Blog

  • पंजाबः थाने में चली गोली, मुंशी की हुई मौत, मचा हड़कंप

    पंजाबः थाने में चली गोली, मुंशी की हुई मौत, मचा हड़कंप

    मुक्तसरः थाना लक्खेवाली में तैनात मुंशी की सोमवार को राइफल साफ करते चली गोली से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार थाना लक्खेवाली में तैनात मुंशी तीर्थ सिंह पुत्र गुरदीप सिंह सुबह करीब पौने नौ बजे अपनी असाल्ट राइफल साफ कर रहा था। अचानक गोली चल गई। बताते हैं गोली मुंह से होकर सीधे सिर के ऊपरी हिस्से से बाहर निकल गई जिससे तीर्थ सिंह की मौके पर मौत हो गई। मुंशी की मौत की सूचना पाकर परिजन भी थाना लक्खेवाली पहुंचे। 

    डीएसपी मलोट बलकार सिंह ने बताया कि मुंशी तीर्थ सिंह के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। तीर्थ सिंह मुक्तसर के अबोहर रोड स्थित एकम नगर के रहने वाले थे और कुछ समय पहले तक मुक्तसर बस स्टैंड चौकी में सेवाएं दे चुके थे। इन दिनों वे लक्खेवाली में मुंशी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। जबकि वे मूल रुप से पाकां (फाजिल्का) के रहने वाले थे।

  • पंजाबः ड्रग मामले को लेकर सीएम मान की बड़ी कार्रवाई, PPS  अफसर राजजीत सिंह को किया बर्खास्त

    पंजाबः ड्रग मामले को लेकर सीएम मान की बड़ी कार्रवाई, PPS अफसर राजजीत सिंह को किया बर्खास्त

    चंडीगढ़ः ड्रग केस मामले में सीएम भगवंत मान द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पीपीएस अफसर (AIG) राजजीत सिंह हुंदल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, राजजीत सिंह ड्रग केस में नामजद थे। एसआईटी में राजजीत का नाम सामने आया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद सीएम मान ने कहा ड्रग चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि पंजाब में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है और किसी सीनियर अफसर को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। इस मामले की जानकारी सीएम मान ने ट्वीट करके दी है।

    सीएम मान ने कहा कि पीपीएस अफसर राजजीत सिंह हुंदल को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ किसी को बख्शा नहीं जाएगा.. सीलबंद लिफाफों की रिपोर्टों को खंगालने के बाद राजजीत सिंह पीपीएस को ड्रग तस्करी केस में नामजद करके तुरंत नौकरी से बर्खास्त किया जाता है। विजिलेंस को चिट्टे की तस्करी के साथ कमाई हुई संपत्ति की जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही और जानकारी सामने आएगी। बता दें कि पिछले दिनों हाईकोर्ट में ड्रग्स तस्करी केस में 3 सीलबंद रिपोर्टें खोली गई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि सीलबंद रिपोर्टें उनके पास पहुंच गई है जल्द ही इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाबः रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियानाः कस्बा दोराहा के रेलवे ट्रैक पर सिर कटी व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों शव को देखकर तुंरत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।  हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं घटनास्थल पर डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का सिर धड़ से करीब 50 मीटर की दूरी से कब्जे में लिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने युवक की हत्या कर कहीं और जगह की है। इसे आत्महत्या बताने के लिए शव को ट्रैक पर फेंक गया। 

    मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दोराहा में पुल के नीचे पटरी पर एक सिर कटा शव पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का सिर घटनास्थल से दूर पाया गया। मरने वाले के चेहरे पर भी तेजधार हथियारों से वार के निशान हैं। सब-इंस्पेक्टर ने कहा कि प्राथमिक पड़ताल के मुताबिक घटनास्थल के पास रेलवे के सुनसान कमरे में अज्ञात हमलावरों द्वारा व्यक्ति की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मरने वाले की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में अनाउसमेंट भी करवानी शुरू की है। फोरेंसिक टीम भी पड़ताल कर रही हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह तक जल्द पहुंच सकती पुलिस, जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद 6 जिलों में बढ़ी सुरक्षा

    पंजाबः अमृतपाल सिंह तक जल्द पहुंच सकती पुलिस, जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद 6 जिलों में बढ़ी सुरक्षा

    अमृतसरः होशियारपुर में जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को अमृतपाल सिंह तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हो सकती है। अमृतपाल 18 मार्च से फरार है। जोगा ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने अमृतपाल और पपलप्रीत को पीलीभीत डेरा से एक कार सेवा की गाड़ी से पंजाब लाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह 28 मार्च को ही अमृतपाल से अलग हो गया था। वहां से वह हरियाणा चला गया था। जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद सारे बॉर्डर जोन के जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करके नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार जोगा सिंह तभी से अमृतपाल के संपर्क में है, जब से अमृतपाल दुबई से पंजाब आया था।

    जोगा सिंह यूपी में एक डेरा का सेवादार है और कई बार खालसा वहीर के कार्यक्रमों में अमृतपाल के साथ हिस्सा लेता रहा है। यह भी सामने आया है कि जोगा सिंह आर्थिक मदद भी वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी को करता रहा है। वहीं युवाओं को अमृतपाल की जत्थेबंदी के साथ जोड़ने में जोगा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जोगा सिंह और पपलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस को अमृतपाल के ठिकाने तक पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि जोगा सिंह और पपलप्रीत सिंह दो ऐसे लोग हैं, जिनका सीधा संपर्क अमृतपाल के साथ था। 28 मार्च को दोनों अमृतपाल के साथ थे। 28 मार्च रात्रि को ही दोनों अमृतपाल से अलग हुए थे। अमृतपाल के हर प्लान को जोगा सिंह और पपलप्रीत सिंह जानते हैं। अब दोनों ही पुलिस की हिरासत में हैं। 

    पुलिस ने पपलप्रीत को एनएसए लगा कर असम की जेल भेज दिया है लेकिन अभी तक जोगा सिंह पर एनएसए नहीं लगाया गया है। यह स्पष्ट है कि अजनाला थाना के घेराव व थाना पर कब्जा करने के मामले में जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के साथ मौके पर मौजूद था और उस एक्शन में जोगा सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एजेंसियों को इनपुट है कि अमृतपाल किसी सीमांत जिले के गांव में ही छिपा है ताकि वह सीमा पार कर पाकिस्तान जा सके। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी अमृतपाल और उसके संगठन से लिंक की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि आईएसआई अमृतपाल को पाकिस्तान में संरक्षण दिलवाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

  • जालंधरः सीएम भगवंत मान के डर से बिल्डिंग विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, शहर में 24 से ज्यादा अवैध दुकानों वाला कांप्लैक्स सील…

    जालंधरः सीएम भगवंत मान के डर से बिल्डिंग विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, शहर में 24 से ज्यादा अवैध दुकानों वाला कांप्लैक्स सील…

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः प्लाजा चौंक के समीप होटल प्लाजा में नगर निगम की परमिशन के बिना ही कमरों, रैस्टोरैंट तथा पार्किंग को खत्म करके पिछले डेढ़ साल से लगातार दुकानें बनाई जा रही थी जिसके खिलाफ कई शिकायतें पूर्वे एटीपी रजिंदर शर्मा के खिलाफ भी पहुंची आरोप लगाए गए कि रजिंदर शर्मा की मिलीभगत से होटल में बिना परमिशनर दुकानें बनाई जा रही है मगर पूर्व कमिशनर करनेश शर्मा से नजदीकियों के कारण रजिंदर शर्मा ने होटल मालिक के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की मगर बाद में यह मामला अदालत में चला गया जहां भी बिल्डिंग विभाग ने अपनी स्किन सेव करने के लिए झूठ बोल दिया कि उक्त दुकानों को सील करने के आदेश दे दिए गए हैं तथा इस केस को बंद करने की सिफारिश कर दी गई। मगर तीन महीने बीतने के बाद भी निगम ने होटल प्लाजा के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की। इसके बाद मामले की कई शिकायतें मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची और जांच के लिए सीवीओ को फाईल भेजी गई। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान जालन्धर में हैं जिसके डर से आज बिल्डिंग विभाग ने होटल प्लाजा में बनी सभी अवैध दुकानों को सील कर दिया। 

    सीलिंग की कारवाई करने आई टीम का मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान रिशू वर्मा ने किया विरोध

    होटल के ग्राउंड तथा फ्रस्ट फ्लोर में बनी सभी दुकानों को टीम द्वारा सील किया जा रहा था तभी ग्राउड फ्लोर पर खुली मल्होत्रा मेडिकोस एजैंसी के मालिक ने टीम का विऱोध किया और आरोप लगाया कि उन्हो कोई नोटिस नहीं मिला जबकि एटीपी पूजा मान ने कहा कि उन्होने कई बार होटल के मालिक आशीष कपूर को नोटिस जारी किए और काम बंद करने के लिए कहा जिसके बाद मौके पर पहुंचे होटल के मालिक आशीष कपूर का खूब विरोध किया और आरोप लगाया कि दुकानदारों को ठग कर तथा धौखे से दुकाने बेंची जा रही है जिसके खिलाफ जल्द ही पुलिस कमिशनर को शिकायत दी जाएगी और दुकानदारों को यहां दुकानें खरीदने से रोका जाएगा।

  • जालंधरः सुशील रिंकू के नामाकंन भरने से पहले लॉ एंड ऑर्डर की उड़ी धज्जियां, आप कार्यकर्ताओं में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    जालंधरः सुशील रिंकू के नामाकंन भरने से पहले लॉ एंड ऑर्डर की उड़ी धज्जियां, आप कार्यकर्ताओं में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू द्वारा भारी मात्रा में इकट्ठ कर रोड शो निकाला जा रहा है। इस दौरान सीएम भगवंत मान के डीसी कार्यालय में रिंकू के हक में प्रचार करने के लिए पहुंचना था। लेकिन सुशील रिंकू के रोड शो दौरान लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ गई। दरअसल, इस रोड शो में आप के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई। बता दें कि आज सुशील रिंकू ने नामांकन भरने के लिए डीसी कार्यालय में पहुंचना था। इससे पहले वह भारी मात्रा के इकट्ठ कर रोड शो निकाल रहे थे। जिस दौरान कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में कई कार्याकर्ता घायल हुए है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना में पुलिस कर्मी वहीं पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने दोनों पक्षों को छुड़वाना मुनासीब ना समझा। पुलिस खुद वहां पर इस खूनी झड़प में मूकदर्शक बन सारी घटना देखती रही।

  • चेहरे पर तिरंगा लगाकर दरबार साहिब पहुंची लड़की को जाने से रोका, कहा- ये भारत नहीं पंजाब है, देखें वीडियो

    चेहरे पर तिरंगा लगाकर दरबार साहिब पहुंची लड़की को जाने से रोका, कहा- ये भारत नहीं पंजाब है, देखें वीडियो

    इस घटना के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः चेहरे पर तिरंगा रंगे एक लड़की को स्वर्ण मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। घटना का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने घटना पर माफी मांगी और कहा कि महिला के चेहरे पर चित्रित झंडा तिरंगा नहीं था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह एक सिख तीर्थस्थल है। प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है … हम सभी का स्वागत करते हैं … यदि कोई अधिकारी दुर्व्यवहार करता है तो हम क्षमा चाहते हैं … उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारी की प्रतिक्रिया एक वीडियो के वायरल होने के बाद आई है जिसमें एक लड़की को स्वर्ण मंदिर में प्रवेश से वंचित करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में स्वर्ण मंदिर के कर्मचारी, जिसने लड़की को प्रवेश देने से मना कर दिया था। उसे ये यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “यह भारत नहीं है, यह पंजाब है”। बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए अटारी-वाघा सीमा पर जाने वाले बहुत से लोग अपने चेहरे तिरंगे में रंगवाते हैं और फिर स्वर्ण मंदिर जाते हैं। यह एक ऐसा मामला हो सकता है।

  • पंजाब: भाजपा नेता बलविंदर गिल पर गोली चलाने वाले आरोपी की CCTV आई सामने

    पंजाब: भाजपा नेता बलविंदर गिल पर गोली चलाने वाले आरोपी की CCTV आई सामने

    अमृतसरः जंडियाला इलाके में रहने वाले प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को गोली मारने वाले व्यक्ति का वीडियो सामने आया है। यह घटना पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, अस्पताल में भाजपा नेता के स्वास्थ्य में भी सुधार बताया जा रहा है। होश में आने के बाद बलविंदर गिल अपने पर हुए हमले के बारे में पुलिस को जानकारी दे सकेंगे। दूसरी ओर, पुलिस बलविंदर सिंह के परिवार के सदस्यों, दोस्तों और अन्य करीबियों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि बलविंदर गिल की कुछ दिनों से किन लोगों के साथ रंजिश चल रही थी।

    एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह ने कहा कि एक अज्ञात हमलावर, जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था, रविवार रात गिल के आवास में घुस गया और भाजपा नेता पर गोलीबारी की। बलविंदर गिल के जबड़े में गोली लगी और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने कहा कि उनकी हालत बिगड़ने पर बाद में गिल को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि हमलावर का एक साथी भी था जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें मामले पर काम कर रही हैं और उन्होंने मौके से अहम सुराग जुटाए हैं।

  • ऊना में आग के प्रति अलर्ट करने को लेकर फायर ब्रिगेड कि चली मुहिम 

    ऊना में आग के प्रति अलर्ट करने को लेकर फायर ब्रिगेड कि चली मुहिम 

    ऊना/सुशील पंडित : आग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर जिला ऊना में  राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है  । इसी मुहिम के अंतर्गत  फायर कर्मी  सार्वजनिक स्थानों में जाकर  लोगों को आग के प्रति जागरुक कर रहें हैं ।  प्रवासी लोगों को जागरूक करने की मुहिम भी  छेड़ी है। झुंगीयों मे आग न लगे इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है । इस दौरान ऊना शहर के साथ लगती प्रवासी मजदूरों की झुंगीयों में आग से होने वाले जान माल के नुक्सान को वताया जा रहा है।आग के प्रति लापरवाही न वरतने  की हिदायत दी जा रही है  । अग्निशमन् केंद्र ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह  के अन्तर्गत आमजन को आग के प्रति अलर्ट किया जा रहा है ।

    उन्होने बताया कि  अग्निशमन विभाग की टीम ने बसाल में प्रवासी मजदूरों को झुंगियो में आग के प्रति जागरुक किया है। प्रवासियों को झुंगियों में आग जले चूल्हे को खुला न छोड़ने, वच्चों की पहुंच से दूर माचिस रखने, पानी का इंतजाम रखने,  अपने आप को सुरक्षित रखते हुए आग  पर नियंत्रण पाने  वारे बताया जा रहा है । आग लगने कि स्थिति में  फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 डायल करने के वारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 20  अप्रैल तक चलेगा।

  • इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत

    इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत

    दुबईः रिहायशी इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में केरल के एक दंपती समेत 4 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग दुबई के सबसे पुराने इलाकों में से एक अल-रास में स्थित इमारत की चौथी मंजिल में लगी और फिर अन्य इलाकों में भी फैल गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में 16 लोगों की मौत हुई और नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

    दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे में चार भारतीयों के मरने की पुष्टि की है। भारतीय वाणिज्य दूतावास में वरिष्ठ अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया, “मृतकों में रिजेश कलंगदान (38), उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ (32), गुडू सलियाकुंडु (49) और इमामकासिम अब्दुल खदेर (43) शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “हमें उनकी पासपोर्ट की प्रतियां (नसीर) वाटनपल्ली (एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता) के माध्यम से प्राप्त हुई हैं। हम पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और समर्थन के लिए पहुंचने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को धन्यवाद देते हैं। हम उनके शवों को वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, हमने इमारत में काम करने वाले तमिलनाडु के दो पुरुषों और केरल के एक दंपत्ति समेत चार भारतीयों, तीन पाकिस्तानी भाइयों और एक नाइजीरियाई महिला की पहचान की है।’’

    अधिकारियों ने बताया कि दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दुबई सिविल डिफेंस’ मुख्यालय के एक दल ने घटनास्थल पहुंचकर इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। उन्होंने बताया, ‘पोर्ट सईद फायर स्टेशन’ और ‘हमरियाह फायर स्टेशन’ से भी दमकल दलों को बुलाया गया। ‘गल्फ न्यूज’ की खबर अनुसार, आग पर अपराह्न दो बजकर 42 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर काबू पाया जा सका। खबर के मुताबिक, अपराह्न करीब तीन बजे सिविल डिफेंस की टीम ने क्रेन की मदद से तीसरी मंजिल पर मौजूद लोगों को बचाया। ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इमारत में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी आग लगने के कारणों की व्यापक जांच कर रहे हैं, ताकि एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा सके।