Blog

  • Punjab News: इस इलाके में Firing, व्यक्ति के माथे में लगी गोली, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Firing, व्यक्ति के माथे में लगी गोली, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः जिले के गांव सईदे के रोहेला से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां 65 वर्षीय महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के माथे में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।

    घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने फिलहाल कोई भी जानकारी साझा करने से साफ इनकार कर दिया है। इस कारण यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना कैसे हुई और गोलियां किसके द्वारा चलाई गईं।

    अस्पताल के डॉक्टर ने पुष्टि की है कि महेंद्र सिंह के माथे में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत काफी नाजुक है, जिस कारण उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं डीएसपी फ़िरोज़पुर सुखविंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गोली चलने के कारणों का पुलिस को पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि घटना के असली कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अनमोल शर्मा विजेता

    जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अनमोल शर्मा विजेता

    ऊना,सुशील पंडित: हिमकेप्स कॉलेज फॉर लॉ एंड नर्सिंग में सोमवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के थीम पर युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता में जिले के 30 से ज्यादा प्रतिभागयों ने हिस्सा लिया। जिसमें अनमोल शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनमोल शर्मा ने नशे के खाते में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार दिए तथा अपनी जिंदगी का अनुभव भी साझा किया। अब अनमोल शर्मा आगे चलकर जिला ऊना का प्रतिनिधितव राज्य स्तर पर करेंगे। किस उपलब्धि पर उन्होंने अपनी माताजी, अपने गुरुजनों तथा अपने साथियों का धन्यवाद किया है।

  • प्रदेश सरकार ने प्रोसेसिंग ग्रेड आम, सिट्रस फलों और C-Grade सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मंजूर किया

    प्रदेश सरकार ने प्रोसेसिंग ग्रेड आम, सिट्रस फलों और C-Grade सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मंजूर किया

    शिमला: बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए प्रोसेसिंग ग्रेड आम, सिट्रस फलों और सी-ग्रेड सेब की खरीद के लिए मंडी मध्यस्थता योजना लागू करने को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के फल उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य और बाजार उपलब्ध करवाना है। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के माध्यम से फलों की खरीद की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यकतानुसार सेब की खरीद में हिमफेड का भी सहयोग लिया जाएगा।

    योजना के तहत प्रोसेसिंग ग्रेड सीडलिंग, ग्राफ्टेड और कच्चे अचारी किस्म के आम की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 15 जुलाई, 2026 से 31 अगस्त, 2026 तक की जाएगी। आम की खरीद और ढुलाई 20 किलोग्राम क्षमता के रिसाइकलेबल प्लास्टिक क्रेट में की जाएगी। किसान अपनी उपज किसी भी उपयुक्त पैकिंग में ला सकते हैं तथा इन क्रेटों को किसानों को वापिस कर दिया जाएगा। प्रदेश में आम की खरीद के लिए 42 संग्रहण केन्द्र बनाए गए हैं।

    प्रोसेसिंग ग्रेड किन्नू, माल्टा और संतरा की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि गलगल की खरीद 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जाएगी। इन फलों की खरीद 21 नवंबर, 2026 से 15 फरवरी, 2027 तक होगी। किन्नू, माल्टा और संतरा की खरीद 15 किलोग्राम क्षमता वाले प्लास्टिक क्रेट में तथा गलगल की खरीद 40 किलोग्राम के जूट के बैग में की जाएगी।

    योजना के तहत अधिकतम 1.50 लाख मीट्रिक टन सी-ग्रेड सेब की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1 अगस्त, 2026 से 31 अक्तूबर, 2026 तक की जाएगी। सेब की खरीद 35 किलोग्राम के जूट के बैग में की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यकतानुरूप ढुलाई के लिए 16 किलोग्राम क्षमता वाले रिसाइकलेबल प्लास्टिक क्रेट को प्राथमिकता दी जाएगी। किसान अपनी उपज किसी भी उपयुक्त पैकिंग में ला सकते हैं और परिवहन के दौरान फलों की गुणवत्ता बनाए रखना आवश्यक है। केवल 51 मिलीमीटर से अधिक आकार और निर्धारित गुणवत्ता मानकों वाले सेब ही खरीदे जाएंगे। सड़े-गले, पक्षियों द्वारा खाए हुए, अधिक रोगग्रस्त, कीटग्रस्त, सिकुड़े हुए या एथेफोन से उपचारित सेब योजना के तहत स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    प्रवक्ता ने बताया कि पंजीकृत किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एचपीएमसी एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। किसान निर्धारित गुणवत्ता वाले फलों को ही अधिसूचित खरीद केंद्रों पर ला सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार किसानों को खरीद के समय वाष्पीकरण और अन्य वजन की कमी की भरपाई के लिए कुल वजन का 2.5 प्रतिशत अतिरिक्त फल भी देना होगा।

    प्रवक्ता ने सभी पात्र फल उत्पादकों से समय पर पंजीकरण करवाने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए किसान अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय या अधिसूचित खरीद केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

     

  • SSRVM वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊना में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

    SSRVM वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊना में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

    ऊना,सुशील पंडित:  SSRVM वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊना में रोटरी क्लब ऊना के सहयोग से गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर एवं ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर, इसके कारणों, बचाव तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर लगभग 85 छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रामपाल, खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), बसदेहड़ा तथा डॉ. पुष्पिंदर राणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) थे। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है तथा समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस बीमारी से बचाव का प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय है। उन्होंने छात्राओं एवं अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना ने एचपीवी टीकाकरण करवा चुकी छह छात्राओं वंशिका, समीक्षा, गरिमा, प्रियांशी, तन्वी राणा तथा साहिबजोत को सम्मानित किया और उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।

    कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना की ओर से शशि शर्मा, रीना वर्मा, महेंद्र वर्मा, अजय शर्मा, अश्वनी ऐरी, हरीश साहनी, राकेश कैलाश तथा प्रभजोत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी जागरूकता पहल समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एचपीवी टीकाकरण अपनाने तथा इस विषय में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या बृज बाला शर्मा ने रोटरी क्लब ऊना तथा दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सही जानकारी प्रदान कर स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि जो किशोरियाँ एचपीवी टीका लगवाने के लिए सहमत होंगी, उनके लिए विद्यालय परिसर में ही टीकाकरण की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें यह सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

     

  • Haryana News: सैलेरी ना मिलने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Haryana News: सैलेरी ना मिलने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर परिषद पिंजौर कालका में डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों द्वारा उनकी तनख्वाह समय पर न आने को लेकर धरना प्रदर्शन दिया गया। जानकारी देते हुए सुपरवाइजर नीरज, कुलदीप, राजकुमार कमल, पूरन, सौरव आदि ने बताया कि पिछले कई महीनो से उनकी तनख्वाह नहीं आई है। जिसको लेकर अब उनको अपना घर खर्च चलना और गुजारा करना काफी मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि सम्बंधित अन्य कर्मचारियों को बढी हुई सैलरी मिल गई है, लेकिन हमें बढी हुई सैलरी तो मिलना दूर की बात परंतु सही समय पर हमारी सैलरी भी नहीं मिलती और ना ही कभी हमें पूरी तनख्वाह मिलती है।

    जिस वजह से हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ड्राइवरों व हेल्परों ने कहा कि वह मेहनत करते हैं और समय पर जब उनकी तनख्वाह नहीं मिलती तो उन्हें काफी निराशा होती है। सभी ने रोष व्यक्त करते हुए ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया कि यदि वाहन में कोई खराबी आ जाती है तो हमसे ही उसे ठीक करवाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने बताया कि खराब वाहनों के साथ जान जोखिम में डालकर काम करने से उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है।

    सभी कर्मचारियों ने मांग की की उनकी तनख्वाह बढ़े हुए दर से हर माह की एक नियमित तारीख को आनी तय की जाए क्योंकि जब भी वह अपनी तनख्वाह की मांग करते हैं तो उन्हें बस तारीख पर तारीख मिलती रहती है। उन्होंने बताया कि अभी भी हमें आश्वासन मिला था कि 25 जुलाई तक तनख्वाह आ जाएगी परंतु आज तक भी तनख्वाह न आने को लेकर मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन देना पड़ा। उन्होंने कहा की इस महंगाई के दौर में पैसों के बिना गुजारा करना काफी मुश्किल है इसलिए हमारी मांग है कि हमें एक नियमित तारीख को बढे हुए दरों के साथ तनख्वाह दी जाए ताकि हम भी अपने परिवार का जीवन यापन आसानी से कर सके।

     

  • Phagwara-Hoshiarpur Road पर बाइक को टक्कर मारकर स्कॉर्पियों चालक फरार, मौत, देखें वीडियो

    Phagwara-Hoshiarpur Road पर बाइक को टक्कर मारकर स्कॉर्पियों चालक फरार, मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मोटरसाइकिल से एक स्कॉर्पियो एन टकरा गई। घटना के बाद स्कॉर्पियों चालक फरार हो गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। मीडिया से बात करते हुए थाना रावलपिंडी के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि दोपहर को उन्हें हरबंस नगर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली।

    इस दौरान घटना स्थल पर देखा कि बाइक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई है। स्कॉर्पियों गाड़ी चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी। मौके पर परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं: CM Saini

    संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं: CM Saini

    नायब सिंह सैनी ने जींद के उझाणा गांव में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उनके आदर्श मानवता, सेवा, समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हैं। वर्तमान पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि समाज में सद्भाव और संस्कारों की भावना और अधिक मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात सोमवार को जींद जिले के गांव उझाना में श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी महाराज के नवनिर्मित समाधि स्थल पर आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, रोहतक स्थित मठ अस्थल बोहर के महंत तथा राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत बालक नाथ, उझाना मठ के महंत राज नाथ, महंत पूर्ण नाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उझाना में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये तथा गांव के अन्य विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप गांव में सड़क निर्माण, कुंड तालाब के जीर्णोद्धार, पानी निकासी का स्थाई समाधान तथा गांव के स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू करवाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में मत्था टेका तथा यज्ञ में पूर्णाहुति दी और ध्वजारोहण भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी महा मानव की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का अर्थ केवल विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाना नहीं होता बल्कि अपने जीवन में श्रद्धा को प्रतिष्ठित करना, अपने आचरण में सत्य को अपनाना, अपने व्यवहार में करुणा को उत्पन्न करना तथा समाज में सेवा तथा सद्भाव को प्रतिष्ठित करना है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि उझाना का पावन मठ लगभग 600 वर्षों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। भारत की सबसे बड़ी शक्ति हमारी आध्यात्मिक परंपरा में है। नायब सिंह सैनी ने उझाना के धाम द्वारा गौशाला के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला भारतीय संस्कृति की करुणा और संवेदना का जीवंत प्रतीक है। हमारी परंपरा में गौसेवा धार्मिक आस्था होने के साथ-साथ सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रकृति और गौमाता की रक्षा व सम्मान की संस्कृति ही भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। संतों ने सदैव समाज को एकजुट करने, मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया है। जब-जब समाज भटका है, तब-तब संतों ने दीपक बनकर समाज को नई रोशनी दिखाई है। संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ शुरू की है, जिसके माध्यम से महापुरुषों की जयंतियां और स्मृति दिवस व्यापक स्तर पर मनाए जा रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों को नई पहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। मोदीजी के नेतृत्व में जहां एक तरफ देश में आधुनिक ढांचे और सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ हमारी प्राचीन आध्यात्मिक परंपराएं संवर रही है। चुनाव के समय लिए गए 217 संकल्पों में से डेढ़ साल के समय में 66 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं जबकि शेष संकल्पों को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा की तीसरे कार्यकाल में हरियाणा में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है, गरीब महिलाओं की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है, मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस तथा जिला अस्पतालों के जीर्णोद्धार तथा नए मेडिकल कॉलेज खोलने का कार्य हरियाणा में तेज गति से करवाया जा रहा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की नीति पर कार्य कर रही है और प्रदेश में पारदर्शी तथा जनहितैषी शासन व्यवस्था स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थितगण से संतों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, समाज सेवा और मानव कल्याण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

    संत समाज के महापुरुष और मुख्यमंत्री का एकसाथ होना अद्भुत संगम: कृष्ण बेदी

    कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जींद की धरती पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम विशेष शुभ मुहूर्त में बना है। आज हम सबका यह सौभाग्य है कि हम सब अपने संत समाज के महापुरुषों और प्रदेश के मुख्य सेवक यानी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक साथ देख पा रहे हैं। सेवक और संत दोनों के एक ही मंच पर दर्शन होना सौभाग्य की बात होती है। यह संगम प्रदेश में विकास, सुख, शांति और समृद्धि की बहार को और तेज करने वाला है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री की सरलता और कार्यशैली से सभी प्रभावित: डॉ. कृष्ण मिड्ढा

    हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकऱ डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हर परिवार की जरूरत के अनुसार योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं व नीतियों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री के इस कार्य की पूरे देश में चर्चा हो रही है। दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी हरियाणा के मुख्यमंत्री जैसी मुस्कुराहट, सरलता, कार्यशैली की तारीफ करने के साथ-सा खुद भी इसी व्यवहार को अपनाने का प्रयास कर रहे हैं।

    हरियाणा में हो रहे हैं तेज गति से विकास कार्य: विधायक महंत योगी बालक नाथ

    राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत योगी बालक नाथ ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीव्र गति से विकास कार्य करवा रहे हैं। राजस्थान में अभी बहुत विकास कार्यों की जरूरत है, पर हरियाणा में भाजपा सरकार ने तो खेतों के रास्ते तक भी पक्के कर दिए हैं। मानव जाति के उत्थान के लिए बाबा खाकनाथ जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचकर मानव कल्याण का कार्य करें।    
  • Punjab News: School Bus गुजरने से चंद सैकेंड बाद धंसी 8 से 10 फीट सड़क, टला हादसा

    Punjab News: School Bus गुजरने से चंद सैकेंड बाद धंसी 8 से 10 फीट सड़क, टला हादसा

    होशियारपुरः जिले के बाल कृष्ण रोड में आज दोपहर बिना किसी भूकंप के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के धंसने की इस घटना ने नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत की पोल खोल दी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क 8 से 10 फ़ीट नीचे धंस गई है, जिससे उसके नीचे पूरी तरह से खोखली जगह दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि ठीक दो-तीन मिनट पहले ही उस जगह से एक स्कूल बस गुज़री थी। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता हैकि सड़क पर बड़ा होल बन गया। मामले की जानकारी देते हुए रमेश नगर निवासी सचिन ने बताया कि अचानक सड़क धंस गई। इस दौरान सड़क धंसने के कुछ सैकेंड पहले ही स्कूल बस गुजरी थी। अगर बस सड़क में धंसती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल बस गुजरने से कुछ सैकेंड बाद ही धीरे-धीरे सड़क धंसने लग गई। लोगों ने बताया कि डेढ महीने पहले ही सड़क को बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से सड़क धंसने को लेकर जांच की मांग उठाई है।

  • Punjab News: पानी सप्लाई व कूड़ा प्रबंधन मुद्दों पर NHRC ने मांगा जवाब, DGP व चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी सप्लाई व कूड़ा प्रबंधन मुद्दों पर NHRC ने मांगा जवाब, DGP व चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) नई दिल्ली के माननीय सदस्य प्रियंका कानूनगो ने अमृतसर दौरे के दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के साथ मानवाधिकारों से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह वे मकबूलपुरा इलाके में उन महिलाओं से मिले, जिन्होंने नशे की लत के कारण अपने पति या बच्चों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार आज भी बेहद मुश्किल हालात में जीवन बिता रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे परिवारों का डेटाबेस तैयार करके उन्हें तुरंत सरकारी योजनाओं से जोड़ना चाहिए। प्रियंका कानूनगो ने बताया कि बैठक के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 और 2 में पीने के पानी की सप्लाई बंद होने का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही यह गंभीर बात सामने आई है कि POCSO से जुड़े मामलों की जानकारी बाल कल्याण समिति तक नहीं पहुंच रही है, जिस कारण पीड़ित बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने नगर निगम के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बैठक में सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद वे डंपिंग साइट का दौरा करेंगे ताकि कूड़ा प्रबंधन में लगे मजदूरों के मानवाधिकारों और प्रदूषण के कारण आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का जायजा लिया जा सके। बरनाला में सफाई कर्मचारी महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के बारे में बात करते हुए NHRC सदस्य ने कहा कि आयोग ने इस मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए पंजाब के DGP और चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर 9 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं भी बरनाला का दौरा करके स्थिति का जायजा लेंगे।

  • Punjab News: शर्मनाक कारनामा, चलती ट्रेन में बच्चे को लावारिस छोड़कर मां फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: शर्मनाक कारनामा, चलती ट्रेन में बच्चे को लावारिस छोड़कर मां फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके में मानवता को झकझोर देने वाली और बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है। जहां अज्ञात महिला कथित तौर पर अपने महज डेढ़ से दो वर्ष के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन की बोगी में लावारिस छोड़कर दूसरी ट्रेन में सवार होकर रफूचक्कर हो गई। मां को दूर जाते देख मासूम रोने लगा। जिसके बाद ट्रेन में सफर करने वाली अन्य महिला यात्री ने बच्चे को संभाला और भरोली जीआरपी थाना जाकर अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करवाया। इस संबंधी जानकारी देते हुए रेलवे थाना पठानकोट के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मासूम को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

    आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बच्चे को बाल संरक्षण विभाग की देखरेख में आश्रय गृह भेज दिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों और रेलवे नेटवर्क के जरिए फरार महिला तथा बच्चे के परिजनों की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है। उन्होंने बताया कि चंपा देवी, निवासी सुंदर चक्क, मैरा कॉलोनी, थाना सुजानपुर, जिला पठानकोट एक मासूम बालक उम्र करीब 1.5 से 2 वर्ष को गोद में लेकर अचानक जीआरपी थाना पठानकोट पहुंचीं। चंपा देवी और ट्रेन में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई, उसने सभी के होश उड़ा दिए।

    मामले की संवेदनशीलता और मासूम की सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी पठानकोट ने बिना कोई समय गंवाए जिला बाल संरक्षण इकाई प्रमुख DCPO ऊषा से संपर्क साधा। बाल कल्याण समिति और जीआरपी अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए DCPO ऊषा देवी ने बताया कि मासूम बच्चे को ‘मेरा परिवार अनाथ आश्रम’ सीताराम मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, पठानकोट के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।

    इस संबंध में जीआरपी थाना पठानकोट में डीडीआर नंबर 34, के तहत रपट दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई है। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके पास पहुंचे है, जो कि बच्चे के माता पिता होने का दावा कर रहे है, इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जांच के बाद सारी कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद बच्चे को उसके अस्ल माता पिता को सौंप दिया जाएगा। वहीं बाल गृह की संचालिका ने भी इस बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है, ताकि बच्चे की पहचान हो सके और बच्चे को उसके माता पिता तक पहुंचाया जा सके।