Blog

  • महिला को अगवा कर लूटा, जाने मामला

    उज्जैन :  74 साल की बुजुर्ग महिला को अगवा कर लूटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग सोमवार रात मंदिर जा रही थीं। अकेला पाकर लुटेरों ने उन्हें कार में खींचा और 6 किलोमीटर तक मुंह दबाकर ले गए। उनसे सोने की चेन और टॉप्स उतरवा लिए। बाद में भूखी माता रोड किनारे फेंककर भाग निकले। घटना रात 8 से 8.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। डायल 100 टीम ने बुजुर्ग को रास्ते पर पड़ा देखा। उनसे पूछताछ की, इसके बाद उन्हें घर पहुंचाया। वारदात वेदनगर के सेक्टर-A निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर स्व. जगदंबा प्रसाद की पत्नी शकुंतला देवी पांडे के साथ हुई है। वे रोज घर के पास ही हनुमान मंदिर जाती हैं।

    शकुंतला देवी की बेटी स्मृति पांडेय ने बताया कि सोमवार को मंदिर से वापस लौट रही थीं। मंदिर और घर के बीच की दूरी 500 मीटर है। रास्ते में एक जगह अंधेरा रहता है। यहां बदमाश पहले से कार लिए खड़े थे। एक युवक कार के बाहर खड़ा था। उसने मां का मुंह दबाकर जबरदस्ती कार में बैठाया। बदमाश जेवर खींचने लगे तो उन्होंने हाथ जोड़े और खुद सोने के टॉप्स और चेन उतारकर दे दी।

    बदमाशों ने कार सड़क किनारे रोकी और गाड़ी से बुजुर्ग को बाहर फेंक कर फरार हो गए। बुजुर्ग ने बेटी को बताया कि बदमाश सोने की चूड़ियां भी लेना चाहते थे। उन्होंने बदमाशों से कह दिया कि ये पीतल की हैं, चाहिए हो तो ले लो। इस पर बदमाशों ने चूड़ियां नहीं ली। डायल 100 टीम ने बुजुर्ग की बेटी को फोन पर जानकारी दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और मां को लेकर घर आईं। पुलिस अपहरणकर्ता और कार के बारे में पता लगाने के लिए फुटेज चैक कर रही है।

  • पंजाबः तंग बाजार से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    बटालाः जिले के तंगर टिब्बा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात चोर घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने बाइक पर दो ताले लगाए हुए थे। चोर बाइक के दोनों ताले तोड़कर घटना कुछ ही मिनटों में मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि इलाके की यह एक घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

  • पंजाबः 5 जगहों पर NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में मंगलवार सुबह सुबह NIA की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि टीम ने 5 जगहों पर दबिश दी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि टीम ने गैंगस्टर्स से संबंध के शक में शेरबलवंत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव बलाईंवाली थाना बालियांवाली जिला बठिंडा और जग्गी खान पुत्र गुरा खान निवासी गांव कोटरा कोरा थाना बालियांवाली जिला बठिंडा के निवास पर छापा मारा। एनआईए की टीम जग्गी खान के भाई सोनी खान को अपने साथ ले गई है।

    इसके अलावा इकबाल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी फरीद नगर मंडी रामपुरा थाना सिटी रामपुरा जिला के निवास, गुरविंदर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष आप) पुत्र परमिंदर सिंह निवासी डूमवाली थाना संगत जिला बठिंडा और सोनी शर्मा पुत्र गोरख नाथ निवासी पथराला थाना संगत जिला बठिंडा के निवास पर भी दबिश दी गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने आज सुबह आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान के घर समेत जिले में 5 जगहों पर रेड की है। करीब 2 से 3 घंटे तक चली गई रेड के दौरान एनआईए की टीम ने उक्त लोगों के घर से कुछ कागजात जब्त कर अपने साथ ले गए और उन्हें पांच मार्च को एनआईए के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए है।

    जानकारी अनुसार एनआईए की टीम ने मंगलवार को संगत मंडी के गांव डूमवाली थाना संगत जिला बठिंडा के आप पार्टी के ब्लाक प्रधान गुरविंदर सिंह उर्फ नीटा के घर पर एनआईए ने रेड की। यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। हालांकि, एनआईए की टीम ने नीटा के घर से कुछ नहीं मिला है, लेकिन टीम कुछ कागजात अपने साथ लेकर गई है। इसके बाद एनआईए की टीम ने संगत मंडी के गांव पथराला थाना संगत जिला बठिंडा निवासी सोनू कुमार के घर पर की। एनआईए की टीम ने पथराला गांव के सोनू शर्मा के घर पर भी छापेमारी की।

    उन्हें 5 मार्च को दिल्ली बुलाया गया है। सोनू शर्मा का कहना है कि वह छोटा किसान है। उन्हें नहीं पता कि एनआईए ने उनके घर पर रेड क्यों की है। एनआईए की टीम ने घर में मौजूद लोगों और महिलाओं से पूछा कि उनका बेटा किसान आंदोलन में जा रहा है। तो हमने कहा कि जा रहा है,चूकिं मध्यमवर्गीय किसान हैं और हम भी किसानों की मांगों के लिए जा रहा हैं और हम किसान आंदोलन में जाते रहेंगे, लेकिन उन्होंने और कुछ नहीं कहा और 5 मार्च को एनआईए के आफिस आने के आदेश दिए गए।

  • पंजाबः बॉर्डर पर एक और किसान की हुई मौ+त, इंटरनेट हुआ बहाल

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन का मंगलवार को 16वां दिन है। किसान जहां हरियाणा के बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। पटियाला जिले के अरनव गांव के रहने वाले किसान करनैल सिंह की मंगलवार सुबह 3  बजे के करीब मौत हो गई. किसान आंदोलन में शामिल करनैल सिंह को सांस लेने में परेशानी थी और उन्हें पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। किसान करनैल सिंह पुत्र निहाल सिंह गांव अरनो निवासी जिला पटियाला खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे थे।

    वहीं, आम लोगों के लिए भी राहत की खबर है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को हरियाणा के दो जिलों में आंशिक तौर पर खोला गया है। वहीं, पंजाब के संगरूर में इंटरनेट बहाल हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लाइन को दिल्ली पुलिस ने वाहनों के लिए खोला है। नेशनल हाईवे 40 पर कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी। अब दिल्ली पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर सर्विस लैन को खोला है। सर्विस लाइन खुलने पर स्थानीय लोगो ने खुशी जाहिर की और स्थानीय युवक ने कहा कि पहले दिल्ली जाने के लिए कई घंटे लग जाते थे, लेकिन राहत पूरी खबर है।

    इसी तरह कुरुक्षेत्र जिले में नेशनल हाईवे-44 पर दिल्ली से अंबाला जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जीटी रोड पर एक तरफ का ट्रैफिक यात्रियों के लिए खोला गया। शाहाबाद-मारकंडा में प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाए थे, जिन्हें हटाया गया है। यह रास्ता दिल्ली से अंबाला जाने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अंबाला से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे अवरोध अभी जस के तस  है। अभी रास्ता आधा खोला ही खोला गया है। छोटा मारकंडा पुल से बैरिकेडिंग और पत्थर हटाए गए हैं. जलेबी पुल से होते हुए अब वाहन निकल रहे हैं।

  • ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौ’त

    फतेहाबाद : भट्टू रेलवे स्टेशन से सिरसा के डिंग के बीच रेलवे लाइन पर पंजाब के एक युवक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि रेल से कट कर युवक की मौत हुई है। मृतक के शव को आवारा जानवरों ने गर्दन के पास नोचा हुआ था। सिरसा जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और सूचना पाकर पंजाब से परिजन भी मौके पर पहुंच गए।बठिंडा जिला के तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव तिवोणा निवासी 32 वर्षीय खुशदीप पेंटर का काम करता था। कुछ दिन पहले व काम करने के लिए गांव से आ गया था।

    उसका शव भट्टू से डिंग के बीच रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर कटने के निशान थे, जबकि गर्दन के पास आवारा जानवरों ने नोचा हुआ था। मृतक के बड़े भाई सुखदीप ने बताया कि सुबह उसकी खुशदीप के साथ आखिरी बात हुई थी, अचानक से फोन कट गया और दोबारा मिलाने पर फोन बंद आ रहा था। उन्होंने फिर फोन उठाया तो फोन रेलवे पुलिस ने उठाया और घटना बारे बताया। उनसे मृतक की पहचान पूछी गई और उसके बाद वे फतेहाबाद अस्पताल पहुंचे।

  • सांसद का हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर

    मुरादाबादः उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। संभल से सांसद शफीकुर्रहमान ने मुरादाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में बेटे के अलावा पोता और पोती है। पोता विधायक है, जबकि पोती डॉक्टर है। पोती की ही निगरानी में इलाज चल रहा था। एक से अधिक अंगों के काम न करने से उनका निधन हुआ। इस घटना के बाद पार्टी में शोक की लहर छा गई।

  • बड़ा हादसाः टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक टायर फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है, ताकि कोई और अगर फंसा हो तो उसे निकाला जा सके।

    घटना मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र के फिटकरी गांव की है, जहां दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम से टायर फैक्ट्री है। इस टायर फैक्ट्री में दो बॉयलर है। आज सुबह फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान बॉयलर फट गया। बॉयलर में भरा केमिकल मजदूरों के ऊपर गिरा, जिसके चलते दो मजदूरों की झुलस कर वहीं मौके पर ही मौत हो गई। इसी के साथ 4 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। बॉयलर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू दल ने मजदूरों को फैक्ट्री में से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उनकी हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    वहीं हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। जिसके लिए फोरेंसिक टीम और अन्य जांच दल भी मौके पर पहुंच रहे हैं। खुद एसपी देहात कमलेश बहादुर इस पूरे हादसे की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ी लापरवाही बरती गई है। शायद इसी कारण से 2 लोगों की जान चली गई। हालांकि अभी तक फैक्ट्री मालिक सामने नहीं आया है, जिसको लेकर पुलिस और अग्निशमन विभाग अपनी रिपोर्ट देगा।

  • भीषण हादसा : मलबे में दबे 4 बच्चे, 2 की मौ’त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण तालुका के धुतुम गांव में एक बांध के टूट जाने के कारण 2 बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि संरचना के ध्वस्त होने के बाद 4 बच्चे फंस गए थे। वहीं मलबे में दबे होने के कारण 2 बच्चों की मौत हो गई। आगे और जानकारी साझा करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे 2 अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया। 

    उरान तालुका के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सतीश निकम ने बताया धुतुम गांव में उरान के करीब बांध के टूट जाने के कारण 4 बच्चे उसमें फंस गए थे। 2 बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान 2 अन्य बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत मलबे में दब जाने के कारण हुई है। इस घटना के बाद प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः कारीगर पर हमला कर लुटेरे सोना छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लूट की वारदात रूकने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला गुरु बाजार में स्थित बीके स्कूल के पास से सामने आया है। जहां लुटेरे दुकानदार के कारिंदे पर हमला कर उससे सोना छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीके स्कूल के पास लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    घटना 6.30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि कारीगर से सोने की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने गली में ले जाकर कारीगर पर हमलाकर उसके साथ पहले मारपीट की, उसके बाद घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। 

  • पंजाबः ड्रैगन डोर की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौ+त

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही चाईना डोर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर चाईना डोर का आंतक रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सीजन में भी चाईना डोर की चपेट में आने से आदमपुर के 12 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया था। वहीं अब अमृतसर की दीनदयाल कालोनी वेरका में इस घातक डोर की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

    इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने कहा कि यह मनहूस डोर ने हमारी खुशी को हमसे छीन लिया। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार से मिलकर परिवार बटाला रोड पर मेट्रो बस ब्रिज पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापिस अपने घर को जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बच्ची का प्लास्टिक की डोर से गला कट गया और इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

    वहीं डॉक्टर ने बताया कि प्लास्टिक की डोर फिरने से उसकी बेटी को स्वास नली कट गई। जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई थी। मृतक के परिवारिक मेंबर ने कहा कि एक तरफ प्रशासन द्वारा प्लास्टिक की डोर की बिक्री पर पूर्णतौर पाबंधी के दावे कर रहा, लेकिन इसके बावजूद पैसे के लालची लोगों द्वारा अपने फायदे के लिए प्रशासन की आंखो में धूल जोंख कर सरेआम चाईना डोर बेच रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सजा देनी चाहिए ताकि आगे से किसी के साथ ऐसा हादसा न हों सके।