Blog

  • Punjab News: घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोना, चांदी और कैश बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोना, चांदी और कैश बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः स्थानीय पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिजेन्द्र वर्मा वासी सोनीपत, संजय कटारिया निवासी गांव अट्टा, जिला पानीपत के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि SP सौरव जिंदल और तलविंदर सिंह और DSP राजन परमिंदर सिंह की देखरेख में, इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह इंचार्ज CIA, इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह चीफ ऑफिसर पुलिस स्टेशन फेज-11 मोहाली और उनकी टीमों ने टेक्निकल और ह्यूमन रिसोर्स की मदद से केस के आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी बिजेन्द्र वर्मा की उम्र लगभग 36 साल है। आरोपी पेशे से सुनार का काम करता है। आरोपी के खिलाफ जिला सोनीपत हरियाणा के विभिन्न थानों में पहले से ही चोरी के 04 मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी संजय कटारिया की उम्र लगभग 43 साल है। आरोपी को उसके गांव अट्टा, जिला पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ जिला सोनीपत, हरियाणा के विभिन्न थानों में 04 चोरी के मामले दर्ज हैं।

    घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिनांक 01-11-2025 को चरणजीत कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी मकान नं. 1626, फेज-10, सेक्टर-64, जिला एसएएस, नगर के बयानों पर अज्ञात आरोपियों पर केस नंबर 138 तारीख 01-11-2025 अंडर सेक्शन 331, 305 बीएनएस, पुलिस स्टेशन फेज-11, जिला एसएएस शहर में दर्ज किया गया कि वह 31-10-2025 को अपने घर को ताला लगाकर अपने भतीजे की शादी में एरोसिटी मोहाली गए थे।

    जब वह सुबह करीब 02:50 बजे अपने परिवार के साथ घर आए तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, लकड़ी की अलमारी के 02 लॉकर टूटे हुए थे और सभी कमरों का फर्नीचर बिखरा हुआ था। लॉकरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई थी।

    पुलिस ने आरोपियों से चांदी के गहने (860 ग्राम) और 50 हजार रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल ब्रांड पल्सर और एक हुंडई i-10 कार बरामद की गई है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे और भी रिकवरी होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: जंग-ए-आजादी मेमोरियल मामले में बरजिंदर सिंह हमदर्द को मिली राहत, रद्द होंगी FIR

    Jalandhar News: जंग-ए-आजादी मेमोरियल मामले में बरजिंदर सिंह हमदर्द को मिली राहत, रद्द होंगी FIR

    जालंधरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को सूचित किया है कि वह जंग-ए-आजादी मेमोरियल के निर्माण में कथित अनियमितताओं के संबंध में मीडिया समूह के प्रमुख बरजिंदर सिंह हमदर्द और अन्य के खिलाफ 22 मई 2024 को दर्ज FIR को रद्द करने के लिए तैयार है। सुनवाई के दौरान वकील ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी धारा 406, 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी (IPC) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 13(1)(ए) और 13(2) के तहत दर्ज FIR संख्या 09 (22.05.2024) को अगले 4 सप्ताह के भीतर रद्द करने की रिपोर्ट दायर करेगी। इस घोषणा को नोटिस में लेते हुए अदालत ने माना कि मामला अब अप्रासंगिक हो गया है और उसी के अनुसार केस निपटा दिया गया है।

    barjinder singh hamdard
    barjinder singh hamdard

    FIR में हमदर्द जो जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन की प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे थे और अन्य के नाम दर्ज थे, जिन पर मेमोरियल परियोजना में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। हमदर्द का नाम FIR में शामिल था, एक दशक से अधिक समय से इस स्मारक परियोजना से निकटता से जुड़े थे। जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन की प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 2012 से इस स्मारक का नेतृत्व करने में केंद्रीय भूमिका निभाई। उन्होंने 10 अप्रैल 2024 को फाउंडेशन से इस्तीफा दे दिया था, जहां वे सदस्य सचिव और प्रबंध समिति के अध्यक्ष दोनों पदों से हट गए थे।

  • Goa नाइट क्लब में लगी आग पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

    Goa नाइट क्लब में लगी आग पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

    गोवा: उत्तर जिले में स्थित अर्पोरा गांव में शनिवार की रात भयानकर आग लग गई। इस आग के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। यह क्लब पिछले साल ही खुला था और पर्यटकों में काफी मशहूर हो चुका था। अब इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

    लोगों के साथ है संवेदनाएं

    पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – गोवा के अर्पोरा में हुई आग दुर्घटना बहुत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। भगवान करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। मैंने गावों के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सांवत जी से स्थिति के बारे में बात की है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है। गोवा क्लब हादसे पर पीएम मोदी ने यह ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    धमाका होने के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग चीखते हुए बाहर भागने लगे और आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोवा पुलिस महानिदेशक ने बताया कि रात 12:04 बजे कंट्रोल रुम में कॉल आई और पुलिस फायर यूनिट और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग को कुछ समय के बाद काबू में किया गया परंतु तब तक कई लोग दम घुटने या जलने से अपनी जान गंवा चुके थे।

    जरुर होगी कार्रवाई

    घटना की जानकारी मिलते ही सीएम प्रमोद सांवत रात में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में क्लब के द्वारा फायर सेफ्टी नियमों का पालन न करने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा में कोई लापरवाही हुई तो कार्रवाई निश्चित है। यह घटना पर्यटन सीजन के दौरान हुई है ऐसे में राज्य सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है।      
  • Jalandhar News: कूल लिप लेने आए लुटेरे महिला से नकदी और Mobile लेकर फरार

    Jalandhar News: कूल लिप लेने आए लुटेरे महिला से नकदी और Mobile लेकर फरार

    जालंधरः फोकल प्वाइंट पर चाय की दुकान चलाने वाली महिला से लुटेरे गन प्वाइंट पर नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। माला देवी ने बताया कि वह गदईपुर की रहने वाली है। फोकल प्वाइंट पर अपने पति के साथ चाय की दुकान चलती है। शनिवार शाम करीब 6 बजे उनकी दुकान पर दो तीन ग्राहक चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दुकान के सामने आकर रुके।

    उन्होंने कूल लिप देने को कहा। जैसे ही वह कूल लिप देने के लिए उनके पास पहुंचीं तभी दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी, जिससे वह घबरा गईं। हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर गल्ले में रखे करीब 8-10 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। इसके साथ ही उन्होंने उनका मोबाइल और कानों में पहनी सोने की बाली भी छीन ली। बदमाश पांच मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। जिसके बाद माला देवी ने थाना 8 की पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपितों का सुराग मिलने की संभावना है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Basant Ice-Cream Restaurant में लूट, 2.50 लाख की नकदी व 5 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Basant Ice-Cream Restaurant में लूट, 2.50 लाख की नकदी व 5 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के फव्वारा चौक के पास स्थित मशहूर बसंत आइसक्रीम रेस्टोरेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रेस्टोरेंट के मालिक चरणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात युवक छत के रास्ते अंदर घुसा और मेन काउंटर का लॉक तोड़कर कैश व मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

    जानकारी देते चरणजीत सिंह ने बताया कि जब सुबह कर्मचारियों ने दुकान खोली तो काउंटर टूटा हुआ मिला। पूरी जांच कर पता चला कि चोर 5 मोबाइल और काउंटर में रखे 2,50,000 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक जो 45 साल का लग रह है अपना मुंह ढककर छत के रास्ते नीचे आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान के लिए इलाके के और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

    रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के बावजूद तड़के के समय आमतौर पर सुनसान रहता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी छत से अंदर घुसा। हालांकि वो छत तक कैसे पहुंचा ये जांच का विषय है।

  • Jalandhar News: चिट्टे की सप्लाई देने आए 2 भाई गिरफ्तार, जमानत पर बाहर आया था बड़ा भाई

    Jalandhar News: चिट्टे की सप्लाई देने आए 2 भाई गिरफ्तार, जमानत पर बाहर आया था बड़ा भाई

    जालंधर: सीआईए स्टाफ (देहात) की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते 200 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने यह नशा दो सगे भाइयों गुरबाज सिंह बाज और उसके छोटे भाई रछपाल सिंह उर्फ कालू, निवासी कलसियां खुर्द तरनतारन के कब्जे से बरामद किया। दोनों से पूछताछ जारी है। सीआईए टीम ने जब दोनों को रूटीन चेकिंग के दौरान रोका और उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 200 ग्राम चिट्टा मिला।

    डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी और सीआईए स्टाफ इंचार्ज पुष्पबाली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मकसूदां में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान गुरबाज सिंह बाज ने खुलासा किया कि वह पहली बार 21 जुलाई 2023 को 50 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। 20 सितंबर को उसे बेल मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद उसके सीमा पार से चल रहे ड्रग रैकेट से तार जुड़े। बाज खुद नशा करता है और उसने अपने छोटे भाई रछपाल को लालच दिया कि यह काम करने से वे जल्दी अमीर हो जाएंगे।

    रछपाल सिंह ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और अरुणाचल प्रदेश की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बड़े भाई बाज के दबाव और लालच में आकर उसने चिट्टे की सप्लाई शुरू की। दोनों बस में सफर करके सप्लाई देने जाते थे। पुलिस दोनों भाइयों के ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चेन और सीमा पार कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। सीआईए स्टाफ का मानना है कि यह गिरफ्तारी बड़े ड्रग मॉड्यूल तक पहुंचने में मदद कर सकती है।

  • Punjab News: Hotel Keys की बैक साइड में खड़ी कार को लगी भीषण आग, चालक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel Keys की बैक साइड में खड़ी कार को लगी भीषण आग, चालक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पक्खोवाल रोड स्थित फुलांवाल चौक के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां होटल Keys की बैक साइड में खड़ी एक हुंडई वेन्यू कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कुछ ही सेकंड में तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में आग लगते ही धुआं तेजी से फैलने लगा, लेकिन कार चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हुईं, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। कुछ ही मिनटों में हुंडई वेन्यू जलकर राख हो गई और उसका ढांचा ही बचा। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है। हालांकि शुरुआती अंदेशों के अनुसार कार में किसी प्रकार के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं, ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में रुक-रुक कर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया। इस हादसे ने एक बार फिर वाहन मालिकों को वाहन की समय-समय पर सर्विस और इलेक्ट्रिकल फिटिंगों की जांच करवाने की जरूरत का एहसास करवाया है।
  • Indigo फ्लाइट संकट के बीच Air India ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

    Indigo फ्लाइट संकट के बीच Air India ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

    नई दिल्ली: पूरे देश में इंडिगो की फ्लाइट्स के हालात अव्यवस्थित हो गए हैं। यात्रियों को कई-कई घंटे लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब इसी बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एयरलाइंस ने कहा कि उनका मकसद है कि कोई भी यात्री पैसा देकर या परेशानी झेलकर सफर न करे। एयरलाइन ग्रूप ने किराया नियंत्रण से लेकर टिकट रद्द करने शुल्क माफ करने तक कई कदमों को तुरंत लागू कर दिया है।

    नए किराया नियमों का भी होगा पालन

    एअर इंडिया ने बताया है कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन स्टॉप घरेलू उड़ानों की इकोनॉमी क्लास पर किराए की एक सीमा तय की गई है। यह फैसला इस वजह से लिया गया है ताकि ऑटोमेटेड प्राइसिंग सिस्टम के कारण से अचानक मांग बढ़ने पर टिकट दरें आसमान को न छू पाएं। इसके साथ ही एअर इंडिया और बाकी एयरलाइनें नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा 6 दिसंबर को जारी किए गए नए किराया नियमों का भी पालन कर रही है।

    टिकट कैंसिल करने पर मिलेगी छूट

    इसके अलावा फंसे हुए यात्रियों को राहत देने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट को रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन शुल्क में बड़ी शूट दे दी है। जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक किसी भी एयरलाइन से 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक की थी अब वो बिना रीशेड्यूलिंग फीस के अपनी यात्रा की तारीख बदल पाएंगे। बिना केंसिलेशन चार्ज के टिकट रद्द कर भी पूरा रिफंड ले सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ एक ही बार लागू होगी और सिर्फ 8 दिसंबर तक किए गए बदलावों या कैंसिलेशन पर ही पर ही मान्य होगी। यदि नया किराया पहले ही ज्यादा है तो यात्रियों को सिर्फ किराए का अंतर देना होगा।

    विशेष श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी छूट

    एअर इंडिया ने यह भी कहा है कि उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर पहले से ही जारी डिस्काउंट स्कीमें जारी रहेगी। इसमें छात्र, सीनियर नागरिक, सशस्त्र बल कर्मी और उनके परिवार शामिल है। इन्हें पहले से ही निर्धारित किराए से भी कम कीमत पर टिकट बुक करने का फायदा मिलता है।
  • Punjab के सबसे महंगे Toll Plaza पर Firing, VIP Line में जाने को लेकर हुआ विवाद, देखें CCTV

    Punjab के सबसे महंगे Toll Plaza पर Firing, VIP Line में जाने को लेकर हुआ विवाद, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, कार सवार कुछ लोगों द्वारा वीआईपी लाइन से जाने की जिद को लेकर विवाद बढ़ा। कार सवार खुद को किसी विभाग का चेयरमैन बता रहा था। टोल कर्मी ने जब कार सवार लोगों से आईडी कार्ड मांगा तो गुस्से में आकर उन्होंने टोल कर्मियों पर गोलियां चला दी। हालांकि, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद टोल कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जानकारी देते टोल कर्मी कुलजीत सिंह ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 10 बजे वीआईपी लाइन में एक XUV गाड़ी लुधियाना से फिल्लोर की तरफ जाने के लिए आई। गाड़ी में सवार लोग बिना टैक्स दिए गाड़ी निकालने की जिद कर रहे थे। गाड़ी में 7 से 8 लोग बैठे थे। उनसे जब वीआईपी कार्ड मांगा तो उन्होंने कोई कार्ड नहीं दिखाया। वह खुद को किसी विभाग का चेयरमैन कह रहे थे। उनके साथ के लोग जबरदस्ती गेट खुलवाकर गाड़ी ले जाने लगे तो उन्हें रोक लिया। गुस्से में आकर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। टोल कर्मी ने बताया कि मारपीट के बाद हमलावरों ने टोल कर्मियों पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान 4 से 5 फायर किए गए। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। टोल कर्मियों ने भी अपने बचाव के डंडे आदि उठाए। गोलियां चलने की आवाज से टोल बूथों में बैठे अन्य कर्मचारी भी जब बाहर आ गए तो कार सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। टोल कर्मियों ने घटना की सूचना तुरंत थाना लाडोवाल की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
  • Punjab News: नशेड़ियों ने वाहनों और घर को लगाई आग, 4 बाइक जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: नशेड़ियों ने वाहनों और घर को लगाई आग, 4 बाइक जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में बीती रात नशेड़ियों द्वारा दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। जनकपुरी इलाके में नशेड़ियों ने एक घर के बाहर खड़े वाहनों को आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में घर को भी चपेट ले लिया। घर के अंदर परिवार सो रहा था, जिसे पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के 14 लोगों ने भागकर जान बचाई। आग के बाद घर का बाहरी हिस्सा बुरी तरह जल गया और दम घुटने से 90 साल की बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में नशेड़ियों की हरकत कैद हो गई।

    जानकारी देते घर के मालिक अमरपाल सिंह ने बताया कि रात करीब अढ़ाई बजे नशेड़ियों ने घर के बाहर खड़े वाहनों को आग लगा दी। परिवार सोया हुआ था। जैसे ही पता चला कि घर के बाहर आग लगी है तो हम गेट खोलने लगे। अचानक से देखा पर्दों को भी आग लगी थी। किसी तरह अंदर से पानी की बाल्टियां आग पर डाली। गेट खोलकर देखा तो वाहन जल रहे थे। आग ने 4 बाइक को राख कर दिया। घर में बच्चे और 90 साल की बुजुर्ग माता है। दम घुटने के कारण बुजुर्ग माता की हालत भी बिगड़ गई थी।

    महिला गुरप्रीत कौर ने कहा कि आग लगने के कारण पूरे परिवार का दम घुट रहा था। हमने बड़ी मुश्किल अपनी जान बचाई। यदि 2 मिनट और हमारी नींद ना खुलती तो हमारा पूरा परिवार मर जाना था। अगर पड़ोसी फोन करके घटना की जानकारी नहीं देते तो सभी अंदर ही जल जाने थे।

    मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ जगदीप सिंह ने कहा कि कुछ लड़कों को राउंडअप किया है। मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इलाके में नशा बिल्कुल बिकने नहीं दिया जाएगा। पार्षदपति सिमरनजीत सिम्मू ने कहा कि इलाके में इस तरह की घटनाएं होनी बेहद चिंताजनक है। कुछ दिन पहले भी नशा बेचने वालों को हमने खुद ट्रेप करके पकड़वाया था लेकिन हालात इलाके के बद से बदतर हो रहे है। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह के लोगों पर नकेल कसी जा सके।