Blog

  • Jalandhar News: मशहूर पंजाबी सिंगर को मिली धमकी, आई थ्रेट कॉल

    Jalandhar News: मशहूर पंजाबी सिंगर को मिली धमकी, आई थ्रेट कॉल

    जालंधर, ENS: पंजाब में सिंगरों और प्रोड्यूसरों को धमकी भरे फोन आने के सिलसिले लगातार जारी है। अक्सर विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा आए दिन सिंगरों को धमकी भरे फोन कर फिरौती की मांगी जाती है। वहीं अब एक और मशहूर सिंगर को धमकी भरा फोन आया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंगर को हरियाणा राज्य के नंबर से धमकी भरा फोन आया है। हालांकि घटना एक सप्ताह पहले की है, सिंगर को व्हाट्सएप्प के जरिए थ्रेट कॉल आई थी। इस दौरान फोन उसके पति और मैनेजर ने उठाया था।

    इस दौरान सिंगर को कॉलर द्वारा धमकी देकर लोकेशन पूछी गई। जिससे घबराकर उसने अपने रहने का ठिकाना गलत बता दिया। लेकिन कॉलर ने धमकी देते हुए कहाकि वह जहां मर्जी छिप ले उससे बच नहीं पाएगा। धमकी भरे कॉल के बाद से डर के कारण सिंगर के परिवार द्वारा अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई।

    बताया जा रहा है कि थ्रेट कॉल के बाद से परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले को लेकर परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर सिंगर के परिवार की ओर से शिकायत आती है, वह जल्द मामले की जांच करके आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: रेप मामले में SHO Bhushan Kumar के खिलाफ परिवार ने खोला मोर्चा, नेताओं ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेप मामले में SHO Bhushan Kumar के खिलाफ परिवार ने खोला मोर्चा, नेताओं ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में खाकी वर्दी फिर एक बार दाग़दार हो गई। एक नाबालिग लड़की के साथ हुए यौन शोषण के मामले में थाने के एसएचओ भूषण कुमार विवादों में एक बार फिर से घिर गए है। दरअसल, इस घटना से पहले भूषण कुमार वेस्ट हल्के में चोरी के केस को लेकर आप नेता के साथ विवादों में आए थे जिसके पास उन्हें लाइन हाजिर कर फिल्लौर भेज दिया गया था। लेकिन अब थाना फिल्लौर में एसएचओ भूषण कुमार को एक और कारनामा सामने आया है। जिसके चलते एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि वे नाबालिग रेप पीड़िता की मां से कह रहे थे कि वे खुद चेक करके बता देते हैं कि तेरी बेटी के साथ रेप हुआ है या नहीं।

    इतना ही नहीं, एसएचओ की हिम्मत देखिए, उसने रेप पीड़िता की मां को अपने सरकारी आवास पर बुलाने के लिए दबाव बनाया। एसएचओ की बार-बार कॉल आने के बाद पति को पूरी बात बता दी। इसके बाद बुधवार को वे लोग एसएचओ के खिलाफ खुलकर आ गए। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर अब लोग इंसाफ़ मंच पंजाब द्वारा फिलौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें पीड़ित लड़की और उसकी मां चूनी देवी ने बताया कि बीती 23 और 24 अगस्त की रात को लड़की (मीना, कल्पनिक नाम) के साथ उसके पड़ोसी लड़के रोशन ने यौन शोषण किया।

    इस घटना को लेकर वे सुबह सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इस मामले को लेकर पहले थाना फिल्लौर में जाने को कहा। जिसके बाद पूरा परिवार थाना फिल्लौर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गया। जहां थाना मुखी भूषण कुमार ने लड़की और मां चूनी देवी को थाने के भीतर बने एक कमरे में जाने को कहा। चूनी देवी का आरोप है कि थाना मुखी भूषण कुमार ने जांच के बहाने नाबालिग लड़की के गुप्त अंगों को बार-बार छुआ, लड़की की छाती दबाई और जबरदस्ती चूमने की कोशिश की। मां के विरोध करने पर थाना प्रभारी ने लड़की को छोड़ दिया। लड़की को छोड़ने के बाद भूषण कुमार ने मां की छाती को छुआ और कहा कि अगर मामले में लड़के को सख्त सजा दिलवानी है तो उसके अनुसार चलना पड़ेगा। फिर बिना कोई केस दर्ज किए ही वह उसे बार-बार फोन करने लगा। फोन पर बार-बार कॉल करके कहीं बाहर मिलने के लिए बुलाता रहा, जिसकी रिकॉर्डिंग परिवार के पास है।

    पीड़ित बच्ची की मां चूनी देवी ने कहा कि वह तो अपनी बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए गए थे, लेकिन खाकी वर्दी वाले ने उनकी इज्जत थाने के भीतर ही तार-तार करने की कोशिश की। परिवार ने कहा कि मुझे और मेरी बेटी को इंसाफ़ मिलना चाहिए और इस थाना मुखी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पू्रव सरपंच राज कुमार हंस, लोग इंसाफ़ मंच के नेता संपर्क नहीं करते तो जो अब एफआईआर दर्ज हुई है, वह भी ना होती। इस मौके पर लोग इंसाफ़ मंच पंजाब के अध्यक्ष जरनैल फिल्लौर, प्रशोतम फिल्लौर, वरिष्ठ नेता मास्टर हंस राज, रामजी दास गन्ना गांव, सोम नाथ सेकूपुर आदि ने कहा कि थाना मुखी ने फिल्लौर में वर्दी को दाग़दार किया है, इसलिए जब रक्षा करने वाले ही राक्षस का रूप धारण कर लें तो इंसाफ़ कौन करेगा।

    उन्होंने कहा कि थाना मुखी को रात लाइन हाज़िर किया गया है। नेताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होेंने चेतावनी देते हुए कहा कि भूषण कुमार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है। दूसरी ओर इस मामले में थाना फिल्लौर में एफआईआर नंबर 0326 तिथि 05/10/2025 भारतीय दंड संहिता 2025 की धारा 65/1 और 04, 05 के तहत रोशन लाल पुत्र अनंतू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: गायक राजवीर जवंदा को अंतिम विदाई, आज इस जगह होगा संस्कार, देखें Live

    Punjab News: गायक राजवीर जवंदा को अंतिम विदाई, आज इस जगह होगा संस्कार, देखें Live

    अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान सहित पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे

    लुधियानाः जवंदा का बीते कल, (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। उन्होंने 35 साल की छोटी उम्र में सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि जवंदा का मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया था। आज लुधियाना में गायक के पैतृक गांव पौना में जवंद को अंतिम विदाई दी जाएगी। सुबह करीब 11 बजे घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर ही सरकारी स्कूल के साथ के ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार गांव पोना के मैदान में किया जाएगा। यहीं पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि यहीं पर पहली बार राजवीर ने मंच पर गाना गाया था। जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान भी गांव पहुंच गए हैं। जहां वे जवंदा के पैतृक घर में रिश्तेदार व पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सेलिब्रिटीज के साथ उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भीड़ जुट रही है।
  • Punjab News: 3 दिन पहले ही कनाडा से लौटे इंटरनेशनल अलगोजा वादक करमजीत बग्गा का निधन

    Punjab News: 3 दिन पहले ही कनाडा से लौटे इंटरनेशनल अलगोजा वादक करमजीत बग्गा का निधन

    मोहालीः पंजाबी लोक संगीत जगत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय अलगोजा वादक का 67 वर्षीय की आयु में करमजीत सिंह बग्गा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बग्गा खरड़ में रहते थे और उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बग्गा सुबह अपने घर पर थे, तभी उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। परिवार के सदस्य उसे मोहाली अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    करमजीत बग्गा को छोटी सी उम्र से ही संगीत का शौक था। उन्होंने पंजाबी लोक वाद्य यंत्र अलगोज़ा को न सिर्फ़ पंजाब में, बल्कि दुनिया के कई देशों के मंचों पर भी पहुंचाया। वह तीन दिन पहले ही कनाडा से भारत आए थे। कनाडा के बच्चे दोनों कनाडा में हैं। ऐसे में उनके लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। करमजीत बग्गा स्टेट अवॉर्डी थे। वह डायरेक्टर हेल्थ के तौर पर रिटायर हुए थे।

    अपने कलात्मक जीवनकाल के दौरान, उन्होंने पंजाब के कई प्रसिद्ध गायकों और गायिकाओं के साथ अलगोजा वादन में संगत दी थी। इनमें लोकप्रिय गायिका गुरमीत बावा, गायक जसबीर जस्सी, गायिका भूपिंदर कौर मोहाली और गायक भूपिंदर बब्बल के नाम प्रमुख हैं। उनके असामयिक निधन से पंजाबी लोक संगीत, विशेषकर अलगोजा की अनूठी कला को एक अपूरणीय क्षति हुई है।संगीत जगत और उनके प्रशंसकों ने उनके अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • Jalandhar News: पान-सिगरेट की होलसेल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar News: पान-सिगरेट की होलसेल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास अकबर कन्फेक्शनरी की होलसेल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां दुकान से चोर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है। जिसके बाद अब दोबारा से चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार 2 व्यक्ति जाते दिखे। जिसके बाद वह बाइक साइड पर लगाकर दुकान का ताला तोड़ने लग जाते है। इस दौरान एक अन्य युवक उनके साथ आ जाता है।

    देखते ही देखते एक अन्य युवक भी घटना स्थल पर पहुंचते है। पीड़ित के अनुसार 4 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। चोर दुकान से नगदी व सामान लेकर फरार हो जाते है। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी दुकान पर पहले भी पिछले साल चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पिछले साल भी दी थी।

    लेकिन अब दोबारा से चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। दुकानदार मोहम्मद सलीम ने बताया कि 35 से 40 हजार के सिक्के और सामान बोरी में डालकर ले गए। पीड़ित के अनुसार 3 लाख का नुकसान हो गया है। पीड़ित के अनुसार पिछले साल दीवाली के अगले दिन चोरों ने दुकान के शटर तोड़े थे, लेकिन उस समय बचाव हो गया।

  • Punjab News: मनी राम बलवंत राय दुकान की वैलेट पार्किंग में खड़ी ग्राहक की कार से Laptop व नकदी चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: मनी राम बलवंत राय दुकान की वैलेट पार्किंग में खड़ी ग्राहक की कार से Laptop व नकदी चोरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के मनी राम बलवंत राय दुकान पर खरीदारी करने गए वरिंदर कपूर को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दुकान की वैलेट पार्किंग में लगी उनकी कार से लैपटॉप और नकदी चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि दुकान के पार्किंग अटेंडेंट ने गाड़ी को ‘नो पार्किंग’ वाली जगह पर खड़ा किया था।

    पीड़ित वरिंदर कपूर ने बताया कि वह खरीदारी के लिए दुकान पर गया था और अपनी कार की चाबी पार्किंग अटेंडेंट को दी थी। जब वह वापस आया और चाबी मांगी, तो देखा कि उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और अंदर रखा उनका लैपटॉप और कुछ पैसे गायब थे।”

    जब वरिंदर कपूर ने पार्किंग अटेंडेंट से इस नुकसान के बारे में पूछा, तो उसने साफ मना कर दिया। अटेंडेंट ने उन्हें दी गई पार्किंग रसीद दिखाते हुए कहा कि उस पर साफ लिखा है कि हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसके बाद वरिंदर कपूर ने जब दुकान के मालिक से बात की तो उन्होंने भी सारा ठीकरा पार्किंग अटेंडेंट पर फोड़ दिया। हालांकि बाद में दुकान के मालिक ने कहा कि यह नुकसान हमारी दुकान के परिसर में नहीं हुआ।

    फिर भी हम नहीं चाहते कि किसी ग्राहक का नुकसान हो और हम मामले की जांच में पूरा सहयोग देंगे। घटना के बाद पीड़ित वरिंदर कपूर अपने साथी के साथ थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। उन्होंने पुलिस में चोरी और तोड़फोड़ की आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: घर में महिलाओं पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में महिलाओं पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों पर लगे आरोप

    अमृतसरः जिले के थाना गेट हकीमा इलाके में रात को हुए दो पक्षों में हुए झगड़े ने लोगों में दहशत फैला दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक रात को 15 से 20 लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान घर के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर ईंटों और पत्थरों से घर पर हमला किया गया। घटना के दौरान घर की महिलाएं, बड़े-छोटे और बच्चे सहम गए। पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि वह और उसकी मां घटना के दौरान घर में अकेली थीं। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਥਾਣਾ ਗੇਟ: ਘਰ ਉੱਤੇ ਹਮਲੇ ਨਾਲ ਦਹਿਸ਼ਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ
    मां को अस्पताल से छुट्टी कराकर लाया गया था और दोनों घर पर ही थीं। बाहर हुए शोर-शराबे पर जब वह दरवाज़ा बंद करने निकलें तो एक समूह ने ईंटें मारकर उनके घर का दरवाज़ा तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावारों द्वारा उनके कपड़े फाड़े गए और घर में तोड़-फोड़ से खिड़कियां और दरवाजों को नुकसान पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह झगड़ा एक पुलिस कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों द्वारा किया गया है। एक युवक करनवीर सिंह ने कहा कि लड़ाई सामान्य बहस से बढ़ गई और जब लोग इकट्ठा हुए तो हालत बेकाबू हो गई। उसने मांग की कि प्रभावित परिवार को न्याय मिले और जिन्होंने भी हिंसा की है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। जब मीडिया ने थाना गेट के पुलिस अधिकारी से सवाल किए तो उन्होंने किसी बयान देने और कैमरे के सामने जानकारी देने से इनकार कर दिया, कहा कि पुलिस कमिश्नर की मंज़ूरी के बिना कोई पूरा बयान नहीं दिया जा सकता। और पुलिस अधिकारी बिना बात के ही पत्रकारों से उलझते दिखे तथा पत्रकारों के माइकों को धक्का देते भी दिखे।
  • Punjab News: भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी के प्रमुख पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी के प्रमुख पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी के प्रमुख बाबा लाडी नाथ पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाबा लाडी नाथ रात के समय खासा से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान 2 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने बाबा लाडी नाथ की गाड़ी पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਮੁਖੀ ਬਾਬਾ ਲਾਡੀ ਨਾਥ ‘ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਹਮਲਾਵਰ ਫਰਾਰ!

    गोलीबारी में गाड़ी की शीशा टूट गई, लेकिन सौभाग्यवश बाबा लाडी नाथ इस हमले में सुरक्षित बच गए। बाबा लाडी नाथ ने बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। गोली चलाने के बाद दोनों युवक तेज़ी से मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इस पर चर्चा करने लगे।

    दूसरी ओर, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने कहा कि स्थल का मुआयना किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाबा लाडी नाथ ने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों को जल्दी से गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

  • Green Signal के साथ खुला शेयर बाजार, Nifty 25,074 अंक के पार, इन शेयरों ने बनाई Top Gainers में जगह

    Green Signal के साथ खुला शेयर बाजार, Nifty 25,074 अंक के पार, इन शेयरों ने बनाई Top Gainers में जगह

    बिजनेसः त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में भी हरियाली देखी जा रही है। आज भी शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty हरे निशान पर खुले। भारतीय बेंचमार्क शेयर वीरवार को बढ़त के साथ खुले क्योंकि नए सिरे से विदेशी खरीदारी की उम्मीद से धारणा को समर्थन मिला और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी शेयरों में उनके तिमाही नतीजों से पहले तेजी आई। सुबह 9:15 बजे तक निफ्टी 50 0.11% बढ़कर 25,074.3 पर था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.15% बढ़कर 81,900 पर था।

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी 10 दिवसीय बिकवाली का सिलसिला तोड़ दिया और बुधवार और गुरुवार को शुद्ध खरीदार बन गए। 16 प्रमुख सेक्टरों में से 12 में तेजी आई, जिसमें आईटी शेयरों में 0.2% की बढ़त हुई।

    भारत की नंबर 1 आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अपनी तिमाही आय से 0.2% आगे बढ़ी। वहीं टॉप गेनर्स में आज tata steel, Dr. reddy’s labs, adani energy solut., jsw steel और zydus ने जगह बनाई। दूसरी ओर टॉप लूजर्स tata motors, icici lombard gen., hyundai motor india, info edge और bajaj auto रहे।

  • Punjab News: गायक व प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 1.20 करोड़

    Punjab News: गायक व प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 1.20 करोड़

    मोहालीः पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा की तरफ से धमकी भरी कॉल आई है। इस कॉल में नीरज से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की मांग की गई है। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नीरज ने कॉल से जुड़े सारे सबूत भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

    बता देंकि मोहाली में इस तरह रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक दवाई कंपनी के मालिक से पैसे मांगे गए थे। इसके बाद सोहाना में एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया गया था। वहीं, एक आईटी कंपनी के मालिक से भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था। 11 दिन पहले इस तरह की एक ऑडियो कॉल आई थी। उस मामले में सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ।

    सिंगर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मोहाली के सेक्टर-88 में रहते हैं, जबकि उनकी कंपनी सेक्टर-75 में स्थित है। छह अक्टूबर को उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई। यह कॉल 3 बजकर 20 मिनट पर आई थी। आरोपी ने उसे कहा कि वह आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा है। उसे 1 करोड़ 20 लाख रुपए का इंतजाम करना होगा। अगर पेमेंट का इंतजाम नहीं कर पाया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। आरोपी ने कहा कि यह पैसे दिलप्रीत को देने हैं। उसने एक अन्य व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया था और कहा था कि इसे पैसे देने होंगे। रिंदा ने भी उसके परिवार को मारने की धमकियां दी हैं। गैंगस्टर रिंदा ने कहा कि उसका संबंध पाकिस्तान के आतंकियों के साथ है। “तेरे बारे में हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे। मुझे मेरे साथी गैंगस्टर बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की कॉल आएगी।”