युवक और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह बिंदा (41) पुत्र संतोख सिंह व उनकी पत्नी किरणदीप कौर (33) पुत्री गुरदावर सिंह लंबरदार निवासी गांव चचराड़ी जिला जालंधर के रुप में हुई है। जिनकी 25 मार्च को मनीला में उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई लखवीर सिंह ने बताया कि वह भी मनीला में रहता है और कुछ समय पहले ही punjab लौटा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि हत्यारा शनिवार रात करीब 10 बजे मनीला में उनके घर में घुसा और कुछ देर उसके भाई से बात की और फिर हमलावार ने पहले उनके भाई को गोली मार दी। जिसके बाद उनके भाई की पत्नी किरणदीप कौर गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो हमलावार ने उसे भी गोली मार दी। 

    उन्होंने बताया कि परिवार पिछले 19 साल से Manila में फाइनेंस का कारोबार कर रहा था। जहां मृतक सुखविंदर सिंह बिंदा का भाई लखवीर सिंह, भाई रणजीत सिंह, चाचा मंजीत सिंह व चाचा बहादुर सिंह सभी रह रहे हैं। मृतक के पिता संतोख सिंह व मां परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बहू 5 महीने पहले ही मनीला गई थी।

    वहीं दूसरी ओर किरणदीप कौर के पैतृक गांव चचराड़ी में भी मातम पसरा हुआ है। किरणदीप कौर के पिता गुरुदावर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी को 3 साल हुए थे। इस घटना के बारे में उन्हें कल दोपहर पता चला है। उन्होंने पंजाब और भारत सरकार से मांग की कि उनके बच्चों के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।

  • Punjab: Manisha Gulati को लेकर High Court का आया बड़ा फैसला

    Punjab: Manisha Gulati को लेकर High Court का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः Punjab राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन पद से हटाने को चुनौती देने वालीं Manisha Gulati की याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को दूसरी बाद पद से हटाया था। पहली बार भी वे हाईकोर्ट पहुंची थी, जिसके बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया था। अब दोबारा पद से हटाने का कारण स्पष्ट न होने और तकनीकी कारणों को आधार बनाते हुए आदेश को रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

    मनीषा गुलाटी ने सीनियर एडवोकेट चेतन मित्तल के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि उनकी नियुक्ति तय प्रक्रिया के तहत तीन वर्ष के लिए 13 मार्च 2018 को की गई थी। उन्हें 18 सितंबर 2020 से 19 मार्च 2021 तक और फिर बाद में 18 मार्च 2024 तक एक्सटेंशन दे दी गई थी। उन्हें यह एक्सटेंशन भी तय प्रक्रिया के तहत दी गई थी। 

    याची ने बताया कि पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को यह कहते हुए उनकी एक्सटेंशन के आदेश रद्द कर दिया था कि एक्ट का उल्लंघन कर उन्हें एक्सटेंशन दी गई थी। गुलाटी ने याचिका में कहा था है कि जिस अथॉरिटी और एक्ट के तहत उन्हें नियुक्ति दी गई है, उसी के तहत उन्हें एक्सटेंशन भी दी जा सकती है। ऐसे में उनकी एक्सटेंशन रद्द करने का आदेश गलत है और इसे रद्द किया जाना चाहिए।

  • Punjab:  पहली बार मीडिया के सामने आई Amritpal Singh की पत्नी, किया यह बड़ा खुलासा

    Punjab: पहली बार मीडिया के सामने आई Amritpal Singh की पत्नी, किया यह बड़ा खुलासा

    अमृतपाल के लिए सबकुछ छोड़ा, अब उसे इस हाल में छोड़कर नहीं जाऊंगी: किरणदीप कौर 

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह पिछले कईं दिनों से गायब है और पुलिस हर पल उसे तलाश रही है। इस सिलसिले में अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई। हाल ही में किरणदीप कौर ने मीडिया से बातचीत की और अपना पक्ष रखा। इस दौरान उसने अमृतपाल और अपने परिवार के बारे में भी बातचीत की। परिवार के बारे में विस्तार से जानकारी देते किरणदीप ने बताया कि 1951 में उसके दादा यूके चले गए थे और तभी से उसका परिवार वहीं रह रहा है। उसने यह भी बताया कि मेरा परिवार सिख प्रचारकों का परिवार नहीं है और वह भी दुसरे सिख परिवारों की तरह यूके के गुरुद्वारा साहिब में जाती थी। जब मैं 12 साल की थी तभी से मैंने गुरुद्वारा साहिब जाना शुरू  कर दिया था।

    जहां एक तरफ सुरक्षा एजेंसियां को आशंका है कि अमृतपाल देश से भाग गया है वहीँ दूसरी ओर उसकी पत्नी किरणदीप कौर का कहना है कि अमृतपाल इस समय कहां है, उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है । काफी समय से उसका अमृतपाल से कोई संपर्क नहीं हुआ। उसका कहना है कि अगर वह पुलिस के पास है तो पुलिस को उसे पेश करना चाहिए। किरणदीप ने खुलकर अपनी बात रखते कहा कि अमृतपाल के लिए मैंने अपनी नौकरी और परिवार छोड़ा दिया और अब इस हाल में उसे छोड़कर नहीं जाउंगी। यहाँ तक कि किरणदीप कौर ने अमृतपाल को बेकसूर बताया। उसने कहा कि अमृतपाल को सिख धर्म का प्रचार करना सबसे प्यारा है और मैं उसकी दूसरी पसंद हूं। वह धर्म और पंजाब के लोगों के लिए हमेशां से आवाज उठाता रहा है।

    किरणदीप ने कहा कि अमृतपाल सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड करता था, जिन्हें देखने के बाद ही मैं सोशल मीडिया के माध्यम से उसके संपर्क में आई, लेकिन तब मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि हमारी शादी होगी। इंस्टाग्राम पर मेरी पहली बार अमृतपाल से बात हुई थी। मैं उसकी पोस्ट और वीडियो देखती जरूर थी लेकिन कभी कोई पोस्ट शेयर नहीं की। उसने कहा कि मैं आध्यात्मिक विचारों वाली हूं। नॉन वेज और शराब का सेवन नहीं करती।

    मेरी यही बातें अमृतपाल को अच्छी लगी थी। हालांकि मैं उसकी तरह धार्मिक नहीं हूं लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ शादी की। मेरे परिवार ने कभी इसका बात का विरोध नहीं किया। किरणदीप ने बताया कि मैं अमृतपाल के साथ कभी भी किसी कार्यक्रम में नहीं गई और न ही अमृतपाल मुझे लेकर जाना चाहता था। वह चाहता था कि कोई मुझे उसके नाम के साथ जोड़कर न पहचाने, जिससे आगे चल कर  मेरे लिए कोई मुश्किल पैदा हो और हमने यह निर्णय भी नहीं लिया था कि हम हमेशा ही पंजाब में ही रहेंगे।

    अपनी सफाई पेश करते किरणदीप कौर ने कहा कि मुझ पर लग रहे आरोप गलत है। मैं दो महीने से यहाँ रह रही हूं। मैंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। यह जगह अब मेरा घर है। 6 महीनों के बाद मैं यूके जाऊंगी। अगर अमृतपाल भी मेरे साथ चलेगा तो ठीक, नहीं तो मैं वापस भारत आ जाऊंगी । जैसे अमृतपाल रिवर्स इमिग्रेशन कि बात करता है हम उसे सच करेंगे।

  • आज का राशिफल , 28 MARCH 2023

    आज का राशिफल , 28 MARCH 2023

    मेष: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।

    मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।

    कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

    तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

    धनु: अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।

    मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।

  • होशियारपुरः केंद्रिय जेल में हाईकोर्ट के जज अरुण पल्ली ने कि सलाना इंस्पेक्शन

    होशियारपुरः केंद्रिय जेल में हाईकोर्ट के जज अरुण पल्ली ने कि सलाना इंस्पेक्शन

    होशियारपुरः केंद्रिय जेल में आज हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज अरुण पल्ली ने सलाना इंस्पेक्शन करते हुए जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों और हवालातियों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वसान दिया। माननीय जज अरुण पल्ली ने जेल में बने अस्पताल, बैरकों, लेडिज वार्ड और किचन का भी जायजा लिया और बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इस मौके पर होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट सैशन जज, एसडीएम, सीजेम, जेल सुपरिडेंट अनुराग कुमार के अलावा अन्य जूडियशल अधिकारी भी मौजूद रहे।