Blog

  • Punjab News: नगर निगम, आर्मी स्टेशन और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम, आर्मी स्टेशन और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम के कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा खत मिलने से प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल में पठानकोट नगर निगम कार्यालय, आर्मी स्टेशनों और कैंट स्थित आर्मी स्कूलों में आईईडी (IED) बम धमाके करने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ नामक संगठन के नाम से भेजा गया है, जिसमें 15 अगस्त से पहले आर्मी बेस और स्कूल खाली करने की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ईमेल (fabibows16@gmail.com) से प्राप्त संदेश में समय के साथ अलग-अलग ठिकानों पर धमाके करने का दावा किया गया है।

    ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल के अंत में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का जिक्र करते हुए इंजीनियर गुरनाख सिंह (रुकन शाहवाला) और डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) के नाम लिखे गए हैं। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही नगर निगम अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पठानकोट पुलिस और उच्च सुरक्षा अधिकारियों को दी। पुलिस के साइबर सेल ने ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) की जांच शुरू कर दी है, वहीं पठानकोट नगर निगम दफ्तर, आर्मी स्कूलों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    ईमेल में लिखा गया है कि 15 अगस्त सिखों का आजादी दिवस नहीं है और जून 1984 के दरबार साहिब हमले, नवंबर 1984 के सिख दंगों तथा झूठे पुलिस मुठभेड़ों का बदला 15 अगस्त से शुरू किया जाएगा। खत में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 तक सेना के जवान अपने परिवारों को बचा लें और आर्मी स्टेशनों व कैंट एरिया को छोड़ दें, वरना 2026-2027 के दौरान आर्मी स्टेशनों व स्कूलों को बम धमाकों से उड़ा दिया जाएगा।

  • हरियाणा ने Certified जमीन के Record Online किए

    हरियाणा ने Certified जमीन के Record Online किए

    अब नागरिक घर बैठे अप्लाई और डाउनलोड कर सकते हैं

    चंडीगढ़: ज़मीन से जुड़ी सेवाओं को तेज़, पारदर्शी और पेपरलेस बनाने के मकसद से नागरिकों के लिए एक बड़ा सुधार करते हुए, हरियाणा सरकार ने एक ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है। इससे लोग रेवेन्यू ऑफिस जाए बिना जमाबंदी, म्यूटेशन, फर्द बदर और रजिस्टर्ड सेल डीड की डिजिटल रूप से सर्टिफाइड कॉपी के लिए अप्लाई कर सकते हैं और उन्हें हासिल कर सकते हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि विभाग ने ‘रेवेन्यू हरियाणा पोर्टल’ पर नया मॉड्यूल शुरू किया है, जिससे नागरिक एक आसान ऑनलाइन प्रोसेस के ज़रिए सर्टिफाइड ज़मीन के रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं। सभी डिविजनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को पूरे राज्य में इस सिस्टम को एक जैसा लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे आसानी से लागू करने के लिए डिपार्टमेंट ने रेवेन्यू अधिकारियों के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर और नागरिकों के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस वाला एक डिटेल्ड यूज़र मैनुअल भी तैयार किया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आवेदक ओटीपी ऑथेंटिकेशन के ज़रिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और ज़रूरी डॉक्यूमेंट चुनकर और ज़िला, तहसील और गाँव जैसी जानकारी भरकर एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। हर एप्लीकेशन के लिए एक यूनिक ट्रैकिंग आईडी बनेगी और उसे वेरिफिकेशन के लिए संबंधित पटवारी या रेवेन्यू अधिकारी के पास इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजा जाएगा। एप्लीकेशन मंज़ूर होने और तय फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद डिजिटल रूप से सर्टिफाइड डॉक्यूमेंट अपने आप बन जाएगा और आवेदक के डैशबोर्ड से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। म्यूटेशन, रजिस्टर्ड सेल डीड और फर्द बदर की सर्टिफाइड कॉपी के लिए 100 रुपये की एक जैसी फीस लगेगी, चाहे डॉक्यूमेंट कितना भी बड़ा हो। जमाबंदी के लिए, पहले 10 पेज तक 100 रुपये की फीस लगेगी, जबकि उसके बाद हर पेज के लिए 5 रुपये अतिरिक्त फीस लगेगी। तय फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है, जिसके बाद डिजिटल रूप से सर्टिफाइड डॉक्यूमेंट आवेदक के डैशबोर्ड से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस पहल से तहसील ऑफिस के बार-बार चक्कर लगाने की ज़रूरत काफी कम होने ज़मीन के रिकॉर्ड हासिल करने में देरी कम होने और एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ़्लो के ज़रिए पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। यह ऑनलाइन सिस्टम हर एप्लीकेशन और मंज़ूरी का पूरा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखकर जवाबदेही भी मज़बूत करेगा। डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अपलोड किए गए रिकॉर्ड्स के सही होने की ज़िम्मेदारी संबंधित पटवारी या राजस्व अधिकारी की तय की गई है। अपलोड करने के बाद किसी भी सुधार की प्रक्रिया केवल तय आधिकारिक प्रक्रिया के ज़रिए ही की जाएगी। वित्त आयुक्त ने कहा कि यह पहल राज्य की राजस्व प्रशासन को आधुनिक बनाने और टेक्नोलॉजी-आधारित, नागरिक-अनुकूल प्लेटफॉर्म के ज़रिए सरकारी सेवाएँ पहुँचाने की व्यापक कोशिशों का हिस्सा है, जिससे ज़मीन के रिकॉर्ड तक पहुँच तेज़, ज़्यादा पारदर्शी और परेशानी-मुक्त हो सकेगी।
  • Punjab News: खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    Punjab News: खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    जलालाबादः क्षेत्र के गांव चक्क सुखेरा से डिब्बीपुरा जाने वाली लिंक सड़क पर बच्चों से भरी स्कूल वैन पलट गई। दरअसल, सड़क किनारे पक्की पटरी (बरमा) न होने के कारण बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गई। हादसे के वक्त वैन में 13 बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

    घटना के समय वैन के पीछे आ रहे युवक दीपू दौधी के अनुसार, आगे चल रही वैन अचानक असंतुलित होकर खेत में गिर गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में वैन चालक का हाथ गाड़ी के नीचे फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। गांव चक्क सुखेरा के सरपंच खैरा सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा खेतों से लगती सड़क की पटरियों (बरमों) को काटकर अपने खेतों में मिला लिया गया है।

    इस वजह से जब भी कोई वाहन सामने से आने वाली गाड़ी को साइड देने की कोशिश करता है, तो हादसों का शिकार हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लिंक रोड कागजों में करीब 22 फीट चौड़ी दर्ज है, लेकिन अतिक्रमण और पटरियों के गायब होने के कारण धरातल पर इसकी चौड़ाई महज 11 फीट ही रह गई है। इलाके के निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि कागजों में दर्ज सड़क की वास्तविक चौड़ाई को बहाल किया जाए और सड़क के दोनों ओर तुरंत पक्की पटरियां (बरमा) बनाई जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।

  • शिक्षा मंत्री ने हरियाणा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया दौरा

    शिक्षा मंत्री ने हरियाणा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया दौरा

    चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। ढांडा ने कहा हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

    विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके।

    मंत्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं।

    मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

     

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सदर होशियारपुर की पुलिस ने सरपंच कत्ल मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि सरपंच सतपाल उर्फ मिंटू के कत्ल मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

    वहीं मुख्य आरोपी विजय कुमार फरार चल रहा था, जिसे बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके रिकार्ड को खंगाला जाएगा। हांलाकि इस कत्ल केस में पकंज पठानिया फरार चल रहा है। पकंज की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द उसे भी गिऱफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Haryana News: विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी 14 शिकायतें

    Haryana News: विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी 14 शिकायतें

    11 शिकायतों का किया मौके पर ही समाधान

    चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति की बैठकों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री विपुल गोयल सोमवार को नूंह में लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने कुल 14 शिकायतों में से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि तीन मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रगति रिपोर्ट के लिए अगली बैठक तक स्थगित किया गया। दो मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। तावडू की रजनी की शिकायत पर एसडीएम, डीएसपी एवं सीएमओ की अध्यक्षता में एसआईटी तथा रसूलपुर निवासी मनीषा की वन स्टॉप सेंटर में दुर्व्यवहार एवं छेड़छाड़ संबंधी शिकायत पर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री विपुल गोयल ने बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण कर एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों पर अवैध कब्जे, चारदीवारी, विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए आवश्यक स्वीकृतियां लेकर विकास कार्य शीघ्र शुरू करने के भी निर्देश दिए। गांव रीगढ़ में दूषित पेयजल से कैंसर फैलने की शिकायत पर मंत्री ने बताया कि जल स्रोतों के वैज्ञानिक परीक्षण में कोई अनियमितता नहीं मिली तथा कैंसर की आशंका वाले 62 लोगों की स्वास्थ्य जांच में भी किसी में कैंसर के लक्षण नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री ने मेडिकल कॉलेज एवं प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रैशनलाइजेशन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल की क्षमता बढ़ाने तथा बैडों की संख्या में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।  
  • Punjab News: बस स्टैंड से PRTC Bus चोरी, कुछ घंटो बाद बरामद, निकला डीजल, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड से PRTC Bus चोरी, कुछ घंटो बाद बरामद, निकला डीजल, देखें वीडियो

    रूपनगर: मोरिंडा बस स्टैंड से पीआरटीसी की बस चोरी होने की घटना सामने आई है। लेकिन, कुछ घंटों बाद कटाणी रोड से बस बरामद हुई। बताया जा रहा है कि बस कटाणी रोड पर खड़ी मिली है, लेकिन बस में से डीज़ल भी निकाल लिया गया और बस के ताले भी टूटे हुए हैं। बस चालक हरदीप सिंह ने कहा कि वह रात पीआरटीसी चंडीगढ़ डिपू की बस नंबर पी. बी. 65 ए के 4954 बस स्टैंड में रात में 8 बजे खड़ी करके गए थे। जब सुबह आकर देखा तो बस स्टैंड से बस गायब थी। उन्होंने बताया कि जीपीएस से पता लगा कि रात लगभग 1 बजे बस चोरी हुई है।

    उन्होंने कहा कि बस स्टेट के सुरक्षा कैमरे दिखे तो पता लगा कि बस स्टेप के कैमरे खराब हैं। उन्होंने बस स्टेड में और भी प्रबंधनों की कमी के कई तरह के दोष लगाए। पीआरटीसी के चीफ इंस्पेक्टर नंद किशोर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोरिंडा बस अड्डे से पीआरटीसी की बस चोरी हो गई। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बस चोरी करने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रही है, जबकि मोरिंडा बस अड्डे में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।

  • Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत 6 महीनों में 14.032 मरीजों की इस बीमारी का हुआ कैशलेस इलाज

    Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत 6 महीनों में 14.032 मरीजों की इस बीमारी का हुआ कैशलेस इलाज

    सांस फूलने की समस्या को कभी भी नजरअंदाज न करें; समय पर उपचार से फेफड़े, जीवन और आजीविका तीनों को बचाया जा सकता है: डॉ. बलबीर सिंह

    चंडीगढ़: सांस फूलने को अक्सर सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लगातार रहने वाली खांसी को मौसम का असर मान लिया जाता है और सीने में घरघराहट को तब तक गंभीरता से नहीं लिया जाता, जब तक सीढ़ियां चढ़ना भी कठिन न हो जाए। तब तक अनेक मरीज फेफड़ों की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो चुके होते हैं, जिसके उपचार के लिए लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है या बड़ी थोरेसिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के अंतर्गत पंजाब के ताजा उपचार संबंधी आंकड़े बताते हैं कि फेफड़ों की पुरानी बीमारियां अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहीं। अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने वाले मरीजों का बड़ा हिस्सा राज्य के कामकाजी आयु वर्ग से संबंधित है, जो यह दर्शाता है कि श्वसन संबंधी बीमारियां स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी तेजी से बढ़ा रही हैं। अमेरिका के नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट के अनुसार, फेफड़ों की पुरानी बीमारियां धीरे-धीरे विकसित होती हैं और अपने आप ठीक नहीं होतीं। जितनी जल्दी इनकी पहचान हो जाए, फेफड़ों को होने वाले नुकसान को उतनी ही आसानी से रोका जा सकता है। दवाओं और पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन से लाभ मिलता है, जबकि गंभीर मामलों में थोरेसिक सर्जरी जीवनरक्षक साबित हो सकती है। ऐसे मामलों में उपचार में देरी करना कभी भी उचित नहीं होता। दुर्भाग्यवश, उपचार का खर्च वहन न कर पाने के कारण अनेक मरीज इलाज टालते रहते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए), पंजाब द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 8 जनवरी से 21 जुलाई 2026 के बीच 14,032 लोगों ने फेफड़ों की पुरानी बीमारियों तथा थोरेसिक सर्जरी/श्वसन संबंधी उपचार का लाभ प्राप्त किया। इन उपचारों पर 37.30 करोड़ रूपये की कैशलेस राशि का भुगतान किया गया। इन आंकड़ों के पीछे उन हजारों मरीजों की कहानी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने से पहले लाखों रुपये की व्यवस्था करने की चिंता नहीं करनी पड़ी। यही इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है। आंकड़ों के अनुसार 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग में 5,559 उपचार के मामले दर्ज किए गए, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,659 वरिष्ठ नागरिकों ने भी अस्पताल में उपचार प्राप्त किया। ये दोनों आयु वर्ग मिलकर योजना के अंतर्गत हुए कुल श्वसन संबंधी उपचारों के 80 प्रतिशत से अधिक मामलों में शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 2,522 युवा वयस्कों तथा 292 बच्चों ने भी श्वसन संबंधी उपचार प्राप्त किया। लिंग आधारित आंकड़ों के अनुसार 8,345 पुरुषों का 22.79 करोड़ रूपये की लागत से उपचार किया गया, जबकि 5,684 महिलाओं को 14.50 करोड़ रूपये के उपचार का लाभ मिला। इसके अतिरिक्त ‘अन्य’ लिंग श्रेणी के तीन लाभार्थियों ने भी योजना के अंतर्गत कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मासिक आंकड़े दर्शाते हैं कि रिपोर्टिंग अवधि के दौरान विशेष श्वसन संबंधी सेवाओं की मांग लगातार बनी रही। उपचार के मामलों की संख्या जनवरी में 1,332 से बढ़कर अप्रैल में 2,509 हो गई, जो छह महीनों में सर्वाधिक रही। हालांकि जून में 2,004 मामले दर्ज किए गए, लेकिन उपचार पर कुल 6.73 करोड़ रूपये खर्च किए गए, जो सबसे अधिक था। इससे स्पष्ट होता है कि योजना के अंतर्गत अधिक जटिल और महंगे श्वसन संबंधी उपचार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “ये आंकड़े श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करते हैं। लोग लगातार रहने वाली खांसी या सांस फूलने को अक्सर अस्थायी समस्या अथवा बढ़ती उम्र का सामान्य लक्षण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। दुर्भाग्यवश, फेफड़ों की पुरानी बीमारियां धीरे-धीरे और बिना स्पष्ट लक्षणों के बढ़ती रहती हैं। जब तक अनेक मरीज चिकित्सकीय सहायता लेते हैं, तब तक फेफड़ों को गंभीर क्षति पहुंच चुकी होती है। सांस फूलने की समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर उपचार से फेफड़े, जीवन और आजीविका—तीनों को बचाया जा सकता है।” स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष रूप से धूम्रपान करने वालों, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों तथा धूल और प्रदूषण के संपर्क में रहने वाले लोगों से अपील की कि यदि लक्षण लगातार बने रहें तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने तंबाकू से दूर रहने, प्रदूषित वातावरण के संपर्क को कम करने तथा श्वसन संबंधी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर भी जोर दिया। समय पर बीमारी की पहचान, तंबाकू का सेवन छोड़ना, वायु प्रदूषण के संपर्क को कम करना, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपाय अपनाना तथा समय पर उचित चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करना फेफड़ों की पुरानी बीमारियों की रोकथाम और बड़ी थोरेसिक सर्जरी की आवश्यकता से बचने के सबसे प्रभावी उपाय हैं।
  • IPS के घर में घुंसा कोबरा, 3 दिनों में 5 सांपों का स्नेक कैचर कपल ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    IPS के घर में घुंसा कोबरा, 3 दिनों में 5 सांपों का स्नेक कैचर कपल ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के प्रसिद्ध स्नेक कैचर कपल फिर से सुर्खियों में है। क्योंकि इस कपल ने तीन में तीन खतरनाक सांपों को रेस्क्यू करके जंगलों में छोड़ा है। दरअसल, सेक्टर 2 में सांप आईपीएस हिमांशु गर्ग के घर में घुस गया। इस घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। जैसे ही कोबरा आईपीएस के घर निकला तो लोग घबरा गए। तभी स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी को सूचित करके मौके पर बुलाया गया। और उस कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू करके जंगलों में छोड़ा गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दूसरी घटना मंगलवार की बताई जा रही है। की पंचकूला के सेक्टर 25 में 5 फुट लंबा अजगर निकला, आपको बता दे कि पंचकूला की पुलिस लाइन में बच्चों के झूलो में एक लिपटा हुआ अजगर देखा और बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया कि सांप सांप और आस पास बच्चों के माता पिता आगे। जहां सबने हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी और परवीन कुमार को मौके पर बुलाया और उस अजगर को बहुत मशक्कत के बाद काबू करके घग्गर के जंगलों में छोड़ा। वह अजगर करीब 8 फुट लंबा था। और बच्चों की नजर पर गई। नजर न पड़ती तो कोई बरी घटना घट सकती थी। तीसरी घटना पंचकूला के सेक्टर 28 में हुई जहां डायल 112 से सूचना मिली थी। की एक पुलिस ऑफिसर तिलक राज सब इंस्पेक्टर के घर पर 5 फुट का खतरनाक सांप निकला। जहां सांप सीढ़ियों पर लिपटा हुआ था। जहां हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने उस सांप को सुरक्षित मोरनी के जंगलों में छोड़ा। चौथी घटना भी पंचकूला के सेक्टर 28 मकान नबर 151 में हुई जहां स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात मुकेश कुमारी के घर पर करीब 7 फुट का खतरनाक सांप को रेस्क्यू किया। लवकेश कुमारी ने बताया कि मुकेश कुमारी सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी खत्म करके जैसे घर पहुंची तभी गेट के पास लिपटा हुआ। एक खतरनाक सांप देखा। तभी लवकेश कुमारी मौके पर पहुंचकर उस सांप को रेस्क्यू करके घग्गर के जंगलों में छोड़ा। पांचवीं घटना बुधवार की बताई जा रही है। जो भी पुलिस लाइन की है। जहां चिल्ड्रन पार्क में एक खतरनाक सांप निकला जहां उस सांप को खतरनाक सांप अजगर और पायथन बोलते है। जो कि जकड़ कर इंसान को मार देता है। जिसको करीब 40 मिनट्स की मशक्कत के बाद उस अजगर को रेस्क्यू करके घग्गर के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा।
  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन और 5 लाख की ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन और 5 लाख की ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार चल रहे गैरकानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुलज़िमों के कब्जे से पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल, 2.015 किलो हेरोइन, ₹5 लाख की ड्रग मनी और कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे और गैंगस्टर्स के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत यह एक बड़ी सफलता है।

    https://youtu.be/gk74HcI9mtg?si=2ijc0F3D4U9qED5f

    शुरुआती जांच से सामने आया है कि यह गिरोह सीमा पार बैठे समगळरों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए भेजी गईं खेपों को इकट्ठा करके आगे सप्लाई करता था। पुलिस अनुसार गिरफ्तार किए गए मुलज़िमों की पहचान बिट्टू कुमार भईया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैणी के तौर पर हुई है। इनमें से बिट्टू कुमार भईया खिलाफ पहले भी सात अपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान इस पूरे समग्र रैकेट के फार्डवर्ड और बैकवर्ड लिंक के साथ-साथ इसके माली नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इस से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के घरे में लाया जा सके। उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वे छोटे-छोटे लालच में आकर अंतरराष्ट्रीय नशा और हथियार तस्करी रैकेट का हिस्सा न बनें, बल्कि मेहनत और ईमानदारी का रास्ता अपनाएं।