Blog
-

गर्मियों में नहीं खट्टा होगा दही, इन Tips के साथ जमाएं Fresh Curd
लाइफस्टाइल: गर्मियों के इस मौसम में दही हर घर की रुटीन का हिस्सा होता है। यह शरीर को सिर्फ ठंडक ही नहीं देता बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है परंतु जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है एक परेशानी भी बढ़ जाती है और वो परेशानी है दही जल्दी खट्टा हो जाना। कई बार रात में जमाया हुआ दही सुबह तक इतना खट्टा हो जाता है कि खाने का मन ही नहीं करता। ऐसे में आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताते हैं जिनसे आप दही को ताजा और फ्रेश रख सकते हैं। -

मुख्यमंत्री ने दिए सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल की विभूतियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल का नाम रोशन करने एवं उल्लेखनीय सेवाओं तथा कार्यों के लिए सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को विभागीय/संस्थान श्रेणी में और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग को विभागीय/संस्थान श्रेणी में एवं उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) बल्ह, जिला मंडी की स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में सिविल सर्विसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जिला शिमला के भोंट की चारू शर्मा को और जिला किन्नौर की यंगथंग तहसील के चांगो गांव की छोनज़िन ऐंग्मो को व्यक्गित श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान से नवाजा गया। भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य जिला सिरमौर की शिलाई तहसील के शरोग गांव की रितु नेगी, शिलाई तहसील के धकौली गांव की साक्षी शर्मा, शिलाई तहसील के मेलाह टेक गांव की पुष्पा, मंडी जिला के बेला गांव की भावन देवी और जिला चंबा की चुराह तहसील के बघाईगढ़ गांव की चंपा ठाकुर को ग्रुप श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान से पुरस्कृत किया गया। चमियाणा अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी को भी प्रेरणा स्रोत सम्मान प्रदान किया गया।

जिला बिलासपुर के बरठी के कंडयाणा गांव के पदम् श्री से अलंकृत प्रेम लाल गौतम, जिला हमीरपुर की नादौन तहसील के डांगरी गांव के डॉ. ओ.पी. शर्मा, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाणा, जिला शिमला के प्रिंसिपल डॉ. ब्रिज शर्मा, शिमला निवासी हरलीन कौर और जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बछरीन गांव की स्नेहलता को व्यक्तिगत श्रेणी में हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए किन्नौर पुलिस के एएसआई विकास गुलेरिया, हेड कांस्टेबल ललित कुमार तथा मेहर चंद को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भीम सेन नेगी, कनिष्ठ अभियंता सुमित डोगरा और अशोक कुमार, टेक्नीशियन मेधर सिंह और संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमोें के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 24 परिवारों को मुख्यमंत्री ने एफ़आरए के तहत भूमि के पट्टे भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 9 लाभार्थियों को पहली किश्त के रुप में एक-एक लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए। यह राशि विधवाओं, निराश्रित और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए प्रदान की गई है, जिन्हें इस योजना के तहत तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
-

Hormuz को लेकर Donald Trump हुए नरम, क्या फिर बढ़ेगा 2 हफ्ते का Ceasefire?
नई दिल्ली: होर्मुज में अमेरिकी ब्लॉकेड के बीच राष्ट्रपत ट्रंप के तेवर ईरान को लेकर थोड़े नरम हो गए हैं। पाकिस्तान के दोबारा ईरान के साथ बैठक होने की खबरों के बीच अब ये रिपोर्ट सामने आई है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच में दो हफ्ते और सीजफायर बढ़ सकता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और परमाणु हथियारों के मामले पर दोनों ही देशों के बीच तकरार बढ़ गई थी लेकिन इस ताजा घटनाक्रम से तनाव कम होने की उम्मीद की जा रही है।बढ़ सकता है सीजफायर
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच में सीजफायर को बढ़ाने के मामले पर अहम अपडेट मिला है। मध्यस्थों की कोशिशों में प्रगति भी हुई है क्योंकि उम्मीद है कि दोनों विरोधी पक्ष जल्द ही बातचीत कर सकते हैं। अमेरिका ईरान से सीजफायर बढ़ाने के मामले पर सहमति भी जता दी है। यदि दोबारा दोनों देशों के बीच बात हुई तो तीन मुद्दे शामिल होंगे। इसमें पहला मुद्दा परमाणु कार्यक्रम का है। वहीं दूसरा पॉइंट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ा है। तीसरा मुद्दा मुआवजे को लेकर है।सीजफायर को लेकर ट्रंप ने दिया था हिंट
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यदि वे अभी पीछे हट जाएं तो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे। ट्रंप का यह रिएक्शन उस बयान के कुछ घंटों के बाद आया। इसमें यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा था कि नाकेबंदी के पहले 24 घंटों में ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले सभी यातायात को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है। ट्रंप ने ईरान के मसले पर हाल ही में चीन से बात की है। उन्होंने कहा कि – मैंने शी जिनपिंग को पत्र लिख कर अनुरोध किया था। ईरान को हथियार न दे। उन्होंने भी मुझे चिट्ठी लिखकर कहा कि वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। यदि उनके पास परमाणु हथियार हैं तो हमें कुछ समय तक उनके साथ रहना पड़ेगा लेकिन मुझे नहीं पता कि कब तक टिक पाएंगे। -

Jalandhar ईलाज के लिए आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत, कार के उड़े परखच्चे, खुले एयरबैग
गुरदासपुरः दीनानगर के कस्बा दौरांगला में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चौलांग टोल प्लाजा पर चालक गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की टांग टूट गई और वहीं हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। मृतक महिला की पहचान दलजीत कौर के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी के एयरबैग खुल गए और परखच्चे भी उड़ गए।
बताया जा रहा हैकि महिला जालंधर में किडनी अस्पताल में डायलिसिस करवाने के लिए जा रही थी। गाड़ी में मौजूद युवक घर से ड्यूटी के लिए जालंधर जा रहा था, वह भी महिला के साथ गाड़ी में बैठ गया ताकि वह समय पर जालंधर पहुंच सके। लेकिन उसे भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह करीब 3 बजे दौरागला से जालंधर के लिए निकला था और चौलांग टोल प्लाजा के ठीक पीछे गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर और दूसरे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला का बेटा विदेश में है और वह घर पर ही अपने पोते और बहू के साथ रहती थी और काफी समाज सेवा का काम करती थी। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है।
-

मंत्रियों ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी राहत
चंडीगढ़/लहरागागा: पंजाब सरकार द्वारा लहरागागा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने के ऐतिहासिक निर्णय की दिशा में पहला ठोस कदम उठाते हुए, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) लहरागागा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं सहित ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) और आईपीडी (इन पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है। इस पहल का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर कुमार गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, जो पहले जर्जर स्थिति में था, अब पूरी तरह से नवीनीकरण के बाद आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। इस सेंटर के शुरू होने से लहरागागा और इसके लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों और कस्बों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इन स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन जनहित ट्रस्ट के यूनिट ‘अचार्य विद्यानंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से लहरागागा की पहचान अब केवल संगरूर जिले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि इस संस्थान को किसी भी रूप में निजीकरण के तहत नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और इसी भावना के तहत इस संस्थान को जनहित ट्रस्ट के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सेवा है नाकि मुनाफा कमाना।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से, लंबे समय से बंद पड़े बाबा हीरा सिंह भट्ठल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को अब मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के रूप में पुनः शुरू किया जा रहा है। यह मेडिकल कॉलेज मूनक और खनौरी क्षेत्रों को भी कवर करेगा और वहां के अस्पतालों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी थी, लेकिन मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में सेवाएं दे रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों को सम्मानित भी किया।
कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज परियोजना को इस मुकाम तक पहुंचाने में वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से यहां नर्सिंग की कक्षाएं शुरू की जाएंगी, साथ ही एमडी और एमएस जैसे उच्च चिकित्सा पाठ्यक्रम भी आरंभ किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले इस क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं कर पाते थे, लेकिन अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि पहले आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की कमी के कारण लोगों को संगरूर या पटियाला जाना पड़ता था, जिससे कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण जान का नुकसान हो जाता था। अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से ऐसी स्थितियों में सुधार आएगा।
मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों की क्षमता होगी और इसमें कम से कम 440 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क संरचना राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और नोटिफिकेशनों के अनुसार ही लागू की जाएगी।
इस अवसर पर जनहित ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. धर्मपाल जैन, ट्रस्ट सदस्य डॉ. रजनीश जैन, एसडीएम राकेश प्रकाश गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर, नगर काउंसिल अध्यक्ष श्रीमती कांता गोयल, श्री गौरव गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
-

Punjab News: सिटी सेंटर की 5वीं मंजिल से गिरी युवती, हालत नाजुक
मोहालीः सिटी सेंटर की बिल्डिंग में युवती 5वीं मंजिल से कूद गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवती की पहचान तान्या निवासी अंबाला के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। थाना एयरोसिटी के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर स्थित सिटी सेंटर बिल्डिंग से युवती 5वीं मंजिली से गिरी है। यह एक मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसमें कई कंपनियों के ऑफिस हैं। पुलिस के अनुसार, युवती अपनी एक्टिवा स्कूटी से सिटी सेंटर पहुंची थी। इसके बाद वह कब और कैसे इमारत की 5वीं मंजिल तक पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। तेज धूप और सुबह का समय होने के कारण उस वक्त ग्राहकों की संख्या भी कम थी और ज्यादातर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने में व्यस्त थे।
पुलिस को बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से युवती का बैग और नीचे पार्किंग में खड़ी युवती की स्कूटी मिली है। बैग से लंच बॉक्स और स्कूटी की चाभी मिली। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवती ऊपर से गिरी, लोगों ने जोरदार चीखने की आवाज सुनी। इसके बाद दुकानदार फौरन मौके पर पहुंचे। वहां युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी।
-

Punjab News: AAP का केंद्र पर बड़ा आरोप, BBMB बदलाव के जरिए पंजाब के पानी और अधिकारों पर कब्जे की कोशिश
चंडीगढ़, 15 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के राज्य मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़े नियमों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए हालिया बदलावों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि यह कदम पंजाब के जल संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने और राज्य के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पन्नू ने कहा कि पंजाब का इतिहास अन्याय के खिलाफ संघर्ष का रहा है और यहां के लोगों ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार राज्य के अपने ही कुछ नेताओं के फैसलों ने पंजाब की स्थिति को कमजोर किया, जिसके परिणाम आज तक सामने आ रहे हैं।BBMB बदलाव पर सवाल
बलतेज पन्नू ने कहा कि BBMB में महत्वपूर्ण पदों को पूरे देश के लिए खोलना पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 और बाद में BBMB के गठन के समय बनाए गए समझौतों की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इन पदों को मूल रूप से पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया था, लेकिन अब केंद्र सरकार अपने पसंदीदा अधिकारियों को नियुक्त कर निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने इसे केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि एक व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया, जिसके तहत केंद्र सरकार धीरे-धीरे राज्यों के अधिकारों को सीमित कर रही है और महत्वपूर्ण संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पन्नू ने हरियाणा के जल उपयोग के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पिछले वर्ष हरियाणा अपने हिस्से का पानी पूरी तरह इस्तेमाल कर चुका था और बाद में अतिरिक्त पानी की मांग करने लगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया था कि यदि कोई राज्य अपने हिस्से का पानी सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता, तो इसके लिए पंजाब जिम्मेदार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पंजाब की ओर से हरियाणा को बार-बार पानी के संतुलित उपयोग के लिए सलाह दी गई, लेकिन अब केंद्र के फैसलों से यह मामला और जटिल बनता जा रहा है।SYL विवाद का जिक्र, पिछली सरकारों पर आरोप
बलतेज पन्नू ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले समय में कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने ऐसे फैसले लिए, जिनसे पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के समय हुए समझौतों, प्रकाश सिंह बादल द्वारा जमीन आवंटन और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा शिलान्यास जैसे घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन फैसलों ने राज्य में असंतोष और अशांति को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इन घटनाओं को भूले नहीं हैं और अब वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग हो चुके हैं। पन्नू ने कहा कि पंजाब पहले ही गंभीर भूजल संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि धान की खेती और रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के कारण न केवल भूजल स्तर गिरा है, बल्कि लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यदि राज्य के जल संसाधनों पर बाहरी नियंत्रण स्थापित किया जाता है, तो इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है।सरकार के प्रयास—नहर जल उपयोग में वृद्धि
पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 2022 में नहर के पानी का उपयोग केवल 22 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर लगभग 80 प्रतिशत तक पहुंच चुका है और जल्द ही इसे 90 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इससे भूजल पर निर्भरता कम हुई है और कई क्षेत्रों में जल स्तर में सुधार के संकेत दिखाई देने लगे हैं। पन्नू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए विभिन्न संस्थानों और मुद्दों में हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने उन नेताओं पर भी सवाल उठाए जो पहले कांग्रेस में थे और अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि वे पंजाब के हितों के साथ खड़े हैं या नहीं। अंत में बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब सरकार अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा और हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पंजाब किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आएगा और अपने जल संसाधनों, किसानों और अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगा। -

Punjab News: नगर निगम के कर्मी को नौकरी से निकालने पर SC कमीशन के चेयरमैन ने लिया एक्शन, देखे वीडियो
फगवाड़ाः शहर में मृतक देह कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में सिविल अस्पताल से श्मशान घाट पहुंचाने का मामला लगातार गर्माया हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर आज पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने एक्शन लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनके द्वारा नगर निगम में तैनात एक दलित कर्मचारी को नौकरी से निकालने का कड़ा नोटिस लिया गया है।
चेयरमैन जसबीर गढ़ी ने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा में तैनात उक्त दलित कर्मचारी ने आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का ड्राइवर के पद पर तैनात था। लेकिन पिछले साल नवंबर महीने के दौरान उसे सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि उसने एक अज्ञात मृतक देह को मौके पर कोई वाहन ना मिलने पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में सिविल अस्पताल से श्मशान घाट तक पहुंचाया था। व्यक्ति ने कहा कि इस घटना को लेकर मामला मीडिया में प्रकाशित हुआ और उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उसे नौकरी से निकाल दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी किया गया। व्यक्ति ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने नगर निगम के सामने नौकरी पर वापिस रखने के लिए धरना भी दिया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं इस मामले को लेकर आज एससी कमीशन के चेयरमैन ने बताया कि आयोग ने इस पर कड़ा नोटिस लिया है। आयोग ने नगर निगम अधिकारियों से विस्तार से मामले के तथ्यों संबंधी सारा रिकॉर्ड आयोग के सामने पेश करने को कहा है और पिछले 5 वर्षों के दौरान अनजान मौतों से संबंधित भी रिकॉर्ड मांगा है। नगर निगम कमिशनर शीखा भगत ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि इसे नियमों के तहत जल्द निपटाया जाए।
-

“हर परिवार के लिए सुरक्षा कवच: तेजी से बढ़ रहा स्वास्थ्य कार्ड कवरेज”
चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ (एमएमएसवाई) देश की सबसे व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं में तेजी से उभर रही है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
योजना की शुरुआत के बाद से इसका विस्तार तेजी से हुआ है। अब तक लगभग 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं और विभिन्न जिलों में कैंप, कम्युनिटी सर्विस सेंटर, सुविधा केंद्र और अन्य सरकारी संस्थानों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लगातार जारी है। सरकार का लक्ष्य लगभग 65 लाख परिवारों को इस योजना के दायरे में लाना है, जिससे करीब 3 करोड़ लोगों को लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना लोगों को आर्थिक रूप से सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से परिवार बिना किसी भुगतान के जीवन रक्षक और महत्वपूर्ण इलाज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना किसी रुकावट के कैशलेस इलाज का लाभ लिया जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि इस योजना का उद्देश्य पंजाब को एक ऐसी डिजिटल और कैशलेस स्वास्थ्य प्रणाली की ओर ले जाना है, जहां हर व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सके और आर्थिक कारणों से इलाज में देरी न हो। इस योजना के तहत 2300 से अधिक उपचार प्रक्रियाएं शामिल की गई हैं और पंजाब व चंडीगढ़ के 850 से अधिक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसमें हृदय रोगों का इलाज, कैंसर उपचार, डायलिसिस, आर्थोपेडिक सर्जरी जैसे घुटना प्रत्यारोपण, नवजात शिशु देखभाल और दीर्घकालिक बीमारियों का प्रबंधन शामिल है। यह सभी सेवाएं निर्धारित पैकेज दरों के अंतर्गत पूरी तरह कैशलेस प्रदान की जाती हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के पॉलिसी वर्ष में अब तक 1.09 लाख से अधिक लाभार्थी करीब 340 करोड़ रुपये के इलाज का लाभ उठा चुके हैं, जो इस योजना की प्रभावशीलता और व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है। इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसका लाभ जाति, धर्म, लिंग या आय के आधार पर सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के सभी पात्र निवासियों के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी भी कुछ भ्रांतियां समाज में बनी हुई हैं, जिन्हें स्पष्ट करना आवश्यक है।
पहली गलतफहमी यह है कि यह केवल पुरानी योजनाओं का विस्तार है, जबकि वास्तविकता यह है कि इसमें कवरेज राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष किया गया है और पात्रता का दायरा भी व्यापक किया गया है।
दूसरी गलतफहमी यह है कि यह योजना केवल गरीब परिवारों के लिए है, जबकि सच्चाई यह है कि यह सभी पात्र निवासियों के लिए उपलब्ध है।
तीसरी भ्रांति यह है कि कैशलेस इलाज में छिपे हुए खर्च होते हैं, जबकि इस योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में सर्जरी, जांच, भर्ती, दवाइयां और इलाज के बाद की देखभाल—सभी कुछ पूरी तरह कैशलेस है।
चौथी गलतफहमी यह है कि यह केवल सीमित अस्पतालों में लागू है, जबकि यह सैकड़ों सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में लागू है।
पांचवीं भ्रांति यह है कि इसका कवरेज केवल प्रतीकात्मक है, जबकि वास्तव में यह 2300 से अधिक उपचार पैकेजों के साथ 10 लाख रुपये तक का वार्षिक कवरेज प्रदान करती है।
छठी और महत्वपूर्ण गलतफहमी यह है कि रजिस्ट्रेशन केवल आपात स्थिति के लिए आवश्यक है, जबकि सत्य यह है कि सत्यापन और कार्ड जारी करने में समय लगता है। इसलिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके।
सरकार ने राज्य के सभी परिवारों से अपील की है कि वे अपनी पात्रता की जांच करें और जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना का पूरा लाभ लिया जा सके।
-

हरियाणा सरकार और जापान और USA की कंपनियों के बीच ग्लाइडवेज ट्रांजिट सिस्टम पर साझेदारी की संभावनाओं पर हुई चर्चा
चंडीगढ़: हरियाणा में शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, स्मार्ट और टिकाऊ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है। शहरों में अत्याधुनिक पोड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली को लागू करने की संभावनाओं पर सरकार गंभीरता से मंथन कर रही है, जिससे प्रदेश में स्मार्ट मोबिलिटी का नया युग शुरू होने की उम्मीद है।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बुधवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में जापान की प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन तथा ग्लाइडवेज कंपनी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान हरियाणा सरकार और जापानी कंपनियों के बीच ग्लाइडवेज ट्रांजिट प्रोजेक्ट को लेकर संभावित साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा विकसित करने और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में पोड टैक्सी सेवा शुरू करने की व्यवहार्यता, संभावित कॉरिडोर एवं रूट प्लानिंग, परियोजना के लिए निवेश मॉडल, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) की संभावनाएं तथा इसके क्रियान्वयन की समयसीमा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस परियोजना के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था में आने वाले व्यापक बदलावों और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी आंकलन किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि ग्लाइडवेज एक अत्याधुनिक, स्वचालित (डायवरलैस) और ऑन-डिमांड सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है, जिसे उन्नत तकनीक के साथ विकसित किया जा रहा है। यह प्रणाली छोटे-छोटे स्वचालित पॉड्स के माध्यम से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना, यात्रा समय को घटाना तथा एक पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि शहरों के विकास को गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘अर्बन चैलेंज फंड’ के अंतर्गत शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने की नई पहलों के तहत सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह परियोजना न केवल ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाएगी, बल्कि ऊर्जा दक्षता और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रणाली को भविष्य की स्मार्ट सिटी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे यह दीर्घकालिक और सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है।
बैठक में मुख्यमंत्री की मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, निदेशक शाश्वत, CM’s विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन से केंटो ओगुरा, ग्लाइडवेज कंपनी से क्रिस राइली, डेव मानु और अल्बर्टो फर्नांडेज़ लोपेज़ उपस्थित रहे।