Blog

  • IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली। देश भर में कही गर्मी तो कही बाढ़ का कहर जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जहां, बारिश के बीच महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। शाहबाज गांव में सुबह हुई इस घटना के बाद दो घायलों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में दरारें देखने के बाद 52 अन्य निवासियों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जाता तो यह त्रासदी और बड़ी हो सकती थी। उधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

    2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। जिला में भारी बारिश ने घनसाली के तौली गांव में जमकर कहर बरपाया है, जहां एक घर पर मलबा गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

  • Punjab : 15 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab : 15 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक अपनी पत्नी को स्टेशन से लेने स्कूटर पर गया एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। लापता हुए 15 दिन बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिलने लगा है। जिसको लेकर नाराज परिजन रविवार को थाने पहुंचे गये। जहां, जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस से लापता व्यक्ति को ढूंढने की मांग की। लापता व्यक्ति की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वह बिहार स्थित अपने गांव गयी थी। जब वह 15 जुलाई को वापस लुधियाना आई तो उसका पति दीनानाथ 15 जुलाई को रात करीब 11 बजे उसे रेलवे स्टेशन लेने के लिए एक्टिवा पर घर से निकला, लेकिन वह रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा।

    जिसके बाद वह काफी देर तक स्टेशन पर अपने पति का इंतजार करती रही लेकिन उसका पति स्टेशन नहीं पहुंचा। कई घंटों तक इंतजार करने के बावजूद जब उसका पति उसे लेने नहीं आया तो वह खुद ऑटो में बैठ कर घर चली गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। अगले दिन जमालपुर थाने में पति के दोबारा इंतजार करने की शिकायत दर्ज कराई गई।

    ताजपुर गांव के लोग और परिजन जमालपुर थाने पहुंचे और हंगामा किया। प्रदर्शनकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि रास्ते में कुछ लोगों ने दीनानाथ को मारपीट कर घायल कर दिया है और लूटपाट की है। क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि वह एक्टिवा पर था और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दीनानाथ को जल्द खोजा जाए, नहीं तो वह धरना देने को मजबूर होंगे।

  • मानसून के मौसम में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद! जानें वजह

    मानसून के मौसम में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद! जानें वजह

    Health Benefits: बारिश के मौसम को बीमारियों और बैक्टीरिया इंफेक्शन का मौसम भी कहा जाता है। ऐसे में खुद की सेहत को दुरुस्त करने के लिए हेल्दी फूड्स बहुत जरूरी है। मक्का ऐसा ही सेहतमंद गुणों से भरपूर फूड है।

    मक्का अपने उच्च पोषण महत्व के कारण बहुत लोकप्रिय है। इसमें स्टार्च, फाइबर, प्रोटीन और वसा जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की प्रचुर मात्रा के साथ-साथ विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, बी-कैरोटीन और आवश्यक खनिजों, जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा मक्के के दानों में मैग्नीशियम, जस्ता, फास्फोरस, कॉपर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

    मानसून आते ही बाजारों में मक्के की बहार देखने को मिलती है। मक्के में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इससे संबंधित फायदों को जरूर जानें, यह फूड आपकी सेहत को दुरुस्त करने के साथ ही पूरे मौसम बीमारियों से बचा कर रखते हैं।

    Immunity Booster
    मानसून के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने का खतरा बड़ जाता है। ऐसे में मक्का का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।

    Good for heart health
    हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है। मानसून में मक्का का सेवन करके आप अपने दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

    Beneficial for digestive system
    मक्का में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है. जेसे कि कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। मानसून में होने वाले पाचन संबंधी विकारों से बचने के लिए मक्के का सेवन किया जा सकता है।

    Prevention of anemia
    मक्के में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो एनीमिया से बचाव में मदद करती है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। मानसून में मक्का का सेवन करके आप एनीमिया के खतरे को कम कर सकते हैं।

    Helpful in weight control
    मक्का में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है। ये दोनों ही तत्व वजन नियंत्रण में मदद करते हैं। मानसून में अक्सर खाने-पीने की इच्छा बढ़ जाती है, ऐसे में मक्का का सेवन करके आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

    Beneficial for skin
    मक्के में विटामिन ई भी होता है जो त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और उसे सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। मानसून में त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए मक्का का सेवन किया जा सकता है।

    मक्का का सेवन कई तरिकों से किया जाता है। आप इसे भूनकर, रोटी बनाकर या मक्की के आटे का इस्तेमाल करके विभिन्न व्यंजन तैयार कर सकते हैं। मानसून में मक्के की चटनी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है।

    Disclaimer: प्रिय पाठक, आपको यह जानकारी केवल जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। इसमें घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  • 32 वर्ष शिक्षा विभाग में सेवाए दे रहे सुरेंद्र राणा को दी बिदाई पार्टी, तीन जुलाई को हो रहे सेवानिवृत

    32 वर्ष शिक्षा विभाग में सेवाए दे रहे सुरेंद्र राणा को दी बिदाई पार्टी, तीन जुलाई को हो रहे सेवानिवृत

    बंगाणा टीजीटी संघ बोला, ईमानदार ऊर्जावान और कर्मठ शिक्षक हो रहा सेवा निवृत,

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली के गांव जंडूर से 32 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाए दे रहे सुरेंद्र राणा जो तीन जुलाई को सेवानिवृत हो रहे है। उन्हे शिक्षा विभाग के उपमंडल बंगाणा के टीजीटी आर्ट्स संघ ने रविवार को विदाई पार्टी दी। और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे सुरेंद्र राणा 1992 में बतौर जेबीटी अध्यापक पद पर अपने सेवाओं की शुरुआत की थी। और हिमाचल के करीब हर जिले में सेवाए देने के बाद जे बी टी पद से टीजीटी पद तक पहुंचे। और मुख्याध्यापक बनकर भी कई प्राइमरी और मिडल स्कूलों में अपनी सेवाए दी। सुरेंद्र राणा जो वर्तमान में राज्यकीय मिडल स्कूल चडोली में मुख्य रूप से हैड के रूप में सेवाए दे रहे थे। और तीन जुलाई को सेवानिवृत हो रहे है।

    टी जी टी अध्यापक सुरेंद्र राणा एक ईमानदार और कर्मठ अध्यापक के रूप में अपनी पहचान बनाई। और कई अध्यापकों के लिए प्रेरणा भी बनें हैं। अपनी निजी आय से खर्च करके स्कूल में गरीबी रेखा से नीचे नन्हे बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरत मंद प्रकरण एवम कॉपी किताबे खरीदते रहते हैं। और स्कूल समय के मामले में बेहद सौद्रयपूर्ण रहे है।सुरेंद्र राणा के एक बेटी को पीजीआई चंडीगढ़ में स्टाफ नर्स हैं और बेटा भारतीय सेना में सेवाए दे रहा है। पत्नी आंगन बाड़ी केंद्र में शिक्षक है। एक बेहद हंसमुख सफल और ईमानदार परिवार से संबध रखने वाले सुरेंद्र राणा साई बाबा और प्रभु श्री राम जी के अनन्य भक्त है। ओर अपनी पंचायत हटली में बनी श्री साई सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य और महासचिव भी हैं।

    बही श्री राम नाटक कल्ब हटली कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान भी है। एक मिलनसार और सदा चेहरे पर हंसी रखने वाले सुरेंद्र राणा से जब मीडिया ने पूछा कि तीस जुलाई को सेवानिवृत होने के बाद आगे क्या प्लानिंग होगी। तो सुरेंद्र राणा ने बड़ी सहजता से जवाब दिया। कहा अब केवल समाजसेवा से जुड़कर सेवा करने का विचार है। क्योंकि मैं पहले ही श्री राम नाटक कल्ब हटली से जुड़ा हूं। जो 67 वर्षो से शुद्ध रामायण का मंचन भागवत एवम अन्य सामाजिक कार्य करता आ रहा है। और दूसरी तरफ मैं हटली पंचायत के बनी श्री साई सेवा समिति से जुड़ा हूं। अब केवल जन सेवा करने का ही मन में विचार है। और केवल जन सेवा के लिए ही अब आगे की जिंदगी व्यतीत करूंगा। इस मौके पर टीजीटी आर्ट्स यूनियन ने आज टीजीटी शिक्षक सुरेंद्र कुमार को विदाई पार्टी दी ।इस मौके पर जनक राज ,सतीश डोगरा, रामपाल सोंखला ,राकेश कुमार सुमित अन्य उपस्थित रहे।

  • Punjab : इस नहर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : इस नहर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। डेरा बाबा नानक थाने के अंतर्गत पड़ते गांव पड्डा की नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां, शव मिलने इलाके में हड़कंप मच गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव पड्डा के पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह अपने खेतों में खाद डालने के लिए निकले तो देखा कि नहर में एक अज्ञात शव घेरे में फंसा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने थाना डेरा बाबा नानक और एसएसपी बटाला को फोन पर सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से अधजली लाश को बाहर निकाला गया।

    इस मौके थाना डेरा बाबा नानक के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ प्रमुख नेताओं ने सूचना दी थी कि गांव पड्डा की नहर में एक शव फंस गया है, जिसे मदद से बाहर निकाला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल 174 की कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। इस अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेजा जा रहा है। वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

  • बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर, Punjab को मिला नया राज्यपाल

    बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर, Punjab को मिला नया राज्यपाल

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदेश जारी करते हुए 10 राज्यों के राज्यपालों बदल दिये हैं। वहीं, देश के कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा शनिवार रात को हो गई थी। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के मुताबिक, गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया की जगह ली है। कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

    पुरोहित ने फरवरी में सौंपा था इस्तीफा पत्र
    बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में निजी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पुरोहित ने अपने पत्र में लिखा था कि व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा सौंपता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें पत्र में लिखा था।

    ऐसा रहा गुलाबचंद कटारिया का करियर
    पंजाब के राज्यपाल रहे बनवारीलाल पुरोहित की जगह अब असम के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया को गवर्नर और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर 1947 को हुआ। पत्नी अनिता कटारिया हैं और इनकी 5 बेटियां है और आरएसएस से भी जुड़े रहे। उन्होंने 11 बार चुनाव लड़ा और 9 बार जीत हासिल की है। वह वंसुधरा राजे सरकार में साल 2014 से लेकर 2018 तक राज्य गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

  • टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर तीन लोगों की मौत, 10 घायल

    टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर तीन लोगों की मौत, 10 घायल

    यूपी। उत्तर प्रदेश से एक सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। जहां, प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी है। जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गये हैं। वहीं, घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पहुँच कर शवों को कब्जे में ले लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।

    प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार रविवार की सुबह मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही एक टूरिस्ट बस ने एक मालवाहक ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, रिक्शे में सवार 10 लोग घायल हुए है। इन घायलों को सर्रोई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सभी को मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में शामिल एक बच्चे की हालत अभी भी गंभीर है।

    प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग कड़े मानिक से विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रिक्शे में कुल 15 लोग सवार थे। यह हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ जब खम्हरिया दमुआन गांव के सामने मिर्जापुर की तरफ से जा रही टूरिस्ट बस ने इस ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

  • 15 अगस्त को लेकर देशवासियों से PM Narendra Modi की खास अपील

    15 अगस्त को लेकर देशवासियों से PM Narendra Modi की खास अपील

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खादी की बिक्री में 400 फीसदी की वृद्धि हुई है और खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं कड़ी में मोदी ने देशवासियों से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी लेने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में आज कहा, “15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा अभियान’। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए सबका जोश बहुत रहता है। गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फ़ी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का उत्साह भी दिखता है।”

    उन्होंने कहा “आपने गौर किया होगा, जब कॉलोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है, तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है। यानी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ – तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के नवाचार भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में, दफ्तर में, कार में, तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के उत्पाद दिखने लगते हैं। कुछ लोग तो ‘तिरंगा’ अपने दोस्तों, पड़ोसियों को बांटते भी है। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है।”

    प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा “पहले की तरह इस साल भी आप ‘हरघरतिरंगाडॉटकॉम’ पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी जरूर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि एक और बात याद दिलाना चाहता हूँ। हर साल 15 अगस्त से पहले आप मुझे अपने ढेर सारे सुझाव भेजते हैं। आप इस साल भी मुझे अपने सुझाव जरूर भेजिए।

  • 5 दिन में 45,000 करोड़ की कमाई!.. निवेशकों की हुई चांदी

    5 दिन में 45,000 करोड़ की कमाई!.. निवेशकों की हुई चांदी

    भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के बीते सप्ताह शेयर में आए उछाल के चलते निवेशकों ने जमकर कमाई की। कंपनी की मार्केट वैल्यू में 44,907 करोड़ रुपए का उछाल आया।

    इस बीच Sensex की टॉप-10 कंपनियों में से छह कंपनियों की मार्केट वैल्यू में उछाल आया और इनमें सबसे ज्यादा फायदे में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC रही। एलआईसी के निवेशकों ने महज पांच दिन में करीब 45,000 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

    बीते सप्ताह Stock Market के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। कभी देखते ही देखते मार्केट धराशायी हो गया, तो वहीं अगले ही दिन जोरदार तेजी से कारोबार करता हुआ नजर आया। हालांकि, पूरे हफ्ते चली इस उथल-पुथल के बावजूद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 728 अंक की बढ़त में रहा।

    LIC के अलावा जिन कंपनियों ने अपने निवेशकों का मुनाफा कराया, उनमें टेक दिग्गज इंफोसिस Infosys दूसरे नंबर पर काबिज रही। Infosys Market Cap 35,665.92 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,80,062.35 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके साथ ही आईटीसी ने 35,363.32 करोड़ रुपए जोड़े और ITC MCap बढ़कर 6,28,042.62 करोड़ रुपए हो गया। टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट वैल्यू में 30,826.1 करोड़ रुपए का उछाल आया और यह 15,87,598.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव के बावजूद शानदार साबित हुआ है। सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से छह का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 1,85,186.51 करोड़ रुपए चढ़ा है। जिन छह कंपनियों ने इस अवधि में ताबड़तोड़ कमाई कर अपने निवेशकों पर पैसों की बरसात की, उनमें पहले नंबर LIC रही। जानकारी के अनुसार, एलआईसी का मार्केट कैप 5 दिन के कारोबार के दौरान बढ़कर 7,46,602.73 करोड़ रुपए हो गया। इस हिसाब से LIC Share में पैसे लगाने वालों ने 44,907.49 करोड़ रुपए की कमाई की है। एलआईसी का शेयर बीते शुक्रवार को 2.51 फीसदी चढ़कर 1190 रुपए पर क्लोज हुआ था।

    निवेशकों को कमाई कराने के मामले में पिछले सप्ताह के 5 दिन के कारोबार के दौरान टेलिकॉम दिग्गज भारती एयरटेल भी आगे रही। Airtel Market Value में 30,282.99 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है और मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 8,62,211.38 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank का मार्केट कैप 8,140.69 करोड़ रुपए बढ़कर 12,30,842.03 करोड़ रुपए हो गया।

  • हिमकेयर योजना को बंद करने के लिए सरकार कर रही साजिश: लक्खी

    हिमकेयर योजना को बंद करने के लिए सरकार कर रही साजिश: लक्खी

    लाभकारी योजनाए बंद कर प्रदेश की जनता को असुविधा के दलदल में धकेला जा रहा

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली भाजपा प्रवक्ता लखबीर लक्खी ने प्रदेश की सुखु सरकार बड़ा हमला करते हुए कहा है कि सुखु सरकार सुख की सरकार न होकर जनता के लिए दुख की सरकार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जो योजना पूर्व जयराम सरकार ने गरीब जनता के इलाज के लिए चलाई थी उस हिमकेयर योजना को बंद करने की साजिश सुखु सरकार रच रही है व इससे सरकार की नीयत भी साफ दिखाई दे रही है कि  गरीब लोगों के प्रति उनकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा प्रदेश की गरीब जनता इस कार्ड के माध्यम से अपना इलाज करवाती थी जिससे उन्हें राहत मिलती थी पर सुखु सरकार से यह भी न देखा गया और इस योजना को बंद करने की कगार पर ले आए है, जोकि उनकी सरकार की गरीब जनता के प्रति सोच को दर्शाता है जबकि पूर्व सरकार में जिस कार्ड से लाखों लोगों ने ईलाज करवा कर राहत पाई थी उसी योजना को अब सुखु सरकार बंद करने की ओर धकेल रही है।

    उन्होंने कहा कि जनता को सुविधा देने की बजाए असुविधा दी जा रही है पहले सरकार में आते ही पूर्व सरकार के समय मे खोले गए सरकारी संस्थानों को बंद किया गया जिससे प्रदेश की जनता को असुविधा हुई उसके बाद हर उस योजना को जा तो बंद किया गया जा फिर उसमें ऐसे नियम जोड़े गए जिससे आम लोग लाभकारी योजनाओं से बंचित रह सके। उन्होंने कहा सुखु सरकार में गरीब बच्चियों की शादी में दिया जाने वाला शगुन योजना का पैसा आज तक किसी भी एक बच्ची को नही दिया गया है व लोग सरकारी कार्यलयों के चक्कर काट रहे है और अफसर शाही की बल्ले बल्ले है , अफसर अपने तरीके से सरकार को चला रहे है वही मुख्यमंत्री अपने दोस्तों को एडजस्ट करने में लगे हुए है यह सरकार आम जनता की सरकार न होकर मित्रो की सरकार बनकर रह गयी है जिसमे केबल मित्रो का ही विकास हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी से जुड़ी हिमकेयर योजना जिस तरह से बंद की जा रही है वह सरकार द्वारा गरीब लोगों पर अत्याचार करने जैसा है व अगर सरकार ने कल्याणकारी हिमकेयर योजना को जल्द सुचारू न किया तो इसके खिलाफ सड़को पर उतरा जाएगा व अन्य जो योजनाए बंद की है उनको भी लागू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो ग्रंटिया दी थी उनमें से एक पर भी खरी नही उतरी है जिससे सरकार जनता के सामने खरी उतर पा रही है व जनता के साथ धोखा कर जनकल्याण के एजेंडे से हटकर जनकल्याण कारी योजनाओं को ही बंद करने में लगी हुई है जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है व आने वाले समय मे इसका डटकर विरोध भी दर्ज करवाया जाएगा ।