Blog

  • इस सीनियर IAS अधिकारी को पंजाब का इलेक्शन कमिश्नर किया नियुक्त, देखें लिस्ट

    इस सीनियर IAS अधिकारी को पंजाब का इलेक्शन कमिश्नर किया नियुक्त, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर आईएएस राजकमल चौधरी को नियुक्त किया गया है। गौर हो कि चौधरी पंजाब में मुख्य सचिव स्पोर्ट्स विभाग के पद पर तैनात हैं। बता दें कि इससे पहले ए राजू इस पद पर तैनात थे जिनका पिछले दिनों तबादला कर दिया गया था। उसके बाद से ही यह पद ख़ाली पड़ा था। आज सरकार की तरफ़ से राज्य के चुनाव आयुक्त के पद पर राजकमल चौधरी को तैनात किया गया है। 

  • पंजाबः स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में गेहूं देने को लेकर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में गेहूं देने को लेकर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः पंजाब सरकार द्वारा स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में दिए जाने वाले गेहूं को लेकर आज शहर में हंगामा हो गया। इसके दो कारण थे, पहला सरकार ने फैसला किया कि स्मार्ट राशन कार्ड धारक किसी भी डिपो से गेहूं खरीद सकते हैं और दूसरा कारण यह था कि इस बार गेहूं का कोटा 17 फीसदी कम कर दिया गया और लोग इस मुद्दे पर डिपो होल्डरों से भिड़ते भी नजर आए। स्मार्ट कार्ड धारकों का विचार था कि कार्ड धारक को अपने क्षेत्र के डिपो से सरकारी सामान प्राप्त करना चाहिए।

    डिपो धारक ने कहा कि उनके क्षेत्र में 250 स्मार्ट राशन कार्ड धारक हैं, उन्हें राशन नहीं मिला तो वे आकर हमारे साथ मारपीट करते हैं क्योंकि दूसरे वार्ड के लोग राशन ले जाते हैं। हमारी मांग है कि जिस डिपो से कार्ड धारक का कार्ड है, वे वहीं से अपना राशन ले लें। इस अवसर पर नंगल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय सहनी ने कहा कि सरकार द्वारा 17 प्रतिशत से कम कोटे से गेहूं भेजने से लोगों को परेशानी हो रही है और सरकार को सोचना चाहिए कि जिन 17 प्रतिशत लोगों को गेहूं नहीं मिला है उन्हें कहां जाना चाहिए।

    इस संबंध में जानकारी लेने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर निशा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि नंगल के कुल 13 डिपो में करीब 4000 स्मार्ट कार्ड धारकों को यह गेहूं बांटा जाता है। लेकिन इस बार 17 फीसदी कोटा को लेकर दिक्कत है इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

  • तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद सकुशल लौटा बद्दी के लोगों का जत्था

    तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद सकुशल लौटा बद्दी के लोगों का जत्था

    गुरूद्वारों के साथ साथ ज्योतिर्लिंग नागेश्वर के भी किए दर्शन

    बददी/ सचिन बैंसल :  बद्दी के श्रृद्धालुओं का एक जत्था  महाराष्ट्र राज्य के नादेड़ स्थित सच खंड श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के बाद वापस सकुशल लौटा है।  श्री हजूर साहिब में सिखों के दसवें गुरू गुरु गोबिंद सिंह ने अपना अतिंम समय यहीं पर बिताया। इस पवित्र स्थल के साथ दर्जनों उन गुरूओं के गुरूद्वारे है जिन्होंने इस देश को मुगलों की चंगुल से आजाद कराने के लिए अपनी  कुर्बानी दी।  जत्थे के  प्रभारी भाग सिंह चौधरी ने बताया कि सचखंड  गुरूद्वारे के अलावा नगीना घाट, शिकार घाट, माता भागो, माता साहिब कौर, भाई दया सिंह, साहिब जादे, नाम देव और नानक झीड़ा समेत कई प्राचीन और प्रसिद्ध स्थानों पर दर्शन किए। नानक झीरा में  सिखो के पहले गुरू गुरूनानक देव ने पंजा मार कर पानी निकाला। इस गांव में पानी की किल्लत थी और अब यहां पर लगातार पानी आ रहा है। 

    उन्होंंने बताया कि पंजाब से दसवें गुरू गुरूगोबिंद सिंह मुगलों के साथ लड़ाई में  अपना पूरा परिवार शहीद होने के  बाद गोदावरी नदी के किनारे रहने लगे यहीं पर उन्होंने गुरूग्रंथ साहिब को गुरू की गद्दी दी। उनके अनुसार अब शब्द को गुरू माना जाएगा। गोदावरी नदी के किनारे उन्हें लक्षमण दास से मिलना हुआ। जिसे गुरू गोविंद सिंह ने बंदा बहादुर बना कर पंजाब में भेजा जिसने सढोरा, समाणा और पंजाब के अन्य स्थानों से मुगलों को भगाया और पंजाब में सिख धर्म का प्रचार किया।   

    दल में भ्रमण कर लौटे कृष्ण कौशल ने बताया कि जहां उन्होंने सिखों के गुरूद्वारों के दर्शन किए वहीं सोमवती आमवस्या के दिन नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के  दर्शन करने का भी सौभाग्य मिला। इस मंदिर के साथ एक जनश्रुति है। जब संत नामदेव पूजा करने के लिए इस मंदिर में गए तो वहां पर मंदिर के पुजारियों ने उन्हें नीच जाति का बता कर बाहर निकाल दिया था। वह अपनी कीर्तन मंडली के साथ मंदिर के बाहर कीर्तन करने लगा। तो उन्होंने भगवान शकंर से अपनी फरियाद लगाई कि तेरे धक्के मुझे नहीं पड़े तुम्हारे नाम को पड़े है। इतने में ही भगवान शंकर की कृपा से  मंदिर का दरवाजा का मुंह भगत नाम देव की ओर घुम गया। यह दरवाजा आज भी उसी दिशा में है। जो यह चमत्कार से कम नहीं था। मंदिर के साथ एक चक्की भी है। जो उस दौरान तीन दिन तक लगातार अपने आप नाम देव की चमत्कारी शक्ति से चलती रही और भूखे संतो को भोजन कराती रही।   पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने नाम देव के  गांव का नाम उनके नाम से रखा।  दल में भाग सिंह चौधरी, कृष्ण कौशल के अलावा नंबरदार बाबूराम, छज्जु राम, कुलदीप सिंह, बालकिशन, अश्वनी कुमार,  गुरचरण सिंह, सुभाष, राजू, कौशल्या देवी, चरणकौर, बिमला देवी, कमलेश, ओम देवी, बबली और प्रभ शामिल थे। 

  • 15 वर्षीय युवक का कत्ल, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    15 वर्षीय युवक का कत्ल, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर 24 में कल रात तेजधार हथियार से हुए हमले के दौरान 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है। भड़के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए है। इस दौरान परिजनों ने आज पुलिस चौकी 24 के सामने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवम् आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने की मांग की। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है।

    बता दें कि बीते दिन हमलावारों द्वारा युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। जिसके बाद पीड़ित को गंभीर हालत में सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। लेकिन एडवांस ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 15 वर्षीय लवीश निवासी सेक्टर 25 के रूप में हुई है। पुलिस अफसर ने बताया कि मृतक पर चाकू से हमला किया गया था। सैनी भवन के पास बस स्टॉप के सामने यह वारदात हुई थी।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बट्ट कलां में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बट्ट कलां में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बट्ट कलां में  शुक्रवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी  संजय मनकोटिया के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया  गया। कैंप में उपस्थित सभी बच्चों को किशोरों को आने वाली समस्याओं के बारे जानकारी दी गई ।  स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा बच्चों को संतुलित आहार लेने, योगा तथा नियमित व्यायाम करने तथा सकारात्मक सोच रखने के बारे में सलाह दी गई  | बच्चों को बताया गया कि नशा हमारे शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर किस तरह से दुरु प्रभाव डालता है। स्वास्थ्य विभाग में चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में दी गई । 

    प्राथमिक कैंप में डॉ० रुचि  चाकित्सा अधिकारी  स्वास्थ्य केन्द्र बाथडी, स्वास्थ्य प्रयवेक्षक महेन्द्र कुमार रामपाल किशोर स्वास्थ्य कौंसलर रुचि, मोहिंदर कोमल स्वास्थ्य सुपरवाइजर बीएमओ हरोली, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विक्रान्त चौहान और शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल इन्द्रजोत सिंह ठाकुर तथा अन्य शिक्षकों ने  भाग लिया।

  • कांग्रेस महाधिवेश के मंथन में किसी बड़े भूचाल के संकेत – पंडित शशिपाल डोगरा

    कांग्रेस महाधिवेश के मंथन में किसी बड़े भूचाल के संकेत – पंडित शशिपाल डोगरा

    कांग्रेस यदि युवाओं को आगे लाती है तो संगठन मजबूती के साथ व्यवस्था परिवर्तन निश्चित

    ऊना/सुशील पंडित : छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रे‌स का 85वां महाधिवेशन हो रहा‌ है। यह अधिवेशन 24 से 26 फरवरी 2023 तक हो रहा है। अंक गणना के मुताबिक (2023) 2+0+2+3=7 अंक जो केतु का अंक है। केतु के वर्ष पर होने वाला यह सत्र कोई बड़े परिवर्तन के संकेत देता है।  प्रख्यात अंक ज्योतिषाचार्य व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक 8 + 5 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो अचानक ही कुछ देता है। यह जहां सत्ता का लाभ देगा, वहीं अचानक कोई बड़ा परिवर्तन कर सकता है। यही‌ नहीं, यह कांग्रेस में किसी नेता के स्वास्थ्य को भी ख़राब कर सकता है। उनके मुताबिक कांग्रेस का 8 अंक बनता है जो शनि का अंक है। दोनों ही अंक आपस में मित्र अंक हैं। ऐसा लगता है इस अंक के मेल से राष्ट्रीय कांग्रेस को कोई बड़ा लाभ होने वाला है। 24 फरवरी का 2+4=6 अंक बनता है। जो शुक्र का अंक है। शुक्र को देत्यों का गुरु कहा गया है। जो सत्ता को पाने के लिए हर सम्भव प्रयास करता है। वहीं 26 फरवरी को ख़त्म होने वाला ये सत्र 26= 2 + 6 = 8 अंक जो शनि का अंक है और कांग्रेस का भी ये ही अंक है।

    पंडित डोगरा के मुताबिक शनि न्याय का कारक है। शनि कर्म फल दाता है। कर्मों के हिसाब रखता है। शनि संघर्ष देता है और कांग्रेस को काफी समय से संघर्ष दे रहा है। उनकी गणना कहती है कि इस सत्र में मंथन से कोई बड़ा भूचाल आने वाला है। 6  + 8 = 14 = 1 + 4 = 5 अंक जो बुध का अंक है। बुध युवाओं का कारक है। युवाओं को राष्ट्रीय स्तर में व कई प्रदेशों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का बड़ा मौका मिलेगा और परिवर्तन होगा। 

    पंडित डोगरा ने कहा कि अगर कांग्रेस चाहती है कि उन्हें 2024 में राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है तो उन्हें युवाओं को मौका देना होगा। युवाओं को मौका मिलेगा तो इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है और कांग्रेस आने वाले वक्त में पुन: स्थापित हो सकती है। 2023 और 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अगर योजनाबद्ध तरीके से चलती है और युवाओं को मौका देती है तो कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 85वें सम्मेलन के बाद राहुल गांधी का लोगों में दबदबा बढ़ेगा और राज्यों में होने वाले चुनाव का श्रेय राहुल गांधी को मिलेगा।

  • शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद

    शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद

    ऊना/ सुशील पंडित : प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शास्त्री व भाषा अध्यापकों के 4 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल ने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के पदो ंके लिए अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच, सामान्य वर्ग की ईडब्ल्यूएस की श्रेणी में एक पद 31.12.2004 बैच में से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त भाषा अध्यापक के पदों हेतू ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में एक पद 31.12.2003 बैच तथा ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच में से भरा जाएगा।

    उपनिदेशक देवेंन्दर चंदेल ने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 9 मार्च को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में वहीं अभ्यार्थी भाग ले सकता है, जो आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता है। उपनिदेशक ने कहा कि अन्य जिला के पात्र अभ्यार्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, यदि उनका नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। उपनिदेशक ने  बताया कि बायोडाटा फाॅर्म तथा काउंसलिंग संबंधित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

  • टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल व नाॅन मेडिकल में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल व नाॅन मेडिकल में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/ सुशील पंडित : प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा टीजीटी (आर्ट्स मेडिकल और नाॅन मेडिकल) के विभिन्न पद बैच वाइज भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स में ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में जुलाई 2003 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच और एसटी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में जून 2004 बैच से पद भरे जाएंगे। अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी नाॅन मेडिकल में सामान्य वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में मार्च 1999 बैच, ईडब्ल्यूएस वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में मार्च 2000 बैच, ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में अगस्त 2002 बैच, बीपीएल श्रेणी में सितम्बर 2004 बैच व स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच, एससी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में सितम्बर 2005 बैच, बीपीएल श्रेणी में 2007 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच और एसटी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में अगस्त 2007 बैच व बीपीएल श्रेणी में सितम्बर 2013 बैच से भरे जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त टीजीटी मेडिकल में ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच तथा एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अपटू डेट बैच से पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों ंके लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित स्ट्रीम में बीएड के साथ-साथ टैट पास किया होना अनिवार्य हैं। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आहवान किया कि वे 27 फरवरी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा जिन आवेदकों के नाम पहले से दर्ज हैं वे अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का सत्यापनन करवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

  • प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी से लदे वाहन वन विभाग ने पकड़े

    प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी से लदे वाहन वन विभाग ने पकड़े

    ऊना/ सुशील पंडित : वन विभाग द्वारा वन संपदा का अवैध कारोबार करने वालों पर पिछले कुछ दिनों से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम ने पिछले कल गगरेट से होते हुए पंजाब जा रही 6 पिकअप गाड़ियां प्रतिबंधित लकड़ी के साथ पकड़ी हैं। विभाग ने सभी छह वाहनों को लकड़ी समेत जप्त कर लिया है। कुटलैहड क्षेत्र में हुए अवैध कटान के बाद हाई अलर्ट पर आये वन विभाग ने बीती रात्रि जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाकर पंजाब को प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी से लदे वाहनों को जप्त किया है। वन विभाग ने जो गाड़ियां पकड़ी हैं उनमें लाखों रुपए की अवैध प्रतिबंधित लकड़ी पाई गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से इस बात की पुष्टि भी होती है की जिला भर से अवैध कटान करके कुछ लोग अवैध कटान कर पंजाब में लकड़ी बेचने के लिए कर रहे हैं।

    वहीं बीती रात पंडोगा बैरियर पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक संख्या (एचपी 11ए 3895)(एचपी 31सी 5954) अवैध प्रतिबंधित लकड़ी के लेकर जा रही पकड़ी हैं। पकड़ी गई एलपी गाड़ी के पास सारे कागज से परमिशन थी यह गाड़ी चेक पोस्ट के रूट के बिना किसी अलग रूट से जा रही थी जिसके कारण इसको पकड़ा गया । 

    दूसरी गाड़ी हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी सुंदर नगर  से लकड़ी लेकर पंजाब जा रही थी जिसे वन विभाग के कर्मियों ने पंडोगा फॉरेस्ट चेक पोस्ट पर रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर की अगुवाई में चेकिंग के लिए रोका। इन ट्रकों में प्रतिबंधित लकड़ी होने पर वन विभाग के कर्मियों ने इन्हें अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि इसमें एक वाहन का परमिट था पर उस परमिट पर लिखी हुई प्रजाति की लकड़ी नहीं पाई गई। जिला वन अधिकारी सुशील राणा ने कहा कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह कटान सरकारी कटान तो नहीं है अगर यह सरकारी पाया गया तो इंडियन फारेस्ट एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी ।

    वन विभाग की टीमें लगातार चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं किसी भी व्यक्ति को अवैध कटान या प्रतिबंधित लकड़ी काटने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।  किसी भी व्यक्ति की अवैध कटान मामले में संलिप्तता पाई जाएगी तो उस पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी निजी भूमि से लकड़ी कटवाने से पहले विभाग को सूचित करें या रेंज ऑफिसर से संपर्क करने के बाद ही लकड़ी का कटान करवाएं।

  • पंजाब कोटकपुरा गोलीकांड: SIT ने कोर्ट में 7 हजार पन्नों की दाखिल की चार्जशीट, बादल सहित कई चर्चित नाम शामिल

    पंजाब कोटकपुरा गोलीकांड: SIT ने कोर्ट में 7 हजार पन्नों की दाखिल की चार्जशीट, बादल सहित कई चर्चित नाम शामिल

    चंडीगढ़ः साल 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड केस की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने फरीदकोट में जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत में सात हजार पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी प्रमुख एडीजीपी एलके यादव और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुवाई में SIT की टीम ने फरीदकोट की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक 7 हजार पेज की चार्जशीट में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का नाम भी शामिल है। उन पर साजिश को अंजाम देने का आरोप है। इसके अलावा सुखबीर बादल, सुमेध सैनी चरणजीत शर्मा, उमानंगल, एसएसपी सुखमिंद सिंह एसएचओ गुरदीप सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

    मामले में धारा 307, 153, 119, 109, 34, 201, 217, 218, 167, 193, 465, 466, 471, 427, 120बी आईपीसी, 25/27 -54/59 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है। पेश चालान में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, सुमेध सैनी के अलावा आईजी परम राज उमरानंगल (साजिश को अंजाम देने वाले), डीआईजी अमर सिंह चहल (साजिशकर्ता), एसएसपी सुखमंदर सिंह मान (साजिश/तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना), एसएसपी चरनजीत सिंह (षड्यंत्र), एसएचओ गुरदीप सिंह (तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना)। 7 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में 307, 120 समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।

    सरकार ने बहिबल इंसाफ मोर्चा को 28 फरवरी तक कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। कोटकपूरा गोलीकांड केस की आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई जांच रिपोर्ट को अप्रैल 2021 में रद्द कर दिया गया था। इसके बाद सरकार को नई एसआईटी गठित करके नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए थे। उस समय तत्कालीन डीजीपी सैनी, आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी चरणजीत शर्मा, पूर्व अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ समेत करीब 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुईं थी।