Blog
-

एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा, मुबारिकपुर में भरे जाएंगे विभिन्न पद
ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा मुबारिकपुर अम्ब द्वारा 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में क्वालिटी कंट्रोल के दो पद, लेथ मशीन के पांच पद व फिटर हेल्पर के दो पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव तथा मासिक वेतन 13 से 15 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। लेथ मशीन के पदों हेतू 10वीं/आईटीआई व संबंधित श्रेणी में डिप्लोमा व 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। हेल्पर फिटर पद के लिए फिटर में आईटीआई तथा मासिक वेतन 11,250 रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। -

ਪੰਜਾਬ : ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਨੇ ਵਿਧਵਾ ਨਨਾਣ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਹਥੋਪਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਜੋ ਕੇ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਬਾੜ ਇਕੱਠਾ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਉਸਦਾ ਸਗਾ ਭਰਾ ਤੇ ਭਰਜਾਈ ਵਲੋਂ ਝਗੜਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਉਸਦੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਵੜ ਕੇ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਦੀ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸਤਨਾਮ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ, ਉਲਟਾ ਸਤਨਾਮ ਤੇ ਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ।
ਹੁਣ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਿਤਰੇ ਮਸੀਹ ਆਗੂ ਕੁਲਵੰਤ ਮਸੀਹ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਨਾਲ ਸਰਾਸਰ ਨਾ ਇਨਸਾਫੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਤਨਾਮ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਦੀ ਭਰਜਾਈ ਮਾਇਆ ਨੇ ਝਗੜੇ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਉਲਟਾ ਆਪਣੀ ਵਿਧਵਾ ਨਨਾਣ ਤੇ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ,
ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਨਾਣ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੇ ਓਹਨਾ ਦੀ ਬਹੂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਝਗੜਾ ਵੱਧ ਗਿਆ। ਓਥੇ ਹੀ ਸੰਬੰਧਿਤ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਰਾਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

उपायुक्त ने मिनी सचिवालय में किया हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ
लोगों के अवलोकनार्थ हेतू आगामी सात दिनों तक रहेगी उपलब्ध
ऊना/सुशील पंडित : मिनी सचिवालय ऊना के सुगम केंद्र के समीप हिमाचल फोटो गैलरी आगामी 7 दिनों तक लोगों के अवलोकनार्थ हेतू उपलब्ध रहेगी। इस हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि फोटो गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिमाचल के निर्माता डॉ वाईएस परमार के दुर्लभ चित्रों को प्रदर्शित करती यह फोटो गैलरी अत्यन्त शिक्षा प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को इनके उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी, डॉ वाईएस परमार के जीवन पर आधारित व सामान्य ज्ञान की किताबें भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। उपायुक्त ने बताया कि डॉ यशवन्त सिंह परमार के आदर्श, विचार, ईमानदारी सोच व सादगी अपने आप में आज के समय में सार्थक है। डॉ परमार के विषय में हमें यह आभास होता है कि निश्चित रूप से वह एक युग पुरूष थे। उनकी सोच के परिणास्वरूप ही हिमाचल प्रदेश आज अग्रणी राज्य बन पाया है।उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के विषय में अल्बर्ट आईनस्टेन ने कहा था कि सम्भवतः महात्मा गांधी जैसे महान पुरूष के विषय में शायद ही नई पीढ़ी यह विश्वास करेगी कि ऐसे महापुरूष ने कभी इस धरती पर जन्म लिया होगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लोग इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने डॉ राजेन्द्र अत्री के प्रयासों की सराहना भी की। ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल फोटो गैलरी बेहद प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, हिमाचल फोटो गैलरी के संस्थापक डॉ राजेन्द्र अत्री व अंशुक अत्री सहित अन्य उपस्थित रहे। -

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के छात्रों को नाटक स्पर्धा में तृतीय स्थान
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब के छात्रों ने एड्स पर आधारित जिलास्तरीय नाटक स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रो.शशि कंवर ने बताया कि यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता एचपीएसएसीएस के द्वारा हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा ऊना में यूथ फेस्ट-2023 में एड्स की थीम पर नाटक स्पर्धा आयोजित किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की टीम के द्वारा मंचित नाटक को तीसरा स्थान हासिल हुआ।महाविद्यालय की टीम को अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतीश कुमार बंसल ने विजेता टीम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के सभी सदस्यों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। -

पंजाबः मोहाली में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सवः रोमेश दत्त
महोत्सव दौरान विधवाओं एवं जरूरतमंद महिलाओं को दी जाएगी सिलाई मशीनें
मोहालीः हर बार की तरह इस बार भी फेस-9 नजदीक मैजिस्टक रेस्टोरेंट एवं मुख्य मार्केट में मोहाली में श्री गणेश महोत्सव 2023 बडे ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धाभाव के साथ 4 दिवसीय विशाल और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके फेस-9 मंदिर के पूर्व अध्यक्ष प्रवीन, राजीव दत्ता, पुनीत शर्मा, रजनीश गौतम, तेजिंदर ऐरी, राजेश बजाज, रामेश निक्कू गौरी शंकर सेवा दल, रमेश मनचंदा, जनक सिंगला, एडवोकेट संजय सिंगला, सुरेश गगनेजा, पूर्व पार्षद प्रकाशति, पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी, रमेश वर्मा एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष तौर पर उपस्थित हुए।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए श्री गणेश महोत्सव कमेटी रजिः के सरप्रस्त रोेमेश दत्त विद समूची टीम ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव करवाए जाने का मुख्य मकसद सर्व समाज के कल्याण और उनकी उन्नति के लिए भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करना एवं आपसी भाईचारा बना रहे। रामेश दत्त ने कहा कि यह एक ऐसा भव्य और विशाल कार्यक्रम पूरे टराईसिटी व अन्य जगहों पर शायद ही कहीं मनाया जाता होगा जो कि पूर्ण रूप से नान पॉलिटीकल होता है और इसमें सर्व धर्म के लोग बड़ी श्रद्धाभाव से हिस्सा लेते हैं। रामेश दत्त ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में इस बार राजेष बजाज को श्री गणेश महोत्सव कमेटी 2023 के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन मनोज वर्मा, प्रधान रमेश वर्मा, उप प्रधान मनीश शंकर, महासचिव राकेश, स्टेज सैक्रेटरी शिव कुमार दुग्गल, कोषाध्यक्ष प्रवीन और रामेश शर्मा निक्कू के अलावा गिरीष लंगर इंचार्ज ऑन मूर्ति विर्सजन तक अन्य सभी कार्यो की जिम्मेदारियों सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को ग्रुप बनाकर सौंपी गई।
इस दौरान विक्की बत्रा और चेयरमैन राजेश बजाज ने कहा कि सभी स्टेटों की बैंड बाजों को बुलाया जाएंगा और श्री गणपति मौरिया का आगमन स्वागत एवं विर्सजन भी अलग-अलग राज्यों के बैंड पार्टियों के साथ धूमधाम से किया जाएगा। प्रधान रामेश वर्मा और उप प्रधान मनीश शंकर ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से कलाकार और अलग अलग समय पर संत समाज के द्वारा भजन कार्यक्रम भी किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान संत समाज से लेकर नामी कलाकारों द्वारा श्रद्धालुओं को भजन के माध्मय से निहाल किया जाएगा और प्रभु के चरणों में जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा । इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए 4 दिन अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम की खास झल्कियां
कार्यक्रम के दौरान खास झल्कियां जिसमें श्री गणेश मूर्ति के आगमन और विसर्जन मौके विभिन्न राज्यों के बैंड पार्टियां, पंडाल की सजावट, फूलों की होली, हर धर्म के लोगों एक सांझे मंच पर उपस्थित होना, श्री गणेश की इको फ्रैडली मूर्तियां, रात को विद्युत की रोशनी में चमकता पंडाल सहित नामी कलाकारों द्वारा भगवान श्री गशेण की वंदना एवम भजन प्रस्तुत करना शामिल होगा।
-

विधायक बनने के बाद देवेन्द्र भुट्टो का जन्म दिवस को समर्थकों ने बनाया खास
काउ सेंचुरी में विधायक भुट्टो ने की पूजा अर्चना
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो विधायक बनने के बाद पहला जन्म दिवस कुटलैहड़ की जनता एवं समर्थकों ने बहुत बेहतर रूप से मनाकर बधाइयां दीं। 13 सितंबर को सुबह 6 बजे विधायक भुट्टो के निवास स्थान गांव तुतडू में कैप्टन प्रीतम, ठाकुर किशोरी ,मिंटू हटली, खुल्लर, जीवन सोनी, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा आदि दर्जनों समर्थकों ने ढोल ओर पटाखों की खनक में केक काटकर विधायक को जन्म दिवस की बधाइयां दी। फिर 8 बजे विधायक रेस्ट हॉउस बंगाणा पहुँचें ओर बंगाणा रेस्ट हाउस में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने अपने विधायक को जन्म दिवस की बधाई दी। विधायक 9 बजे बंगाणा रेस्ट से राधा कृष्ण गौसदन डुमखर पँहुँचे ओर गौमाता की पूजा अर्चना करके राधा कृष्ण मन्दिर डुमखर गौसदन में माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया। विधायक देवेन्द्र भुट्टो के जन्म दिवस को बड़ा और ऐतिहासिक बनाने के लिए जगह जगह समर्थक स्वागत व जन्म दिवस की बधाइयां दे रहे थे। उन का विधायक बनने के बाद यह पहला जन्म दिवस था और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर कोने से समर्थक थानाकलां पहुंच कर अपने विधायक को जन्म दिवस की बधाइयां दे रहे थे। -

ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਮਨਾਈ ਗਈ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਜਲੰਧਰ : ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ 79 ਵੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਮਨਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਆਗੂ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਪੰਥਕ ਵਿਦਵਾਨ ਤੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਦੱਲ ਸਮੇਤ ਅਨੇਕਾ ਸਖਸੀਅਤਾ ਪਹੁੰਚਿਆ ਅਤੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਮੁੱਦਿਆ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾ ਵਰਗਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ।
ਉਥੇ ਹੀ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੀਂਗਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਦੀ ਇਸ ਵਰੇਗੰਢ ਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਨਿਵਾ ਦਿਖਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦੀ ਹੈ।
-

NEET की छात्रा ने की आत्महत्या
नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही 16 साल की कोचिंग छात्रा के द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्रा का नाम रिचा सिंह है। वहीं छात्रा की उम्र 16 साल है। बताया जा रहा है कि छात्रा रांची झारखंड के निवासी रविंद्र कुमार सिंह की बेटी थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका रिचा सिंह रांची की रहने वाली थी। वो कोटा के ब्लेज हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रही थी।
बताया जा रहा है छात्रा 5 महीने पहले ही कोचिंग के लिए आई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि रिचा की करीब एक महीने से अपने पिता से बात नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में किसी छात्रा को इलाज के लिए लाया गया है। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही छात्रा की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला है कि छात्रा देर शाम से अपने रूम से बाहर नही निकली थी। मृतका की कई साथी छात्राओं ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नही आया। इसके बाद हॉस्टल संचालक को इसके बारे में जानकारी दी गई। दरवाजा तोड़कर देखा कि छात्रा पंखे से चुन्नी बांधकर फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है।
-

ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. की बैठक 16 सितम्बर को
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक 16 सितम्बर शनिवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में होगी। इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नई पी०टी०ए० कार्यकारणी का गठन भी किया जाएगा।महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने अविभावकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर महाविद्यालय में पहुँच कर बैठक में भाग लेकर नई कार्यकारिणी का गठन करें। साथ ही छात्र हित में अपने सुझाव महाविद्यालय प्रशासन को दें, जिससे जिले के सबसे पुराने एवं बड़े महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास किया जा सके। -

पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों ने वार्डन पर किया हमला, सिर पर मारी कुर्सी
लुधियानाः सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेल में कैदियों ने वार्डन के साथ हाथापाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवालाती ने वार्डन के सिर पर ने कुर्सी मारी। घायल वार्डन को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जेल वार्डन हवालातियों की संख्या गिनकर उन्हें बैरक से बाहर ला रहा था। इस दौरान हवालाती मनदीप सिंह उर्फ दीपा व उसके कुछ साथियों ने बैरक से बाहर आने पर मना कर दिया और उससे बहसबाजी की। इसके बाद एडिशनल सुपरिंटेंडेंट के आदेश पर सेल ब्लॉक में दीपा और उसके साथियों को बंद कर दिया गया।
कुछ देर बाद दीपा ने वार्डन अमनदीप के साथ बहस करनी शुरू कर दी। दोनों में विवाद इतना बढ़ा गया कि बात हाथापाई तक जा पहुंची। इसके बाद दीपा ने अपने साथियों को बुलाकर अमनदीप के सिर पर कुर्सी मारी। कुर्सी लगने के कारण अमनदीप की पगड़ी उतर गई। इसके बाद दीपा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ गोरा, गौरव कुमार, खड़क सिंह उर्फ जग्गू, सरबजीत सिंह उर्फ साबी, मनदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ धारा IPC 332, 353, 186, 506,149 और 52-A प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।