Blog

  • Punjab News: Shop के बाहर गाड़ी में बैठे युवक का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: Shop के बाहर गाड़ी में बैठे युवक का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हालांकि पुलिस द्वारा इन घटनाओं को सुलझा भी जा रहा है, लेकिन फिर भी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव भुल्लर में गोलियां चलने का ताजा मामला सामने आया है। जहां युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय युवक चिकन की शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान हमलावर आए और आते ही उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    वहीं हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय मनजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मनजीत के चाचा के बेटे मलकीत सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ है। किसी बात को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते 2024 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसी केस की रंजिश के कारण इन्होंने गोलियां चलाईं। पता चला है कि इनका संबंध गैंगस्टरों से है।

    मलकीत सिंह ने बताया कि देर रात को हमलावर अचानक मौके पर पहुंचे और मनजीत पर करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। जिनमें से 3 गोलियां सीधे मनजीत सिंह को लगीं। घटना के समय करीब 7 से 8 लोग मौके पर आए थे। वह खुद भी पास में खड़ा था। उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। मनजीत सिंह के 4 छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • एक बार फिर Schools, Secretariat और 2 Flights को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    एक बार फिर Schools, Secretariat और 2 Flights को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब अलग-अलग सेक्टरों में स्थित 5 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इसी के साथ ही ईमेल में सेक्रेटेरिएट और 2 फ्लाइट्स भी नाम लिखा हुआ हैं। सेक्टर-49 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-45 के सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-41 के अजित करम सिंह स्कूल, सेक्टर-32 के सॉंपिन्स स्कूल और सेक्टर-26 के सेंट जॉन स्कूल को धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
    घटना के समय स्कूल में बच्चे प्रेयर के बाद अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठे थे। इसी दौरान अचानक भारी पुलिस बल के पहुंचने से स्कूल स्टाफ और बच्चे घबरा गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को शांत रहने और सहयोग करने की अपील की। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने स्कूल के हर कोने की बारीकी से जांच शुरू की। कक्षाओं, गलियारों, पार्किंग, स्टोर रूम और खुले इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। स्कूल के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के कई सरकारी और निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके अलावा पासपोर्ट कार्यालय, पोस्ट ऑफिस, पंजाब सचिवालय, हाई कोर्ट और जिला अदालत को भी इस तरह की धमकियां भेजी गई थीं। हालांकि, पिछले मामलों में जांच के दौरान कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई थी, लेकिन हर बार सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच करती रही हैं।
  • Jalandhar News: Western Union से लूट मामले में एक काबू, वारदात की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: Western Union से लूट मामले में एक काबू, वारदात की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: महानगर में थाना 2 के अंतर्गत आते हरनामदासपुरा में स्थित वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर बीते दिन 3 लुटेरे 1 लाख 8 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम गुरदीप है और वह वेस्ट हलके का रहने वाला है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकान पर अकेली महिला बैठी है। इस दौरान ब्लैक शर्ट में लड़का दुकान में आता है। लड़के ने मुंह रूमाल से ढका हुआ है और टिकट को लेकर पूछताछ करने लग जाता है।

    जिसके बाद लड़की किसी फोन पर बात कर रही होती है। जिसके बाद चैक शर्ट में दूसरा लड़का मुंह पर मास्क पहनकर आ जाता है और वहां पर खड़ा हो जाता है, लेकिन लड़की दोबारा से किसी के साथ फोन पर बात करने लग जाती है। तभी चैक शर्ट पहने लड़का बाहर की ओर देखने लग जाता है। हालांकि बाहर एक्टिवा पर तीसरा साथी मौजूद है। फिर दोनों लड़के आपस में बात करने लग जाते है। इसी दौरान ब्लैक शर्ट पहले लड़का लड़की के पीछे जाकर खड़ा हो जाता है और लड़की को पता भी नहीं चल पाता। जिसके बाद वह दूसरे साथी को पीछे से आकर अटैक करने के लिए कहता है। इस दौरान ब्लैक शर्ट पहने लड़के ने लड़की के मुंह को दबोचा और तिजौरी से नगदी लेकर बड़े आराम से तीनों लुटेरे मौके से फरार हो गए।

    बता दें कि दुकानदार से घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 के प्रभारी और एसीपी अजय सिंह मौके पर पहुंच गए थे और मामले की जांच में जुट गए थे। एसीपी ने बताया कि शाम को 6:22 बजे घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता लगा दो लड़के पहले 3:30 बजे दुकान पर आए थे। उस दौरान युवकों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। कुछ समय बाद युवक मौके से चले गए। घटना के कुछ समय बाद युवक दोबारा दुकान पर आए दोबारा से टिकट की बातें करने लग गए। युवकों ने देखा की लड़की दुकान पर अकेली बैठी हुई है, जिसका फायदा उठाते हुए एक युवक काउंटर के पिछली साइड से अंदर गया और तिजौरी से नगदी निकाल कर लुटेरे मौके से फरार हो गए थे। वहीं मामले को लेकर काबू किए गए युवक को लेकर जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

  • आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों का गोचर संवेदनशीलता और आत्म-मंथन की एक नई लहर लेकर आया है। चंद्रदेव आज मीन राशि में हैं, जहाँ वे नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव के साथ युति बना रहे हैं, जो मानसिक भ्रम और भावनात्मक गहराई का संकेत है। सूर्यदेव और शुक्रदेव अभी भी मेष राशि में विराजमान होकर आत्मविश्वास और आकर्षण को बनाए हुए हैं। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव ज्ञान के विस्तार में मदद कर रहे हैं, जबकि राहु और केतु आपके सामाजिक और व्यक्तिगत विकास की दिशा निर्धारित कर रहे हैं। आज की ऊर्जा आपसे मांग करती है कि आप केवल भावनाओं में न बहें, बल्कि जमीन से जुड़े रहकर व्यावहारिक निर्णय लें।

    मेष राशि: भावनात्मक स्पष्टता से लिए गए फैसले तरक्की दिलाएंगे। आज चंद्रदेव का गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में हो रहा है, जिससे आप थोड़ा गंभीर और आत्मचिंतन की मुद्रा में रहेंगे। मुमकिन है कि आज आप खुद को थोड़ा अलग-थलग महसूस करें, लेकिन मेष राशि में सूर्य और शुक्र की उपस्थिति आपके आकर्षण को कम नहीं होने देगी। बारहवें भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण मन में थोड़ा कंफ्यूजन या बहुत ज्यादा सोचने की आदत बढ़ सकती है। देखा जाए तो यह समय पुरानी बातों को पीछे छोड़कर खुद को भावनात्मक रूप से हील करने के लिए बहुत उपयुक्त है।

    वृषभ राशि: आज आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी। आज चंद्रदेव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका पूरा ध्यान आर्थिक लाभ और सामाजिक दायरे पर रहेगा। हालांकि, मीन राशि में ग्रहों की भीड़ के कारण किसी बड़े नतीजे पर पहुंचने में आज थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। बारहवें भाव के सूर्य और शुक्र इशारा कर रहे हैं कि आपको आत्म-चिंतन की जरूरत है और खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए। आज के दिन व्यावहारिक व्यवहार और अपनी अंतरात्मा की आवाज के बीच संतुलन बनाना ही आपकी सफलता का मंत्र होगा।

    मिथुन राशि: करियर पर फोकस बढ़ेगा। चंद्रदेव आज आपकी राशि से दसवें भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपका पूरा ध्यान अपने करियर और मान-सम्मान पर टिका रहेगा। हालांकि, दसवें भाव में नीच के बुध, मंगल और शनि की मौजूदगी ऑफिस में काम का भारी दबाव और कन्फ्यूजन पैदा कर सकती है। आपकी अपनी राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपके आत्मविश्वास और बुद्धि को बढ़ा रहे हैं, जो कठिन पलों में सुरक्षा कवच का काम करेंगे। आज लॉजिक और अपनी अंतरात्मा की आवाज के बीच सही संतुलन बनाकर चलना ही उपयुक्त होगा।

    कर्क राशि: भावनाओं में संतुलन बनाए रखें। आपकी राशि के स्वामी चंद्रदेव आज भाग्य के नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अध्यात्म और उच्च ज्ञान की ओर ले जाएंगे। दसवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव की मौजूदगी आपको कामकाज में अच्छी पहचान और विजिबिलिटी दिलाएगी। हालांकि, नौवें भाव में ग्रहों का भारी जमावड़ा आपके विश्वास और बड़े फैसलों में थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है। आज भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपने व्यावहारिक कदमों पर ध्यान देना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    सिंह राशि: जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें। चंद्रदेव आज आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके भीतर गहरा भावनात्मक बदलाव आएगा। मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा मन में अनजानी चिंताएं पैदा कर सकता है, लेकिन सूर्यदेव और शुक्रदेव भाग्य स्थान में बैठकर सही रास्ता दिखाएंगे। आज भावनाओं में बहकर कोई भी जल्दबाजी भरा रिएक्शन देने से बचना ही आपके लिए उपयुक्त होगा। ग्यारहवें भाव के बृहस्पतिदेव आपके लाभ में बढ़ोतरी करेंगे और दोस्तों के माध्यम से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा।

    कन्या राशि: करियर के लिए आज का दिन अच्छा है। चंद्रदेव आज आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर और सामाजिक संबंधों पर रहेगा। हालांकि, सातवें भाव में ग्रहों का भारी जमावड़ा आपसी तालमेल में कन्फ्यूजन या भावनात्मक गलतफहमी पैदा कर सकता है। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव करियर में शानदार ग्रोथ और मान-सम्मान दिला सकते हैं, जबकि आठवें भाव का सूर्य कुछ गुप्त चिंताएं बढ़ा सकता है। आज अपनी भावनाओं और लॉजिक के बीच संतुलन बिठाना ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।

    तुला राशि: अनुशासन के साथ आगे प्रगति के रास्ते खुलेंगे। चंद्रदेव आज आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान काम, सेहत और रोजमर्रा की रूटीन पर रहेगा। मीन राशि का ग्रहों का जमावड़ा प्रैक्टिकल कामों में थोड़ी उलझन या बहुत ज्यादा सोचने की स्थिति पैदा कर सकता है। वहीं, सातवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव की मौजूदगी आपके रिश्तों और पार्टनरशिप को खास और मजबूत बना रही है। आज काम और निजी जीवन के बीच सही संतुलन बनाना आपके लिए बहुत जरूरी है।

    वृश्चिक राशि: प्रेम संबंधों में आप काफी इमोशनल महसूस करेंगे। चंद्रदेव आज आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान रचनात्मकता, रोमांस और बुद्धि पर केंद्रित रहेगा। हालांकि, पांचवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा किसी नतीजे पर पहुंचने में कन्फ्यूजन या ओवरथिंकिंग की स्थिति बना सकता है। सूर्यदेव और शुक्रदेव आपके छठे भाव में बैठकर काम और जिम्मेदारियों के दबाव को उजागर कर रहे हैं। आज अपनी क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकल व्यवहार के बीच सही तालमेल बिठाना ही आपकी सफलता की कुंजी है।

    धनु राशि: कार्यक्षेत्र में आज रफ्तार थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है। चंद्रदेव आज आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान घर के मामलों, परिवार और आंतरिक शांति पर रहेगा। चौथे भाव में नीच के बुध, मंगल और शनि की मौजूदगी घर में गलतफहमी या किसी पुराने घरेलू मुद्दे को लेकर तनाव पैदा कर सकती है। पांचवें भाव के सूर्य और शुक्र आपकी क्रिएटिविटी और खुशी के संचार में मदद करेंगे, जो शौक पूरे करने के लिए बेहतरीन समय है। सातवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी पार्टनरशिप में सुधार लाएंगे और रिश्तों में मजबूती प्रदान करेंगे।

    मकर राशि: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। चंद्रदेव आज आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके साहस, संवाद और छोटी यात्राओं के क्षेत्र में तेजी आएगी। हालांकि, तीसरे भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपके विचारों और बातचीत में थोड़ी उलझन या गलतफहमी पैदा कर सकता है। चौथे भाव के सूर्य और शुक्र आपको घर और सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेंगे और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बोलने से पहले सोचना और भावनाओं व लॉजिक के बीच संतुलन बनाना ही आज आपकी जरूरत है।

    कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चंद्रदेव आज आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जो आपके धन, वाणी और परिवार के क्षेत्र में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएंगे। दूसरे भाव में नीच के बुध, मंगल और शनि की मौजूदगी आर्थिक मामलों और बातचीत में कन्फ्यूजन पैदा कर सकती है। तीसरे भाव के सूर्य और शुक्र आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, जिससे आप अपनी बातें प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि और सही फैसला लेने की शक्ति को काफी मजबूत करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज बचत और आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान रहेगा, बस जोखिम भरे निवेशों से पूरी तरह दूर रहें। करियर में आज आपकी प्रोग्रेस स्थिर बनी रहेगी, बस अपने आइडियाज को स्पष्ट तरीके से पेश करना सुनिश्चित करें।

    मीन राशि: प्रेम संबंधों में आज आपकी संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी। चंद्रदेव आज आपकी अपनी राशि में ही गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनात्मक संवेदनशीलता और इंट्यूशन काफी बढ़ जाएगी। आपकी राशि में नीच के बुध, मंगल और शनि की मौजूदगी मानसिक भ्रम और भावनात्मक असंतुलन पैदा कर सकती है। दूसरे भाव के सूर्य और शुक्र आपके धन और प्रभावशाली वाणी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो आर्थिक लाभ के नए अवसर दिलाएंगे। आज भावनाओं और लॉजिक के बीच तालमेल बिठाना और जल्दबाजी भरे रिएक्शन से बचना ही आपके लिए उपयुक्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे संकेत मिल रहे हैं, लेकिन आय बढ़ने के साथ-साथ फालतू के खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

  • Jalandhar News : MP Ashok Mittal के घर ED की Raid  हुई खत्म,  देखें वीडियो

    Jalandhar News : MP Ashok Mittal के घर ED की Raid हुई खत्म, देखें वीडियो

    जालंधर: पंजाब के राज्य सभा सासंद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के घर टीम ने बीते दिन सुबह 7.30 बजे रेड की थी। यह कार्रवाई आज सुबह 5 बजे खत्म हुई। मिली जानकारी के अनुसार 16 नंबर कोठी में सुबह 5 बजे ईडी की टीम कार्रवाई खत्म कर लौटी और 68 नंबर कोठी में 8.05 बजे टीम वापिस लौट गई थी।

    राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल के 10 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी। इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया था। सीएम मान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..।

    वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे और बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।

    बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई FEMA (Foreign Exchange Management Act) के संभावित उल्लंघन को लेकर की गई थी।

     

     

     

     

     

  • मुख्यमंत्री की झूठी घोषणाओं पर अब कोई विश्वास नहीं करता, पिछले वादों का हिसाब दें : जयराम ठाकुर

    मुख्यमंत्री की झूठी घोषणाओं पर अब कोई विश्वास नहीं करता, पिछले वादों का हिसाब दें : जयराम ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बातों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने आज तक जितनी घोषणाएं कीं और जितने वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। वह केवल समय काट रहे हैं, इसलिए दूर-दराज के कम आबादी वाले क्षेत्रों को खोज-खोजकर कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। लाहौल, पांगी, डोडरा-क्वार और अब किन्नौर में भी घोषणाएं कर दी गई हैं। जब गारंटियां पूरे प्रदेश को दी थीं, तो घोषणाओं में गिने-चुने क्षेत्रों के नाम ही क्यों शामिल किए जा रहे हैं? जो चुनावी गारंटियां दी गईं, वे न तो पूरी हुई हैं और न ही सरकार उन्हें पूरा करेगी।
    प्रथम और द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन कटौती के फैसले को वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि यह फैसला न तो सही है और न ही कानून सम्मत है। बागी विधायकों की पेंशन वापस लेने का फैसला भी सही नहीं था। हमारे मना करने के बावजूद यह कानून पारित किया गया, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया। आखिर इस पूरे प्रकरण में बदनामी किसकी हुई? गरिमा किसकी गिरी? माननीय सदन और सरकार की। लेकिन सरकार को इन बातों की कोई परवाह नहीं है। जो मन में आता है, वही किया जा रहा है, चाहे परिणाम कुछ भी हों। उन्होंने कहा कि चुनावों में भी इसी तरह मनमानी की जा रही है और अदालत से फटकार मिल रही है। बिना सोचे-समझे, बिना नियम-कानून के फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे हर दिन सरकार की किरकिरी हो रही है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पूरी व्यवस्था का मजाक बना दिया गया है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बिटिया के हत्याकांड पर सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है और अब मुख्यमंत्री व उनकी टीम चाहती है कि विपक्ष इस पर आवाज भी न उठाए। हमें क्या बोलना है और क्या नहीं, यह मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकते। उन्हें अपना काम करना चाहिए। प्रदेश में माफिया बेखौफ घूम रहा है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, बेटियों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, और सरकार हमें ही ज्ञान दे रही है।
  • अस्पतालों में तमाम फायर उपकरण स्थापित करना जरूरी

    अस्पतालों में तमाम फायर उपकरण स्थापित करना जरूरी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में अग्निशमन सेवा सप्ताह में जागरूकता अभियान के  तहद शुभम आर्थो व देवभूमि अस्पताल ऊना में आग को लेकर जागरूक किया गया।  बताया गया कि आग की दृष्टि से अस्पताल  अति संवेदनशील क्षेत्र में आते है ।इनमें तमाम प्रकार के आग बुझाने के उपकरण लगाना निहायत जरूरी है । जिन्हें समय समय पर चेक करते रहें । अभियान के तहद हादसे घटित न हो इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में जागरूकता मुहिम चलाया गया है । इसी अभियान में फायर ब्रिगेड गाड़ियों समेत दलबल ने बुधवार को शिवम आर्थो अस्पताल, देवभूमि अस्पताल ऊना में जाकर  फायर ब्रिगेड टीम ने अस्पतालों के स्टाफ को आग के बारे में अलर्ट किया ओर इश्तहारों को बांटा । स्टाफ से अग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास करवाया गया । ये अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा । अग्निशमन केंद्र ऊना के ऑफिसर सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में फायर विभाग का अपना एक अलग रुतबा है। उन्होंने कहा कि जिला में विशेष मुहिम में 20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों ,अस्पतालों , शैक्षणिक संस्थानों , फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक किया जा रहा है । ताकि आग की घटना घटने से पहले ही आम लोग आग के बारे में जागरूक हों । ओर होने वाले जान माल का नुकसान रोका जा सके।
     
  • Jalandhar News: Western Union से एक लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Western Union से एक लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर में थाना 2 के अंतर्गत आते हरनामदासपुरा में स्थित वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर 1 लाख 8 हजार की नगदी लेकर 3 लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि दुकान पर शाम को तीन लुटेरे आए। जिसमें से एक लुटेरा दुकान के अंदर आया और दो बाहर खड़े रहे। लुटेरा दुकान में बैठी लड़की से टिकटों के बारे में पूछने लगा।

    इसके बाद लुटेरे ने लड़की पर हमला करके तिजोरी से नगदी निकाली और तीनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना दो के प्रभारी और एसीपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि शाम को 6:22 बजे घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता लगा दो लड़के पहले 3:30 बजे दुकान पर आए थे। उस दौरान युवकों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था।

    कुछ समय बाद युवक मौके से चले गए। घटना के कुछ समय बाद युवक दोबारा दुकान पर आए दोबारा से टिकट की बातें करने लग गए। युवकों ने देखा की लड़की दुकान पर अकेली बैठी हुई है, जिसका फायदा उठाते हुए एक युवक काउंटर के पिछली साइड से अंदर गया और तिजोरी से नगदी निकाल कर लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: सी०बी०एस०ई० की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवीं के जागृत शर्मा ने 97% अंक प्राप्त करके प्रथम , राघव ने 96 %अंक प्राप्त करके द्वितीय तथा आर्यन सहोड़ ने 92% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है, राधिका 91.8% ,सहजदीप सिंह 91.4%, दक्ष भारद्वाज 90.8%, राजवंश राणा 90% ,रिद्धि राणा 90% कृष्णव 90% , अन्वेशा 90% तथा शगुन ठाकुर ने 90% रिजुल ने 90% अंक हासिल किए हैं।

    विद्यालय के 11 छात्रों ने 90% से अधिक अंक और 29 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल में पढ़ाई का बेहतर वातावरण, स्कूल मैनेजमेंट एवं स्टाफ को दिया। स्कूल के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विद्यार्थियों से कहा कि यह सफलता आपके भविष्य की ओर ठोस कदम है ।आप सभी ने कठिन परिश्रम किया है और चुनौतियों का डटकर सामना किया है। जो विद्यार्थी अपने अपेक्षित लक्ष्य तक नहीं पहुंँच पाए हैं ,उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यह एक अनुभव है जिससे आप और अधिक निखरेंगे ।

    याद रखें, सफलता केवल अंकों से नहीं मापी जाती ,बल्कि आपके प्रयास और जिज्ञासा से मापी जाती है ।हम गर्व महसूस करते हैं कि हमारे विद्यालय के छात्र निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस खुशी के अवसर पर स्कूल के स्टाफ और अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिणाम हम भविष्य में भी देते रहेंगे।

  • LSG VS RCB: क्या आज का Match खेलेंगे Virat Kohli? फैंस के बीच बड़ा Suspense

    LSG VS RCB: क्या आज का Match खेलेंगे Virat Kohli? फैंस के बीच बड़ा Suspense

    खेल : विराट कोहली आईपीएल 2026 के 23वें लीग मैच में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है। मुकाबले के लिए बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसला किया है। लिहाजा बेंगलुरु की टीम रन चेज के लिए मैदान पर उतरेगी। बता दें कि कोहली को बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब खिलाड़ियों में रखा गया है। इसमें कही न कहीं यह साफ हो गया है कि चेज के दौरान कोहली की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। सीधा अर्थ यह है कि कोहली मैदान पर फील्डिंग करते हुए नहीं दिखेंगे।

    इस वजह से बाहर हुए विराट कोहली

    आरसीबी ने पिछला मैच 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहली बैटिंग की थी। कोहली ने 38 गैंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन स्कोर किए थे परंतु अगली पारी के दौरान कोहली फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। कथित तौर पर कोहली एड़ी की चोटी से परेशान थे। जिसके चलते वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए थे। इसी वजह से कोहली को लखनऊ के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया हालांकि कप्तान रजत पाटीदार ने कोहली की इंजरी को लेकर कोई अपडेट नही्ं दिया है।

    लखनऊ के खिलाफ आरसीबी प्लेइंग 11

    फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

    आरसीबी के इम्पैक्ट सब

    विराट कोहली, वेंकेटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव। बेंगलुरु ने सीजन में 4 मैच खेल लिए हैं। लखनऊ के खिलाफ टीम पांचवे मैच के लिए मैदान पर है। अब तक तीन मैच खेल चुकी बैंगलुरु की टीम लखनऊ के खिलाफ जीत का चौका जरुर लगाना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में बेंगलुरु कैसा प्रदर्शन करती है।