कैंटर चालक संजीव कुमार ने बताया कि वह मल्लाह मोड़ पर रेड लाइट होने के कारण अपने वाहन के साथ खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो ने होंडा कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार उनके कैंटर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि हौंडा कार चालक को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।View this post on Instagram
Blog
-

National Highway पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, होंडा और कैंटर में हुई टक्कर, देखें वीडियो
पिंजौरः जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के मल्लाह मोड़ टी-प्वाइंट के समीप परवाणु की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और होंडा कार में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक ने पहले होंडा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर घूम गई और कैंटर से जा टकराई। इसके बाद स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर ट्रैफिक लाइट के खंभे से जा भिड़ी, जिससे ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। -

Jalandhar News: हथियार तस्करी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 बोर का एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकप्रीत उर्फ रोहित निवासी गांव बोड़ोवाल कंग अमृतसर, करनदीप सिंह उर्फ करन और रोबिनप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर, राजेश्वर सिंह निवासी कोटला गुजरां, अमृतसर, मनजीत सिंह निवासी संगतपुरा, अमृतसर और निखिल निवासी सदर बाजार, अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि पुलिस टीम हाईटेक नाका सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार 6 युवकों को काबू किया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग लोगों के संपर्क में रहकर सस्ते दाम पर अवैध हथियार खरीदते थे और उन्हें पंजाब के विभिन्न शहरों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिल्लौर शहर में भी हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
-

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के Cashless इलाज पर 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए
भगवंत मान सरकार गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार को आर्थिक बोझ से मुक्त बनाकर सुनिश्चित कर रही है : डॉ. बलबीर सिंह
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस उपचार पर 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लाभार्थियों में आधे से अधिक मरीज 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग के हैं। जून महीने में सबसे अधिक मरीजों का उपचार किया गया। कैंसर का पता चलना किसी भी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए अत्यंत भयावह अनुभव होता है। ऐसे समय में सबसे बड़ी चिंता केवल बीमारी के उपचार की नहीं, बल्कि उसके भारी-भरकम खर्च की भी होती है। भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ इसी आर्थिक चिंता को दूर करने का प्रयास कर रही है, ताकि कोई भी मरीज धन के अभाव में उपचार से वंचित न रहे। स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए), पंजाब के अनुसार 18 जुलाई 2026 तक इस योजना के तहत 8,069 कैंसर मरीजों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया गया, जिस पर सरकार ने कुल 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए। इन आंकड़ों के पीछे हजारों ऐसे परिवारों की कहानी है, जिन्हें जीवन के सबसे कठिन दौर में उपचार संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते हैं। कैंसर के उपचार में होने वाली प्रत्येक देरी मरीज के जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। आज चिकित्सा विज्ञान में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी जैसी आधुनिक उपचार पद्धतियों ने मरीजों के स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ़ा दी हैं, लेकिन इनका लाभ तभी संभव है जब समय पर उपचार उपलब्ध हो। योजना के लाभार्थियों की आयु संबंधी जानकारी भी एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने लाती है। आमतौर पर कैंसर को वृद्धावस्था से जोड़कर देखा जाता है, जबकि आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में कामकाजी आयु वर्ग के लोग भी इस बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं। योजना के तहत उपचार पाने वाले 4,285 मरीज 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग के थे। इसके अलावा 3,376 मरीज 60 वर्ष से अधिक आयु के, 399 मरीज 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग के तथा 9 मरीज 17 वर्ष से कम आयु के थे। किसी भी परिवार के लिए कैंसर का इलाज अचानक आर्थिक संकट का कारण बन सकता है। बार-बार अस्पताल जाना, महंगी उपचार प्रक्रियाएं और लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डालती है। कई बार इलाज संभव होने के बावजूद खर्च ही यह तय करता है कि उपचार कितनी जल्दी शुरू हो सकेगा। समाना निवासी दर्शन देवी ने भी इसी कठिन परिस्थिति का सामना किया। दर्द बढ़ने पर चिकित्सकों ने सर्जरी की सलाह दी, लेकिन 4 से 5 लाख रुपये के अनुमानित खर्च ने परिवार की चिंता बढ़ा दी। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत मंजूरी मिलने के बाद उनकी कैंसर सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क हुई। उनके लिए यह योजना केवल स्वास्थ्य सुविधा नहीं, बल्कि समय पर उपचार का अवसर और आर्थिक राहत साबित हुई। पंजाब में पूरे वर्ष कैंसर उपचार की आवश्यकता लगातार बनी रही। जनवरी में 842 मरीजों का उपचार हुआ, जो फरवरी में बढ़कर 1,080, मार्च में 1,175 और अप्रैल में 1,350 हो गया। मई में यह संख्या 1,275 रही, जबकि जून में सर्वाधिक 1,468 मरीजों का उपचार किया गया। जुलाई के पहले 18 दिनों में ही 879 मरीज इस योजना का लाभ ले चुके थे। कैंसर उपचार की बढ़ती आवश्यकता देश के सामने मौजूद एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती की ओर भी संकेत करती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार वर्ष 2022 में भारत में लगभग 14.6 लाख नए कैंसर मामलों का अनुमान लगाया गया था और आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। बदलती जीवनशैली, बढ़ती आयु और बेहतर जांच सुविधाएं इसके प्रमुख कारण हैं। हालांकि केवल आंकड़े पूरी तस्वीर नहीं बताते। कैंसर ऐसी बीमारी है जिसमें समय पर जांच और उपचार ही जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यदि जांच या उपचार में देरी हो जाए तो बीमारी गंभीर रूप धारण कर सकती है, जिससे इलाज और अधिक जटिल तथा महंगा हो जाता है। ऐसे समय में उपचार का खर्च पहले से मानसिक तनाव झेल रहे परिवारों के लिए अतिरिक्त बोझ बन जाता है। 8 जनवरी 2026 को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू होने के बाद अब तक कुल 2,68,274 लाभार्थी इस योजना के तहत उपचार प्राप्त कर चुके हैं। इस अवधि में योजना के अंतर्गत कुल 5,31,386 उपचार मामले दर्ज किए गए। 20 जुलाई 2026 तक योजना के तहत उपलब्ध कराए गए उपचार का कुल मूल्य 950.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी मरीज के कैंसर उपचार में बाधा न बने। उन्होंने कहा, “कैंसर हमारे समय की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बनता जा रहा है। समय पर जांच और शीघ्र उपचार से मरीजों के स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के माध्यम से पात्र मरीजों को गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें उपचार के खर्च की चिंता न करनी पड़े।” डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे शरीर में लगातार बनी रहने वाली गांठ, बिना किसी कारण वजन कम होना, असामान्य रक्तस्राव, लंबे समय तक रहने वाली खांसी या मल-मूत्र की सामान्य प्रक्रिया में होने वाले बदलाव जैसे चेतावनी संकेतों को कभी नजरअंदाज न करें तथा समय रहते चिकित्सकीय जांच अवश्य कराएं। -

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत, चालक फरार
फरीदकोटः जिले के सादिक रोड पर कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी थी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी देवरानी जेठानी 43 वर्षीय संजना रानी और 49 वर्षीय पूजा राणी आज सुबह लगभग आठ बजे एक्टिवा पर सवार होकर नहर से पानी भरने जा रही थीं, जैसे ही दोनों फरीदकोट के सादिक रोड पर जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं। इस दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल होकर कुछ मीटर आगे गिर पड़ीं। इस टक्कर के दौरान दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा अब कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
-

Punjab News: 2 भाईयों में हुई खूनी झड़प, भतीजे का बेरहमी से कत्ल
बठिंडाः थाना बालियावाली के अधीन आते गांव डिख में भाई ने परिवार के साथ मिलकर भतीजे का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो भाई हरमंदर सिंह और छोटे भाई कुलवंत सिंह में जमीन के बंटवारे और खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बारी को काफी समय से विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर आज फिर से विवाद हो गया। ऐसे मे आज यह विवाद खूनी संघर्ष में तबदील हो गया। विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपनी पत्नी व अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने 24 वर्षीय भतीजे आकाशदीप सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि अपने बड़े हरमंदर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना बालियावाली पुलिस ने आरोपी छोटे भाई समेत 3 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई बार पंचायत स्तर पर भी मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो सका। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। ऐसे में आज आकाशदीप सिंह अपने पिता हरमंदर सिंह के साथ खेतों में पानी लगाने गया था। इसी दौरान पानी की बारी को लेकर उसके चाचा कुलवंत सिंह के साथ कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी कुलवंत सिंह, मंजीत कौर व रूपचंद ने मिलकर आकाशदीप सिंह पर तेजधार हथियारों और अन्य हथियारों से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़ा। बेटे को बचाने के लिए आगे आए हरमंदर सिंह के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन और ग्रामीण तुरंत दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल रामपुरा लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने आकाशदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरमंदर सिंह का उपचार जारी है।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार आकाशदीप सिंह की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक वर्ष की बेटी है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में घटना के बाद शोक के साथ-साथ तनाव का माहौल भी बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर थाना बलियांवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान दर्ज किए।
-

केंद्रिय मंत्री और CJP छात्रों की हुई मीटिंग, रखें 5 सुझाव, देखें वीडियो
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जतिंदर सिंह ने सरकार की तरफ से प्रतिनिधित्व किया, जबकि सीजेपी के सूरभ दास और आशुतोष रंका ने पार्टी की ओर से प्रतिनिधित्व किया। बैठक के बाद सीजेपी के दोनों छात्रों ने कहा कि वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज मामले वापस लेने के लिए सहमत हो गई है।
बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि 2 घंटे चली चर्चा के में सीजेपी ने सरकार को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए 3 प्रमुख मांगें और 5 सुझाव पेश किए है। उन्होंने कहा कि इन पर विचार के लिए हमने कल तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि कल दोपहर को दोबारा से मीटिंग होगी और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उनके साथ विचार सांझे किए जाएंगे।View this post on Instagram -

Punjab News: आज से शुरू हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च की शुरुआत हो गई है। छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित इस मार्च का आयोजन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश पर किया जा रहा है। मार्च की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद आयोजित होने वाले गुरमत समागम के उपरांत हुई। इस अवसर पर सिंह साहिबान, विभिन्न तख्त साहिबान के जत्थेदार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष समेत पंथ की प्रमुख धार्मिक और सामाजिक हस्तियां शामिल होने पहुंची है। यह मार्च पंजाब के विभिन्न शहरों से होते हुए तख्त श्री दमदमा साहिब में समाप्त होगा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने समस्त सिख कौम को मीरी-पीरी दिवस की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा कौम को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है और आज से पूरे पंजाब में मीरी-पीरी खालसा मार्च शुरू हो रहे हैं। उन्होंने समस्त संगत से अपील की कि जितने दिन यह मार्च चले, हर सिख इसमें अपना योगदान दे और अधिक से अधिक भागीदारी करे। उधर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि आज के दिन श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी ने मीरी और पीरी की दो तलवारें धारण करके धर्म और राजनीति के संतुलन का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस खालसा मार्च का मुख्य उद्देश्य कौम को गुरु से जोड़ना, उन्हें उत्साहित रखना और समय की चुनौतियों का गुरु की शिक्षा के अनुसार मुकाबला करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पंथ की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश और शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में यह मार्च अमृतसर से शुरू होकर कपूरथला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा से होते हुए तख्त श्री दमदमा साहिब में समाप्त होगा। उन्होंने संगत से अपील की कि जहां-जहां यह मार्च पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें। यह मार्च श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सजाया गया। धर्म प्रचार कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि मीरी-पीरी खालसा मार्च का मुख्य उद्देश्य गुरमत का प्रचार-प्रसार करना और संगत को श्री अकाल तख्त साहिब के सिद्धांतों व आदेशों से अवगत करवाना है।
मार्च के दौरान एक विशेष बस के माध्यम से गुरु साहिबान और शहीद सिंहों के शस्त्रों के संगत को दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा सिख इतिहास और संघर्ष को दर्शाने वाले पोस्टरों से सजी गाड़ियां भी मार्च में शामिल होंगी। यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से सुबह रवाना होकर हाल गेट, भंडारी पुल, पुतलीघर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, छेहरटा साहिब, इंडिया गेट बाईपास, खासा, घरिंडा, अटारी और विभिन्न गांवों से होते हुए गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी, ठट्ठा, तरनतारन पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई को मीरी-पीरी खालसा मार्च तरनतारन साहिब के लिए रवाना होगा। आयोजकों ने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक खालसा मार्च में शामिल होने की अपील की है।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न अंग्रेज़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन
ऊना, सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न अंग्रेज़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘इंग्लिश पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘इंग्लिश एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंग्लिश पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप के अंतर्गत कक्षा प्रथम से अर्षिता ने प्रथम, बबनीत कौर ने द्वितीय तथा दिवेश शर्मा एवं विराज मेनन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी से अभिधा रावल प्रथम, वान्या एवं मन्नत कुमावत संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रूषांक कौशल एवं शानवी शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी) में आदया गुप्ता प्रथम, दलराज रिहल द्वितीय तथा नित्या धीमान एवं अमाहिरा वशिष्ट संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से प्रिशा शर्मा प्रथम, सक्षम शर्मा एवं काशवी ठाकुर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नैऋति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
इंग्लिश एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से देवांशी प्रथम, अलिसिया एवं काशवी भारद्वाज संयुक्त रूप से द्वितीय तथा धृति शर्मा एवं शिवांश कुमार कौशिक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से सीरत कौर प्रथम, रणविजय सिंह कटवाल एवं पीहू शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ईशा शर्मा एवं दिव्यांशी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। मेलन ग्रुप से कनन ठाकुर प्रथम, दिव्यम शर्मा द्वितीय तथा ईशान्वी एवं नंदिनी पुरी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को मंच पर अपनी प्रतिभा, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के उच्चारण, शब्दावली, व्याकरण तथा प्रभावी संप्रेषण कौशल को सुदृढ़ बनाती हैं। साथ ही वे अंग्रेज़ी भाषा की विभिन्न शैलियों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को समझते हैं, जिससे उनकी भाषा पर पकड़ और अधिक मजबूत होती है। -

2,769 पात्र परिवारों को सशक्त बनाने के लिए आशीर्वाद योजना के तहत ₹14.12 करोड़ जारी : डॉ. बलजीत कौर
कम आय वाले परिवारों की पात्र बेटियों के विवाह के लिए ₹51,000 की वित्तीय सहायता
चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब सरकार की सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 2,769 पात्र लाभार्थियों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत ₹14.12 करोड़ की राशि जारी की है। यह वित्तीय सहायता पात्र परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह का खर्च सम्मानपूर्वक पूरा करने में मदद करेगी तथा उनके वित्तीय बोझ को कम करेगी। अधिक जानकारी साझा करते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान आशीर्वाद पोर्टल के माध्यम से 19 जिलों के लाभार्थियों के 2,769 पात्र आवेदन प्राप्त हुए थे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को समय पर वित्तीय सहायता मिले, पंजाब सरकार ने ₹14.12 करोड़ जारी किए हैं, जो पारदर्शी, कुशल और समयबद्ध तरीके से कल्याणकारी लाभ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंत्री ने बताया कि लाभार्थियों में बरनाला से 85, बठिंडा से 61, फरीदकोट से 31, फिरोजपुर से 91, श्री फतेहगढ़ साहिब से 83, फाजिल्का से 347, गुरदासपुर से 401, होशियारपुर से 162, जालंधर से 17, लुधियाना से 151, मोगा से 73, श्री मुक्तसर साहिब से 105, पटियाला से 556, पठानकोट से 61, रूपनगर से 161, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से 108, एस.बी.एस. नगर से 65, संगरूर से 94 तथा मालेरकोटला से 117 लाभार्थी शामिल हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत पंजाब सरकार कम आय वाले परिवारों की पात्र बेटियों के विवाह के लिए ₹51,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि आर्थिक तंगी उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर में बाधा न बने। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार से संबंधित होना चाहिए तथा अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों अथवा अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित होना चाहिए। परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹32,790 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एक पात्र परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं। डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि यह वित्तीय सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है, जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर लाभ मिलना सुनिश्चित होता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने दोहराया कि सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण, परिवारों को सम्मान, वित्तीय सुरक्षा और समान अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि “रंगला पंजाब” के निर्माण में कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। -

Punjab News: Relax Thai Spa Center सहित 3 में पुलिस की रेड, 6 विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार
लुधियानाः खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने शुरू कर दी है। इसी के चलते पुलिस ने Relax Thai Spa Center सहित 3 स्पा सेंटरों में रेड की। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान 2 स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
थाना सिटी-2 पुलिस का कहना है कि उन्हें लगातार सिटी सेंटर स्थित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई। पुलिस का आरोप है कि इन सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरफ्तार युवतियों और मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह हरियाणा के अंबाला का निवासी बताया जा रहा है और दूसरा संचालक मनोज पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलकर कथित तौर पर अवैध गतिविधियां चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।