Blog

  • पंजाब: ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय बिजली कर्मी को लगा करंट, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाब: ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय बिजली कर्मी को लगा करंट, हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी को फिरोजपुर शहर की सुकड़ नहर इलाके में बिजली ठीक समय ट्रांसफार्मर से करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से करंट लगने के बाद लोगों के सामने जलता रहा। स्थानक लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही लोगों ने बताया कि बिना हाई वोल्टेज सप्लाई बंद किए व्यक्ति को क्यों भेजा गया।

    फिरोजपुर शहर की शुक्र नहर पर एक बिजली ठेका कर्मचारी को बिजली ठीक करते समय करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। करंट इतना भयानक था कि व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के ऊपर ही काफी देर तक जलता रहा। इस घटना को देखने वाले लोग उसको बचाने में असमर्थ थे। स्थानक लोगों ने बताया कि हमारे इलाके की बिजली बंद पड़ी थी और सब ने बिजली विभाग जाकर बिजली ठीक करवाने के लिए शिकायत दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस बिजली कर्मचारी को बिजली ठीक करने के लिए भेजा। जैसे ही व्यक्ति ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तो इसको हाई वोल्टेज की तारों से करंट लग गया ओर हमारे सामने ही देखते-ही-देखते वह जलता रहा मगर हम असमर्थ थे। जल्द ही नजदीकी बिजली विभाग के कार्यालय में इसकी सूचना दी मगर तब तक यह बिजली कर्मचारी जल चुका था। इसकी ट्रांसफार्मर के ऊपर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि यह काफी समय से बिजली विभाग में ही काम कर रहा है। इसका नाम ज्योति (36) है। स्थानक लोगों ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • बाढ़ पीडि़तों के लिए मानवता की  सेवा संस्था ने लगाया लंगर

    बाढ़ पीडि़तों के लिए मानवता की  सेवा संस्था ने लगाया लंगर

    नालागढ़/सचिन बैंसल :  नालागढ़ के जगातखाना पुल के समीप मानवता के लिए सेवा संस्था ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राशन, भोजन और उनके तिरपाल की व्यवस्था कराई। चिकनी खड्ड के साथ राजस्थान राज्य के गुरजीत, रामपाल, कांसी राम समेत 12 परिवार झगियां बना कर रहे थे, लेकिन खड्ड में पानी आने से इनकी झुगियां बह गई। और इनका सारा सामान भी पानी की भेंट चढ़ गया। इन लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। ऐसे में संस्था आगे आई। संस्था के प्रधान इंद्रजीत सिंह राणा ने इनके लिए न केवल भोजन की व्यवस्था की वहीं उनके राशन की कीटें भी बांटी। दोबारा से झुगी तैयार करने के लिए इन लोगों को तिरपाल भी दी गई। 
    राणा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले डेढ दशक से समाज सेवा में जुटी है। वह पेशे से मेडिकल लाइन में होने से गरीब बीमार लोगों को मुफ्त उपचार करते है तथा रोगियों को उपचार करने में भी मद्द करते है। यही नहीं यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करती है। कोरोना काल में जहां संस्था की ओर से अटूट लंगर लगाया गया वहीं 165 आक्सीजन सिलेंडर भी गंभीर रोगियों को मुहैया कराए गए। यही नहीं जो बाहरी राज्य के लोग यहां पर महामारी के दौरान फंस गए थे उन्हें प्रशासन से परमिशन लेकर उनके राज्य तक छोडऩे तक का कार्य किया गया। शुक्रवार को लंगर बांटने के कार्य में वीर, श्यामलाल ने भी उनका सहयोग किया। 
  • ਪੰਜਾਬ: 315 ਬੋਰ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਤੇ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਬੁ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 315 ਬੋਰ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਤੇ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਬੁ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵਲੋਂ  ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ 315 ਬੋਰ ਦੇ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਅਤੇ 3 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੁ ਕਿੱਤਾ ਹੈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਮਨਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡਾ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਏਸਆਈ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੁਖਬਿਰ ਖਾਸ ਨੇ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲੇ ਨਾਲ ਬਟਾਲਾ ਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ  ਉਹ ਕਿਸੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ਵਿੱਚ ਹੈ।

    ਐਸਆਈ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਜਰਮਨਜਿੱਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਭੰਗੋਈ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਕਾਬੁ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸਦੇ ਕੋਲੋ ਇਹ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲਾ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਇਸਨੇ ਇਹ ਅਸਲਾ ਯੂਪੀ ਤੋਂ ਖਰੀਦ ਕੇ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

    जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से दो वर्ष के कार्यकाल हेतु एक-एक युवा/युवती का चयन युवा स्वयंसेवी के रूप में किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि स्वैछिक कार्य के लिए चयनित खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3 हज़ार रूपये मासिक तथा कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6 हज़ार रूपये मासिक दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि खण्ड स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो या इसके समक्ष होनी चाहिए जबकि कार्यालय स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।
    उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवा की आयु 31/03/2023 तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक नियमित छात्र तथा किसी अस्थाई या अंशकालीन सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन के इच्छुक युवा 21 जुलाई सांय 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र सहित जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए युवा संयोजक के दूरभाष नम्बर 98824-67854 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 146 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 146 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की   अवहेलना करने पर 146 चालान काटे गए।वहीं अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के रूप में 14,700/- रूपये प्राप्त किये गये हैं।     
  • अम्ब पुलिस ने पकड़ी देसी शराब

    अम्ब पुलिस ने पकड़ी देसी शराब

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने 10 बोतल शराब पकड़ी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दियाड़ा में ढाबा संचालक के पास देसी शराब होने की गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर उक्त ढाबे पर दविश दी गई तो ढाबे की तलाशी लेने पर 10 बोतल देसी शराब बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान विजय कुमार निवासी दियाड़ा, तहसील अम्ब, जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • कैंट में बनी गौशाला के नजदीक शनि मंदिर का नींव पत्थर रखा

    कैंट में बनी गौशाला के नजदीक शनि मंदिर का नींव पत्थर रखा

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना की उप तहसील जोल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चौकीमनियार के गांव कैंट में बनी गौशाला के नजदीक शनि मंदिर का नींव पत्थर रखा गया। इस में मुख्यातिथि के रूप में राजेश शर्मा व उनकी धर्म पत्नी मीना कुमारी शर्मा ने इस नींव पत्थर की विधि विधान से पूजा की। इसका नींव पत्थर सारांश गर्ग फाउंडेशन कैंट हम्बोली,बडूहा द्वारा करवाया गया।इस मौके पर गौशाला के प्रधान डॉक्टर सुरेश गर्ग ,राधे शाम व अन्य लोग मौजूद रहे । नींव पत्थर की स्थापना पंडित द्वारा पूरे विधी विधान से किया गया। इस मौके पर प्रधान डॉक्टर सुरेश गर्ग ने बताया कि यह गौशाला पिछले 5 साल से चल रही है ,शुरू में यहाँ  20 गाय बैल थे ,परंतु इस समय 118 गाय बैल हैं । गौशाला संचालक गोपाल ने बात बताया कि हमारी कमेटी का यहाँ समय समय पर योगदान रहता है।
  • पनव ने अपने पिगी बैंक से सीएम राहत कोष में दान किए 51 सौ रूपए 

    पनव ने अपने पिगी बैंक से सीएम राहत कोष में दान किए 51 सौ रूपए 

    ऊना/सुशील पंडित : आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके। इसी कड़ी में रोटरी चैक ऊना के वार्ड नम्बर एक के छठीं कक्षा में पढ़ रहे पनव शर्मा सुपुत्र सुरेंद्र शर्मा ने अपने पिगी बैंक में 51 सौ रूपये की जमा राशि को उपायुक्त ऊना के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया। उपायुक्त ने इस छोटी उम्र में पनव शर्मा के मन में पैदा हुई जनसेवा करने की भावना की सराहना की। 
  • एडीसी ने आपदा प्रबंधन के लिए गठित टीमों को हर समय आपदा से निपटने के दिए निर्देश

    एडीसी ने आपदा प्रबंधन के लिए गठित टीमों को हर समय आपदा से निपटने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित : एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला मुख्यालय पर गत दिनों भारी बारिश के कारण हुए व्यापक नुक्सान को मध्यनज़र समय पर राहत सामग्री तथा अवरूद्ध हुए रास्तों को पुनः बहाल करने के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन द्वारा बनाई गई उपमंडस्तरीय लोक निर्माण विभाग ऊना डिवीज़न एक व दो, उपमंडल हरोली लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वां नदी बाढ़ नियंत्रण प्रोजैक्ट, ईओ एमसी ऊना की टीमें शामिल रही।
    उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए गठित संबंधित विभागीय टीमों को  अपने कार्य क्षेत्र में मरम्मत कार्य को तीव्र गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला में गत दिनों में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, पेयजल व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी की मौसम संबंधी सूचना के अनुसार आगामी कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के दृष्टिगत उन्होंने आपदा से निपटने के लिए गठित की गई सभी टीमों के सदस्यों को आगामी दिनों के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। 
    उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा को मध्यनज़र रखते हुए बचाव, राहत व बहाली कार्यों के लिए संबंधित विभागों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं ताकि अवरूद्ध हुए मार्गों, जलापूर्ति योजनाओं व विद्युत संबंधित कार्यों को शीघ्र बहाल किया जा सके। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में यदि पुलिस बल के सहयोग की जरूरत पड़ती है तो पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
    उन्होंने जेसीबी आॅप्रेटरों को निर्देश दिए कि वे अपनी मशीनों को दरूस्त रखें ताकि आवश्यकता के समय में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। 
  • ਪੰਜਾਬ: ਸਿਕਿਓਰਿਟੀ ਗਾਰਡ ਨੇ ਹਜਾਰਾਂ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਪਰਸ ਵਾਪਸ ਕਰਕੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦੀ ਮਿਸਾਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਿਕਿਓਰਿਟੀ ਗਾਰਡ ਨੇ ਹਜਾਰਾਂ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਪਰਸ ਵਾਪਸ ਕਰਕੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦੀ ਮਿਸਾਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਅੱਜ ਦੇ ਦੌਰ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਇਨਸਾਨ ਮਤਲਬੀ ਹੁੰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਕੇ, ਸਬੰਧੀ, ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਵੀ ਪੈਸੇ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਜਾਇਦਾਦ ਲਈ ਲੜਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਹਜੇ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਖਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਤਿਬੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬਣ ਰਹੀ ਇੱਕ ਇਮਾਰਤ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਤੈਨਾਤ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਾਰਡ ਨੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਂ ਦੇ ਇਸ ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਾਰਡ ਨੇ ਬੈਂਕ ਵਿੱਚ ਖਾਤਾ ਖੁਲਵਾਉਣ ਆਈ ਇੱਕ ਔਰਤ ਦਾ ਗਵਾਚਿਆ ਪਰਸ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 35 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਨਗਦੀ ਸੀ ਵਾਪਸ ਕਰਕੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੀ ਵਾਹ-ਵਾਹੀ ਖੱਟੀ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਬਹਾਦਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਅਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਤਿਬੜੀ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਸਟੇਟ ਬੈਂਕ ਆਫ ਇੰਡਿਆ ਵਿੱਚ 12:00 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਖਾਤਾ ਖੁੱਲ੍ਹਵਾਉਣ ਆਈ ਸੀ। ਉਸ ਦਾ ਪਰਸ ਬਾਹਰ ਸੜਕ ਤੇ ਕਿਤੇ ਡਿੱਗ ਪਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 30 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਕਾਰਡ ਵੀ ਸਨ। ਪਿੰਡ ਜਾ ਕੇ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਫਿਰ ਤੋਂ ਉੱਥੇ ਆ ਕੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪਰਸ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੈਂਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅਤੇ ਨੇੜੇ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਚੈੱਕ ਕੀਤੇ। ਇੰਨੇ ਨੂੰ ਇੱਕ ਆਦਮੀ ਉਥੇ ਆਇਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਰਸ ਵਾਪਸ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਦੇ ਪੂਰੇ ਪੈਸੇ ਅਤੇ ਕਾਰਡ ਆਦਿ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਔਰਤ ਉਸ ਆਦਮੀ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਨਹੀਂ ਥੱਕ ਰਹੀ ਸੀ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਪਰਸ ਵਾਪਸ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਤਿਬੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਹੀ ਐਕਸਲ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਨਿਰਮਾਣ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਾਰਡ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਇਹ ਪਰਸ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਡਿੱਗਿਆ ਮਿਲਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਪਰਸ ਵਾਰੇ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਪਰ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਬੋਲਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੇ ਅਖੀਰ ਇਹ ਪਰਸ ਸਾਂਭ ਕੇ ਰੱਖ ਲਿਆ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਾਰਸ ਵਿਚ ਪੰਜ-ਪੰਜ ਸੌ ਦੇ ਕਾਫੀ ਨੋਟ ਸਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਕਾਰਡ ਵੀ ਸਨ। ਤਿੰਨ ਚਾਰ ਘੰਟੇ ਦੇ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਉਸਨੇ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਨੇੜੇ ਭੀੜ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਜਮਾਂ ਹੋਏ ਦੇਖੇ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਆ ਗਿਆ ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਪਰਸ ਦੀ ਮਾਲਕ ਔਰਤ ਪਰਸ ਲੱਭਦੇ ਲੱਭਦੇ ਵਾਪਸ ਆਈ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਉਸਦਾ ਪਰਸ ਵਾਪਸ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਉਸ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।