Blog

  • नवरात्रि पर गरबा खेलते हुए 10 लोगों की मौत

    नवरात्रि पर गरबा खेलते हुए 10 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : नवरात्र के मौके पर गुजरात में गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से 17 साल के एक और लड़के की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में गरबा के दौरान हार्ट अटैक आने से अब तक वहां 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला खेड़ा के कपड़वंज की है। रिपोर्ट के मुताबिक गरबा खेलने के दौरान 17 साल के युवक वीर शाह को दिल का दौरा पड़ा और उसके नाक से खून बहने लगा। कपड़वंज के गरबा ग्राउंड में वीर शाह के नाम से खून बहने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य 17 साल के वीर ने नवरात्र के छठे दिन गरबा में हिस्सा लिया।

    उसकी अचानक मौत होने से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। वीर की मौत के बाद गरबा आयोजकों ने गरबा डांस कार्यक्रम को बंद कर दिया। बता दें कि नवरात्रि के 6 दिनों में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस को 521 कॉल्स सिर्फ हार्ट से जुड़े मामलों के लिए और सांस फूलने की समस्या के लिए आए है। वीर शाह की मौत से पहले अहमदाबाद के 24 साल के युवक की गरबा खेलते समय अचानक गिरने से मौत हो गई थी।

    वहीं बड़ौदा के डभोई में 13 साल के बच्चे की मौत गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से हुई थी। इसके अलावा कपड़वंज के 17 साल के सगीर की मौत भी गरबा खेलते समय हुई. बड़ौदा के ही एक 55 साल के व्यक्ति की अपनी सोसाइटी में गरबा खेल रहे थे और अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई. राजकोट से भी गरबा खेलते वक्त 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. 

  • पंजाब  : 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत,  देखें वीडियो

    पंजाब : 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    तरनतारन : देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। मृतक युवकों की पहचान स्माइल सिंह (14) पुत्र सिकंदर सिंह गांव नौरंगाबाद जिला तरनतारन और आकाशदीप सिंह (18) पुत्र सतपाल सिंह गांव धरार जिला अमृतसर के रूप में हुई है। बीती रात गांव धरार के पास इन दोनों युवकों की मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    इस दौरान दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्माइल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसका जन्म भी उसके पिता सिंकदर सिंह की मौत के 6 महीने बाद हुआ था। मृतक आकाशदीप सिंह के 2 भाई और है। सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। शहर जंडियाला गुरु की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की।

  • जालंधरः मॉडल टाउन Yes Bank की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन Yes Bank की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां yes bank की बिल्डिंग में आग लगी। आग लगने के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बैंक की बिल्डिंग में स्थित होटल में आग लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक द ब्रुय टाइम्स रेस्टोरेंट में आग लगी है।

    इस दौरान होटल के कर्मियों के अंदर फंसे होने की सूचना मिली है। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वीडियों में देखा जा सकता हैकि बिल्डिंग में आग काफी भीषण लगी हुई है।

    जानकारी के मुताबिक करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया गया। वहीं, मौके पर थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस भी पहुंच चुकी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को सही सलामत बाहर निकाला गया। 

  • इजरायल-हमास युद्ध: मदद के लिए आगे आया भारत

    इजरायल-हमास युद्ध: मदद के लिए आगे आया भारत

    नई दिल्ली : इजरायल हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच भारत ने गाजा की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए जरूरत मंद चीजें भेजी है। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि भारत गाजा के लोगों के लिए मदद भेज रहा है।बता दें कि गाजा में शनिवार से ही मानवीय मदद पहुंचना शुरू हो गई है। गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए मिस्र की तरफ से राफाह बॉर्डर खोला जा चुका है। एक सुरक्षा सूत्र और मिस्र रेड क्रिसेंट के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि मिस्र से युद्धग्रस्त गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रक शनिवार को राफाह बॉर्डर से गुजरने शुरू हो गए है।

  • पंजाब : इस इलाके में हुआ हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात 

    पंजाब : इस इलाके में हुआ हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात 

    लुधियाना : थाना हैबोवाल के अधीन आते चंदर नगर पुली पर आज एक प्लाट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच  तकरार होने का मामला सामने आया है। एक पक्ष द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि दूसरे पक्ष के युवकों द्वारा हथियारों की नोक पर प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की गई। युवकों के पास तेजधार हथियारों सहित पिस्टल और रिवाल्वर भी थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्लाट के मालिक गुरशरण सिंह मल्ली ने बताया की आज सुबह 40-50 के करीब हथियारबंद युवकों ने प्लाट के गेट का ताला तोड़ दिया।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बिटन कुमार ने गाड़ियों को प्लाट से बाहर निकलवा कर वहां पुलिस बल तैनात करवाया। इसके साथ ही प्लाट के गेट को ताला लगवा कर दोनों पक्षों को थाने बुलवाया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : जीटी रोड पर चली गोली, हमलावार व्यक्ति से कार छीनकर हुए फरार

    पंजाब : जीटी रोड पर चली गोली, हमलावार व्यक्ति से कार छीनकर हुए फरार

    अमृतसरः पंजाब में गोली चलने के मामले आम हो गए है। बेखौफ लुटेरों को पुलिस का भी कोई डर नहीं रहा। जिसके चलते सरेआम लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला टांगड़ा से सामने आया है। जहां जीटी रोड अड्डा टांगरा में लुटेरों ने ड्राइवर से मारपीट कर उसे घायल किया उसके बाद गोली चालकर उससे वर्ना की कार छीनकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ पटियाला से श्री दरबार साहिब जा रहे थे कि इस दौरान हरप्रीत सिंह को अड्डा टांगरा चौकी के सामने मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गोली चलाकर घायल कर दिया और उसकी वर्ना कार छीनकर फरार हो गए। दुकानदारों ने बताया कि घायल व्यक्ति को श्री बाबा बकाला बकाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रही है।

  • पंजाबः पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाबः पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    फिरोजपुरः जिले के सीमांत गांव कालूवाला में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां 8 बच्चा पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। बच्चा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में 5वी कक्षा में पढ़ता था। 

    बच्चे की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मालूम हो कि पिछले दिनों सतलुज नदी में आई बाढ़ के चलते गांव कालूवाला में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे पानी से लबालब हैं। इन गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाब : कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाब : कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना : एल्युमिनियम के कारोबारी से 4 कार सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने कारोबारी से 6 लाख रुपए और लैपटॉप की लूट की है। वह अपनी फैक्ट्री गिल रोड से वापिस घर किचलू नगर आया था। तभी घर के नजदीक एक कार रुकी। कार से 2 व्यक्ति उतर कर नीचे आए। जिन्होंने उस पर ताबड़तोड़ बेसबॉल के डंडों से वार किया। बदमाशों ने उसके हाथ में 2 बैग पकड़े थे। जिसे उन्होंने छीन लिया जिसमें करीब 6 लाख रुपए की नकदी और लैपटाप था। हमला करने वाले बदमाशों ने चेहरे पर मुखौटे पहने थे। घर के बाहर खून से लथपथ कारोबारी के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार और मोहल्ले के लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी की पहचान सौरव अग्रवाल के रुप में हुई है। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उसकी बाजू पर टांकें लगाए है।

    सौरव ने बताया कि जब वह फैक्ट्री से वापिस घर आया तो उसके घर के बाहर ही बदमाशों ने हमला कर दिया। उन लोगों ने चेहरे पर मुखौटे पहने थे। उसे संभलने का मौका नहीं मिला। इतने में ही लुटेरों ने उसके हाथ में पकड़े दोनों बैग छीन लिए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर चौकी किचलू नगर की पुलिस व सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने कारोबारी के बयान दर्ज लिए है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने वायरलेस पर कंट्रोल रुम को वारदात की जानकारी दी। पुलिस अभी तक मुखौटा पहने किसी हमलावर की पुष्टी नहीं कर सकी। शहर में कई जगह नाकाबंदियां भी करवाई गई। ADCP शुभम अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी सौरव ने पुलिस को बताया है कि 6 लाख रुपए और लैपटाप की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि सभी जगह पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। देर रात तक सेफ सिटी कैमरे और लोगों के घरों में लगे कैमरों को चैक किए।

  • पंजाब : ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, एक की मौ’त, देखें वीडियो 

    पंजाब : ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, एक की मौ’त, देखें वीडियो 

    मोगा: सिंघवाला में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जानकारी मिली कि  सुबह-सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद ट्रक को भीषण आग लग गई और इसी दौरान कार चालक कार में ही बंद हो गया। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को बाहर निकाला और मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।

    ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। ट्रक को लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पाया गया। वहीं जानकारी मिली है ट्रक कोटकपूरा की ओर से आ रहा था और कार चालक अमनदीप गांव बंबीहा से मोगा किसी रिश्तेदार को चढ़ाने बस स्टेंड पर आया था। अमनदीप जब वापिस जा रहा था तो इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई।

  • व्रत वाला आटा खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार

    व्रत वाला आटा खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार

    हापुड़ : कोटला मेवतियान में कुट्टू खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। रातभर उल्टियां लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसमें दो बेहोश भी हुए। वहीं, सीएचसी और जिला अस्पताल में ऐसे आठ और मरीजों का उपचार किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की अनदेखी से ही इस तरह का कुट्टू बिक रहा है।नवरात्र में उपवास रखने वाले श्रद्धालु कुट्टू के आटे से बनी चीजें ही खाते हैं। अचानक मांग बढ़ने से बाजार में मिलावटी और घटिया किस्म का कुट्टू बिक्री हो रहा है।

    शुक्रवार रात में कोटला मेवतियान निवासी राहुल, अंजलि, आकाश, रोहित ने कुट्टू से बनी चीजें खाई। कुछ ही देर में उन्हें उल्टियां लगनी शुरू हो गई। रात में हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, इस पर स्थानीय चिकित्सक को घर बुलाया गया। जहां उसने इलाज शुरू किया। रोहित को रात में ही आराम लग गया। लेकिन बाकी तीनों की सेहत अभी भी खराब है। इसके अलावा पिछले पांच दिनों में सीएचसी और जिला अस्पताल में भी आठ मरीजों का उपचार कराया गया है, इन मरीजों की हालत भी कुट्टू से बनी चीजे खाने से बिगड़ी थी।