Blog

  • कपूरथलाः जेल में हुई गैंगवार में 4 जख्मी, 40 कैदी भिड़े

    कपूरथलाः जेल में हुई गैंगवार में 4 जख्मी, 40 कैदी भिड़े

    कपूरथलाः माडर्न जेल में सुबह के समय 40-50 कैदी-हवालातियों में गैंगवार हो गई। इसमें चार कैदी जख्मी हो गए। इन्हें जेल प्रशासन तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजेंसी में लेकर आया। जहां से एक गंभीर जख्मी हवालाती की नाजुक हालत देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार गंभीर जख्मी हवालाती की मौत हो गई है। जबकि जेल प्रशासन इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवदीप कौर व डा. विवेक ने बताया कि माडर्न जेल कपूरथला से सुबह के वक्त जेल स्टाफ चार हवालातियों सिमरनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह को जख्मी हालत में लेकर आए।

    इनमें से एक कैदी सिमरनजीत सिंह की हालत नाजुक थी, उसे तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया। बाकी तीनों जख्मियों का सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल में भर्ती जख्मी कैदियों ने बताया कि वह अपनी बैरकों में सो रहे थे कि अचानक कुछ कैदियों ने उन पर लोहे की राडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सुबह-सुबह जेल की बैरकों में सो रहे उक्त कैदियों पर 40-50 कैदी-हवालातियों ने रंजिशन हमला कर दिया। थाना कोतवाली की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो गंभीर रूप से जख्मी कैदी की मौत हो गई है, इसके बारे में जानने के लिए एसपी-जेल इकबाल सिंह धालीवाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने काल रिसीव नही की।

  • पंजाबः इस इलाके में पानी में तैरता मिला 17 वर्षीय बच्चे का शव बरामद 

    पंजाबः इस इलाके में पानी में तैरता मिला 17 वर्षीय बच्चे का शव बरामद 

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में प्राकृतिक आपदा से एक और मौत हो गई है। दो दिन पहले फतेहगढ़ साहिब की विश्वकर्मा कॉलोनी में पानी में डूबे युवक का शव बरामद हुआ है। 17 वर्षीय गुड्डु का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे का शव देखकर मां के आंसू नहीं रुक रहे। दुख की इस घड़ी में गुड्डु की मां देवी ने कहा कि वह कमाने के लिए पंजाब आई थीं, लेकिन बाढ़ में उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया। किसी को बचाने के लिए उनका बेटा पानी में कूदा था लेकिन वह खुद बह गया। गुड्डु अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए।

    गुड्डु के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिवार के जवान बेटे की मौत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए आगे आए और मृतक के अंतिम संस्कार में सहायता की। एडवोकेट राजवीर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रशासन को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए।

  • पंजाबः पानी में बहे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद 

    पंजाबः पानी में बहे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद 

    माछीवाड़ा साहिब: नजदीकी गांव मानेवाल में बुड्ढा नदी की बाढ़ के पानी में बह गए नाबालिग लड़के सुखप्रीत सुखी (16) का शव आज कुछ दूरी पर खेतों में मिला। जिससे उसका पालन-पोषण कर रहे बुजुर्ग दादा-दादी पर दुखों का कहर टूट पड़ा। 10 जुलाई को सुखप्रीत बुड्ढे दरिया के पास मोटरसाइकिल चलाकर सड़क पर बह रहे पानी के बीच से गुजर रहा था।

    जिस कारण उसका पैर फिसल गया और वह पैन के तेज बहाव में बह गया। हालांकि उस समय गोताखोरों ने भी उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह गोपी ने बताया कि आज जब खेतों में पानी का स्तर कम हुआ तो एक व्यक्ति ने इस लड़के का शव देखा, जिस पर उसे तुरंत बाहर निकाला गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पोते का शव देख उसके दादा चरण दास और दादी रो-रोकर बेहाल हैं। दोनों बुजुर्ग उस बुरे वक्त को कोस रहे थे कि उनका पोता तेज बहाव वाले पानी में क्यों चला गया था। दादा चरण दास ने बताया कि उनके पोते सुखप्रीत सुखी के पिता की 4 महीने पहले मौत हो गई थी और वह अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि अब उनका आखिरी सहारा भी बाकी रह गया है। 

    चरण दास ने बताया कि पोता सुखप्रीत माछीवाड़ा में एक दुकान पर काम करता था, जिससे परिवार का गुजारा चलता था, लेकिन उसकी मौत से सब कुछ खत्म हो गया है। बुजुर्ग ने कहा कि उन्हें भगवान और सरकार पर भरोसा है कि इस कठिन समय में वे उनकी यथासंभव मदद करेंगे। मृतक सुखप्रीत सुखी 2 बहनों का इकलौता भाई था। जबकि एक बहन उसके साथ और दूसरी उसकी मां के साथ रहती है जो परिवार से अलग हो चुकी है।

  • ਹਿਮਾਚਲ ‘ਚ ਹੋਈ ਤਬਾਹੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋ ਲੰਗਰ ਲੈ ਕੇ ਜੱਥਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਹਿਮਾਚਲ ‘ਚ ਹੋਈ ਤਬਾਹੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋ ਲੰਗਰ ਲੈ ਕੇ ਜੱਥਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਬੀਤੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਬਰਖਾ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਹੜ੍ਹ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਬੁਰਾਹਾਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਜਾਣ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਵੀ ਟੁੱਟ ਚੁਕੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਵਾਜਾਈ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਜੱਥਾ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸੱਤ ਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਲੰਗਰ ਲੈ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਘਰ-ਘਰ ਲੰਗਰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਜੱਥਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਲੰਗਰ ਵੰਡਣ ਲਈ ਨਾਲ ਗਏ ਹਨ।

  • पंजाब: ऑटो चालक का ऑफर, 5 बार सफर करने पर एक किलो टमाटर मुफ्त 

    पंजाब: ऑटो चालक का ऑफर, 5 बार सफर करने पर एक किलो टमाटर मुफ्त 

    मोहाली: देशभर में टमाटर के दामों में रिकार्ड बढ़ौतरी हुई है। वहीं पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी टमाटर का दाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके बीच ट्राईसिटी (मोहाली-पंचकूला और चंडीगढ़) में आटो चलाने वाले चंडीगढ़ में रहने वाले अनिल कुमार ने सवारियों को टमाटर मुफ्त देने के एलान किया है।

    इसके लिए उनकी एक शर्त है कि सवारी को उनकी आटो में पांच बार सफर करना होगा। इसका बाकायदा पोस्टर आटो पर लगाकर घूम रहे है। अनिल कुमार आटो यूनियन के प्रधान है। इंटरनेट मीडिया पर भी इस पोस्टर को पोस्ट कर अनिल कुमार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले भी इस तरह के मुफ्त सफर का आफर देकर अनिल कुमार सुर्खियां बटोर चुके है।

  • प्रोटेस्ट दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत

    प्रोटेस्ट दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत

    पटनाः बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद प्रोटेस्ट निकाल रहे बीजेपी नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस घटना में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में बीजेंपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। पुलिस लाठीचार्ज में विजय घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश सरकार को घेरा है।

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है। नड्डा ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए। तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

    बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए। तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दरअसल, बीजेपी ने वीरवार को नीतीश सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च बुलाया है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बर्खास्तगी की मांग जोर पकड़ गई। बीजेपी ने भ्रष्टाचार, रोजगार और शिक्षक नियुक्ति पर सवाल उठाए और सदन के वेल में पहुंच गए।

  • जालंधरः चेन छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधरः चेन छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: दिन दहाड़े मंडी रोड स्थित स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां खाबड़े जा रहे परिवार में महिला की चेनी छीनकर स्नेचर भाग गया। जिसके बाद लोगों ने स्नेचर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया तो वह ऑटो से टकराकर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने स्नेचर को काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह ई रिक्शा पर अपने परिवार के साथ सवार होकर खांबड़ा जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आए और ई-रिक्शा में बैठी महिला से चेन छीनकर भाग गया। इस दौरान एक को काबू कर लिया है। जबकि दूसरा स्नेचर फरार हो गया। स्नेचर एकता विहार का रहने वाला है। स्नेचर ने बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देता है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। 

  • बड़ी राहतः केंद्र ने पंजाब को लेकर किया ये बड़ा ऐलान 

    बड़ी राहतः केंद्र ने पंजाब को लेकर किया ये बड़ा ऐलान 

    चंडीगढ़ः पंजाब में आई बाढ़ के कारण कई जिलों में हालात बेहद खराब हो गए। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को बड़ी राहत दी है। केंद्र ने पंजाब के लिए 218.40 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। यह राशि गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है। जिसमें 22 राज्य सरकारों को 7,532 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। भारी बारिश के मद्देनजर पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को प्रदान की गई राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना राज्यों को तत्काल सहायता के रूप में राशि जारी की गई है।

    आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 48 (1) (ए) के तहत प्रत्येक राज्य में SDRF का गठन किया गया है। केंद्र सरकार सामान्य राज्यों में SDRF में 75% और उत्तर-पूर्व और हिमालय राज्यों में 90% योगदान देती है। वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार वार्षिक केंद्रीय योगदान दो समान किश्तों में जारी किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार, पिछली किस्त में जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त होने और एसडीआरएफ से की गई गतिविधियों पर राज्य सरकार से रिपोर्ट प्राप्त होने पर धनराशि जारी की जाती है।

    लेकिन इस बार हालातों को देखते हुए यह पैकेज जारी करते समय इन आवश्यकताओं को माफ कर दिया गया है। एसडीआरएफ का उपयोग केवल चक्रवात, सूखा, भूकंप, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, कीट हमले और ठंढ और शीत लहर जैसी अधिसूचित आपदाओं के पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने के खर्च को पूरा करने के लिए किया जाता है। राज्यों को एसडीआरएफ फंड का आवंटन पिछले व्यय, क्षेत्र, जनसंख्या और आपदा जोखिम सूचकांक जैसे कई कारकों पर आधारित है।

  • Galaxy Plaza में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें वीडियो

    Galaxy Plaza में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई है जिसके बाद लोग प्लाजा से कूदने लगे। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ। गौर सिटी 1 के एवेन्यू 1 के तीसरी मंजिल में यह आग लगी है और यह बिसरख थाना क्षेत्र का मामला है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटके हैं। मौके पर फायर टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Galaxy Plaza में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें वीडियो

  • जालंधरः परिवार को बेहोश कर नकदी और 15 तोले सोना लेकर चोर फरार

    जालंधरः परिवार को बेहोश कर नकदी और 15 तोले सोना लेकर चोर फरार

    जालंधर,ENS: शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला गोराया थाना क्षेत्र के गांव संग ढ़ेसियां ​​से सामने आया है, जहां चोरों ने घर में सो रहे एक परिवार को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद घर से नकदी और सोने के आभूषण चुराकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अमरप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गांव संग ढेसियां ​​ने बताया कि बीती रात कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर के कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए। जिसके बाद सो रहे परिवार को कुछ सुंघा कर घर पर रखे साढ़े 4 लाख रुपए की नकदी, 600 पाउंड और 15 तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

    उन्होंने कहा कि यह चोरी नहीं बल्कि उनके घर में डकैती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए। मौके पर पहुंचे गोराया थाने के पुलिस अधिकारी एएसआई हरभजन गिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, गांव के सरपंच महेंद्र चंद ने कहा कि गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को पकड़ा जाए।