Blog

  • Jalandhar News: शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने किशोरी से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू विनय नगर के रहने वाले विजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने किशोरी को शादी करने के झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन परिवार को बात किशोरी के गर्भवती होने पर चली।

    जिसके बाद न्यू उपकार नगर के रहने वाले पीड़ित परिवार ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत शिकायत दी। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआइ मनजिंदर सिंह ने पीड़ित परिवार के बयानों पर जांच के बाद न्यू विनय नगर के रहने वाले विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना रामामंडी की पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ में जुट गई है।

  • आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2024

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-
    आज का दिन आपके लिये शानदार रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें और उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है।

    वृष राशि-
    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आज काम जिस तरह चल रहे हैं, अभी उनमें किसी तरह का भी बदलाव लाने की कोशिश ना करें। अगर व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है।

    मिथुन राशि-
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। आज नकारात्मक सोच से बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा।

    कर्क राशि-
    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। कोई खास कार्य सिद्धि भी संभव है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी।

    सिंह राशि-
    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।

    कन्या राशि-
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे, तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि-
    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज किसी से अनबन की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा।

    वृश्चिक राशि-
    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

    धनु राशि-
    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से आप अपने आपको बढ़िया महसूस करेंगे। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे।

    मकर राशि-
    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

    कुंभ राशि-
    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने का भी प्रोग्राम बनेगा। आज आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेगा, इससे घरवाले आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    मीन राशि-
    आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं।

  • Jalandhar News: NRI पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, 3 पर केस दर्ज

    जालंधर : महानगर में एन.आर.आई. पत्नी को दहेज की मांग करने व मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करने के आरोप में पति, ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में पीडिता की मां ने बताया कि उसकी बेटी चंद्रकांता कनाडा में पी. आर. है और उसकी शादी जनवरी 2022 में हुई थी। शादी के बाद वह फरवरी 2022 को भारत से वापिस विदेश चली गई थी। शिकायतकर्ता व उसकी बेटी अनुसार मायके परिवार द्वारा दिए गहने उसके ससुराल परिवार ने अपने पास यह कह कर रख लिए थे कि कनाडा में उसे गहनों की कोई जरूरत नहीं है। पति व ससुराल परिवार द्वारा उससे सही ढंग से बात न करने पर मानसिक तौर पर परेशान होकर वह एमरजेंसी टिकट लेकर अक्तूबर 2022 को कनाडा से इंडिया वापिस आ गई लेकिन ससुरालवालों के द्वारा परेशान करने पर वह वापिस कनाडा चली गई और अगले ही साल उसके पति का भी कनाडा का वीजा लग गया।

    जून 2023 को उसका पति उसे बिना बताए घर से चला गया। काफी बार उसे फोन किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उक्त शिकायत की जांच डिप्टी कमिश्नर पुलिस, आप्रेशन एंड सिक्योरिटी जालंधर की तरफ से की गई। जांच के आधार पर पति अंकुश वर्मा, ससुर रवि भूषण, सास, सुमन वर्मा पर महिला पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने बाजवा को लताड़ा, PR 126 को बताया किसानों के लिए लाभकारी

    Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने बाजवा को लताड़ा, PR 126 को बताया किसानों के लिए लाभकारी

    Highlights:

    1. मुख्यमंत्री ने प्रताप सिंह बाजवा के PR 126 पर दिए गए बयानों को भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बताया, और उन्हें किसान हितों के खिलाफ खड़ा बताया।
    2. PR 126 ने पानी की खपत में 20-25 प्रतिशत की कमी की है और इससे किसानों को लागत में भी बचत होती है, जो उनके आर्थिक विकास में सहायक है।
    3. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से चल रही है और इसके लिए राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं, जिससे किसान संतुष्ट हैं।

    पंजाब, (चंडीगढ़), 11 अक्टूबर, 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को उनकी ‘आधे अधूरे ज्ञान’ के लिए जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि बाजवा अपने निराधार बयानों के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं, खासकर कृषि मुद्दों पर। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “यह वक्त है कि बाजवा राजनीति को अलविदा कह दें, क्योंकि वह लगातार झूठ बोलकर मीडिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बाजवा का PR 126 पर बयान पूरी तरह से भ्रामक है, और यह किसानों की मेहनत को हतोत्साहित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के विशेषज्ञों ने PR 126 की प्रभावशीलता की पुष्टि की है। यह धान की एक विशेष किस्म है जो पानी की खपत को 20-25 प्रतिशत तक कम करती है। इस प्रकार, किसानों को प्रति एकड़ लगभग 5000 रुपये की लागत में भी बचत होती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। मुख्यमंत्री मान ने आगे बताया कि PR 126 की लोकप्रियता पिछले पांच वर्षों में 13.9 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि किसान इस किस्म को अपनाने में रुचि रख रहे हैं। उन्होंने कहा, “किसान अब समझते हैं कि यह किस्म न केवल उनकी फसल के उत्पादन को बढ़ाती है बल्कि जल संरक्षण में भी मदद करती है।” इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि धान की खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए व्यापक व्यवस्था की है, जिसमें खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाना और तकनीकी सहायता प्रदान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि “किसान अब पहले से अधिक सशक्त हैं और वे जानकारियों के माध्यम से अपने अधिकारों को समझ रहे हैं।”  
  • Jalandhar आ रहा पेट्रोल से भरा ट्रक सड़क पर पलटा

    Jalandhar आ रहा पेट्रोल से भरा ट्रक सड़क पर पलटा

    अमृतसर: वेरका चौक के पास ही पेट्रोल से भरा ट्रक पलट गया। दरअसल, यह घटना देर शाम को हुई। बीच सड़क पर टैंकर पलटने से सड़क पर पेट्रोल बिखर गया। गनीमत यह रही कि कोई भी बड़ा हादसा होने से पहले ही पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। टैंकर ड्राइवर के मुताबिक वो जालंधर से आ रहा था और वेरका के नजदीक ही पेट्रोल पंप पर सप्लाई करना था, लेकिन उससे पहले ही टैंकर पलट गया, जिससे पूरी सड़क पर पेट्रोल फैल गया। ड्राइवर के मुताबिक टैंकर के बैरिंग टूट गया और टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

    मामले की खबर मिलते ही वेरका थाना की पुलिस सहित फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। पुलिस ने पहले रोड ब्लाक किया और लोगों को दूसरी तरफ से सुरक्षित निकलाना शुरु किया। उसके बाद पानी का छिड़काव करके पेट्रोल को रोड से साफ किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पहले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रक को हटाया जा रहा है और जल्दी से जल्दी रोड को साफ किया जा रहा है ताकि कोई बड़ा हादसा ना होने पाए।

  • Punjab News: Judge के Gunman ने बाप बेटे पर की फायरिंग

    Punjab News: Judge के Gunman ने बाप बेटे पर की फायरिंग

    माछीवाड़ा साहिब: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ताज़ा मामला मछीवाड़ा साहिब के नजदीकी गांव पंजेटा से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां जज के गनमैन द्वारा बाप-बेटे पर फायरिंग और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई है।

    इस दौरान घायल हुए बाप बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल समराला में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल रमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला पवित्र सिंह उनका पड़ोसी है। वह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर है और जज का गनमैन है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था।

    इस दौरान पवित्र सिंह ने उन्हें गाड़ी से टक्कर मारी और सरकारी पिस्तौल से फायरिंग की। एक गोली उसके सिर में लगी है। इसके बाद जब वह अपने पिता जगदीप सिंह के पास खेतों में गया तो फिर आरोपी ने उसके पिता के सिर में पिस्तौल मार। इसके बाद जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपी ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जगदीप सिंह ने बताया कि उनकी पवित्र सिंह से कोई दुशमनी नही हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल बाप-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • इस इलाके में ‘गला घोंटू गैंग’ का खौफ, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    इस इलाके में ‘गला घोंटू गैंग’ का खौफ, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    नई दिल्ली: बीते कुछ समय से अपराध की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। विभिन्न इलाकों से हर रोज हत्या और लूट आदि की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब दिल्ली के पालम इलाके से लूट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे हर कोई हैरान हैं। दरअसल, दिल्ली में गला घोटू गैंग सक्रिय हो गया है जो लूट की घटना को अंजाम देता है। गला घोटू गैंग द्वारा किए गए लूट की घटना का एक खौफनाग वीडियो सामने आया है।

    दरअसल, दिल्ली के पालम इलाके में बीते 1 अक्टूबर की देर रात गला घोटू गैंग ने एक युवक का पीछा करके गला दबाया और युवक का बैग लूट लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक के बैग में 400 रुपए थे। लूट की इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा गया है कि 4-5 बदमाशों का गैंग एक युवक का पीछा करता है और फिर अचानक से पीछे से एक कपड़े को युवक के गले में फंसा देता है। इसके बाद गैंग युवक का गला घोटते हुए उसे सड़क किनारे ले जाता है और लूट की घटना को अंजाम देता है।

    अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके 2 बालिग और 2 नाबालिग लुटेरों को पकड़ लिया है। सीसीटीवी वीडियो में गला घोटू गैंग के लुटेरे सुवसान सड़क पर एक युवक का धीरे से पीछा करते और तेजी से युवक का पीछे से गला घोटते हुए दिखाई दिए थे। जानकारी के मुताबिक, बाकी के साथी युवक के साथ लूटपाट करके फरार हो जाते है।

  • Punjab News: Gunpoint पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: Gunpoint पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोहाली। जिले में फिल्मी स्टाइल में दो शातिरों ने पहले सवारी बनकर इनड्राइव ऐप के माध्यम कार बुक की। इसके बाद रास्ते में पिस्टल के दम पर चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति से कार छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनकी पहचान रणजीत सिंह व सतिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से छीनी कार व फोन भी बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद हो गई है। पुलिस जांच में वह डमी पिस्टल निकली है। मामले बारे यह जानकारी मोहाली के एसएसपी दीपक पारीख ने दी है।

    सात अक्टूबर को इस बारे में चंडीगढ़ के सेक्टर-49 निवासी पुलिस को शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने चार अक्टूबर को ही उसने नई कार खरीदी थी। जिसे वह टैक्सी के रूप में चला रहा था। सात अक्टूबर की सुबह वह अपनी टैक्सी में सेक्टर-43 में खड़ा था। चार बजे इनड्राइव ऐप के माध्यम से सेक्टर-43 से सेक्टर-109 मोहाली के लिए सवारी मिली। वह सवारी को पिक करने के बाद वहां से निकल गया। विशाल ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें मोहाली शहर के अंदर से होते हुए सेक्टर 109 लेकर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार सेक्टर-85/86 में सुनसान जगह पर पहुंची तो दोनों आरोपियों में से एक व्यक्ति ने कहा कि उसे पेशाब लगा हुआ है। उसने उसे कार रोकने को कहा, जैसे ही वह पेशाब जाकर आया, तो उसने उसे कार का शीशा नीचे करने को कहा। इसके बाद उसके सिर पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद उससे मोबाइल व कार की चाबी मांगी। पिस्टल देखकर वह डर गया। उसने उसे चाबी व मोबाइल सौंप दिया। इसके बाद कार छीनकर फरार हो गए।

    इसके बाद जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई। साथ ही पुलिस ने टेक्निकल व हयूमन इंटेलिजेंस के सहारे 9 अक्टूबर को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन गुरुग्राम से आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ में बताया है कि वह एक साल से बेरोजगार थे। दोनों को एक दूसरे को जानते थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर कार को लूटने का प्लान बनाया था। आरोपियों ने बताया कि कार को लूटने से पहले उन्होंने छह अक्टूबर फोन चोरी किया।

    फोन उन्होंने सेक्टर-44 पेट्रोल पंप के सामने उस व्यक्ति का चोरी किया, जो कि रात के समय अपनी कार का शीशा खोलकर सो रहा था। इसके बाद चोरी वाले मोबाइल से फर्जी नाम उपकार सिद्धू नाम से इनड्राइव एप डाउनलोड की है। इसके बाद उन्होंने उस ऐप से कार बुक की थी। पुलिस ने चोरी का फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

  • कुल्लू के बालोदी गांव के लोगों को मौत छू कर गई

    कुल्लू के बालोदी गांव के लोगों को मौत छू कर गई

    आपदा से हुए नुकसान से नहीं ऊभर पाए लोग
     
    बद्दी/ सचिन बैंसल: कुल्लू के मलाना क्षेत्र के बालोदी गांव में बेघर हुए लोग अभी तक आपदा से हुए नुकसान से ऊभर नहीं पाए। अभी तक गांव खंडहर में तबदील है। कुछ लोगो को सरकार की ओर से राहत राशि  के रूप में दस हजार रुपये मिले लेकिन इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला है। इस आपदा से उनके मकान, जमीन व पशु धन को नुकसान हुआ है। मौत उनसे छू कर गई है। दस मिनट पहले घर छोड़ा और उनके देखते ही देखते उनका मकान जल मगन हो गए। भगवान की यह कृपा रही कि बाढ़ आने से पहले उनके मकानों में कंपन पैदा हो गई। जिससे उनकी नींद खुल गई। जब एक की नींद खुली तो उन्होंने पूरे गांव के शौर मचा कर खाली करा दिया जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह गांव अभी तक सड़क से जुड़ा नहीं है जिससे यहां पर राहत सामग्री भी  तार में ट्राली लगा कर पहुंचाई गई। भारत विकास परिषद ने दो माह का खाने का पका हुआ रेडीमेट भोजन वितरित किया। यह सामग्री भी तार में ट्राली के जरिए गांव तक पहुंचाई गई।
    पीड़ित परिवार के सदस्य नीटू ने बताया कि 1 अगस्त की सुबह चार बजे के करीब अचानक मकान में कंपन हुई और वह नींद से जागे तब तक उन्हें परिजनों के फोन भी आ गए। फोन आते ही उन्होंने मकान छोड़ दिया जिससे उनके सारा सामान मकान पानी के साथ बह गए। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। जबकि बच्चे दादी के पास दूसरे गांव में थे वह किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागा। उसके जान के दस मिनट के बाद ही उनका मकान बह गया था।
    हेमराज ने बताया के मलाना में बादल फटने से मलाना बांध का टूट गया। पानी जिससे यह तबाही हुई। उनका घर व पशु पानी में बह गए। उन्होंने मौत के काफी करीब से देखा अगर वह सोये रहते तो पानी में समा जाते। उसकी दुकान व उसमें रखा सामान सब पानी के साथ बह गया।
    ओमराज ने बताया कि उसके परिवार में तीन लोग उस समय घर में थे। लेकिन गांव में लोगों को चिल्लाने व मकान में कंपकंपी होने से वह अपने परिवार के सदस्यों के मकान छोड़ कर चले गए। जब तक खेत से पीछे मुड कर देखा तो उनका मकान गायब हो गया था।
    पुष्पा ने कहा कि उनका मकान टापू के बीच में रह गया है। चारो ओर पानी होने से अब वह किराये के मकान में रह रहे है। उनके लैंटर वाला मकान था जो आधा बीच से टूट कर पानी के साथ चला गया है। लेकिन वह खुशकिस्मत वाले है कि दोनो पति व पत्नी जिंदा बच गए।
    चंद्रकांता ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने लोगों के पैसा उधार करके पक्का मकान बनाया था जो पानी की भेंट चढ़ गया। मलाना बांध नहीं टूटता को उनके गांव के कोई नुकसान नहीं होना था।
    विजेता ने बताया कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। गांव के हेमराज के पोन आने के बाद ही उन्होंने अपने घर छोड़ा लेकिन उनका सब कुछ नष्ट हो गया। जिस रास्ते से वह जा रहे थे तो पीछे नदी का पानी उसी ओर आ रहा था। पानी केसाथ साथ उन्होंने किसी तरह  अपनी जान बचाई।
  • पश्चमी सभ्यता से दूरी बनाने लगे युवा

    पश्चमी सभ्यता से दूरी बनाने लगे युवा

    केक काटने के बजाए अब युवा जरूरत मंदों को भोजन खिला कर मनाने लगे उत्सव  
    बद्दी/ सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की प्रेरणा पा कर तीन युवा पवन कुमार, टिकुं और डा. वैभव शर्मा ने पश्चमी सभ्यता को छोड़ कर अपने जन्म दिन पर जररूतमंदो को भोजन करा कर भारतीय परंपरा को पुर्नजीवित करने में अपना योगदान दिया। सनातन धर्म की पंरपरा उपहार लेने की नहीं देने की है। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के मुख्य संरक्षक आरके शर्मा ने बताया कि शाखा बद्दी युवाओ में पश्चमी सभ्याता को छोड़ कर अपने जन्म दिन , सालगिरह  व कोई भी उत्सव केक काटने की बजाए जरूरत मंदों को भोजन खिला कर मनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी कड़ी में वीरवार को तीन युवकों ने ईएसआईसी अस्पताल काठा में अपने जन्म दिन को ओपीडी के लिए आए मरीजों व दाखिल मरीजों के तामिरदारों को भोजन कराया। संस्था के सचिव देवव्रत यादव ने बताया कि  उनके पास काफी युवाओं ने अपना जन्म दिन व सालगिरह भोजन परोस कर मनाने के लिए भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा से संपर्क किया हुआ है। जो कि भारतीय संस्कृति के गौरव की बात है। परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल, संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री एवं उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि वे भविष्य में भी भारतीय पंरपंरा को बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से कार्य करते रहेंगे। इसके लिए डॉ. मुकेश मल्होत्रा, कामगार नेता मेला राम चंदेल, एम केयर अस्पताल, कलर्स इंडिया, बिरला टैक्सटाईल एवं यश ग्रुप के स्टाफ, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, प्रेमलता भावसार ने भोजन परोसने में सहयोग किया।