Blog

  • जालंधरः अवैध हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, इस गैंग से है आरोपी की दुश्मनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह , एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की अगुवाई में शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध 3 वेपन .32 बोर के 2 पिस्टल, एक 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। काबू किए आरोपियों के नाम आकाशदीप उर्फ आकाश पुत्र हरिंदर सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, गुरविंदर सिंह उर्फ मल्ली पुत्र सतनाम सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर जालंधर के रूप में हुई है। 

    डीसीपी विर्क ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने पटेल चौंक पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाशदीप कुछ समय पहले जेल से कत्ल के केस से बाहर आया था। जिसके बाद अवैध हथियार है। जिस पर पहले भी कई मुकद्दमें दर्ज है। जो आज भी दाना मंडी शैड के नीचे अवैध हथियार लेकर खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। यदि इसी समय वहां पर रेड की जाए तो आकाशदीप को अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है।

    जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस दौरान आकाशदीप की तालाशी के दौरान 2 पिस्टल .32 बोर, 2 जिंदा रौंद बरामद हुई। जिसके बाद उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना 2 की पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 158 के तहत अ/ध 25-54- आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद आकाशदीप से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार करके एक देसी कट्टा 315 बोर, 3 जिंदा रौंद बरामद किए। जांच में पता चला है कि आरोपी की दुश्मनी फतेह गैंग से चल रही है। इसलिए रजिंश के चलते वह अपने पास अवैध हथियार रखता है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि ये दोनों पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

  • जालंधरः घर से 4 हजार अमेरिकी डॉलर, सवा लाख इंडियन करंसी और सोने के गहने लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर हो या देहात चोरों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला गांव सलेमपुर मसंदा से सामने आया है। जहां मसंदां में एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसकर चोर लाखों रुपये की नकदी, सोने के गहने और अमेरिकी डॉलर लूटकर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि चोर 4 हजार अमेरिकी डॉलर और सवा लाख इंडियन करंसी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार लकड़ का दरवाजा तोड़कर घर चोर में घुस। जिसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति से कहा गया कि अगर उन्होंने कोई हरकत की तो उन्हें जानी नुकसान पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद चोर घर में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसीपी (क्राइम) परमजीत सिंह, रामा मंडी के एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार और दकोहा चौकी प्रभारी एसआई मदन सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ ਹੋਣਗੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਲਾਸਾਨੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ:  ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ /ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਛੋੜੇ ਅਤੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਲਾਸਾਨੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ ਮਿਤੀ 23 ਦਸੰਬਰ 2023 ਦਿਨ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਸਵੇਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ (ਪਹਿਲੇ 2 ਘੰਟੇ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਕੂਲਾਂ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ।

    ਇਹਨਾਂ ਸਮਾਗਮਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦੀ ਹਫ਼ਤੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਕਵਿਤਾ/ਗੀਤ/ਸ਼ਬਦ/ਵਾਰ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਾਕੇ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਛੋੜੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਭਾਸ਼ਨ/ਵਿੱਦਿਅਕ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਕੂਲ ਮੁਖੀ/ ਸਟਾਫ/ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਵਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਹਫ਼ਤੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਿੱਖਿਆਦਾਇਕ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ।

  • पंजाबः युवक की गोली मारकर ह’त्‍या के मामले में प्रदर्शन जारी, किया रोड जाम 

    श्री मुक्तसर साहिबः गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने आज दूसरे दिन उदयकरण रोड पर धरना लगा दिया है। दरअसल, शुक्रवार को थाना सदर के बाहर धरना लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को जानबूझकर नहीं पकड़ रही। फरार आरोपियों का बचाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जवाश इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारने वालों को कड़ी सजा दी जाए।

    वह तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक वह सभी आरोपियों को जेल में बंद नहीं देख लेते। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार भी तभी होगा जब आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि थाना सदर पुलिस ने मामले में नामजद मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल को तो घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर उससे वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल मैगजीन,कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली थी। लेकिन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उन्हीं की गिरफ्तारी के लिए परिवार धरने पर बैठा है।

  • गुब्बारे से 10 वर्षीय बच्चे की मौ’त

    अमरोहाः यूपी के अमरोहा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 साल के एक बच्चे की जान गुब्बारा फुलाते समय चली गई। बच्चे की मौत से साथ में खेल रहे उसके दोस्त काफी सहम गए और फिर उनलोगों ने मृतक के परिजन को सूचित किया। दरअसल, पूरा मामला यूपी के अमरोहा जिले के एक छोटे से गांव खाईखेड़ा का है, जहां एक 10 साल का बच्चे अपने कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था।

    खेल खेल में वह मुंह से गुब्बारे फुलाने लगा। गुब्बारे फुलाते समय अचानक बैलून झटके से उसके मुंह में चला गया, जिससे उसकी सांस की नली चोक कर गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह छटपटा कर जमीन पर गिर गया। बच्चे को इस तरह छटपटाता देख उसके दोस्त सहम गए और फिर उनलोगों ने बच्चे के परिजन को सूचित किया। सुचना मिलते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम बॉबी था जो कक्षा 5 का छात्र था। और उसके पिता का नाम पप्पू है।

  • जालंधरः 8 माह बाद कोरोना से एक की मौत, एक अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। वहीं अब बड़ी खबर सामने आई है कि कोरोना से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 8 माह के बाद कोरोना से किसी की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर के गांव शेरपुर से अपना इलाज करवाने के लिए 60 वर्षीय महिला जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंची थी।

    कहा जा रहा है कि महिला को शुगर और तेज बुखार था और उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। महिला का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इसके अलावा कस्बा जंडियाला में 46 साल के व्यक्ति व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिसे घर में आइसोलेट कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीप चावला ने कहा कि जालंधर के सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। 4 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।

    स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को हार्ट, शुगर, किडनी व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है। अगर बहुत जरूरी हो तो ही ऐसी जगहों पर जाए। किसी भी तरह की मेडिकल हेल्प के लिए 104 पर डायल करें। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से डाक्टरों व मरीजों को अस्पताल में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी जिलों को हिदायत दी गई है कि कोविड फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाए। सेहत विभाग की ओर से कहा गया है कि छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या कोहनी से ढकने की सलाह दी है। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोना होगा। सांस संबंधी लक्षणों को पीड़ित होने पर अपने व्यक्तिगत संपर्क सीमित करें। यदि आप अस्वस्थ्य महसूस कर रहे है और आप को बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई हो रही हो डॉक्टर से मिलें।

  • ਪੰਜਾਬ : Sidhu Moose Wala ਮਰਕੇ ਵੀ ਕਈਆਂ ਨੂੰ ਦੇ ਗਿਆ ਰੁਜ਼ਗਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ  ਸਿੱਧੂ ਮੁਸੇਵਾਲਾ ਭਾਵੇਂ ਸ਼ਰੀਰਕ ਤੌਰ ਤੇ ਦੁਨੀਆ ਤੇ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਪਰ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਉਹ ਅੱਜ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਦਿਲ ਅਤੇ ਦਿਮਾਗ ਵਿੱਚ ਛਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਸਦੀ ਅਵਾਜ ਵਿੱਚ ਗਾਏ ਹੋਏ ਗੀਤ ਅੱਜ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਸੰਦ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਦੇ ਚਾਹੁਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਧਾਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਿੱਧੂ ਮੁਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਗੀਤ ਕਈਆਂ ਲਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦਾ ਸਾਧਨ ਵੀ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਇੱਕ ਵੀਡਿਓ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋ ਛੋਟੀ ਉਮਰ ਦੇ ਰਾਜਸਥਾਨੀ ਕਲਾਕਾਰ ਇੱਕਤਾਰਾ ਅਤੇ ਡਫਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਹੀ ਅੰਦਾਜ਼ ਨਾਲ ਸਿੱਧੂ ਮੁਸੇਵਾਲੇ ਦਾ ਗੀਤ ਗਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਗਾਇਆ ਗਿਆ ਗੀਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਪਸੰਦ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਵਾਹ-ਵਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ ਵੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਸੁਣੋ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦਾ ਗੀਤ ਵਖਰੇ ਅੰਦਾਜ਼ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਕੁਮੈਂਟ ਬੌਕਸ ਵਿੱਚ ਜਰੂਰ ਲਿਖਿਓ ਕਿ ਇਹ ਗੀਤ ਤੁਹਾਨੂੰ ਕਿਹੋ ਜਿਹਾ ਲੱਗਿਆ।

  • जालंधरः सुबह- सुबह इस इलाके में चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव सुन्नत कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह सुबह गोलियां चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह एक व्यक्ति पर दो आरोपियों ने गोली चला दी। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा कि वह अपने बेटे को छोड़ कर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव सुन्नत कलां रोड पर उस पर किसी ने गोली चला दी गई। घटना में फिलहाल किसी के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है। जांच के लिए जालंधर देहात की सीआईए की टीमें और थाना नूरमहल की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। 

    पुलिस ने मौके से चला हुआ खोल बरामद किया है। आरोपियों ने बिलगा के गांव वड्डी पत्ती, बिलगा के रहने वाले बलराज सिंह पुत्र दर्शन सिंह पर गोली चलाई थी। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। बिलगा के गांव वड्डी पत्ती के रहने वाले ठेकेदार बलराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को नूरमहल के पास छोड़ने था। वह उसे छोड़कर सुबह करीब 10 बजे घर लौट रहा था। गुरुद्वारा साहिब वाली रोड पर उन्हें सामने कुछ संदिग्ध खड़े हुए नजर आए। उन्हें देख कर कुछ संदिग्ध लगा। डर की वजह से उसने बाइक मोड़ ली। लुटेरों ने पीड़ित का पीछा किया और फिर उस पर एक रौंद फायर कर दिया।

    पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन पर सीधी गोली चलाई थी। मगर ग़नीमत रही कि गोली उन्हें लगी नहीं। वह काफी डर गया। गोली चलाने के बाद आरोपी कहां गए बलराज को इस बारे में कुछ नहीं पता चला। थाना नूरमहल की पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी गांव तगड़ां की ओर से आए थे। बलराज के आने से पहले ही आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने व्यक्ति के बयान दर्ज कर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः आप विधायक पर ईडी का एक्शन, 35.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    मोहालीः आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ईडी ने आप विधायक के खिलाफ पिछले कुछ समय की गई कार्रवाई के बाद उनकी 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई बैंक लोन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ईडी के मुताबिक गज्जनमाजरा की मालेरकोटला स्थित तारा कॉर्पोरेशन कंपनी की संपत्ति को कुर्क किया गया है। ईडी के मुताबिक लोन राशि को तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड से विभिन्न फर्मों में ट्रांसफर किया गया है।

    इसके बाद इसे तारा हेल्थ फूड लिमिटेड और एक अन्य सहायक कंपनी तारा सेल्स लिमिटेड में एकीकृत कर दिया गया। वहीं, ईडी का कहना है तारा हेल्थ फूड्स लिमिटेड में प्राप्त राशि का प्रयोग लोन लेने के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया। एजेंसी की जांच में यह भी सामने आया है कि 3.12 करोड़ रुपए गज्जनमाजरा के व्यक्तिगत खातों में डायवर्ट किए गए हैं। इसके अलावा 33.19 करोड़ रुपए मेसर्स टीएचएफएल को दिए थे। आप विधायक गज्जनमाजरा को इस मामले में नवंबर माह की शुरुआत में ईडी ने किया गिरफ्तार किया था।

    मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एफआईआर से जुड़ा है, जो कि 40.92 करोड़ रुपए के बैंक लोन से जुड़ा हुआ है। आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे। गज्जनमाजरा ने कहा था कि पंजाब वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए मैं बतौर विधायक एक रुपया वेतन लूंगा। चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को हराया था।