Blog

  • हरियाणा सरकार का फैसला, जनगणना में अधिकारी-कर्मचारियों के नही होंगे तबादले, मार्च 2027 तक रोक

    हरियाणा सरकार का फैसला, जनगणना में अधिकारी-कर्मचारियों के नही होंगे तबादले, मार्च 2027 तक रोक

    चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने जनगणना-2027 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों या तैनाती पर 31 मार्च, 2027 तक रोक लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

    राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना-2027 के कार्य में लगाया गया है या जो सीधे संबंधित प्रशासनिक नियंत्रण में आते हैं, उनके स्थानांतरण पर 31 मार्च, 2027 तक रोक लागू रहेगी। यह आदेश IAS/HCS अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, जिला राजस्व अधिकारियों, शिक्षा विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा। राज्य सरकार ने इन आदेशों की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाने और इनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

    गौरतलब है कि जनगणना कार्य के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की नियुक्ति गई है। इसके तहत मंडल आयुक्तों को मंडल जनगणना अधिकारी, उपायुक्तों को प्रधान जनगणना अधिकारी तथा अतिरिक्त उपायुक्तों और सिटी मजिस्ट्रेटों को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी को उप जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है।

    उपमंडल स्तर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक)/सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को उपमंडल जनगणना अधिकारी, तहसीलदारों को चार्ज जनगणना अधिकारी तथा नायब तहसीलदारों को सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निकाय क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्तों को प्रधान जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त आयुक्तों एवं जिला नगर आयुक्तों को सिटी जनगणना अधिकारी तथा नगर परिषदों/समितियों के सीईओ, कार्यकारी अधिकारियों और सचिवों को चार्ज जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

     
  • फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) के 18 पदों पर बैचवाइज वाइज होगी भर्ती, 20 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण 

    फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) के 18 पदों पर बैचवाइज वाइज होगी भर्ती, 20 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण 

    ऊना/सुशील पंडित: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश   द्वारा फार्मेसी ऑफिसर(एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 18 पद बैच आधार पर भरें जाएँगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।
    इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद मार्च 1999 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद दिसंबर 1999 बैच से, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 4 पद मार्च 2004 बैच से, अनुसूचित जाति की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2009 बैच से, अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 2 पद सितंबर 2002 बैच से और अन्य पिछड़ा वर्ग की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2002 बैच से तथा एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 1 पद दिसंबर  2006 बैच से भरे जाएँगे।
    ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 20 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • Jalandhar News: ED की Raid पर बोले कांग्रेस MLA परगट सिंह, मुद्दे भटका रही BJP, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ED की Raid पर बोले कांग्रेस MLA परगट सिंह, मुद्दे भटका रही BJP, देखें वीडियो

    महिला आरक्षण से Punjab की घट जाएगी आवाज

    सासंद चन्नी के खिलाफ यूनियन ने SSP को दी शिकायत

    जालंधर, ENS: पंजाब में ईडी की रेड को लेकर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भाजपा पर निशाने साधे। विधायक ने कहा कि जब जब पंजाब का सीरियस मसला उठता है तब-तब भाजपा मसले को डिरेल करने लग जाती है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी मसला मुख्य है। ईडी की रेड कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ या पंजाब यूनिवर्सिटी का सभी पार्टियों ने विरोध किया तो भाजपा को घुटने टेकने पड़े। वहीं उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में बैठे हुए है। उन्होंने खुद मंडियों का दौरा किया है। विधायक ने कहा कि केजरीवाल पर ईडी और सीबीआई ने कार्रवाई की थी, उसका क्या बना। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कुछ दिन चलती है और उसके बाद मामला शांत हो जाता है। बेअदबी मामले को लेकर नया कानून बनाया गया। विधायक ने कहा कि भाजपा ने अब तक किसी को सजा नहीं दिलाई। उन्होंने सिर्फ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। परगट सिंह ने कहा कि 125 नेता भाजपा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सरना सहित कुछ नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि यह सब जब भाजपा की वाशिंग मशीन में जाते है तो वह पाक पवित्र हो जाते है। बेअदबी कानून को लेकर विधायक ने कहा कि यह स्टेट का 2008 का कानून था और उसने अबेंडमेंड लाया गया है। ऐसे में अगर यह कानून स्टेट में लागू होगा तो प्रेजिडेंट के पास जाएगा और अगर देश में बने तो देश की पार्टियामेंट या देश की कैबिनेट के बाद इसकी नोटिफिकेशन होती है। महिला आरक्षण बिल को लेकर विधायक ने कहा कि नंबर ऑफ सीट बढ़ाने का भाजपा काम कर रही है। परगट सिंह ने कहा कि इससे पंजाब की आवाज घट जाएगी। पंजाब को 13 से 20 सीटों का अंतर मिलेगा। इससे डेमोक्रेसी पर असर दिखेगा। परगट सिंह ने कहा कि साउथ, नार्थ की सीटों पर असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि हिंदी स्पीकिंग स्टेट को इसका फायदा होगा। नकली दूध को लेकर सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक वीडियो जारी की थी। वहीं इस मामले को लेकर बठिंडा में यूनियन द्वारा एसएसपी को सासंद चन्नी के खिलाफ शिकायत दी गई। इस मामले को लेकर विधायक ने कहा कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि सबसे अहम इंसान की जिंदगी है, लेकिन उसके बावजूद अगर दूध में मिलावट पाई जा रही है तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  
  • सेहत विभाग की 2 फैक्ट्रियों में Raid, 28 क्विंटल केमिकल पनीर बरामद, देखें वीडियो

    सेहत विभाग की 2 फैक्ट्रियों में Raid, 28 क्विंटल केमिकल पनीर बरामद, देखें वीडियो

    मेरठ: स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ मेरठ जिला प्रशासन और खाद्य विभाग (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैमिकल पनीर बरामद किया है। जानी थाना क्षेत्र के नंगला कुंभा गांव में चल रहे मिलावट के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए टीम ने 2 अवैध पनीर फैक्ट्रियों पर छापा मारा। खाद्य विभाग की टीम जब नंगला कुंभा गांव पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जाबिर और हामिद की फैक्ट्रियों में दूध की जगह खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। गांव निवासी जाबिद और उसका भाई हामिद पुत्रगण वकील कई वर्षों से इस अवैध धंधे में लिप्त थे। आरोप है कि वे केमिकल और रिफाइंड तेल का उपयोग कर नकली पनीर बनाते थे।

    इस पनीर की आपूर्ति मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, दिल्ली और उत्तराखंड सहित आसपास के कई जिलों में की जाती थी। करीब तीन साल पहले भी खाद्य विभाग ने इनके ठिकानों पर कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने दोबारा यह अवैध कारोबार शुरू कर दिया था। टीम ने पनीर के अलावा मौके से भारी मात्रा में रिफाइंड ऑयल और संदिग्ध पाउडर के पैकेट भी जब्त किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि जानी क्षेत्र से भारी मात्रा में मिलावटी पनीर दिल्ली और एनसीआर के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा है। इसी सटीक सूचना के आधार पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सुनियोजित छापेमारी की। खाद सुरक्षा अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि यह पनीर मानव शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।

    पनीर में इस्तेमाल किए गए केमिकल लीवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। विभाग ने पनीर के नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं और दोनों अवैध फैक्ट्रियों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। फैक्ट्री संचालक जाबिर और हामिद के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन अब इस बात की गहन जांच कर रहा है कि यह पनीर किन-किन होटलों और बाजारों में सप्लाई किया गया है। आम जनता को जागरूक करने के लिए विभाग ने नकली पनीर को पहचानने के कुछ तरीके भी बताए हैं। असली पनीर को मसलने पर वह आसानी से टूट जाता है, जबकि मिलावटी पनीर रबड़ की तरह खिंचने लगता है। पनीर के टुकड़े पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालें, अगर उसका रंग नीला पड़ जाए तो समझ लें कि इसमें स्टार्च या केमिकल मौजूद है। इसके अलावा नकली पनीर में दूध की जगह डिटर्जेंट या रिफाइंड जैसी गंध भी आ सकती है।

     

  • प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल से आयोजित होंगे अनिवार्य Biometric अपडेट शिविर

    प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल से आयोजित होंगे अनिवार्य Biometric अपडेट शिविर

    शिमला : डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग के प्रवक्ता ने आज जानकारी दी कि प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल, 2026 से अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) शिविर आयोजित करवाएं जाएंगे। यह शिविर डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस, स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करवाएं जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उन बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट करवाना है। जिन्होंने 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन आयुवर्ग के बच्चों के लिए बायोमीट्रिक विवरण (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ) अपडेट करवाना आवश्यक है, ताकि आधार की वैधता बनी रहे।

    उन्होंने बताया कि जिला-वार चरणबद्ध यह शिविर सरकारी और निजी विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि विद्यार्थी और अभिभावक इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए विद्यालय प्रशासन और शिविर टीमों का सहयोग करें। अभिभावकों से अनुरोध है कि शिविर में बच्चे के आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर (यदि संभव हो) और अभिभावक/संरक्षक की उपस्थिति (आवश्यकता के अनुरूप) सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समय अवधि के भीतर पात्र बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट पूरा करवाएं, ताकि भविष्य में आधार-आधारित सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

     

  • Jalandhar News: Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों में खूनी झड़प, गंभीर घायल, देखें LIVE

    Jalandhar News: Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों में खूनी झड़प, गंभीर घायल, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: जेपी नगर में स्थित स्कूल के 12वीं के छात्रों में झड़प हुई। दरअसल, Swami Sant Dass Public School के 2 छात्रों में झगड़ा हो गया। घटना स्कूल के 4 नंबर गेट के बाहर हुई है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं पता है।

    छुट्टी के बाद दोनों छात्रों में हुई खूनी झड़प में 12वीं कक्षा के छात्र का दूसरे छात्र ने सिर फोड़ दिया। घटना के बाद साथी घायल बच्चों को घर ले गए। घर में मां बेटे को खून से लथपथ देखकर दंग रही और उसे तुरंत उपचार के लिए ले गई। घटना में छात्र के सिर पर गहरी चोटें आई है।

    जिसके बाद मां बच्चे के सिर पर पट्टी करवाकर उसे स्कूल ले आई और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित की मां ने कहाकि क्लास में दोनों छात्रों में हंसी मजाक में विवाद हो गया था। इस दौरान स्कूल टीचर आदित्य ने कहा कि उन्होंने दोनों छात्रों में समझौता भी करवा दिया था, लेकिन फिर भी छुट्टी होने के बाद हिमालय नामक छात्र द्वारा उसके बेटे पर हमला किया गया।

    मां का आरोप है कि छात्र ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से बेटे पर हमला किया। मां ने कहाकि उसे एक घंटे से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक ना दूसरा छात्र स्कूल आया और ना ही छात्र के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।

    मां ने आरोप लगाए है कि अभी तक प्रिंसीपल भी मामले को लेकर बात नहीं कर रही। वहीं घायल छात्र के पिता ने कहाकि पत्नी का उसे फोन आया और वह घबराई हुई थी। जिसके बाद वह काम से तुरंत वापिस लौटा और देखा बेटा खून से लथपथ था। बेटे पर किरपाणों से हमला किया गया। पिता का कहना हैकि अब दूसरे छात्र के परिजनों द्वारा समझौता करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेंगे।

    वहीं पिता ने कहा कि दूसरे छात्र की मां ने समझौता करने को लेकर फोन किया और कहा कि उसका बेटा भी घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने कहाकि उन्हें छात्र पर हमला करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बेटे के खून ज्यादा निकलने के कारण परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

  • स्टूडेंट के सुसाइड को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, NIT में छुटि्टयां घोषित

    स्टूडेंट के सुसाइड को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, NIT में छुटि्टयां घोषित

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा में एनआईटी में बी-टेक की छात्रा दीक्षा के सुसाइड मामले में देर रात छात्रों द्वारा हंगामा किया गया। यह हंगामा देर रात 3 बजे तक कैंपस में चला। छात्रों द्वारा किए गए हंगामे के दौरान एनआईटी प्रशासन ने मेन गेट बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। जिसके बाद छात्र नाराज हो गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक छात्रा को ब्रह्मसरोवर में जाकर सुसाइड करने की बात कहने वाले प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं होती, वे यहां से नहीं उठेंगे। उन्होंने स्पोर्ट्स इंचार्च शहाबुद्दीन को भी सस्पेंड करने की मांग रखी। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील कुमार, लाडवा डीएसपी निर्मल सिंह और शाहाबाद डीएसपी रामकुमार मौके पर पहुंचे और स्टूडेंट्स को समझाने की कोशिश की।

    करीब 6 घंटे बाद डायरेक्टर प्रो. ब्रह्मजीत स्टूडेंट के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर आज ही विचार होगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई उचित कार्रवाई नहीं होती तो फिर धरना देंगे। उधर, शुक्रवार सुबह की एनआईटी प्रशासन की ओर से छुट्टियां घोषित कर दी गई। डायरेक्टर की ओर से बोर्ड पर लगाए नोटिस में 17 अप्रैल से 4 मई तक छुट्टी रहने की बात लिखी गई थी। इसके बाद स्टूडेंट कॉलेज से जाने शुरू हो गए है। स्टूडेंट ने बताया कि छात्रा दीक्षा ऑर्टिफिशियल एंड डेटा साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई कर रही थी।

    वह बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली थी। उसके सुसाइड करते ही वार्डन को सूचित किया था। वार्डन ने NIT की हेल्थ टीम बुलाई, तो उस टीम ने बाहर से झांक कर ही दीक्षा को डेड घोषित कर दिया। पहले तो वार्डन ने गेट भी नहीं खोला था। छात्रों ने आरोप लगाया कि एनआईटी प्रशासन ने अब हंगामे को देखते हुए हमारी छुट्टियां कर दी है। हमें जबरदस्ती घर जाने के लिए कहा गया है, जिससे मामले को दबाया जा सके। छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर हमें मेंटल हैरेसमेंट करते हैं। डिग्री रोकने का दबाव बनाया जाता है। हमारा कोई पर्सनल इश्यू नहीं है। हम सिर्फ अपनी दोस्त दीक्षा को इंसाफ दिलाने के लड़ रहे हैं। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

     

     

     

  • Punjab News: Power Cut को लेकर लोग परेशान, AAP MLA ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Power Cut को लेकर लोग परेशान, AAP MLA ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुल्लापुर दाखा के गांव तलवंडी कलां में पॉवर कट लग गया। जिसके बाद लोग परेशान होने लगेए। पॉवर को लेकर अफसरों को फोन भी किया गया। जिसके बाद 2 किसानों ने अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को आधी रात में फोन कर दिया। कुलदीप धालीवाल को फोन पर गांव के लोगों ने अपनी परेशानी बताई। विधायक को फोन पर किसान ने कहा कि रात को एक बजे लाइट आती है वो भी मोटर वाली। पावरकॉम के अधिकारियों को फोन करें तो वो फोन नहीं उठाते। सिर्फ 2 गांवों की लाइट ही गुल है। यह केसा बिजली कट है।

    विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो चीफ इंजीनियर व कंग से बात करके मामले का हल निकलवा देंगे। जिसके बाद विधायक एक्शन मोड में आए और तुरंत गांवो में पॉवर कट हल करने के निर्देश दिए। किसान ने विधायक से बातचीत को रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । उसके बाद गांव के लोग फीडर पर पहुंचे। पावरकॉम के अफसरों को ग्रामीणों के आने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुला दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव की बिजली बहाल कर दो हम चले जाएंगे। फिर एक घंटे बाद उनकी बिजली बहाल हुई।

  • Punjab News: CM Mann का Attari-Wagah Border का दौरा, MLA ने ED Raid को बताया साजिश, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का Attari-Wagah Border का दौरा, MLA ने ED Raid को बताया साजिश, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अटारी-वाघा सीमा पर आज उस समय हलचल का माहौल बन गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक भारी संख्या में वहां पहुंच गए। मुख्यमंत्री इस मौके पर इलाके की लिंक सड़कों का उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे सरहदी क्षेत्रों में आवागमन और विकास को और तेज़ी मिलने की उम्मीद है। लोगों में भी इस दौरे को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए जुट रहे हैं।

    इस दौरान अमृतसर पूर्वी हलके से विधायक जीवन जोत कौर ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के घरों पर ईडी द्वारा लगातार रेडें की जा रही हैं, जो सिर्फ़ राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है। उनका दावा था कि यह सब कुछ आने वाले 2027 के चुनावों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। जीवन जोत कौर ने अपने बयान में यह भी कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने अपने चुनावी वादे पूरे कर दिखाए हैं। उनके अनुसार, जो वादे लोगों से किए गए थे।

    उनको जमीनी स्तर पर लागू किया गया है और यही कारण है कि लोगों का बड़ा समर्थन पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्ममंत्री जहां भी दौरा कर रहे हैं, वहां विकासी परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है और आम आदमी पार्टी की बढ़त को रोकने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं और इन हथकंडों को समझते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में लोग इन सियासी चालों का मुंह तोड़ जवाब देंगे और आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी।

  • Punjab News: बहू-बेटे ने मां को जंजीरों से बांधा, महिला आयोग ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: बहू-बेटे ने मां को जंजीरों से बांधा, महिला आयोग ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के ग्रीन एवेन्यू में 75 वर्षीय महिला को 20 दिनों से जंजीरों से बांधने का मामला सामने आया है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बताया जा रहा है कि महिला को उसके बेटे और बहू द्वारा जंजीरों से बांधा गया है वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने एक्शन लिया है। महिला आयोग राज लाली ने नोटिस जारी करते हुए प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले एक समाजसेवी संस्था जस्ट सेवा सोसाइटी ने इस बुजुर्ग महिला को जंजीरों से मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, बेटा ओर बहु ने गुंडागर्दी दिखाई हुए उन्हें अस्पताल से जबरन छुट्टी करवाई और उन्हें दोबारा घर के बाहर जंजीरों से बांध दिया। इस बजुर्ग का वजन केवल 25किलो रह गया है के उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता।

    पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने इस मामले को गंभीर बताया है। आयोग ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर ‘सीनियर सिटीजन एक्ट’ के तहत तत्काल जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इनमें बुजुर्ग महिला को तुरंत किसी वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में सुरक्षित स्थान या अस्पताल पहुंचाना शामिल है। साथ ही, दोषी बेटे और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। आयोग ने इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट 20 अप्रैल 2026 तक ईमेल के माध्यम से सौंपने का भी निर्देश दिया है।