Blog

  • सामान्य लोक सभा चुनाव 2024 के लिए समितियां गठित

    सामान्य लोक सभा चुनाव 2024 के लिए समितियां गठित

    ऊना/ सुशील पंडित : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के सफल संचालन के लिए ज़िला स्तर पर समितियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों में शिकायत दर्ज करने के लिए गठित ज़िला स्तरीय शिकायत निगरानी समिति के अतिरिक्त उपायुक्त समन्वयक होंगे। जबकि परियोजना अधिकारी, ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण और ज़िला कोषाधिकारी समिति के सदस्य होंगे। इसके अलावा सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले प्रत्याशियों द्वारा चुनावों में किए जाने खर्च की निगरानी हेतू जिला स्तरीय व्यय निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त होंगे। जबकि भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक विधानसभा के प्रभारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी सेल के प्रभारी होंगे। राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए आदान-प्रदान की जाने वाली सूचनाओं की निगरानी के लिए मीडिया प्रमाणिकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति में ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा एसडीएम सदर ऊना सदस्य और ज़िला सूचना अधिकारी, एनआईसी ऊना मध्यस्थ/सोशल मीडिया विशेषज्ञ होंगे। जबकि ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी सदस्य सचिव और राजेश शर्मा, जर्नालिस्ट द ट्रिव्यून समिति सदस्य होंगे। 
  • पंजाब: 3 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। वहीं आरोपियों द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की बात भी सामने आई है। जानकारी देते हुए डीएसपी सरवनजीत सिंह ने बताया की 28 दिसंबर को थाना किला लाल सिंह की पुलिस गांव भागोवाल के श्मशान घाट कलानौर रोड के पास मौजूद थी। जहां पुलिस ने एक मोटरसाइकल को अपनी ओर आते देखा। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोटरसाइकल को रोकने की कोशिश की। लेकिन मोटरसाइकल पर सवार व्यक्तियों ने मोटरसाइकल को एकदम वापस मोड़ने की कोशिश की। लेकिन बाइक को वापस मुड़ते हुए अचानक मोटरसाइकल फिसल गई।

    पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को काबू कर लिया। जिसकी पहचान सुरजीत सिंह उर्फ ​​​​सीता निवासी गांव दलम के तौर पर हुई है। लेकिन उसका दूसरा साथी बाइक चालक पुलिस पर गोली चलाते हुए फरार हो गया। उधर पुलिस ने जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन चालक फरार होने में सफल हो गया। फरार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी गांव नंगल के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए सुरजीत सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 3 किलो हेरोइन बरामद की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 307, 353, 186 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना किला लाल सिंह में मामला दर्ज किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : IMA ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਆਈ ਐਮ ਏ ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ, ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਬਠਿੰਡਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਆਏ ਦਿਨ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਹੁਣ ਡਾਕਟਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹੋਸਪਿਟਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਉੱਤੇ ਮਰੀਜ਼ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤਰਫੋਂ ਜਬਰਨ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਲਿਤੇ ਗਏ ਗਏ ਪੈਸੇ ਵਾਪਸ ਮੁੜਾਏ ਗਏ। ਜਿਸ ਦਾ ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਅਤੇ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਸਐਸਪੀ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਰੀਜ਼ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਅਤੇ 40 ਦੇ ਕਰੀਬ ਅਣਪਛਾਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ ਅਤੇ ਜਬਰਦਸਤੀ ਦਬਾਅ ਹੇਠਾਂ ਡਾਕਟਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਲਿੱਤੇ ਗਏ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਵਾਪਸ ਕਿਤੇ ਜਾਣ। ਅਗਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਹੁੰਦੀ ਰਹੀ ਤਾਂ ਇੰਡੀਅਨ ਮੈਡੀਕਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਵੀ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਾਵੇਗੀ।

  • पंजाब : पुलिस ने संयुक्त अभियान द्वारा ड्रोन किया बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन : बीएसएफ 103 बटालियन और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ड्रोन को बरामद किया गया। डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि खलरा गांव पल्लो पट्टी राजोके के पास ड्रोन गतिविधि की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 10,11,12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत मामला संख्या 155 दिनांक 23/12/23 दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस और बीएसएफ 103 बटालियन के सर्च ऑपरेशन के दौरान पल्लो पट्टी राजोके के खेतों से ड्रोन बरामद किया गया।

    बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई क्वाडकॉप्टर है। ड्रोन बरामद होने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। ड्रग्स की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। असली दोषियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

  • जालंधरः विवादों में घिरा पास्टर अकुंर नरूला, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पास्टर अकुंर नरूला एक बार फिर से विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, आज Masih Ekta कमेटी के सदस्यों ने पास्टर अकुंर नरूला के खिलाफ प्रेस वार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 25 दिसबंर को क्रिसमस काफी धूमधाम से सैलिब्रेट किया गया। इस दौरान उन्होंने अकुंर नरूला द्वारा कसे गए तंज को लेकर कहा कि वह भी ईसाई धर्म से संबंधित है, लेकिन वह निंदनिय है। उन्होंने कहा कि वह खुद ईसाई समुदाय से जुड़े होने के कारण मसीह भाईचारे के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। जिसको लेकर मसीह भाईचारे में काफी रोष पाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हमारे पास उसकी वीडियो भी मौजूद है। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि वह इस गलत टिप्पणी को वापिस लें। उन्होंने कहाकि वह खुद ईसाई भाईचारे को इस गलत टिप्पणी से कमजोर कर रहे है। इस दौरान अन्य सदस्य ने कहा कि 25 दिसंबर को ताजपुर में मनाए गए क्रिसमस के दौरान अकुंर नरूला ने इस प्रोग्राम में गलत टिप्पणी की, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में कई जाने माने कलाकार आए हुए थे। उन्होंने कहा कि खांबड़ा चर्च से अकुंर नरूला को वह नोटिस करते आ रहे है कि उन्होंने बहुत से पास्टरों को तोड़ने की कोशिश की।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उन्होंने बहुत सी चर्च को तोड़ने की कोशिश। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि पास्टर अकुंर नरूला ने चर्च को मुर्दा घर भी कहा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के दिन उन्होंने फायर ऑफ हैल कहकर अपने ही भाईचारे की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि अकुंर नरूला ने क्रिसमस के दिन करवाए गए प्रोग्राम के दौरान लोगों को मूर्ख कहा। उन्होंने कहा कि उस दिन एमपी सहित कई नेता वहां पर मौजूद थे। इस दौरान कई कलाकार भी वहां पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह सब मूर्ख है, इसका जवाब अकुंर नरूला दें।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से कई वार करके होटल संचालक का किया बेहरमी से क’त्ल

    मोहालीः जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल संचालक का तेजधार हथियार से बेरहमी से कत्ल किया गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के चलते पार्टनर के द्वारा कत्ल किया गया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। वहीं आरोपी इसका पार्टनर 26 वर्षयी गौतम बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक शिवम और आरोपी गौतम ने मिलकर ठेके पर जीरकपुर में एक होटल लिया था।

    दोनों पार्टनर होटल को चला रहे थे, लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों को आपस में विवाद हो गया। कई दिनों से दोनों के बीच में मनमुटाव चल रहा था। इसलिए गौतम ने बदला लेने के लिए शिवम पर हमला किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने चार अन्य साथियों के साथ रात को होटल में पहुंचा था। वहां पर उसने शिवम पर तीखे तेजधार हथियार के साथ हमला किया है। उसने मृतक पर चार से पांच वार किए हैं। जिसकी वजह से उसका खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस अभी मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • पंजाबः इस मामले में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव सैदांवाली निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद को आग लगाकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते परिवार  वालो ने आग बुझाई और समिति सदस्यों के सहयोग से उसे अस्पताल भर्ती करवाया। पीड़ित पिछले काफी समय से फसलों के ना होने से परेशान था। अस्पताल में उपचाराधीन 65 वर्षीय धर्मपाल के रिश्तेदार ने बताया कि वह जमीन हिस्से पर लेकर खेती कर अपने परिवार का गुजारा करता है।

    लेकिन पिछले दो सालों से फसल न होने से उस पर कर्ज अधिक हो गया और वह परेशान रहने लगा। जिसके चलते कल रात उसने घर के बाहर आकर खुद पर तेल छिडकर आग लगा ली। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले एकत्र हएु और बउी मशक्त से आग बुझाई और इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी जिन्होंंने घनी धुंध में वहां पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर डाक्टरों के अनुसार धर्मपाल के शरीर का ऊपरी हिस्सा करीब 30 प्रतिशत  तक झुलसा है, लेकिन उसकी हालत अभी ठीक है।

  • पंजाब : बेड के बक्से से बच्ची के शव मिलने पर पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः आजाद नगर इलाके में देर रात करीब 10 बजे 4 साल की बच्ची की की बेहरमी से हत्या करके शव बेड में छिपाकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पुलिस बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई है। जहां उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में पता चल गया है, उसकी तालाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में 302 धारा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    दूसरी ओर डाबा इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर केस मामले में लोगों द्वारा सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। गुस्साए लोगों की मांग है कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसे फांसी दी जाएं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग टीमे बनाई है। जोकि आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

    बता दें कि आजाद नगर में रहने वाला सोनू अपने पड़ोस की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया। बताया जाता है कि इस दौरान बच्ची का भाई उसे बुलाने गया तो आरोपी ने कहा कि वह खेल रही है, उसे खेलने दो। देर रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसे खोजने लगे। पड़ोसी सोनू के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। फोन करने पर उसका फोन भी बंद आ रहा था।

    लोगों ने आरोपी के भाई को फोन किया तो वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का ताला तोड़ा और कमरे में जांच की तो बेड के बक्से में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  • पंजाबः सीएम मान का सुनील जाखड़ को चैलेंज, सबूत लाए तो राजनीति छोड़ दूंगा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल ना किए जाने का मुद्दा गरमा गया है। दरअसल, आज लुधियाना पहुंचे सीएम मान ने 2 अहम बैठकें की। इसी बाच सीएम मान ने परेड में पंजाब की झांकी शामिल नहीं करने पर बड़ा बयान देते हुए पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को सीधा चैलेंज कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सुनील जाखड़ सबूत लाएं कि झांकी के डिजाइन में मेरी व अरविंद केजरीवाल की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि अगर जाखड़ साहब ने साबित कर दिया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। अगर साबित नहीं कर पाए तो वह खुद कभी पंजाब न आए। सीएम मान ने कहा कि जाखड़ का दावा झूठा है, वह अभी नए-नए बीजेपी में गए हैं और झूठ बोलना सीख रहे हैं।

    सीएम मान ने कहा कि उन्होंने खुली डिबेट रखी थी तो सुनील जाखड़ वहां पर क्यों नहीं आए। सभी राज्यों को अपना कल्चर दिखाने हक है तो पंजाब को क्यों नहीं, पंजाब के साथ सिर्फ भेदभाव किया जा रहा है। सीएम मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मोदी बताएगा कि किन शहीदों की झांकी दिखाई जाना चाहिए। अब हम झांकी निकाल कर दिखाएंगे। 20 जनवरी से शुरू करके रोजाना 26 जनवरी तक दिल्ली में रोजाना पंजाब की झांकी निकाली जाएगी।

    वहीं लुधियाना के विकास कार्यों और दूसरी ओर एनआरआई की समस्याओं को लेकर अहम बैठक हुई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट का काम 15 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। भवन निर्माण का 96 फीसदी काम पूरा हो जायेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राहु रोड प्रोजेक्ट पर भी आज से काम शुरू हो जाएगा। वे जनवरी माह में दोबारा आकर प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की झांकी पर किसी भी तरह की कोई तस्वीर नहीं लगाई गई है, बल्कि पंजाब की झांकी में पंजाब की संस्कृति, धर्म और विरासत को दिखाया गया है। अन्य राज्यों में भी ऐसा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी झांकी पहले भी नौ बार रद्द हो चुकी है।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे पर बन रहे नए होटल में व्यक्ति का क’त्ल

    बरनालाः आज सुबह बरनाला-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बने नए होटल में 60 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियारों से बेहरमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हरियाणा के हमीरगढ़ निवासी महेंद्र सिंह का शव होटल के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक महिंदर सिंह अपने रिश्तेदार के बनें नए होटल में रात्रि चौकीदार के रूप में रहता था, जो इसकी देखरेख करता था।

    होटल पिछले इस होटल में निर्माण का कार्य चल रहा था। बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह जब होटल में काम करने वाला मैकेनिक होटल पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी होटल मालिक को दी। होटल मालिक ने बताया कि मृतक उसका मामा था, जो होटल निर्माण के दौरान रात में यहां रुकता था और उसकी बेरहमी से किसी ने हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय मिले और हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

    हत्या की घटना स्थल पर सीआईए स्टाफ समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और डीएसपी बरनाला गंभीरता से मामले की जांच कर रहे हैं। इस मौके पर डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि बरनाला की ओर से बठिंडा हाईवे जीईई मॉल के पास नए होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। इस होटल का मालिक संगरूर का रहने वाला है और उसके रिश्तेदार की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसकी सभी एंगल से जांच की जा रही है। होटल मालिक संदीप गिल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।