Blog
-

Iran पर फिर बमबारी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, दिया Final Ultimatum!
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने दोहरे तेवर में नजर आए हैं। एक ओऱ वो ईरान के साथ युद्ध खत्म होने पर व्हाइट हाउस में पार्टी करने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खुली चेतावनी दे रहे हैं। यदि तय समय तक समझौता नहीं हुआ तो फिर से बमबारी शुरु हो सकती है। एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि – ‘शायद मैं इसे एक्साइडेट न करुं। यदि ऐसा हुआ तो ब्लॉकेड जारी रहेगा। हमें फिर से बम गिराने पड़ सकते हैं’। -

दूसरे अफेयर के शक में Girlfriend की हत्या, वारदात के बाद खुद पुलिस को दी सूचना
दुर्गः जिले में बॉयफ्रेंड द्वारा गला घोंटकर गर्लफ्रेंड की हत्या करने का मामला सामने आया है।उसे शक था कि प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

आरोपी युवक और मृतक गर्लफ्रेंड की फाइल फोटो। मृतक युवती की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) निवासी खैरागढ़ जिले के चिचोला के रूप में हुई है। वह दुर्ग में पढ़ाई करती थी। आरोपी बॉयफ्रेंड कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का रहने वाला है। पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई। यूनेश्वरी वर्मा पढ़ाई के लिए पुलगांव में किराए के मकान में रह रही थी, जबकि कार्तिक भी सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि कार्तिक यूनेश्वरी पर शक करता था कि, उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बातकर लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। 17 अप्रैल को कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया। गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार लिया है। वहीं आरोपी को थाने भेज दिया गया।
-

Punjab News: MP Channi के बाद विवादों में घिरे भाई, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत चन्नी दूध वाले मामले की वीडियो जारी करने के बाद से लगातार विवादों में हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले बठिंडा में लोगों ने सासंद चन्नी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर में वीडियो को लेकर शिकायत दी थी। वहीं अब एक नया विवाद सासंद चरणजीत चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह से जुड़ गया है। जिसका विरोध आज फिरोजपुर में किया गया, जहां उन पर लोगों को इंटक का प्रधान बताकर भ्रमित करने के आरोप लगाए गए।
बातचीत के दौरान इंटक के जिला प्रधानसुखदेव सिंह कटोरा ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह किसी अन आधारित फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने आप को इंटक का प्रधान बताकर लोगों में भ्रम में डाल रहे हैं। इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि न तो मनोहर सिंह का पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध है और न ही उन पर कोई जिम्मेदारी है। इसके साथ ही AICC या PPCC द्वारा भी कोई मान्यता नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक मामलों का फायदा उठाकर संगठन के नाम पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस की नेतृत्व से मांग की है कि मनोहर सिंह को किसी भी गलत या फर्जी गतिविधि से रोका जाए और मजदूरों व आम लोगों पर गलत प्रभाव डालने से भी बचाया जाए, यह पार्टी की जिम्मेदारी होगी। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ती दिख रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में पार्टी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
-

कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, छोटे से झगड़े के बाद पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
सीहोरः गंज क्षेत्र के कोली मोहल्ले में बीती रात बेटे द्वारा पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, कोली मोहल्ले में गंज निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू शाक्य ने अपने पिता पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजन और आसपास के लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे सोनू शाक्य को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण से शुरू हुआ था। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
दूसरी ओर मृतक की पत्नी कृष्णा बाई ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहा था। वह करीब 10 साल से घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था और हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहता था। उन्होंने कहा कि घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।
-

Beer Bar में हुआ हंगामा, जम कर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मारपीट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में स्थित एस के बीयर बार में उस वक्त हंगामा मच गया जब शराब पीने आए कुछ युवकों और बार कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग बार बंद होने के बाद में बार के अंदर शराब पीने की जिद कर रहे थे।
तभी एक ग्राहक ने शराब के नशे में बार के अंदर उल्टी कर दी। जिसके बाद बार के अंदर उल्टी के बाद एक कर्मचारी ने सवाल उठाया कि आखिर इस गंदगी को साफ कौन करेगा? इस बात पर ग्राहक ने कहा कि वे सफाई के लिए पैसे दे देंगे। लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बार के अंदर जमकर तोड़फोड़ की गई। वीडियो में बीयर बार में हंगामा होते हुए दिखई दे रहा है। लोग एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। घटना में लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। नागपुर के हुडकेश्वर में बीयर बार के भीतर हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद बार के कर्मचारियों ने नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।View this post on Instagram -

बैलेंस बिगड़ने से थ्रेसर मशीन में गिरा व्यक्ति, कई टुकड़ों में बंटा शरीर
झुंझुनूंः थ्रेसर मशीन में फंसने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सिर समेत आधा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। व्यक्ति के थ्रेसर में फंसते ही लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर को बंद किया। तब तक व्यक्ति का आधा शरीर मशीन के अंदर जा चुका था। बताया जा रहा है कि थ्रेसर में बुरी तरह फंसे शव को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी मुताबिक, विकास उर्फ कालू निवासी नूलिया गोठड़ा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह खेती-बाड़ी और मजदूरी करता था और पास के गांव बास में शुक्रवार सुबह गेहूं की फसल निकलवाने गया था। फसल निकालते समय बैलेंस बिगड़ने से गेहूं के साथ थ्रेसर मशीन के अंदर चला गया। मौके पर खड़े लोगों ने दौड़कर मशीन को बंद कर दिया। तब तक युवक की आधी बॉडी अंदर फंस चुकी थी और शव के टुकड़े-टुकड़े हो चुके थे।हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बगड़ थाना पुलिस को सूचना दी। थ्रेशर में शव के टुकड़े बुरी तरह फंसे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव के टुकड़ों को निकाला। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Hotel के बाहर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, जमकर पीटा, 10 पर FIR, देखें वीडियो
अजमेरः राजस्थान के ब्यावर में एक होटल के बाहर चारपाई पर सो रहे 3 युवकों पर मुंह बांधकर आए 10 से ज्यादा हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे स्थित खेजड़ला चौराहे पर देर रात करीब 2 बजे ढाबे के बाहर चारपाी पर 3 युवक सो रहे थे। इस दौरान 4 अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने युवकों को बेरहमी से पीटा और 50 हजार रुपए कैश के साथ सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। साकेतनगर थाना इलाके में ब्यावर-पाली हाईवे पर खेजडला चौराहा के पास एक होटल के बाहर हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला 14 अप्रैल का है, लेकिन वीडियो अब सामने आया है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि केसरपुरा निवासी लीला देवी (40) पत्नी किशन ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- उसका बेटा सुरेंद्र काठात (22) ब्यावर से रात को गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में हाईवे पर खेजडला चौराहा के पास एक होटल में रुका था। वहां 2 अन्य युवकों के साथ चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान जैतपुरा निवासी सुनील, नरेंद्र और केसरपुरा निवासी संजय 10 अन्य लोगों के साथ आए और अचानक लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। एएसआई ने बताया- हमले में सुरेंद्र काठात गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। ये पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ हमलावर चारपाई पर लेटे युवकों को लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक हमलावरों से बचने के लिए इधर-उधर भागते हैं। इस दौरान एक युवक नीचे गिर जाता है तो उसे लातों से पीटते हैं। एएसआई ने बताया कि पीड़ित युवक की मां की रिपोर्ट पर सुनील, नरेंद्र, संजय सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।View this post on Instagram -

चलते Harvester में आग लगने से मशीन जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
जालौनः कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में गेहूं की कटाई के दौरान एक चलती हार्वेस्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे खेत में मौजूद किसानों और मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना किसान रोहित सेंगर के खेत की है, जहां गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक हार्वेस्टर से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में मशीन आग की लपटों में घिर गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए हार्वेस्टर चालक सौरभ परिहार ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे में करीब 10 बीघा खेत की फसल नष्ट हो गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल टीम की तत्परता से आसपास के खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी हार्वेस्टर जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल हो चुका था और भारी नुकसान हो गया। इस घटना ने क्षेत्र के किसानों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि हार्वेस्टर की टंकी में भरा पूरा गेहूं भी आग में जल गया। ओलावृष्टि के बाद जो करीब 8-10 क्विंटल गेहूं बचा था, वह भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।गौरतलब है कि इन दिनों किसान पहले ही ओलावृष्टि, तेज आंधी-बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में हार्वेस्टर में आग लगने की इस घटना ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार संकट झेल रहे किसानों को राहत कब मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।View this post on Instagram -

दिल दहलाने वाली घटनाः भीषण Landslide में 2 कारों के उड़े परख्च्चे, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून के आगमन से पहले ही लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में भी मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग घटीगढ़ में बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है। मणिकर्ण घाटी के घटिगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आया वाहन ड्राइवर बाल-बाल बचा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी नीचे खड़ी है और पहाड़ों से अचानक लैंडलाइड होने के कारण पत्थर गिर गए। घटना में गाड़ी बुरी तरह से तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान गाड़ी में चालक मौजूद था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जबकि ड्राइवर के साथ वाली सीट पर भारी भरकम पत्थर गिरा पड़ा मिला। इसी के साथ लैंडस्लाइड के कारण एक अन्य कार के परखच्चे उड़ गए।
दूसरे हादसे में गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। दोनों घटनाओं को देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो रहे है। लगातार हो रही लैंडस्लाइड से आने वाले समय में पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। बता दें कि मणिकर्ण घाटी में पर्यटन कारोबार की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बार-बार हो रहे लैंडस्लाइड के चलते यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों की परेशानी भी बढ़ गई है। जिससे पर्यटन कारोबार के बुरी तरह से प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मणिकर्ण-बरशैणी सड़क मार्ग से ही विदेशी सैलानियों की पसंद खीर गंगा, मानतलाई ट्रैकिंग रूट, तोष, कालका, पुलगा आदि स्थल आते हैं, लेकिन सड़क बंद होने के चलते सैलानी अब यहां आने से भी डर रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि वह पार्वती नदी पर एक वैली ब्रिज बनाएं, ताकि अगर पहाड़ी से लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद होती है तो लोग इस ब्रिज के जरिए मणिकर्ण की ओर जा सकें। मगर इस ओर प्रशासन ने अभी कोई ध्यान नहीं दिया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बताया, “पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की समस्या को लेकर सरकार, प्रशासन और विभाग से कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जब तक पहाड़ी दरकने से रुक नहीं जाती है, तब तक यहां एक वैली ब्रिज बनाया जाना चाहिए। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।”View this post on Instagram -

Punjab News: Border Area से 2 किलो हेरोइन, Drone और 2 Glock Pistols बरामद
अमृतसरः पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमृतसर ग्रामीण के थाना लोपोके क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। बताया जा रहा है कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश की जा रही थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्रोन के नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय तस्करों की पहचान करने के लिए एजेंसियां गहन जांच में जुटी हैं।
इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं। यह हथियार अवैध रूप से रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें किसी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल किया जाना था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।