Blog

  • जालंधरः धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधरः धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने धोखा धड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला भूत कॉलोनी , दीपक उर्फ सैम पुत्र जोगराज निवासी  विवेक नगर के तौर पर  हुई है। 

    थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि 15 जुलाई को संजीव सोनी पुत्र अशोक सोनी संतोखपुरा ने शिकायत दी थी कि वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 20 जून 2023 को रागा होंडा फोकल प्वाइंट में एक नई एक्टिवा फाइनेंस करवाने के लिए प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला, दीपक उर्फ सैम आए।  उसने प्रीति के दस्तावेजो पर एक्टिवा फाइनेंस कर दी। मगर जब ओ.टी.पी न मिलने पर बाकी की बकाया रकम डीलर को नहीं पहुंची तो उसने इसकी शिकायत की। उसके बाद जब 25 दिन बाद भी पेमेंट नहीं पहुंची तो वह  घर के पते पर पहुंचा तो पता चला कि प्रीति नाम की कोई लड़की वहां रहती ही नहीं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई टहल दास ने दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर  दोनों को रागा मोटर रामामंडी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को  दोनों के कब्जे से 3 नई एक्टिवा बिना नं के बरामद हुई। 

  • जालंधर: अलग अलग मामलों में दो गिरफ़्तार, 2 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर: अलग अलग मामलों में दो गिरफ़्तार, 2 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर, ENS थाना आंठ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फ़ोन बरामद किए गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान प्रिंस निवासी बचित नगर और संदीप कुमार निवासी लाठीमार मुहल्ला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि फ़ोकल पाइंट की उप चौंकी के एसआई बलजिंदर सिंह की टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने संदीप कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित प्रवासी श्रमिकों के कमरों से मोबाइल चोरी करता था पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके इससे पहले वे कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है। 

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई दिलबाग सिंह ने आरोपित प्रिंस के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि वो कितनी ख़िलाफ़ पहले भी तीन मुक़दमे दर्ज हैं और वह एक महीना पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपित प्रिंस को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि वारदातें हल हो सके।

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की दो आरोपितों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी ऊचा सरांजगज और विशाल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई बलजीत सिंह को रूही बुद्धिराजा निवासी अर्बन स्टेट फेस वन शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गीता के पास से जा रही थी तो उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार झपटमार उसका बैग छीन फरार हो गए हैं, जिसके बाद थाना छह के जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने मामला दर्ज कर आरोपित सुखविंदर सिंह और विशाल को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीना हुआ बैग और एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधरः छीना झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की दो आरोपितों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी ऊचा सरांजगज और विशाल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई बलजीत सिंह को रूही बुद्धिराजा निवासी अर्बन स्टेट फेस वन शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गीता के पास से जा रही थी तो उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार झपटमार उसका बैग छीन फरार हो गए हैं, जिसके बाद थाना छह के जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने मामला दर्ज कर आरोपित सुखविंदर सिंह और विशाल को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से छीना हुआ बैग और एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

  • नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    ईएसआई डिस्पेंसरी पंजैहरा के तत्वाधान में हुआ आयोजित

    बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी डिस्पेंसरी पंजैहरा द्वारा इंडियन कार्ड क्लोथिंग कंपनी नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 96 रोगियों ने उच्च रक्तचाप, त्वचा, मधुमेह और श्वसन रोग इत्यादि के लिए जांच करवाई। वरिष्ठ चिकित्सक देवेंद्र पाल कौल ने मरीजों का निरीक्षण किया और उनको दवाईयां वितरित की। उन्होने कहा कि जब कोई शारीरिक व्याधि हो तो तुरंत अस्पताल जाएं और स्वयं अपना उपचार करने से बचें। बरसात में विभिन्न प्रकार की दवाईयां पनपती है और उनसे बचने के लिए पानी उबाल कर पिएं। शाखा प्रबंधक निशांत बोध ने कर्मचारियो को ईएसआईसी के फ़ायदों के  बारे मैं जागरूक करवाया। 
  • बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भांडा फोड़

    बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भांडा फोड़

    55 लाख रुपये की नकदी दवाई पकड़ी
    ड्रग विभाग ने दवाई को कब्जे में लेने के बाद कंपनी को किया सीज
    बददी/सचिन बैंसल:  बददी में एक नकली दवाई बनाने वाली कंपनी का भांडा फोड हुआ है। यह कंपनी मैनकाईंड व इंटास फार्मा  की नकली दवाईएं बना रही थी। विभाग ने कंपनी को सीज करने के बाद सवाईयों को कब्जे में ले लिया है। कंपनी का संचालक मौके से फरार हो गया है।
    विभाग की नकली दवाई बनाने की सूचना मिली। जिस पर ड्रग विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बद्दी स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम आरएस रोड लाइन साई रोड़ बद्दी में दबिश दी तो वहां पर नकली दवाईयों का एक बड़ा भंडार मिला।  सिक्किम निर्मित मैनकाइंड और इंटास फार्मा की चीनी और मल्टीविटामिन की 55 लाख की कीमत की नकली दवाएं बरामद की गईं। जब वहां पर इसकी छानबीन की गई तो जांच में पता चला कि यह दवाईयां बद्दी के काठा स्थित  मेगटेक इंटर प्राईजिज में तैयार हुई है जिस पर विभाग की टीम ने कंपनी में छापेमारी गई। कंपनी में में मके से इनपासेस टैबलेट और स्क्रैप का भारी स्टाक बरामद किया गया।
    परिवहन से मिली जानकारी के बाद, मैसर्स मैग्नेटेक एंटरप्राइज़ बद्दी की निर्माण इकाई पर भी छापा मारा गया और टीम की ओर से इनपॉसेस टैबलेट और स्क्रैप का भारी स्टॉक बरामद किया गया।  विभाग ने कंपनी को सीज कर दवाईयों क कब्जे में ले लिया है।  विभाग ने ट्रांसपोर्ट के उस वाहन को भी जब्त कर लिया गया जिसमें कंपनी की ओर से दवा की सप्लाई की गई थी।  यह पाया गया कि फर्म ने बाजार में नकली दवाओं का भारी स्टॉक बेचा था और बाजार से सभी सामग्री को बरामद करने के लिए विभाग की जांच चल रही है। दिल्ली में नकली दवाओं की संदिग्ध डिलीवरी के बाद ड्रग कंट्रोलर दिल्ली ने भी इस संबंध में जानकारी दी। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।  ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने मामले की पुष्टि की है।
  • बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मामला दर्ज

    बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव ननावीं में पेश आए दर्दनाक हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार पुत्र हंसराज निवासी मलांगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्कूटी को टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी मालांगड़ सोमवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर गांव ननावीं से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार सड़क किनारे गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते घायल अशोक को बंगाणा से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया, जहां से चिकित्सों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते हुए पंजाब के नंगल पहुंचने पर अशोक कुमार की मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बंगाणा रवि पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बाइक चालक विशाल ठाकुर निवासी गांव तनोह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • महिला ने चाचा ससुर पर लगाए मारपीट का आरोप

    महिला ने चाचा ससुर पर लगाए मारपीट का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के चिंतपूर्णी थाने में एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।चिंतपूर्णी थाने के अधीन पड़ती गिंडपुर मलौन पंचायत की 43 वर्षीय सुषमा कुमारी ने 3 लोगों के खिलाफ  शिकायत दर्ज करवाई है।शिकायत पत्र में महिला ने  बताया है की वह सोमवार को अपनी बेटी के साथ खेतों में पशुओं को चराने के लिए जा रही थी।तभी उसने अपनी जमीन के साथ खैर का कटा हुआ पेड़ देखा तो अपने चाचा ससुर से इस बाबत पूछा तो उसके चाचा ससुर देवराज ने इसके पीछे उसके साथ गाली गलौज  किया। इसके साथ चाची सास राज रानी व उनकी बहू पायल ने भी उसके साथ गाली गलौज किया।महिला ने इन तीनों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है।मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
  • भाजपा राज में हुए स्वां चैनलाइजेशन से ऊना में नुक्सान बेहद कम: अनुराग ठाकुर

    भाजपा राज में हुए स्वां चैनलाइजेशन से ऊना में नुक्सान बेहद कम: अनुराग ठाकुर

    केंद्र द्वारा त्वरित मदद हेतु धन्यवाद ज्ञापन के बजाय राज्य सरकार द्वारा गलत बयानी ओछी राजनीति का प्रतीक: अनुराग ठाकुर
    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पिछले 4 दिनों से हिमाचल के दौरे पर हैं। भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा के आकलन व राहत व पुनर्वास कार्यक्रमों के निरीक्षण हेतु अनुराग ठाकुर पूरे क्षेत्र में सघन दौरे कर रहे हैं।

    अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर  संसदीय क्षेत्र के ज़िला ऊना में “जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति” दिशा कमेटी की बैठक के दौरान वर्षा व बाढ़ से उपजे हालातों व ज़िले में चल रहे विकास कार्यों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की व इसके समुचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    अपने दौरे के दौरान ऊना में स्वां नदी के पास संवाददाताओं से वार्तालाप करते हुए ठाकुर ने कहा, “स्वां नदी को कभी ‘रिवर ऑफ सॉरो’ कहा जाता था। यहां बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान होता था। 1988 में पुल बह गए थे। आज हम उसी जगह पर खड़े हैं। पुल भी ठीक है। इसका कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार (केंद्र व राज्य दोनो में) में शुरू हुआ स्वां चैनलाइजेशन है, अन्यथा स्वां नदी का भयावह रूप हिमाचल देख चुका है। यह नदी बारिश और बाढ़ आने पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक फैल जाती थी। चैनलाइजेशन के कारण जान- माल की भी बचत हुई और जमीनों के दाम भी बढ़े। इस बार नुक्सान की तीव्रता काफी कम देखने को मिली व ऊना का बेहद बड़े नुकसान से बचाव हुआ है”
    हिमाचल में भारी वर्षा से हुए नुकसान व केंद्र द्वारा मदद नहीं दिए जाने के आरोपों का खंडन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते मगर मैं बताना चाहूंगा कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में राहत व बचाव कार्य हेतु एनडीआरएफ की 13 टीमें तैनात कर रखी हैं। इसके अलावा वायु सेना के 2 MI 17V हेलीकॉप्टर लगातार लोगों को आपदा से बचा रहे हैं। जहां तक पैसों की बात है तो केंद्र सरकार ने पहले ही डिजास्टर रिलीफ फंड से ₹180 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं और ₹181 करोड़ की दूसरी किस्त भी आ रही है। केंद्र की ओर से जरूरी मदद में कोई कोताही नहीं बरती जाती है। राज्य सरकार के नुकसान आकलन रिपोर्ट भेजे जाने के बाद तुरंत और सहायता आएगी”
    अनुराग ठाकुर ने कहा” पिछले चार दिनों से आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिल रहा हूँ। आपदा से प्रभावित  विभिन्न ज़िलों में जगह-जगह पर जाकर नुकसान का जायजा ले रहा हूँ। लोगों का दर्द मेरा अपना दर्द है और मेरी पूरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ हैं। विभिन्न विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। अधिकारियों को लोगों को त्वरित राहत देने हेतु प्राथमिकता पर कार्य करने को कहा गया है”
    “भारी वर्षा के कारण हिमाचल में आपदा आई है पर राज्य सरकार लोगों पर रहम करने की बजाय वैट में ₹3 की बढ़ोतरी की है। आपदा के समय लोग पहले से कष्ट में हैं। इससे उन पर और बोझ बढ़ेगा। वैट के बढ़ने से केवल पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ते बल्कि महंगाई का एक पूरा चक्र शुरू हो जाता है। यह राज्य सरकार द्वारा उठाया गया बिल्कुल गलत कदम है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार एक नहीं बल्कि दो बार टैक्स कम कर चुकी है पर गैर भाजपा शासित राज्यों में वहां की सरकार टैक्सों में बेतहाशा वृद्धि कर रही हैं। कांग्रेस जनता के लिए सोचे, हिमाचल के हित के लिए सोचे, यह बढ़ी वृद्धि वापस लेकर देवभूमि को राहत देने का काम करे। आज केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण होलसेल प्राइस इंडेक्स काफी कम है”
  • एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक

    एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक

    अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश 
    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना के तहत ऐसे अनाथ व असहाय बच्चों को जिला कार्यक्रम व बाल विकास परियोजना अधिकारियों की देखरेख में किसी संपन्न पारिवारिक वातारण में पालने हेतु रखा जाता है ताकि ऐसे बच्चों को बाल व बालिका आश्रमों में प्रवेश हेतु बाध्य न होना पडे। उन्होने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पालक माता-पिता को प्रति माह चार हजार रूपये की राशि सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाती है जबकि पांच सौ रूपये प्रतिमाह राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि जिन बच्चों को पालक माता-पिता की देख-रेख मेें रखा जाता है उनका समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है।
    एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में 200 बच्चों को कवर किया गया है जिसमें से 28 बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के अनाथ बच्चों का डाटाबेस तैयार करें ताकि उन्हें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जोड़ा जा सके।