Blog

  • Punjab News: बड़ी लापरवाही, बिना नट-बोल्ट के सड़क पर दौड़ती दिखी PRTC Bus, वीडियो वायरल

    Punjab News: बड़ी लापरवाही, बिना नट-बोल्ट के सड़क पर दौड़ती दिखी PRTC Bus, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः अबोहर से चंडीगढ़ आ रही PRTC की बस में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। बस में ये लापरवाही बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। दरअसल, अबोहर से चंडीगढ़ आ रही इस PRTC की बस के पिछले पहिये के कई नट-बोल्ट निकले हुए नज़र आए। बताया जा रहा है कि बस चालक बस को तेज़ स्पीड चला रहा था। ये वीडियो आज सुबह तकरीबन 11.15 बजे चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा चौंक का है।

    गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बस जब सड़क किनारे रुकी हुई थी तो देखा गया कि कई नट बोल्ट टायर से गायब थे, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसके बाद गायब बोल्ट से बस सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दी। इसे राहगीर द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

  • अचानक स्कूल का दौरा करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, देखें वीडियो

    अचानक स्कूल का दौरा करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सोमवार को पंचकूला सेक्टर 26 संस्कृत मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की और सभी कमरे व बाथरूम भी चेक किए। स्कूल को देखकर ढांडा ने कहा कि साफ सफाई में भी ये हरियाणा का सबसे बेस्ट स्कूल है। उन्होंने कहा कि स्कूल में जल्द नए कमरे बनवाए जाएंगे। यह पहला ऐसा स्कूल है जहां केंचुआ खाद बनाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने ट्रैकिंग के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अचानक स्कूल का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान टीचर्स और बच्चों के बाथरूम का जायजा लिया। वहीं लाइब्रेरी में बच्चे पढ़ते मिले। उन्होंने कहाकि सरकारी स्कूलों की अब तस्वीर बदल गई है। पहले सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 50 प्रतिशत आता था, लेकिन आज सरकारी स्कूलों का 90 प्रतिशत रिजल्ट आता है। इस दौरान वह कमिस्ट्री के बच्चों से मिले। बायों की लैब की भी जांच की। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में बच्चों के पढ़ने की ललक फिर से जाग रही है और उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि सरकारी स्कूलों की ओर फिर से बच्चों का रूझान बढ़ने लगा है।

     

  • Punjab बंद का फिर हुआ ऐलान, यूनियन का ऐलान

    Punjab बंद का फिर हुआ ऐलान, यूनियन का ऐलान

    बरनालाः जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपने संघर्ष को तेज करते हुए हड़ताल की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब सफाई कर्मचारियों की तरफ से 30 जुलाई को पंजाब स्तर पर हड़ताल की जाएगी। यह जानकारी बर्नाला सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष गुलशन कुमार ने दी। उनका कहना है कि डीएसपी और एसएचओ को बर्खास्त किया जाए, ऐसे में कार्रवाई ना करने पर बंद का ऐलान किया गया है। गुलशन कुमार ने कहा कि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने 30 जुलाई से पहले उनकी मांगें न मानीं तो उस दिन पूरा पंजाब पूर्ण रूप से पर बंद रहेगा।

    इस दौरान मंडी बोर्ड के प्रधान, सुनारा बाजार सहित अन्य सगंठनों से बंद को लेकर मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि बाजार बंद रहेंगे, लेकिन स्कूल, हाईवे बंद नहीं किए जाएंगे। उन्होंने घायल सफाई कर्मचारों से मुलाकात करके इस हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। नेताओं ने कहा कि “सफाई कर्मचारी जो भी संघर्ष उठायेंगे, हम उनके साथ खड़े हैं।” जिला अध्‍यक्ष ने समूह जमहूरी, इनक्लाबी, समाज सेवี और व्यापारी जत्थेबंदियों से अपील की है कि वे 30 जुलाई की हड़ताल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और सफाई कर्मचार के इस संघर्ष का समर्थन करें।

  • LPU के Distance और Online Education Program में August 2026 Session के लिए Admission शुरू

    LPU के Distance और Online Education Program में August 2026 Session के लिए Admission शुरू

    जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने अगस्त 2026 सेशन के लिए अपने यूजीसी अप्रूव्ड डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन शुरू कर दी है। एकेडमिक में हुए नए सुधार के साथ, यूनिवर्सिटी का मकसद देश भर के स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स को फ्लेक्सिबल, इंडस्ट्री-अलाइन्ड एजुकेशन देना है।

    एलपीयू का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कॉमर्स, साइंसेज, आर्ट्स और लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंसेज जैसे सब्जेक्ट्स में प्रोग्राम का एक बड़ा पोर्टफोलियो देता है। ये प्रोग्राम पोस्टग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट और डिप्लोमा लेवल पर स्टूडेंट्स की बदलती एकेडमिक उम्मीदों और प्रोफेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

    डिस्टेंस एजुकेशन मोड के तहत, स्टूडेंट्स मैनेजमेंट और कॉमर्स में एमबीए, बीबीए, ए.कॉम, बी.कॉम और डीबीए जैसे प्रोग्राम कर सकते हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशन और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के फील्ड में, यूनिवर्सिटी एमसीए, एम.एससी आईटी, बीसीए, बीएससी आईटी और डीसीए उपलब्ध है। आर्ट्स और लाइब्रेरी साइंसेज में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स एजुकेशन, इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, पंजाबी और सोशियोलॉजी में कई तरह के एम.ए. प्रोग्राम के साथ-साथ बीए, एमएलआईएस, बीएलआईएस और डीएलआईएस प्रोग्राम में से चुन सकते हैं।

    ऑनलाइन एजुकेशन मोड एमबीए, एमसीए, एम.एससी (मैथमेटिक्स), एम.एससी (इकोनॉमिक्स), एम.कॉम, एम.ए (इंग्लिश, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस), बीबीए, बीसीए, बीए, डीबीए और डीसीए जैसे प्रोग्राम के ज़रिए एक फ्लेक्सिबल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन लर्निंग एक्सपीरियंस देता है।

    एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन ऑफरिंग की एक खास बात इंडस्ट्री-फोकस्ड स्पेशलाइजेशन और इलेक्टिव की बड़ी रेंज है। एमबीए प्रोग्राम ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, फाइनेंस, मार्केटिंग, डेटा साइंस, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट, हॉस्पिटल और हेल्थकेयर मैनेजमेंट, और बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज़ सहित 12 उभरते हुए डोमेन में सिंगल और डुअल स्पेशलाइजेशन फॉर्मेट में उपलब्ध है।

    इसी तरह, एमसीए प्रोग्राम मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट, और एआर और बीआर (गेम डेवलपमेंट) जैसे एडवांस्ड स्पेशलाइजेशन ऑप्शन के ज़रिए लर्नर्स को फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजिकल स्किल्स से लैस करता है, जिससे ग्रेजुएट्स तेज़ी से बदलती डिजिटल इकॉनमी में मौकों के लिए तैयार होते हैं।

    एलपीयू अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस और ग्लोबल पहचान के ज़रिए एक लीडिंग हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन के तौर पर अपनी रेप्युटेशन को मज़बूत करता जा रहा है। यूनिवर्सिटी के पास 4 में से 3.68 स्कोर के साथ नेक ए++ एक्रेडिटेशन है और इसे यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन से सबसे ज़्यादा कैटेगरी-I ग्रेडेड ऑटोनॉमी का स्टेटस मिला है।

    लेटेस्ट रैंकिंग में, एलपीयू ने एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में 31वीं पोजीशन हासिल की और टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में इंडियन यूनिवर्सिटीज़ में 9वीं रैंक हासिल की, जो 601–800 ग्लोबल बैंड में थी। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में इंडिया में 31वीं रैंक हासिल की और 901–950 ग्लोबल बैंड में थी। एलपीयू की डिस्टेंस और ऑनलाइन क्वालिफिकेशन्स को वर्ल्ड एजुकेशन सर्विसेज़ से इंटरनेशनल लेवल पर भी मान्यता मिली है, जिससे ग्रेजुएट्स के लिए ग्लोबल एकेडमिक और करियर मोबिलिटी बढ़ती है।

    डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम्स के बारे में एडमिशन और ज़्यादा जानकारी के लिए, इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स www.lpude.in पर जा सकते हैं या 01824-521350 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम के लिए, छात्र www.lpuonline.com पर जा सकते हैं या 01824-520001 पर कॉल कर सकते हैं।

     

  • Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में 2 तस्करों का Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में 2 तस्करों का Encounter, देखें वीडियो

    मोहालीः पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 तस्करों का एनकाउंटर कर दिया। दरअसल, नशा तस्करों ने शनिवार को पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें 2 पुलिस कांस्टेबल घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नशा तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में 2 तस्कर मुठभेड़ में घायल हो गए।

    घायल आरोपियों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोहाली के एसपी भी मौके पर पहुंचे। दरअसल, आरोपी शनिवार को पुलिस पर फायरिंग के साथ सरकारी गाड़ी को फेट मारकर फरार हुए थे। एसपी ने बताया था कि उन्हें आरोपियों को लेकर कुछ इनपुट मिले है। जिसके आधार पर आज टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 2 तस्करों को घायल कर दिया।

  • Punjab News: सीएम मान ने किया 4.80 करोड़ की लागत से प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: सीएम मान ने किया 4.80 करोड़ की लागत से प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दक्षिणी इलाके में 4.80 करोड़ की लागत से बने सरकारी प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन किया। इस निर्वाचन क्षेत्र की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि सीएम मान ने लोहारा स्कूल का आज उद्घाटन किया। इसी के साथ इलाका निवासियों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि मान सरकार का इलाका निवासियों ने बिजली मुफ्त, सेहत बीमा योजना सहित अन्य स्कीमों को लेकर धन्यावाद किया।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा देने वाला एक सरकारी स्कूल खोलने का अनुरोध किया है, और उम्मीद है कि यह अनुरोध जल्द ही पूरा हो जाएगा। इलाके में सबसे ज्यादा फैक्टरियां है यहां पर मेहनती लोग है। ऐसे में सीएम मान मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में दोबारा से सरकारी स्कूलों की ओर रूझान बढ़ने लगा है।

    इलाके में ज़्यादातर बच्चे अशिक्षित थे, इस समस्या को दूर करने के लिए अब सरकारी स्कूलों के स्वरूप और सुविधाओं में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में 16 से ज़्यादा सरकारी स्कूल हैं और भारी फ़ंडिंग के ज़रिए उनकी सूरत बदली जा रही है। इस पहल का मकसद उन बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है, जो देश का भविष्य हैं। पिछली सरकारों के समय में बच्चों को वर्दी और किताबों को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और सरकारी खजाने खाली होते थे, लेकिन मान सरकार की अगुवाई में स्कूलों में बच्चों को किताबें और वर्दियां समय पर मिल रही है।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ पंचायत का एक्शन बनाई 21 सदस्यी कमेटी, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पंचायत का एक्शन बनाई 21 सदस्यी कमेटी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के लखन कलां की ग्राम पंचायत ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 21 सदस्यों की एक समिति बनाई है। इस मौके पर लखन कलां ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पास किया कि गांव में ड्रग्स बेचते हुए पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति चाहे वह गांव का निवासी हो या बाहरी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी साथ ही, गांव का कोई भी प्रमुख व्यक्ति ऐसे लोगों के लिए ज़मानत नहीं देगा।

    https://youtu.be/XRA6ZB7T7QQ

    मामले की जानकारी देते हुए सरपंच ने कहा कि गांव के व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसे में सभी लोगों ने मिलकर एक प्रस्ताव पारित किया है कि गांव में नशा, जुए के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहाकि किसी को भी नशा नहीं बेचने दिया जाएगा।

    इस दौरान जुआ खेलने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस के साथ मिलकर यह मुहिम शुरू की गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई गांव वासी नशा बेचता या खरीदता पकड़ा गया तो उसकी कोई भी गांव वासी सपोर्ट नहीं करेंगा और कोई भी उसकी जमानत नहीं करवाएगा। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति नशा या जुआ खेलता पकड़ा गया तो उसे काबू करके पुलिस के हवाले करवाया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

     

  • Punjab News: सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और सार्वजनिक क्षेत्र रहेंगे बंद दफ्तर

    Punjab News: सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और सार्वजनिक क्षेत्र रहेंगे बंद दफ्तर

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने राज्य भर में 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को राज पद्धरी छुट्टी (गैजेटेड) घोषित की है। यह छुट्टी शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के मौके पर की गई है। इस दिन राज्यभर के सभी सरकारी दफ्तर, शिक्षा संस्थान, और सार्वजनिक क्षेत्र के दफ्तर बंद रहेंगे। इस छुट्टी के बाद अगले दिन 1 अगस्त (शनिवार) और 2 अगस्त (रविवार) को सप्ताहिक छुट्टी होने के कारण, राज्य में लगातार 3 दिन (31 जुलाई से 2 अगस्त) की छुट्टी का मौका बन रहा है।

    यह लम्हा वीकेंड आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों के लिए आराम करने या छोटी-यात्रा करने का सुनहरा मौका लेकर आया है। 31 जुलाई को राज पद्धरी छुट्टी होने के कारण, पंजाब और हरियाणा राज्यों में बैंक भी इस दिन बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी राष्ट्रीय पद्धरी नहीं होने के कारण, दूसरे राज्यों में बैंक अपने सामान्य कारोबार घंटों के दौरान खुलेंगे।

  • Punjab News: 5 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    Punjab News: 5 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल, 2.015 किलो हेरोइन और ड्रग्स के कारोबार से कमाए गए 5 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल थे।

    पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े सभी आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और कार्टेल से जुड़े अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए गहन जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि सीमा पार तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित व नशा-मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान बिना रुके जारी रहेंगे।

     

  • SHO को SP बनकर कॉल की, बोला- पत्नी के शोरूम की बिजली जल्द चालू करवाओ, गिरफ्तार

    SHO को SP बनकर कॉल की, बोला- पत्नी के शोरूम की बिजली जल्द चालू करवाओ, गिरफ्तार

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने पुलिस अफसर बनकर सेक्टर-29 थाने के एसएचओ को फोन किया और उसे धमकी दी। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने खुद को हिमाचल का एसपी बताया और पत्नी के शोरूम की लाइट चालू करवाने के लिए कहा और डीजीपी की धमकी भी दी।

    एसएचओ को व्यक्ति द्वारा की बात संदिग्ध लगी तो इसकी जांच की। जांच में सामने आया कि व्यक्ति ने फर्जी एसपी बनकर बात की। पुलिस ने व्यक्ति की डिटेल निकालकर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा (51) के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    डीएलएफ सेक्टर-29 थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को SP चंदन सिंह बताया और कहा कि एमजी रोड स्थित मेगा मॉल के एक शोरूम की बिजली काट दी गई है। उसने पुलिस से तुरंत हस्तक्षेप कर बिजली चालू कराने को कहा। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो आरोपी ने रौब दिखाते पुलिस कार्रवाई के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने अपनी बात मनवाने के लिए डीजीपी स्तर के अधिकारियों का भी हवाला दिया, ताकि स्थानीय पुलिस बिना जांच के कार्रवाई कर दे।

    SHO को संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को मेगा मॉल भेजा। टीम ने मॉल प्रबंधन और संबंधित लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मामला पूरी तरह फर्जी है। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा है। उसकी पत्नी का मेगा मॉल में बुटीक है।