Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਨੁਕਸਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਨੁਕਸਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਗਰਮੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਊਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਅਜੀਹਾ ਹੀ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ  ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੱਗ ਨੂੰ ਬੁਜਾਈਆ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਅੱਤੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਅੱਗ ਨੇ ਜਿਥੇ ਕੁਝ ਖੇਤਾਂ ਚ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ਵਿਚ ਲੈ ਲਿਆ ਓਥੇ ਹੀ ਬਾਕੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਬਚਾ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਗਰਮੀ ਦੇ ਕਾਰਣ ਫਸਲਾਂ ਚ ਅੱਗ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਚ ਵਾਧਾ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਅਣਗਿਹਲੀਆਂ ਕਾਰਨ ਵੀ ਅਜੀਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਾਪਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਸਾਲ ਭਰ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

  • शादी के 2 साल बाद दुल्हन ने किया ऐसा खतरनाक कांड, पति समेत थाने पहुंचा पूरा परिवार

    शादी के 2 साल बाद दुल्हन ने किया ऐसा खतरनाक कांड, पति समेत थाने पहुंचा पूरा परिवार

    नोएडा : क्षेत्र में फेस-वन थानाक्षेत्र के हरौला गांव में एक महिला द्वारा तीन दिन पूर्व आत्महत्या करने के सिलसिले में उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि शांति देवी ने थाने में आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी कविता की 2 वर्ष पूर्व मुकेश महतो से शादी हुई थी और शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि उनके उत्पीड़न के चलते कविता ने तीन दिन पूर्व आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कविता की मां ने उसके पति मुकेश, सास कांति, ससुर धनेश्वर, ननंद संगीता, तनु और ऋतु सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

  • होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

    होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

    टांडा उड़मुड़ः शहर में आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कई कीमती जानें जाने के मामले सामने आ रहे है। कभी-कभी ये दुर्घटनाएं हमारी लापरवाही के कारण होती हैं लेकिन कई बार ये अप्रत्याशित रूप से होती हैं या यूं कहें कि स्वाभाविक रूप से होती हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा गांव पतियाला के पास हुआ है जहां पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज अल सुबह हाईवे पर हुआ है। सुबह करीब 6 बजे लकड़ लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी का अचानक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पहिए के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में मरने वाले दोनों पिता-पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार की भयानक टक्कर में 3 घायल

    पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार की भयानक टक्कर में 3 घायल

    मोगाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा मोगा के फिरोजपुर रोड़ के गांव डगरू के पास हुआ है। जहां एक गाड़ी की बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार 4 लोग मलेरकोटला से माथा टेककर वापस अपने शहर फिरोजपुर जा रहे थे।

    अचानक उनके वाहन के सामने हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली आ गई। जिससे गाड़ी की टक्कर हो गई जिससे यह भयानक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे के बाद ट्रैक्टर पलट गया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में  तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • मॉडल्स कॉस्मेटिक उद्योग के गोदाम में लगी आग

    मॉडल्स कॉस्मेटिक उद्योग के गोदाम में लगी आग

    ऊना/सुशील पंडित : आद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के अंतर्गत पड़ते गांव नंगलकलां में मॉडल्स कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा साबुन बनाने का रॉ मैटेरियल जल गया है। गोदाम में लगी आग पर टाहलीवाल व ऊना फायर ब्रिगेड कर्मियों ने  काबू पाया। आग की घटना से उद्योग प्रबंधन को लगभग 30 से 40 लाख रुपए की क्षति होने का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को नंगलकलां के पास झाड़ियों में आग लगी थी, जिसने गोदाम को भी चपेट में ले लिया। गोदाम के शेड में रखा सामान जलने लगा। कंपनी कर्मियों ने अग्निशमन टाहलीवाल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।  फायरमैन सुनील दत के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने गोदाम में लगी आग को बुझाना चालू किया और फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ऊना से बुलाई गई। ऊना फायर स्टेशन के इंचार्ज नितिन धीमान भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। फायर ब्रिगेड टीम में लीडिंग फायरमैन सुनील दत्त, दर्शन सिंह, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार और गुरभाग सिंह शामिल थे।

    90  लाख का सामान बचाया

    टाहलीवाल फायर पोस्ट के प्रभारी सुनील दत ने कहा कि गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में लगभग 35 से 40लाख का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि लगभग 90 लाख रुपए का रॉ मैटेरियल और शेड जलने से वचा लिया गया। गोदाम में झाड़ियों में लगी आग की वजह से फैली। मॉडल्स कम्पनी मैनेजर निशांत भारद्वाज ने बताया की आग लगने के बाद हमने तुरंत फायर स्टेशन मे कॉल  की जिससे काफी  हद तक समान को बचा लिया गया। कम्पनी का करीब 30 से 40 लाख का सामान जल गया व  आग बुझाते करीब 20 लाख का सामान पानी से ख़राब हो गया।

  • पंजाबः सड़क किनारे खड़े युवकों पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क किनारे खड़े युवकों पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः दीनानगर जदुक में पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, हाईवे पर गन्ने का रस पी रहे तीन युवकों को पत्थरों से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन घायल हो गए। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाबः मजीठिया ने आप सरकार पर साधे निशाने, कहा- इमरजेंसी जैसे बने हालात 

    पंजाबः मजीठिया ने आप सरकार पर साधे निशाने, कहा- इमरजेंसी जैसे बने हालात 

    चंडीगढ़ः शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम पंजाब भगवंत मान को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का दूसरा रूप बताया। उन्होंने कहा कि कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए गए हैं। इनमें पंजाबी गायक, बब्बू मान, जसबीर जस्सी समेत न्यूज चैनल, इन्फ्लुएंसर, किसान एकता मोर्चा व कई अन्य लोग शामिल हैं। मजीठिया ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के एक्साइज रेवेन्यू में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी को ओपन चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि यह 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी नहीं, बल्कि आंकड़ों की ठगी है। यहां तक कि सरकारी खजाने से 200 करोड़ रुपए की लूट है।

    मजीठिया ने एक्साइज पॉलिसी से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। उन्होंने आबकारी नीति की आड़ में लूट के आरोपों को सही ठहराने वाले मंत्रियों में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल और हरजोत सिंह बैंस के नाम गिनाए। उन्होंने वह दस्तावेज भी दिखाए, जिस पर उक्त तीनों मंत्रियों के हस्ताक्षर होने का दावा किया। मजीठिया ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा से सवाल किया कि क्या AAP की भाजपा से सेटिंग हो गई है। दिल्ली में बनाई आबकारी नीति में करोड़ों रुपए की धांधली पर पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को पकड़ लिया गया। लेकिन सिसोदिया ने ही पंजाब की आबकारी नीति बनाई और उक्त मंत्रियों ने करोड़ों रुपए की धांधली की तस्दीक किए जाने की बात कही।

    मजीठिया ने कहा कि साल 2021-22 में 74 L-1 लाइसेंस थे। लेकिन AAP सरकार बनने के बाद इनकी संख्या केवल 7 रह गई है। बावजूद इसके AAP सरकार मोनोपली तोड़ने की बात कहती है, जबकि मोनोपली बनाई गई है। मजीठिया ने कहा कि दिल्ली में अमनदीप ढल्ल पर केस दर्ज किया गया है, उसके भी पंजाब में काम दिया गया। उन्होंने कहा कि अनंत वाइन वाले तुषार चोपड़ा और ब्रिंडको के अमनदीप ढल्ल शामिल हैं। मजीठिया ने बताया कि अमनदीप मार्च महीने में सिसोदिया केस में दिल्ली में पकड़ा गया था। उन्होंने दावा किया कि अमनदीप ने बीते साल सरकारी खजाने में 4 करोड़ रुपए जमा कराए, जबकि 50-60 करोड़ रुपए की कमाई की गई। अनंत वाइन और ब्रिंडको, दोनों ने मिलकर पंजाब में 50 प्रतिशत बिजनेस किया है, जबकि अन्य सभी ने पचास प्रतिशत बिजनेस किया है। बताया कि इसकी पुष्टि AAP के ही दस्तावेज कर रहे हैं। बीते साल रेवेन्यू का 28 करोड़ रुपए जमा हुआ है। जबकि इस बार करीब 150 करोड़ होने का दावा किया जा रहा है।

    बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जो लोग पंजाब सरकार से सवाल करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मजीठिया ने आप सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। कहा कि यदि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल आंदोलन चलाना पड़ा तो वह इसके लिए तत्पर हैं। स्वयं के कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाले कट्‌टर बेईमान हैं। राकेश चौधरी और रेत माफिया के मामले में आप के प्रवक्ता ने हाईकोर्ट से स्टे होने के दावे किए। मजीठिया ने कहा कि उन्होंने मामले में आप को चुनौती दी। लेकिन आज तक उन्हें जवाब नहीं दिया गया और न ही हाईकोर्ट की स्टे दिखाई गई।

  • पंजाबः अश्लील फिल्मों के लिंक शेयर करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज 

    पंजाबः अश्लील फिल्मों के लिंक शेयर करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज 

    फरीदकोटः जिले में पुलिस ने अश्लील फिल्मों के लिंक शेयर करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह की हिदायतों पर समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए ताना बाजखाना के एसएचओ जगबीर सिंह ने जगदीप सिंह निवासी गांव सरांवा के खिलाफ अश्लील फिल्मों के लिंक अपने दोस्तों को शेयर करने के मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति इस तरह से कई लोगों को लिंक भेजता था, जिस पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाकर रख हुई है।

  • बीजेपी नेत्री के बेटे पर बम से हमला, घटना CCTV में कैद

    बीजेपी नेत्री के बेटे पर बम से हमला, घटना CCTV में कैद

    प्रयागराजः बीजेपी महिला नेता के बेटे पर बम से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने महिला नेता के बेटे की कार पर दो बम फेंके। बम फटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि सफारी कार के अंदर बैठे महिला नेता के बेटे और उसके दोस्त को चोट नहीं आई है। बमबाजी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना प्रयागराज के झूसी इलाके की आवास विकास कॉलोनी की है। बीजेपी नेत्री ने झूसी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

    कांस्टेबल के बेटे पर आरोप

    महिला नेता विजयलक्ष्मी चंदेल बीजेपी की जिला मंत्री हैं। वह थाना पुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान भी हैं। उनका बेटे 20 साल के विधान सिंह वीरवार रात अपनी मौसी के घर गया था। वहीं पर दो बाइक पर सवार छह युवकों ने सफारी कार पर बम बाजी की। आरोपियों में पुलिस विभाग में तैनात एक कांस्टेबल का बेटा भी है।

    जान से मारने की नियत से की बमबाजी

    आरोप है कि कौशांबी में तैनात कांस्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से महिला नेत्री के बेटे विधान का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कांस्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेता के घर जाकर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद जान से मारने की नियत से कार पर बम बाजी की गई। 

  • हटली क्लब में लग रही योगाभ्यास की कक्षा, दर्जनों लोग ले रहे योग का लाभ

    हटली क्लब में लग रही योगाभ्यास की कक्षा, दर्जनों लोग ले रहे योग का लाभ

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चार दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया है और पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक रमेश ठाकुर क्लब हटली के प्रांगण में दर्जनों व्यक्तियों को योग सीखा रहे है। योग शिविर के संयोजिका एवं श्री राम नाटक क्लब हटली के बरिष्ठ महिला सदस्य बबीता साई ने बताया कि चार दिवसीय योग शिविर जो श्री राम नाटक क्लब हटली के प्रांगण में चल रहा है। उसमें दर्जनों लोग योग अभ्यास करके शरीर को फिट बना रहे है। सुबह 5 से 7 ओर शाम को 5 से 7 बजे तक योगाभ्यास भाई रमेश ठाकुर करवा रहे है। और योगाभ्यास से पूर्व श्री कृष्ण भजनों से पूरा पंडाल गूंज रहा है।

    ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटली में वार्षिक श्री मदभागवत कथा हाल ही में सम्पन्न हुई है। स्थानीय जनता का हर प्रकार का सहयोग मिलता है। और हटली क्लब में होने वाले हर कार्यक्रम में जनता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। बहीं क्लब के प्रधान सुरेंद्र हटली ने योग शिविर के शिक्षक रमेश ठाकुर ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हटली क्लब आपके पूर्ण सहयोग एवं भगवान के आशीर्वाद से हर कार्य पूर्णत सफल होता आया है। जिस प्रकार 64 बर्षों से लगातार नवरात्रों में श्री रामलीला मार्च में श्री मदभागवत होती है। अव उसी प्रकार क्लब में हर वर्ष योगाभ्यास शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। 

    इस मौके पर क्लब के महासचिव कमलदेव शास्त्री सचिव सुरेश शर्मा महिला बिंग की अध्यक्षा ज्योति बर्ज़ाता सुरेंद्र राणा विवेकशील शर्मा, साजन सोनी, रोशन धीमान, राज कुमार व अन्य योगाभ्यास कर रहे है।