Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਮਸਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਉਸ ਸਮੇ ਮਾਤਮ ਛਾਂ ਗਿਆ। ਜਦ ਇਸ ਪਿੰਡ ਦੇ 24 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਬਰਹਮਟਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਤਪ ਅਸਥਾਨ ਧੰਨ ਧੰਨ ਬ੍ਰਹਮ ਗਿਆਨੀ ਬਾਬਾ ਗਰੀਬ ਦਾਸ ਦੀ ਗੱਦੀ ਨਸ਼ੀਨ ਬਾਬਾ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਮਸ਼ਰਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਬੇਟਾ ਅਮਨਪਾਲ ਸਿੰਘ (ਗੋਪੀ ) ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਬਰਹਮਟਨ ਸਟੱਡੀ ਵਿਜੇ ਤੇ ਸੰਨ 2019 ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਸੀ  ਅਤੇ ਕੁਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾ ਸਤੰਬਰ 2023 ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਪਿੰਡ ਮਸ਼ਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਕੁਝ ਸਮਾ ਰਹਿਣ ਤੋ ਬਾਅਦ ਵਾਪਸ ਕੈਨੇਡਾ ਚਲਾ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੇ ਇੰਡੀਆ ਵਾਪਿਸ ਆਉਣ ਲਈ 26 ਦਸੰਬਰ ਦੀ ਟਿਕਟ ਬੁੱਕ ਕਰਵਾਈ ਸੀ, ਪਰ ਬੀਤੇ ਦਿਨ 26 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਕਰੀਬ 1ਵਜੇ ਦੀ ਦੁਪਹਿਰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਅਚਾਨਕ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਿਮਾਗ ਦੀ ਨਾੜੀ ਫੱਟ ਗਈ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਖੂਨ ਨਿਕਲਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਦੇ ਦੋਸਤਾ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਉਸ ਨੂੰ ਮੈਡੀਕਲ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣ ਲਈ ਐਬੂਲੈਸ ਰਾਹੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ,ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਾਬਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਮਸ਼ਰਾਲਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਜਿਹੜੀ ਅੱਜ ਲੱਖਾ ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਕਰਕੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਪੜਾਈ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਤੇ ਉਹ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਖਰਚੇ ਦੇ ਬੋਝ ਕਾਰਨ ਮਾਨਸਿਕ ਤਨਾਅ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਤੇ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਸਮੇਤ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀਆ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰਾਂ ਬੱਚਿਆ ਲਈ ਇੱਥੇ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਸਾਧਨ ਪੈਦਾ ਕਰਨ , ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਮਾਂ ਬਾਪ ਆਪਣੇ ਜਿਗਰ ਦੇ ਟੋਟਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਲਈ ਬਾਹਰ ਨਾ ਭੇਜੇ। ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ਨਾਲ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਇਲਾਕੇ ਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਨ ਲਈ ਪਿੰਡ ਮਸ਼ਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰੀ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 2 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਰਾਏਕੋਟ: ਐਸਐਸਪੀ ਨਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ  ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਿੱਟੀ ਪੁੱਤਰ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਗਾਲਿਬ ਰਣ ਸਿੰਘ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਜਗਰਾਉਂ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਕਿਰਾਏ ਦਾ ਮਕਾਨ ਸ਼ੇਰਪੁਰ ਰੋਡ ਜਗਰਾਉਂ ਅਤੇ ਸਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪੱਪੀ ਪੁੱਤਰ ਬੂੜ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਆਲੀਵਾਲ ਥਾਣਾ ਦਾਖਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਕੁਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਗਿਰੋਹ ਨੇ 25 ਦਸੰਬਰ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਰਾਏਕੋਟ ਮਾਲੇਰਕੋਟਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਐਚ ਪੀ ਦੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੋਂ 24500 ਰੁਪਏ ਦੀ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਸੀ। 

    ਇਸੇ ਗਿਰੋਹ ਨੇ ਪਿੰਡ ਕਲਸੀਆਂ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ । ਜੋ ਕੀ ਪਰਵਾਰ ਸਮੇਤ ਕਿਸੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀ ਵਿਚ ਵਿਆਹ ਦੀ ਜਾਗੋ ‘ਤੇ ਗਏ ਹੋਏ ਸੀ। ਉਕਤ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਣ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਲੋਹਟਬੱਦੀ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਮਿਲੀ ਗੁਪਤਾ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਕਲਸੀਆਂ ਵਿਖੇ ਛੁਪਾ ਕੇ ਰੱਖੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਚੁੱਕਣ ਆਏ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। 

    ਦੋਸ਼ੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਿੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ 2 ਅਤੇ ਸਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪੱਪੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ 5 ਮੁੱਕਦਮੇ ਦਰਜ਼ ਹਨ। ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਫ਼ੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਅਪਰਾਧਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ ਅਤੇ ਪੜਤਾਲ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਸਨਸਨੀਖੇਜ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।

  • पंजाब: माता रानी चौक के पास 2 पक्षों में चले तेजधार हथियार, 6 घायल 

    लुधियाना: माता रानी चौक के निकट निग्गर मंडी में 2 पक्षों के आमने-सामने होने की सूचना है। इस दौरान दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए डी.एम.सी में भर्ती करवाया गया है व अन्य को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भेज गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह मौके पर पहुंच गए। एक पक्ष के घायल लोगों की पहचान बॉबी, गगन, दीपक , मोंटी के रूप में कई गई है।

    इस दौरान मार्केट के प्रधान मनप्रीत सिंह बीच बचाव के लिए पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि उक दोनो पक्ष सुबह से ही एक दूसरे से भिड़ रहे थे। एक दुकानदार ने अपने नौकर पर चोरी का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि पहले दुकानदार ने नौकर भव उसके साथियों को पीटा और शाम को उसने अपने साथियों को बुला लिया। जोकि तेजधार हथियारों से लैस थे। जिन्होंने आते ही पहले दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया और फिर बाद में दुकान में घुसकर मारपीट की।

    इस दौरान दुकान के शीशे भी तोड़ दिए और एक एक्टिवा को नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हमला करने आए लोगों के 3 युवक घायल हो गए। 2 लोगों को मौके पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

  • जनवरी से मार्च तक पूरे देश में गौ माता के लिए आंदोलन होगा

    गाय को राष्ट्रमाता बनाने के लिए हिंदूओं ने एकजुट होने का संदेश दिया


    6 फरवरी को प्रयागराज में गो-संसद का आयोजन होगा


    ऊना/सुशील पंडित : पिछले 1000 साल के भारतीय इतिहास में सिर्फ महाराजा रंजीत सिंह का ही शासन काल था जिसमें उत्तर भारत के एक बड़े इलाके में गौ हत्या पर मृत्युदंड दिया जाता था। महाराजा रणजीत सिंह के शासन में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो गई थी। उस एक हजार साल के इतिहास में रणजीत सिंह के पहले और अब 2023 तक गौ माता देश के प्रत्येक राज्य में काटी जा रही है। गौ माता सड़कों पर भटक रही है और हिंदू सोया हुआ है। उन सोये हुए हिंदुओं को जगाने का जिम्मा अब सीधे सनातन की चारों पीठों ने उठा लिया है। इसके लिए गौ माता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन की शुरूआत हो चुकी है। बुधवार को ऊना में हुई एक प्रेस वार्ता में श्री हिंदू तख्त, बजरंग दल और गौ रक्षा दल हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि गौ माता को जबतक राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता तबतक यह अत्याचार बंद नहीं होगा। गौ माता की हो रही दुर्गति को सदा सदा के लिए समाप्त करने की रणनीति तैयार है। श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि इसके लिए सबसे पहले 4 जनवरी 2024 को सभी प्रदेशों के गौ भक्त वृंदावन में एकजुट होंगे। उसके बाद 15 से 23 जनवरी को दिल्ली में बैठक होगी और उसमें गौ विशेषज्ञों की उपस्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।


    इन दोनों प्रयासों के यदि नतीजे नहीं निकले तो 30 जनवरी 2024 को गौ भक्त भारत के राष्ट्रपति और गृमंत्री से भेंट करेंगे। यदि तब भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता तो 6 फरवरी को प्रयागराज में भारत के असंख्य गौ भक्त एकजुट होकर गो-संसद का आयोजन करेंगे जिसमें प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से एक गो सांसद मनोनीत होगा। यदि फिर भी काम नहीं हुआ तो दिल्ली में 10 से 19 फरवरी 2024 को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में अश्वमेध महायज्ञ आरंभ होगा। 14 से 20 फरवरी 2024 को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी के ब्रह्मघाट पर गो-रुद्र महायज्ञ किया जाएगा। 15 से 21 फरवरी तक महाराष्ट्र के अमरावती में सिद्ध बाल हनुमान गोरक्षण डरगांव में कामधेनु महायज्ञ किया जाएगा। इतने संघर्ष पर भी यदि परिणाम नहीं आए तो 10 मार्च 2024 को संपूर्ण देश से दिल्ली में गो भक्त एकत्रित होंगे और 6 फरवरी को आयोजित गो-संसद द्वारा पारित प्रस्तावों के अनुसार गोमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए अंतिम श्वास तक आंदोलन जारी रखने का प्रण लिया जाएगा। मौके पर गौ रक्षा दल हिमाचल प्रदेश प्रभारी डीडी राणा, शिव दत्त विशिष्ट व अन्य गौ भक्त मौजूद रहे।

  • पंचायतों की सड़कों के लिए 70 लाख रुपए हुए मंजूर

    कुटलैहड़ के स्कूलों की मुरम्मत के लिए आए 10 लाख रुपए
    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में जरजर हालत में पहुंच चुके स्कूलों की मरम्मत के लिए 10 लाख 70 हजार रुपए मंजूर हो गए हैं। इस राशि से दर्जनों स्कूलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा जिससे छात्रों और अध्यापकों को आने वाली मुसीबतों से पार पाया जा सकेगा। भुट्टो ने आगे कहा है कि कुटलैहड़ की दर्जनों पंचायतों में सड़कों की हालत में सुधार के लिए 70 लाख रुपए भी मंजूर हो चुके हैं। इस पैसे से उन पंचायतों की सड़कों की मुरम्मत पूरी की जाएगी। भुट्टो ने कहा कि मुझे मीडिया में सुर्खियां बटोरने की बिलकुल कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा काम जनता बोलती है। एक विधायक के तौर पर मेरा यही प्रण है कि मैं अपने पांच साल के कार्यकाल को कुटलैहड़ का स्वर्णिम काल बनाकर ही अगले चुनाव में जाऊं। वहीं कुटलैहड़ के कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा और महासचिव प्रवीण पादा ने कहा कि देवेंद्र भुट्टो के आने से कुटलैहड़ में बंद पड़ा विकास का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है। देवेंद्र भुट्टो जो कहते हैं उसे कर के ही दिखाते हैं। पिछले दशकों से कुटलैहड़ की रुक चुकी गाड़ी अब तेज रफ्तार से दौड़ रही है और आने वाले समय में कुटलैहड़ की पूरी तस्वीर ही बदल कर रख दी जाएगी।
  • पंजाबः हेड कांस्टेबल पर हमला कर पिस्टल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के गांव कमलके की पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह को गंभीर जख्मी कर और उसका सर्विस पिस्टल छीन कर ले जाने वालों के खिलाफ पुलिस ने 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसकी पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें आकाश दीप और राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने हेड कांस्टेबल से छीना गया पिस्टल बरामद कर लिया है।

    बाकि 2 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। वही अभी पुलिस को 10 रौंद अभी नही मिले है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया की सतनाम सिंह पर हमला किया और उससे लूट की। इस घटना को 4 आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इन दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जायेगा और बाकी की जांच भी की जायेगी। उन्होंने बताया की यह दोनों आरोपी जीरा के रहने वाले है अभी इनसे जो दस रौंद है वह बरामद करने है। हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

  • थ्रो बाल सब जूनियर टीम ने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 2-1से हराया

    ऊना/सुशील पंडित : 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक झारखंड में चल रही नैशनल थ्रो बाल जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग टीमों के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता में देश-भर की टीमें भाग ले रही हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों की सब जूनियर टीम तथा सीनियर वर्ग की टीमें सहित लड़कियों के जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग की टीमें भाग ले रहे हैं। बहीं पर हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कों की सब जूनियर टीम ने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 2-1से हराया।बहीं पर अन्य मुकाबले वीरवार को होंगे।
  • अंक ज्योतिष के हिसाब से 2024 आध्यात्मिक व भौतिक का वर्ष होगा

    अगर इंडिया के नाम से चुनाव लड़ेगी तो राह कठिन
    सत्ता में उच्च पद के लिए होगा झगड़ा : पंडित शशि पाल डोगरा
    ऊना/ सुशील पंडित : जैसे ही हम नए साल यानी 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार होते हैं, हम आने वाले समय के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अंकशास्त्र जैसी प्राचीन शास्त्रों पर नजर जरूर डालते हैं। आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? अंक ज्योतिष के गणना के मुताबिक किस अंक के लिए कौन सा कार्य उचित होगा बता रहे हैं जाने माने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा अंकशास्त्र के अनुसार 2024 एक अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली वर्ष होगा। 2024 की अंक ज्योतिष प्राप्त करने के लिए, जिसे हम सार्वभौमिक वर्ष संख्या भी कहते हैं। वर्ष  के अंकों को जोडक़र जो अंक प्राप्त होता है, उसी अंक का प्रभाव वर्ष भर रहता है। साल 2024 जिसका जोड़ 2 + 0 + 2 + 4 = 8 अंक जो शनि का अंक है। पंडित डोगरा ने कहा कि शनि जो न्याय का कारक है जो ग्रह न्यायाधीश के पद पर विराजमान है। जो हमेशा ही न्याय करने का प्रयास करता है। शनि दंडाधिकारी है अगर कोई भी किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य करता है, तो शनि महाराज उसे दंड देते हैं। शनि के दो रूप है आध्यात्मिक और भौतिक, पहले रूप में शनि धार्मिक विश्वास व कर्तव्य को दर्शाता है, वहीं दूसरा रूप विद्रोह अनुशासनहीनता संकट व क्रांति का रूप है। अंक ज्योतिष के हिसाब से 2024 का वर्ष आध्यात्मिक व भौतिक का वर्ष होगा। इस वर्ष में भूकंप और प्राकृतिक आपदा का खतरा बना रहेगा। अंक 8 नेतृत्व, समृद्धि और सफलता की संख्या है। पंडित डोगरा ने बताया कि कई आध्यात्मिक स्थानों में, आठ अनंत प्रतीक का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो हमें लगातार दोहराए जाने वाले चक्रों के बजाय कर्म पूरा करने के लिए कहता है। भारत (भारत 2 + 8 + 1 + 9 + 1 + 2 = 23 = 2 + 3 = 5) अंक जो बुद्ध का अंक है और 8 अंक का मित्र अंक है। शुभ संकेत देता है। देश के अंदर युवा क्रांति ला सकता है। अगर राजनीतिक दृष्टि के हिसाब से 2024 बहुत ही उथल पुथल वाला रह सकता है। काफी लोगों को न्याय मिलेगा। 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। जिसमें युवाओं को एक जबरदस्त मौका मिलना है। बहुत से नेताओं के सपने चूर होने है। जो किसी भी पार्टी में टिकट की आस में होंगे। भाजपा का 1 अंक बनता है जो की सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक है और शनि का शत्रु है। अगर भाजपा भारत के नाम से चुनाव लड़ती है तो देश में पुन: स्थापित हो सकती है। अगर इंडिया के नाम से चुनाव लड़ेगी तो राह कठिन हो सकती है। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलांक 8 ही है जो शनि का अंक है। जहां अपने ही अंक पर आना शुभ संकेत है, वहीं द्विजन्मा योग भी बनाता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शत्रु झूठा आरोप लगा सकते हैं और छवि को खराब करने की कोशिश करेंगे। वहीं कांग्रेस का 8 अंक बनता है। जो शनि का अंक है। साल 2024 का भी 8 अंक ही बनता है। अपने ही अंक पर आने से जहां कांग्रेस लाभ ले सकती हैं, परंतु गठबंधन इंडिया ( 9 + 5 + 4 + 9 + 1 = 28 = 2 + 8 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक बनता है जो सूर्य का अंक है जो शनि का शत्रु अंक है। जिसके कारण आपसी विरोध देगा। 2 + 2 चंद्र के अंक व 4 अंक राहु के के मेल से बना हुआ ये 8 अंक बुद्धि को भ्रमित करेगा वाणी पर संयम नहीं रहेगा और सत्ता में उच्च पद के लिए झगड़ा होगा। जिसका नुकसान भुगतना पड़ेगा। पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा कि अब अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य का 9 अंक बनता है, जो मंगल का अंक है। 9 अंक मंगल 8 अंक शनि का शत्रु अंक है, जिसके कारण 2024 में हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के संकेत देता है अपनों से धोखे का योग बनता है और किसी बड़े नेता की राह कठिन कर देगा और किसी के पद जाने की संभावना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
  • ऊना : अवैध खनन करने वालों से 9500 रु जुर्माना वसूला

    ऊना : अवैध खनन करने वालों से 9500 रु जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने मंगलवार को अवैध खनन करके रेत बजरी ले जा रहे दो वाहनों के चालान किए और उनसे मौके पर ही 9500 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल भी कर लिए। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को यातायात के नियम तोड़ने वाले 108 लोगों के चालान भी किए गए। कुछ ने मौके पर चालान भरे जिससे पुलिस को 1500 रुपए प्राप्त हुए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले केवल 3 लोगों के चालान काटे । जिसमें 300 रुपए जुर्माना इक्ट्ठा हुआ।
  • घर का ताला तोड़ सामान बाहर फेंकने वाले पर मामला दर्ज

    घर का ताला तोड़ सामान बाहर फेंकने वाले पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा के घरलूं गांव में मंगलवार को गाली गलौच करने और दूसरे के घर का ताला तोड़ उसका सामान बाहर फेंकने वाले के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घरलूं गांव के तिलक राज पुत्र सीता राम ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि मंगलवार शाम को उसके गांव का ही राम पाल पुत्र अमीचंद पहले जबरदस्ती घर में घुस आया और फिर कमरे पर लगे ताले को तोड़ उसका सामान बाहर फेंकने लगा। जब उसे रोका गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तिलक राज की शिकायत पर बंगाणा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 504,506,427,34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।