Blog

  • पंजाब : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 68.67 लाख रुपये का सोना बरामद

    पंजाब : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 68.67 लाख रुपये का सोना बरामद

    अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 68.67 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। सीमा शुल्क आयुक्तालय की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मंगलवार को दुबई से स्पाइसजेट की उड़ान में एक यात्री से तस्करी कर लाया गया 1159 ग्राम सोना जब्त किया। सीमा शुल्क विभाग के प्रवक्ता के अनुसार स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी56 मंगलवार को दुबई से उड़ान भरने के बाद एसजीआरडी हवाई अड्डे पर उतरी।

    अधिकारियों ने संदेह के आधार पर एक यात्री को रोका और उसके सामान की जांच की, लेकिन एयर इंटेलिजेंस यूनिट को कुछ नहीं मिला। इसके बाद जब अधिकारियों ने इस यात्री की पगड़ी की जांच की तो उन्हें इसके अंदर 2 पैकेट छिपाए हुए मिले। एक पैकेट 813 ग्राम का था और दूसरा पैकेट 819 ग्राम का था। खोलने पर पता चला कि उक्त यात्री अपनी पगड़ी में छिपाकर दुबई से अवैध रूप से तरल रूप में सोना लाया था।

  • आज का राशिफल , 20 सितम्बर 2023

    आज का राशिफल , 20 सितम्बर 2023

    मेष: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।
    वृष: लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
    मिथुन: भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
    कर्क: व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।
    सिंह: आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
    कन्या: मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा।
    तुला: प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है।
    वृश्चिक: पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।
    मकर : व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
    कुंभ: ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।
    मीन: दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।
  • जालंधरः थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधरः थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने थाना-7 के SHO परमिंदर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने महिला थाना की SHO सुरिंदर कौर भी लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह अनु पलयल को महिला पुलिस थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मुकेश कुमार को थाना-7 का प्रभारी नियुक्त किया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों एसएचओ परमिंदर सिंह ने स्पा सैंटर में छापेमारी करते हुए कई लड़के और लड़कियों को पकड़ा था।

  • क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण नदी नाले उफान पर लोगों के घरों में भरा पानी 

    क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण नदी नाले उफान पर लोगों के घरों में भरा पानी 

    स्वां नदी में ट्रैक्टर चालक फंसा ,झलेड़ा घल्लुवाल पुल पर कुछ घंटो के लिए ट्रैफिक बंद पुलिस तैनात

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब क्षेत्र  में भारी बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं उपमंडल अंब में भारी बारिश होने के चलते लोगों के घरों में पानी भर गया है और गाड़ियां पानी में कई फीट तक डूब गई। वहीं गगरेट की स्वां नदी उफान पर आने के चलते उसमे एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फंस गया और पानी ज्यादा आने के कारण उसने ट्रैक्टर की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसको रेस्क्यू किया गया। बहीं ऊना होशियारपुर रोड स्थित गांव घालुवाल में स्वां नदी में वारिश से पानी ज्यादा आने के कारण सुरक्षा को देखते हुए झलेडा घालुवाल पुल पर ट्रैफिक को कुछ घंटो के लिए बंद कर दिया। लोगों को पुल पर गुजरने से रोक लगा दी गई है जिला प्रशासन द्वारा पुल की दोनो तरफ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।
     
    अधिकारी ने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में हुई ज्यादा वारिश से नदी में पानी ज्यादा आने के चलते पुल की सुरक्षा को देखते हुए इस पर ट्रैफिक को कुछ घंटो के लिया रोका गया है पानी का जलस्तर कम होने के।बाद ट्रैफिक को शुरू कर दिया जायेगा । बहीं ऊना में पानी में फसी  कार को जेसीबी की मदद से निकाला गया है |आज हुई भारी बारिश के चलते लोगों की आलू की फसल पूरी तरह तबाह हुई है। विधानसभा गगरेट व चिन्तपूर्णी, कुटलैहड में भारी वारिश होने के कारण स्वां नदी मे पानी का तेज बहाव आने के कारण वलजिन्द्र सिंह पुत्र बिशन दास,विजय कुमार पुत्र विशन दास,प्रेम चन्द पुत्र तेलू राम करीब 300/350 कनाल ,कुलदीप कुमार पुत्र बिहारी लाल 150 कनाल, अंकुर कुमार पुत्र शिव कुमार 500 कनाल,जगदीश राम,नेक राम पुत्र राम जी दास 200 कनाल,राज कुमार पुत्र जगन्नाथ 150 कनाल,गुरदेव सिंह पुत्र दीना नाथ 85 कनाल,किशोरी लाल पुत्र राम दास 40कनाल जमीन, वार्ड नंबर 7 भलोला ग्राम पंचायत पनोह व राजीव कुमार पुत्र ध्यान चन्द 80 कनाल,विजय कुमार पुत्र प्रीतम चन्द 300 कनाल, राम आसरा पुत्र भूला राम 80 कनाल जमीन लोअर वसाल तहसील व जिला ऊना की जमीन में लगे आलू की फसल नष्ट होने की सूचना प्राप्त हुई है।
  • ट्रक की चपेट में  बुलेट के आने से चालक की मौत

    ट्रक की चपेट में  बुलेट के आने से चालक की मौत

    मृतक चालक हरियाणा के नवांनगर का रहने वाला था

    सचिन बैंसल/बददी : बद्दी के रेड लाईट चौक के समीप एक बुलेट के ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक चालक बद्दी के साथ लगते हरियाणा राज्य के नवांनगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार नवांनगर निवासी गुरवचन सिंह (63) बुलेट पर सवार हो कर रेड लाईट चौक पर यातायात पुलिस के सिगलन की इंतजार कर रहा था। उसके साथ एक ट्रक भी खड़ा था।  जिसे चालक अशोक कुमार चला रहा था। गुरवचन सिंह कडंक्टर साईड था जिससे चालक को उसके खड़े होने का पता नहीं चल पाया।
    जैसे ही पुलिस ने जाने के इशारा किया तो बुलेट चालक गुरवचन सिंह चलने लगा और ऊपर से ट्रक ने भी उसे और चला दिया। जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया। शौर मचाने पर ट्रक चालक अशोक ने ट्रक रोका। घायल अवस्था में गुरवचन सिंह को बद्दी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रक को सीज कर चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मामला  दर्ज कर लिया है। 
  • जेएनवी पेखुबेला में 9वीं व 11वीं कक्षा के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक

    जेएनवी पेखुबेला में 9वीं व 11वीं कक्षा के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक

    ऊना/सुशील पंडित :  जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए अभ्यर्थी 31 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन फॉर्म नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के प्रधानाचार्य राज कुमार ने बताया कि 9वीं एवं 11वीं कक्षा के लिए परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 9वीं कक्षा परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2009़ से 31.07.2011 के मध्य तथा 11वीं कक्षा के लिए 01.06.2007 से 31.07.2009 के मध्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को यदि पंजीकरण करने मंे कोई दिक्कत आ रही है तो विद्यालय में स्थापित हेल्पलाइन दूरभाष नम्बर 97362-15008 एवं 98160-96188 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 7,26,802 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग 

    पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया शिविर का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित : जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से उपमंडल ऊना के दिव्यांगजनों के लिए टाऊन हॉल ऊना में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने की। इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि आज के समय में दिव्यांगों के लिए न सुविधाओं की कमी है और न ही अवसरों की। दिव्यांग व्यक्ति जीवन के सामान्य व्यवसायों व कार्यों के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं जिनके हौसलों के आगे पर्वतों की असाध्य चोटियां भी छोटी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
    दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें से 52 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 50 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सो के लिए 48 दिव्यांगजनों का निःशुल्क टेªनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 7 लाख 26 हज़ार 802 रूपये व्यय करके 77 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान, एलिम्को की ओर से डॉ मीनू पटवाल, डॉ शिवानी शर्मा, डॉ तुषार चौधरी, पैटर्न रेड क्रॉस सोसाईटी सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति चेयर जसपाल सिंह, महिला ब्लॉक कांग्रेस की प्रधान सीमा शर्मा, मनोनीत पर्षाद दमनवीर सिंह, राहुल ऐरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • जालंधरः लूटपाट और चोरी के मामले में एक गिरफ्तार 

    जालंधरः लूटपाट और चोरी के मामले में एक गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने लूटपाट और छीना झपटी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और नौ मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भगत सिंह उर्फ साजन  निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है।

    एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान दमोरियां पुल के पास मौजूद थी जहां ने गुप्त सूचना के पर उनकी टीम के एएसआई जसविंदर सिंह ने साइकिल पर फ़र्ज़ी नंबर लगाकर घूम रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस जाँच में आरोपित के क़ब्ज़े से कुल तीन मोटरसाइकिल और अलग अलग कंपनियों के नौ मोबाइल फ़ोन बरामद हुए हैं।

  • जालंधरः नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान रीजट पार्क की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान उन्हें अवतार नगर के पास से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें में 98 नशीली गोलियां बरामद की है पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधरः नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान रीजट पार्क की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान उन्हें अवतार नगर के पास से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें में 98 नशीली गोलियां बरामद की है पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।