Blog

  • सीलबंद Maaza Bottle में निकला प्लास्टिक का टुकड़ा, कंपनी को लगा लाखों का जुर्माना

    सीलबंद Maaza Bottle में निकला प्लास्टिक का टुकड़ा, कंपनी को लगा लाखों का जुर्माना

    जयपुरः खाने-पीने की चीजों में लापरवाही बरतने वाली बड़ी कंपनियों को जैसलमेर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कोका कोला कंपनी पर लाखों की पेनल्टी लगाई है। दरअसल, सीलबंद कोल्ड ड्रिंक की बोतल में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने के मामले में आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कंपनी और विक्रेताओं पर कुल 2.50 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि ब्रांड बड़ा होने का मतलब यह नहीं कि वे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करें।

    दरअसल, शहर के ढिब्बा पाड़ा के रहने वाले तुषार पुरोहित ने 16 जुलाई 2025 को ‘शिवम मार्केटिंग’ से 810 रुपए में कोल्ड ड्रिंक कार्टन खरीदा था। इसकी एक बोतल में कंज्यूमर को टुकड़ा नजर आया था। इस पर तुषार ने 20 अगस्त 2025 को जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। आयोग ने 9 अप्रैल को इस मामले में फैसला सुनाया है। कंज्यूमर को मानसिक प्रताड़ना और कानूनी खर्च के लिए 50 हजार रुपए चुकाने का भी आदेश दिया है। सुनवाई में आयोग के अध्यक्ष पवन कुमार ओझा और सदस्य रमेश कुमार गौड़ ने जांच में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में गंदगी के आरोप को सही बताया। कंपनी की ओर से कहा गया कि जूस को बोतल में भरने के बाद तुरंत पैक किया जाता है। पूरा प्रोसेस ऑटोमैटिक होता है।

    कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए परिवाद दिया गया है। हालांकि, आयोग ने कंपनी की सफाई को खारिज कर दिया। उसने कहा कि इतनी बड़ी और अंतरराष्ट्रीय कंपनी होने के बावजूद पीने योग्य उत्पाद में ऐसी गलती होना गंभीर लापरवाही है। यह जानलेवा साबित हो सकती है। जिला उपभोक्ता आयोग ने 9 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए कंपनी पर 2.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आदेश के अनुसार मानसिक परेशानी का हर्जाना 40,000 रुपए के अलावा कानूनी खर्च के लिए 10,000 रुपए भी दिए जाएंगे। जबकि 2 लाख रुपए ‘राज्य उपभोक्ता कल्याण कोष’ में जमा कराने होंगे। जुर्माना राशि को 45 दिन में जमा कराने का समय दिया गया। लेट होने पर 9 प्रतिशत ब्याज के साथ जुर्माना देना होगा।

  • Haryana News: 2 चरणों में होगी गणना, तैयारियां तेज, DC का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: 2 चरणों में होगी गणना, तैयारियां तेज, DC का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा में पंचकूला के मुख्य जनगणना अधिकारी सह उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी जिसके लिए जिला पंचकूला में 581 हाउस लिस्टिंग ब्लाॅकस बनाए गए हैं जिसमें 747 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। डीसी सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित प्रैसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगराधीश एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी जागृति और जिला जनगणना समन्वयक मधु यादव भी उपस्थित थी।

    सतपाल शर्मा ने बताया कि जिला पंचकूला में 10 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं जो कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण करवा रहे हैं। 22 अप्रैल 2026 तक सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण पूर्ण हो जाएगा। उन्होने बताया कि पहले चरण के तहत हरियाणा में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक करवाई जानी है। उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। यह चरण पूरे देश में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक करवाई जानी है जिसमें प्रत्येक नागरिक की जानकारी प्राप्त की जाएगी। जनगणना-2027 में सरकार द्वारा स्वं गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जो हरियाणा राज्य में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उपलब्ध होगी।

    उन्होने बताया कि कोई भी नागरिक वैबसाईट se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी भर सकता है। नागरिक जिस जगह पर रह रहे हैं उसी जगह की लोकेशन स्वं गणना पोर्टल पर भरें। जानकारी भरने के पश्चात एक 11 डिजिट का स्वं गणना आईडी नंबर जनरेट होगा। जब प्रगणक उनके घर पर आएंगे तब यह आईडी उनको प्रदान करनी होगी। इसके अतिरिक्त प्रगणक के आईडी कार्ड को QR कोड से स्कैन किया जा सकता है। उन्होने बताया कि स्वं गणना प्रपत्र में लगभग 33 प्रश्न शामिल होंगे जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान का प्रकार एवं स्थिति (ग्रामीण/शहरी), पेयजल, बिजली, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं, शिक्षा एंव सामाजिक-आर्थिक जानकारी और मोबाईल नंबर भरना अनिवार्य है।

     

     

     

  • Punjab News: 21 किलो हेरोइन, 521 ग्राम आइस, 1 किलो अफीम सहित हथियार बरामद, 15 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 21 किलो हेरोइन, 521 ग्राम आइस, 1 किलो अफीम सहित हथियार बरामद, 15 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने पंजाब सरकार की निर्देशानुसार नशे के खिलाफ और गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत कार्रवाई अलग-अलग 10 मामलों में 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे 21 किलो से अधिक नशीला पदार्थ, हथियार, चोरी की मोटरसाइकिलें व ड्रोन बरामद किए गए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने 10 मामलों में 15 तस्करों को पकड़ा है। काबू किए गए दोषियों के कब्जे से 21 किलो 343 ग्राम हेरोइन, 521 ग्राम आइस, 7 मोबाइल फोन, 34 सिम कार्ड, 3 मोटरसाइकिलें, एक पिस्टल और 2 ड्रोन बरामद किए गए हैं। इसी तरह अभियान गैंगस्टरों पर वार के तहत पुलिस ने 7 मामलों में 8 दोषियों को पकड़ाया है। इनके पास से 7 पिस्टल बरामद हुई हैं। इनके खिलाफ मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी कि ये हथियार कहां से लाए गए।

  • Jalandhar News: अशोक मित्तल पर ED कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री ने BJP पर साधा चुनावी स्टंट का निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अशोक मित्तल पर ED कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री ने BJP पर साधा चुनावी स्टंट का निशाना, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री ने बताई राघव चड्डा की सिक्योरिटी में कटौती की वजह

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भईया मंडी चौंक के पास कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सड़क में उद्घाटन करने पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पंजाब के राज्य सभा सासंद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के घर की टीम ने रेड को लेकर भाजपा पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने राघव चड्डा की सिक्योरिटी में कटौती को लेकर भी बात की। कैबिनेट मंत्री ने राघव चड्डा की सिक्योरिटी की कटौती की वजह बताते हुए कहा कि इसकी रिव्यू केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है। ऐसे में रिव्यू के बाद ही सिक्योरिटी में बढ़ौतरी की जाती है और कटौती की जाती है। वहीं सिक्योरिटी घटना को लेकर कहा कि रिव्यू करने के बाद ही सिक्योरिटी में कटौती की गई है। वहीं राघव चड्डा के भाजपा में जल्द शामिल होने को लेकर कहाकि हर व्यक्ति किसी भी पार्टी में शामिल होने में स्वत्रंत है, ऐसे में हर व्यक्ति किसी भी पार्टी में जा सकता है, हमारी पार्टी किसी को जबरदस्ती पार्टी में रोक नहीं सकता। उधर, राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल को लेकर कहा कि वह देश में पढ़ाई को लेकर क्रांति लेकर आए है। लवली यूनिवर्सिटी में अलग-अलग राज्यों से स्टूडेंट पढ़ाई करते है। वहीं अशोक मित्तल को आप पार्टी द्वारा हाल ही में डिप्टी लीडर का पद सौंपा गया था। ऐसे में उन पर भाजपा के द्वारा ईडी विभाग की ओर से कार्रवाई करके उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि इस तरह कोई भी दबने वाला नहीं है। उन्होंने कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डिप्टी लीडर बनने के बाद की गई है, इससे मिली भुगत के संकेत मिल रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि 2027 में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है और ऐसे में पंजाब में फेयर चुनाव केंद्र द्वारा करवाने चाहिए। चुनावी स्टंट को लेकर कहा कि चुनाव से पहले कार्रवाई दबाने की रुख कर रही है। बता दें कि इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया के जरिए कहाकि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।    
  • Shagun Jeweller संचालक की आंखों में लुटेरे ने डाला मिर्ची Spray, 7 अंगूठी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Shagun Jeweller संचालक की आंखों में लुटेरे ने डाला मिर्ची Spray, 7 अंगूठी लेकर फरार, देखें वीडियो

    नोएडाः कासना कोतवाली क्षेत्र के अधीन आती काली चरण मार्केट में सुनार की दुकान पर लूट की घटना सामने आई है। जहां ग्राहक बनकर आए लुटेरे ने खरीदरी के दौरान ज्वैलर्स की आंखों में स्प्रे डाल दिया। जिसके बाद वह 7 अंगूठियां लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच में 2 अंगूठी पास में ही पड़ी मिल गईं थी। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पीड़ित शुगन के मुताबिक, काली चरण मार्केट में शगुन ज्वेलर्स के नाम से उनकी दुकान है। रात करीब 9 बजे बदमाश पत्नी के लिए अंगूठी की खरीदारी के बहाने दुकान पर पहुंचा था।

    पीड़ित ने उसे 7 लेडीज अंगूठी दिखाईं, जिनका कुल वजन लगभग 21 ग्राम था। वह उन्हें अपनी उंगलियों में पहनकर देखने लगा और कुछ समय बाद फोटो भेजने का बहाना करने लगा। इसी दौरान उसने अचानक अपनी जेब से स्प्रे निकालकर पीड़ित की आंखों में डाल दिया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कुछ दूर तक आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित का कहना है की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

     

  • वलीमा दावत में फोटो खींचने को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, भागकर बचाई जान, कई घायल, देखें वीडियो

    वलीमा दावत में फोटो खींचने को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, भागकर बचाई जान, कई घायल, देखें वीडियो

    कजमपुर देवलीः बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की तस्वीरें खींचने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीण और मेहमानों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस घटना में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वलीमा कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन और कुछ महिलाएं, लड़कियां बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के लड़कों ने फोटो खींचना शुरू कर दिया। वहीं रिश्तेदारों द्वारा तस्वीरें खींचने को लेकर जब विरोध किया गया तो दबंगों ने लड़कियों और रिश्तेदारों पर अटैक कर दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। मारपीट पंडाल से शुरू होकर सड़क तक फैल गई। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें लोग सड़कों पर भागकर जान बचा रहे है। वहीं दूसरी वीडियो में कुछ लोग घायल हुए है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
  • क्या Iran-US का युद्ध रोकेगा America? विदेश मंत्री Sergio Gor ने दिया बड़ा बयान

    क्या Iran-US का युद्ध रोकेगा America? विदेश मंत्री Sergio Gor ने दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए दूसरे दौर की बातचीत की अटकलें लगाई जा रही हैं। पाकिस्तान और मिस्न के प्रयासों के बाद पहली बैठक इस्लामाबाद में हुई थी। यह बैठक बेनतीजा रही है। इसी के बीच भारत में अमेरिका के राजदूत और ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर ने जंग रुकवाने में भारत की भूमिका को लेकर का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में शांति के लिए अमेरिका भारत की भागीदारी का स्वागत करने वाला है। सर्जियो गोर ने एक इंटरव्यू में कहा कि – अमेरिका भारत की भागीदारी का स्वागत करेगा जैसा कि उसने कई अन्य देशों का किया है। ईमानदारी से कहूं तो यह भारत के लिए एक सवाल है। मुझे लगता है कि पूरी दुनिया शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा सकती है और इसमें भारत भी शामिल हैं हालांकि उन्होंने आगे कहा कि भारत को यह तय करना पड़ेगा कि वह क्या करना चाहता है।

    ट्रंप नहीं करते कोई भेदभाव

    अमेरिका के राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर भेदभाव नहीं कर रहे थे कि कौन इस संघर्ष को खत्म करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि – राष्ट्रपति उन सभी का स्वागत करते हैं जो इसमें शामिल होना चाहते हैं। राष्ट्रपति हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं जो इसका हिस्सा बनना चाहता है। ट्रंप के करीबी ने वाशिंगटन से लौटने के बाद ये बात कही है। गोर ने कहा कि – हमारे पास कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। सर्जियो गोर की बातों से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि ट्रेड और द्विपक्षीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच घोषणाएं कुछ ही दिनों में हो सकती है लेकिन उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि इनमें किन विषयों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि – आपको अगले कुछ दिनों में कुछ खबरें देखने को मिल सकती है लेकिन आज रात मैं आपको इसके बारे में नहीं बता सकता है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच करीबन 40 मिनट तक चली बातचीत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप की यात्रा से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत की यात्रा करेंगे। ईरान को लेकर अमेरिकी राजदूत ने कहा कि – तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि का सिर्फ एक ही कारण है और वह यह है कि कोई (ईरान) इस क्षेत्र को बंधक बनाए हुए है। उन्होंनेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे कहा कि – यह तो जाहिर है कि अमेरिका इस जलमार्ग को खोलना चाहता है और इसलिए मुझे लगता है कि इससे भारत सहित पूरी दुनिया को फायदा होगा।

    इस्लामाबाद टॉक फेल होने पर बोले गोर

    गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकेबंदी पर भी चर्चा की। उन्होंने इस्लामाबाद में बातचीत विफल होने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच नयी बातचीत की संभावनाओं से जुड़े सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि – भविष्य में होने वाली किसी भी बातचीत की घोषणा करना मेरा काम नहीं है। उन्होंने नाकेबंदी और होर्मुज जलडमरुमध्य जल्द से जल्द फिर से खोलने के महत्व पर चर्चा की है। सच कहूं तो इस कारण से पूरा क्षेत्र पूरी दुनिया पीड़ित है। उन्होंने कहा कि – एक देश को दुनिया के किसी भी हिस्से की बत्तियां बुझाने का अधिकार क्यों होना चाहिए? यह अन्यायपूर्ण है। इसे रोकना होगा और अमेरिका इसको सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।  
  • Punjab News: Court Complex में लिफ्ट हुई खराब, पुलिस कर्मी सहित 17 लोग फंसे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Court Complex में लिफ्ट हुई खराब, पुलिस कर्मी सहित 17 लोग फंसे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आज अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान लिफ्ट फ्लोर के बीच में ही अटक गई। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान लिफ्ट के अंदर पुलिस कर्मी सहित 17 लोग मौजूद थे, जो कुछ देर तक लिफ्ट में फंसे रहे। घटना की सूचना मिलने पर एडवोकेट परमिंदर सिंह कुक्की और एडवोकेट राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

    दोनों वकीलों की तत्परता और हिम्मत के चलते लिफ्ट में फंसे सभी 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। लोगों ने दोनों वकीलों की बहादुरी, जिम्मेदारी और सेवा भाव की सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इस घटना ने कोर्ट परिसर में लिफ्टों की मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

     

  • Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, ट्रेन के आगे कूदा नौजवान, देखें CCTV

    Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, ट्रेन के आगे कूदा नौजवान, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले के शिवाला फाटक इलाके से दिल दहला देने वाली घटना आई है। जहां युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन के आने से कुछ समय पहले ही रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और पटरी पर जाकर लेट गया। आसपास मौजूद लोगों को जब तक स्थिति का अंदाजा होता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंची, युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, युवक की पहचान करने और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, जिसमें व्यक्तिगत, पारिवारिक और मानसिक स्थिति से जुड़े कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।    
  • Punjab News: पोल से टकराया ट्रक, पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: पोल से टकराया ट्रक, पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगी आग, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में कॉलेज को काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव दुलची के तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक बिजली की तारों से टकरा गया।

    इससे बिजली का पोल नीचे गिर गया और शॉर्ट-सर्किट होने के कारण कॉलेज के अंदर आग लग गई। इस घटना में जहां कॉलेज का काफी नुकसान हुआ है, वहीं बिजली विभाग का भी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में आग लगी है और वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी भी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक बिजली के पोल से टकराया, जिससे यह हादसा हो गया। घटना की सूचना जेई को दे दी गई है, वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। इस घटना में कॉलेज में आग लग गई और कॉलेज का काफी नुकसान हुआ है। वहीं ट्रक चालक द्वारा मालिक को सूचना दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर उनके द्वारा कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। इस घटना में ट्रक मालिक द्वारा नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, हादसे में बिजली का पोल जीयो की तारों में फंसने के कारण सड़क पर नहीं गिरा, नहीं तो सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।