Blog

  • SUV और डंपर की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    SUV और डंपर की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    गुजरात : अहमदाबाद में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद जिले के ढोलका शहर में तेज रफ्तार SUV ने सड़क के किनारे खड़ी डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे की है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ढोलका थाना की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी ने बताया कि तेज रफ्तार में आ रही एसयूवी बताड़ की तरफ से दहोद की ओर जा रही थी। इसी दौरान अल सुबह 5 बजे के करीब सड़क किनारे खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः हेरोइन और एक लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने तस्कर को हेरोइन और लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय साहनी निवासी नारगवाल चौक जोधा के रूप में हुई है। मामले का जानकारी देते हुए चौकी छपार के इंचार्ज एसआई केवल किशन ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान जोधा से गांव ढैपई की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस नहर पुल के नजदीक पहुंची, तो उन्हें तस्कर पैदल आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर हाथों में पकड़ा रूपयों से भरा लिफाफा दूर फेंक दिया और खुद डर कर वापस जाने लगा।

    पुलिस ने शक होने पर आरोपी को पूछताछ के रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर फेंके लिफाफे को उठा कर चेक किया तो उस में ड्रग मनी 1 लाख 15 हजार 100 रुपये और 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना जोधा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • सड़क हादसे में पलटी कार, ड्राइवर के पे’ट में घुसी रॉ’ड, देखें वीडियो

    जयपुर : देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटी खाते हुए सड़क किनारे पहुंची, जहां लगी लोहे की रॉड ड्राइवर के पेट में घुस गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति देख सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। सिविल डिफेंस की टीम ने ड्राइवर सफूल इस्लाम के शरीर में घुसी लोहे की रॉड को दोनों तरफ से काटकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसा रात करीब 12.15 बजे हुआ। एसआई बाने सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर जानकारी दी कि एक कार सड़क पर पलट गई है। पुलिस टीम रात करीब 12.30 बजे मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लोहे की रॉड कार ड्राइवर के सीने से शरीर में घुसी और पेट को फाड़ते हुए दूसरी तरफ बाहर निकल गई।

    इस पर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब 1 बजे सिविल डिफेंस की टीम आई रॉड को दोनों तरफ से काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  घायल सफूल इस्लाम मानबाग का रहने वाला है। घायल के साथ कार में 2 लोग और मौजूद थे। सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम के उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं और उसमें बैठे व्यक्ति के शरीर में लोहे की रॉड घुस गई है। 

  • पति का शव देख पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 3 महीने पहले हुई थी शादी

    साहिबाबादः कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन की एलकान सोसायटी में पति की मौत के बाद शव देखकर नवविवाहिता ने सोमवार देर रात सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह उसकी भी मौत हो गई। तीन माह पहले ही स्वजन की सहमति से प्रेम विवाह किया था।

    पुलिस के मुताबिक, अभिषेक और अंजलि परिवार के साथ वैशाली सेक्टर तीन की एलकान सोसायटी में रहते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली के चिड़िया घर घूमने गए थे। जहां अभिषेक की तबियत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वजन के पहुंचने पर अंजलि शाम को फ्लैट पर पहुंच गईं।

    देर शाम को अस्पताल में अभिषेक की मौत हो गई। पति की मौत की जानकारी उन्हें नहीं थी। देर रात को अभिषेक का शव फ्लैट पर पहुंचा। पति का शव देखकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह सोसायटी में नीचे खड़ी गाड़ी पर गिरी। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी है।

  • पंजाबः कांग्रेस में गर्माई सियासत, Priyanka Gandhi से मिले नवजोत सिद्धू

    नई दिल्लीः पंजाब में एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। जानकारी के मुताबिक ये मुलाकात दिल्ली में हुई है। कहा जा रहा है कि ये मुलाकात पार्टी छोड़ने की चर्चाओं को लेकर हुई है और मुलाकात काफी अच्छी रही है। बता दें कि इससे पहले नवजोत सिद्धू को लेकर कांग्रेस में कलह चल रही है। प्रताप बाजवा सहित कई नेता सिद्धू को लेकर मुद्दा उठा चुके है।

  • पंजाबः निगम दफ्तर के बाहर सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आंशू सहित कार्यकर्ताओं ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेसी वर्कों की तरफ से लगाया गया। इस दौरान धरने पर कांग्रेस के सासंद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री आंशु भी मौजूद रहे। कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू का कहना है कि पिछले 2 साल से नगर निगम की तरफ से कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया गया है। जिसको लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम जोन-A दफ्तर के बाहर धरना लगाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज इस दफ्तर को ताला जड़ेगें। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से लगातार बिट्‌टू अलग-अलग इलाकों में सफाई व अन्य निगम कार्य न होने के कारण बैठकें भी कर रहे हैं। जिसको लेकर आज सांसद बिट्‌टू ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

    बता दें कि बिट्‌टू ने 4 दिन पहले कहा था कि निगम में फर्जी वेतन का घोटाला सामने आया है। इसी तरह ग्लाडा में फर्जी SEO का मामला सामने आया है। निगम चुनाव न होने के कारण विधायक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। लोगों की दुकानों और घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। बिट्‌टू ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई पड़ी है। पिछले 2 साल का समय उन्होंने नई सरकार बनने के कारण दिया था, लेकिन अब जब चुनाव नजदीक आने पर भी शहर में कोई काम नहीं हो रहा तो मजबूरन उन्हें निगम दफ्तर जोन-A का घेराव कर ताला लगाना पड़ रहा है।

  • मोमोज के कारण परिवार में हुआ झगड़ा, पुलिस भी हुई हैरान

    आगरा: पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है। लेकिन यूपी के आगरा से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। एक अच्छे-खासे परिवार में मोमोज ने कलेश करवा दिया। महिला को मोमोज इतने पसंद हैं कि उसने शादी के दौरान ही पत्नी से रोजाना मोमोज खाने की बात बता दी। शादी के बाद पति अक्सर मोमोज लाना भूल जा रहा था, इस पर पत्नी ने घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। पत्नी का कहना था कि मुझे मोमोज बहुत पसंद है, वही पति मेरे लिए लेकर नहीं आता है। मोमोज न लाने को लेकर नाराज पत्नी थाने पहुंची और पुलिस से साथ में नहीं रहने की शिकायत की। मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है।

    यहां की रहने वाली युवती की शादी 8 महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला का पति जूता कारीगर है। महिला का कहना है कि उसे मोमोज खाना बहुत पसंद हैं, उसे रोजाना मोमोज खाने होते हैं।शादी से पहले ये बात उसने अपने पति को बता दी थी, इसके बाद भी पति उसके लिए मोमोज नहीं लाता है। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता है। पति ने उसकी बात नहीं मानी तो वह अपने मायके आ गई। दो महीने से वह अपने मायके में रह रही है। वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। परामकर्श केंद्र जब मामला पहुंची तो पुलिस ने पति से भी पूछताछ की। महिला के पति ने पुलिस को बताया, कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं तो मोमोज नहीं ला पाता हूं। आगे से वह रोजाना मोमोज लेकर आएगा।

    आगरा में परामर्श केंद्र पर कुछ ऐसे घरेलू मामले आ रहे हैं जो पुलिस के लिए टेंशन से कम नहीं है। पति-पत्नी के घरेलू झगड़ों को निपटाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। कुछ मामलों में तो दोनों पक्ष के न मानने पर सीधे मुकदमा दर्ज करना पड़ रहा है। पुलिस के पास कोई पति की शॉपिंग न कराने की शिकायत लेकर पहुंचा रहा है तो कोई बीवी के अच्छा खाना न बनाने की शिकायतें आ रही हैं। कुछ दिन पहले एक महिला ने पति पर अपने साथ नौकरी पर न ले जाने की शिकायत की थी। साथ ही उसने कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए थे।

  • इंसानियत शर्मसार ! 4 वर्षीय बच्ची के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 4 साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। गांव के ही दो युवकों ने बहाने से बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। हैवानियत के बाद खून से लथपथ बच्ची को ऐसे ही छोड़कर दोनों युवक फरार हो गये। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी पिता को बताई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची को जिला असप्ताल में भर्ती कराया।

    एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का यह मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक ग्रामीण की 4 साल की बेटी को गांव का ही आकाश और मुस्कान बहाने से अपहरण कर पास ही एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां दोनों युवकों ने बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया और खून से लथपथ बच्ची को छोडकर फरार हो गये।

    किसी तरह घर पहुंची बच्ची को खून से लथपथ देख परिजनों के होश उड़ गये। बच्ची ने किसी तरह दोनों युवकों की करतूत बतायी। जिसके बाद बिना देर किये पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के साथ हैवानियत की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद जिला अस्पताल पहुंच गये। एसपी का कहना है कि दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

  • पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मी सहित 3 घायल

    करनाल : 5 दिसंबर 2023 में औद्योगिक क्षेत्र कवि नगर में कुचन बदमाश ने व्यापारी के साथ करोड़ों रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में 2 आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कार से जा रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब उनको रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद कार से भागने लगे। जवाबी कार्रवाई ने पुलिस ने गोली चलाई और दोनों बदमाशों घायल हो गए।

    जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश हरियाणा के करनाल के रहने वाले है। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने इनके पास से 12 लाख रुपए और तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

  • पंजाबः अल-सुबह हुई गैंगवार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः हाबड़ा रो़ड़ पर स्थित प्रतापपुरा में अल सुबह 3.30 बजे गैंगस्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों ओर से में ताबड़तोड़ गोलियां चली। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सूरज शर्मा उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बब्बू के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं हरप्रीत सिंह गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    मृतक सूरज का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पीएयू की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उनके पास हरप्रीत नामक व्यक्ति उपचार के लिए आया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया था, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने दूसरे अस्पताल में उपचार करवाने का कहा था। इस दौरान वह प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे निजी अस्पताल में ले गए।