जालंधर, ENS: किशनपुरा के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता बाल किशन बाली की पत्नी रमेश रानी का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद रही रमेश रानी काफी समय से बीमार चल रही थी। जिनका देर रात निधन हो गया। पूर्व पार्षद रमेश रानी का किशनपुरा श्मशानघाट में संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक केडी भंडारी, बब्बू नील कंठ, किशन लाल शर्मा सहित कई राजनेता मौजूद रहे।
Blog
-

अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तीव्रता से कार्य करें – अनुराग सिंह ठाकुर
निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें विभिन्न विकासात्मक कार्य
ऊना/सुशील पंडित : केंद्र सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत की गई विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तीव्रता से कार्य करें ताकि इन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करके लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं को पूर्ण करने के लिए बेहतर कार्य किया है जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को बधाई दी।उन्होंने पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के अधिकारियों तथा इसके निर्माण कार्य से जुड़ी हाईटस कम्पनी के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि यथा शीघ्र पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में क्षेत्रवासियों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि दौलतपुर से तलवाड़ा के मध्य बनने वाली रेलवे लाईन के लिए भू-अधिग्रहण सहित अन्य निर्माण प्रक्रिया में तीव्रता लाएं। उन्होंने रेलवे स्टेशन ऊना में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तारीकरण से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति बारे भी रेलवे अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वंदे भारत ट्रेन में हिमाचलियों के कोटे को बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए।उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतरीन पोषण के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, शिक्षा विभाग तथा पंचायतों को शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त पोषण से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित करना सुनिश्चित करें।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिला के समस्त गैस एजैंसियों के माध्यम से 11 हज़ार 81 गैस कुनैक्शन वितरित किए जा चुके हैं। जबकि राष्ट्रीय खाद्य्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 1 लाख 74 हज़ार छः लाभार्थियों को दिसम्बर 2023 तक मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिला में जन औषधि केंद्रों को भी क्रियाशील करें ताकि गरीब लोगों को इनका लाभ मिल सके।अनुराग सिंह ठाकुर ने 1923 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले बल्क ड्रग पार्क पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका हर माह फाॅलोअप करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता अभियान कार्यालय से आरंभ करें ताकि अधिकारियों व कर्मचारियों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के ऊपर किए गए कार्यों बारे आगामी बैठक में सभी अधिकारी लिखित रूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।उन्होंने कहा कि जिला में एमपी लैड में स्वीकृत किए गए जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिन कार्यों को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है उसकी सूची भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह तक सभी कार्य पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने स्कूल भवनों को असुरक्षित घोषित करने के लिए शीघ्र सर्वेक्षण करवाएं।इसके अतिरिक्त बैठक में ऊना जिला में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सलोह, पीजीआई सैटेलाईट सेंटर ऊना, हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क, गगरेट विधानसभा क्षेत्र में बनने वाल एथनाॅल उत्पादन ईकाई, केंद्रीय विद्यालय के अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही स्वच्छ भारत मिशन, मिड-डे मील, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, एकीकृत ऊर्जा विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाए ताकि क्षेत्रवासी इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सके।इससे पूर्व अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घालूवाल पुल तथा बाढ़ से प्रभावित गांव चड़तगढ़ का भी दौरा किया।बैठक में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब विवेक महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। -

कपूरथलाः संदिग्ध हालातों में आढ़ती लापता, बेईं किनारे एक्टिवा बरामद
तालाश मे जुटी SDRF की टीम
कपूरथलाः तहसील सुल्तानपुर लोधी मे आज एक आढ़ती के लापता होने की खबर है। हालांकि काली बेईं के किनारे आढ़ती की एक्टिवा मिलने से पारिवारिक सद्स्यो का अनुमान है कि उसने बेईं मे कुद कर आत्महत्या कर ली है। इस खबर की सूचना के बाद पुलिस टीम बेईं में आढ़ती की तलाश कर रही है।
जानकारी अनुसार लापता हुआ आढती राजेश कुमार पुरी (58) पुत्र सतपाल वासी मॉडल टाऊन के भाई अरूण पुरी ने बताया कि सोमवार सुबह उसका भाई सैर करने के लिए गया। परंतु जब काफ़ी देर तक वापिस नहीं आया तो घर के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने दाना मंडी, बाज़ार, मंदिरो आदि में तलाश की परंतु अंत में आढतीय की स्कूटी नंबर PB 41 D 4495 गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के पीछे जाती वेई के किनारे पर खड़ी थी। लेकिन आढतीय की चप्पल भी समीप ही पड़ी थी। वहीँ पारिवारिक सदस्य को शक है कि आढतीय ने बेईं मे कुदकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को सुचित किया व कुछ देर में थाना प्रभारी वरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए व SDRF की टीम व गोताखोरों की सहायता से लापता हुए आढती राजेश कुमार की तलाश शुरू कर दी। परंतु देर शाम पुलिस आढतीय संबंधी कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
बता दें कि आढती राजेश कुछ दिन पहले ही विदेश में रहते अपने बेटे से मिलकर भारत वापिस आया था। इस संबंध में पुलिस उसके घर से लेकर घटनास्थल तक CCTV खंगाल रही है।
DSP सुलतानपुर लोधी बब्बनदीप सिंह ने बताया कि आढती राजेश के लापता होने की सूचना के बाद बेईं के किनारे उसकी एक्टिवा और चप्पल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने बेईं में छलांग लगाई है। बेईं में SDRF के 18 गोताखोरों की टीम तथा निजी गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
-

उप मुख्यमंत्री ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सामुदायिक केंद्र छोटी कुटिया का लोकार्पण करेंगे
ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 व 21 जुलाई को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे बीटन में सामुदायिक केंद्र छोटी कुटिया, सांय 3 बजे सामुदायिक केंद्र हीरा नगर व सायं 6 बजे गोंदपुर जयचंद में सामुदायिक केंद्र बेहली का लोकार्पण करेंगे।इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजीव गांधी सामान्य सुविधा केंद्र बाथू में हरोली निर्वाचन क्षेत्र के ओपीएस कर्मचारियों के साथ रू-ब-रू होंगेे। उसके उपरांत सांय 3 बजे डीआरडीए हाॅल में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। -

पंजाबः दिन-दिहाड़े कत्ल के मामले की इस Gangster ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो
मोगा: जिले की घनी आबादी वाले शहीद भगत सिंह नगर में दिन-दिहाड़े घर में घुसकर अंधाधुंध गोली मारकर की गई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोपी डल्लेवाल पोस्ट डालकर ली है। जिसमें उसने लिखा है कि बंबीहा ग्रुप के सेबू ने 11 तारीख को फरीदकोट जेल में मेरे भाई गोरू बच्चा को छोटा सा नुकसान पहुंचाया था, जिसका परिणाम आज भुगतना पड़ा है। इसके घर में जो गोलियां चलीं हैं उसका काम हमने किया है।

यहीं नहीं इस पोस्ट में सीधे तौर पर जेल अधिकारियों को भी धमकी दी गई है और कहा गया है कि गोरू बच्चे को नुकसान पहुंचाने में जिस व्यक्ति या जेल अधिकारी का नाम आएगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस गलती का बहुत बड़ा नुकसान देविंदर ग्रुप को भुगतना पड़ेगा, अब हम इस पूरे ग्रुप का नामोनिशान मिटा देंगे। यह सिर्फ एक ट्रेलर था।
मोगा के वार्ड नंबर 9 अंतर्गत शहीद भगत सिंह नगर में फरीदकोट जेल में बंद बी-कैटेगरी गैंगस्टर सुखदेव सिंह के पिता संतोख सिंह (55) की रविवार रात 12.38 बजे दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे पहले 4 अज्ञात हमलावर घर पर आए और गैंगस्टर सुखदेव सिंह के भाई जगमोहन सिंह के बारे में पूछताछ करने लगे तो परिवार वालों ने बताया कि वे धर्मकोट में काम करते हैं। इसी बीच संतोख सिंह कमरे से बाहर आए तो हमलावरों ने बिना कोई बातचीत किए फायरिंग कर दी। इस दौरान मृतक संतोख सिंह के सीने में 3 गोलियाँ लगीं। मृतक घर में गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए।
-

पंजाबः इस इलाके में दिन-दहाड़े महिला का कत्ल, देेखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः जिला पठानकोट के गांव खोभां में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से कत्ल करने की घटना सामने आई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी के 10 साल से कम उम्र के पांच बच्चे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए देहात के डीएसपी ने बताया कि यह घटना बीती रात की है। किसी बात पर गुस्से में आकर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
-

रील बनाने के चक्कर में नदी में बहे 2 भाई, एक का शव बरामद
इटावाः रील बनाना कितना घातक हो रहा है, इसकी बानगी हर और कहीं ना कहीं नजर आती हुई दिखाई दे रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का है। यहां पर सेंगर नदी के किनारे खड़े होकर रील बनवाना दो चचेरे भाइयों को महंगा पड़ गया। दोनों किशोर नदी में डूब गए, जिससे एक की मौत जब की दूसरे की तलाश जारी है। दोनों किशोरों के सेंगर नदी में नहाने के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ है और सामने वाले मोबाइल में वीडियो कैद कर रहे हैं।
इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि आज सुबह दस बजे के आसपास दिल्ली से नानी की तेहरवी में शामिल होने आए 17 साल के रेहान और 13 साल का चांद सेंगर नदी में डूब गया। जैसे ही दोनों के डूबने की सूचना मिली गांव वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्कालिक तौर पर पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने दोनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन रेहान का शव बरामद हो गया है, जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चांद को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। परिजन ऐसा बता रहे है कि दिल्ली बदरपुर बॉर्डर से आए चचेरे भाई हैं। नदी पर फोटो सेशन कर रहे थे, तभी अचानक से पैर फिसलने से रिहान नदी में गिर गया,उसको बचाने के दौरान छोटा भाई चांद भी डूब गया। गोताखोरों और पुलिस ने रेहान के शव को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला।
मौत का शिकार बना रेहान सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का शौकीन था। जिसके लिए नदी पर फोटो, वीडियो और रील्स बनाने के लिए गया हुआ था। पिछले दिनों महातुआ गांव की बुजुर्ग महिला की मौत के बाद आज उनकी तेहरवीं थी, जिसमें दूरदराज के तमाम नजदीकी और परिवारीजन शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी बीच दिल्ली के बदरपुर से आए 17 साल का रिहान और 13 साल का चांद चार अन्य अपने दोस्तों के साथ में शेरगढ़ नदी के किनारे जा पहुंचे। जहां रेहान और चांद सेल्फी लेने लगे इसी बीच रिहान का किसी तरह से नदी के किनारे पैर फिसल गया।
रेहान को गिरता देख कर के चांद ने उसे खींचने की कोशिश की लेकिन दोनों नदी में जा गिरे। दो किशोरों के नदी में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने गांव वालों और पुलिस को दी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय थाना इकदिल पुलिस सीओ अमित कुमार सिंह की अगुवाई में सर्च अभियान चला रही है।
सर्च अभियान में रेहान के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन चांद अभी फिलहाल नहीं मिल सका है। चांद को खोजने की कोशिशें और कवायद गोताखोरों के जरिए जारी है। एसएसपी ने बताया कि लापता किशोर को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
-

जालंधरः हेरोइन सहित महिला गिरफ़्तार
जालंधर,ENS: थाना फिलौर की पुलिस ने एक महिला को नशा तस्करी के मामले में गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान कमलजीत कौर निवासी भारसिंह पुरा फिलौर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चौंकी इंचार्ज लसाढां ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी कमलजीत कौर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लुक चुप कर अपने आस पास इलाक़े में तस्करी का कारोबार कर रही थी। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आती थी।
-

शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के ठिकानों पर ईडी की रेड
तमिलनाडु: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में सोमवार (17 जुलाई) को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता व तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी और उनके बेटे व सांसद गौतम सिगमनी के परिसरों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजधानी चेन्नई के अलावा विल्लुपुरम में भी पिता-पुत्र के परिसरों पर तलाशी ली जा रही है। सत्तारूढ़ द्रमुक ने छापेमारी को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी (72) विल्लुपुरम जिले की तिरुक्कोयिलुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि उनके बेटे सिगमनी लोकसभा में कल्लाकुरिची सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

धन शोधन का यह मामला 2007 से 2011 तक बरती गई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जब पोनमुडी तमिलनाडु के खनन मंत्री थे। उन पर खदान लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के आरोप लगे थे और इससे सरकारी खजाने को लगभग 28 करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया था। राज्य पुलिस ने मंत्री और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के इन आरोपों की जांच के लिए एक शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद सिगमनी ने राहत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन जून में अदालत ने सुनवाई पर रोक से इनकार कर दिया था। मंत्री पर अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए खनन/खदान लाइसेंस प्राप्त करने और लाइसेंसधारियों पर तय सीमा से अधिक बालू के उत्खनन करने का आरोप है।
ईडी ने यह छापेमारी उस दिन की है, जब द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन बेंगलुरु में कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। सत्तापक्ष ने दावा किया कि स्टालिन के नेतृत्व में द्रमुक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और ईडी द्वारा की जा रही छापेमारी का उद्देश्य पार्टी को ‘डराना’ है।
द्रमुक प्रवक्ता ए सरवनन ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है और इसका उद्देश्य द्रमुक के संकल्प को तोड़ना है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि गुटखा घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के मामलों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ईडी ने हाल ही में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्रिमंडल के एक अन्य मंत्री सेंथिल बालाजी पर भी इसी तरह की कार्रवाई की थी। इससे पहले, परिवहन मंत्री सेंथिल बालाजी को कथित नौकरी के बदले नकद धन राशि से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी स्टालिन और द्रमुक ने बालाजी के खिलाफ कार्रवाई को केंद्र की ‘डराने-धमकाने की राजनीति’ बताया था।
-

पंजाबः लोगों ने आप विधायक के घर का किया घेराव
बठिंडा: जिले के लोगों ने आप पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। गोपाल नगर के लोगों ने नशेड़ियों से दुखी होकर विधायक के घर का घेराव किया है। लोगों का कहना था कि कई बार विधायक को इसके बारे में बताया है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते आज उनको धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लोगों का गुस्सा देखते हुए विधायक जगरूप सिंह गिल बाहर आए और तुरंत लोगों की बातें सुनकर अधिकारियों को फोन मिलाकर निर्देश जारी किए। इलाके का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जो लोग उनकी कोठी या उनके घरों के आसपास नशा करते हैं उनको ट्रेस किया जाए। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, बिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, रजनी सोमानी आदि ने कहा कि विधायक के आसपास और मेल गुरुकुल रोड पर शाम के समय नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा लग जाता है। यहां से महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। जब इनको रोका जाता है तो यह लोग लोगों पर हमला कर देते हैं। जिससे दुखी होकर उन्होंने पहले भी विधायक के ध्यान में उक्त मामला लाया था। लेकिन विधायक ने उनकी बात को अनदेखा किया। रोज परेशानियों से दुखी होकर आज उनको मोहल्ले के लोगों के साथ इकट्ठे होकर विधायक जगरूप सिंह गिल के घर के बाहर धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर विधायक ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में इलाके में कोई भी नशा करने वाला या नशा बेचने वाला दिखाई नहीं देगा।
