Blog

  • Jalandhar: Advocate के घर पर चली गोली मामले में Rajinder Beri का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Advocate के घर पर चली गोली मामले में Rajinder Beri का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बीती रात गुजराल नगर में एक एडवोकेट के घर के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया था। यह घटना एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर हुई है। जानकारी अनुसार बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। गनीमत रही की गोलियां किसी को लगी नहीं, लेकिन वकील के घर के गेट पर गोलियों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे है। वहीं एक वकील ने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते है।

    वही कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एडवोकेट गुरमोहन सिंह के दो गोलियां चली है और गेट पर गोलियों के निशान भी नजर आ रहे है। एडवोकेट गुरमोहन किसी का केस लड़ रहे है और इनको पहले भी किसी ने धमकी भेजी थी की इस केस को डील मत करे। उन्होंने कहा कि जालंधर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर हम चुप नहीं रहेंगे। हमलावरों द्वारा गोलियां चलाने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है।

  • स्थापना से पहले क्षतिग्रस्त हुई 25 फीट की गणेश प्रतिमा, देखें वीडियो

    स्थापना से पहले क्षतिग्रस्त हुई 25 फीट की गणेश प्रतिमा, देखें वीडियो

    ग्वालियर: शहर की गड्ढेदार और टूटी सड़के एक बार फिर से विघ्नहर्ता पर भारी पड़ी हैं। खल्लासीपुरा में विराजित करने के लिए ले जा रही गणेश प्रतिमा विराजित होने से पहले ही बीच रास्ते में गिर गई। इस गणेश प्रतिमा को शनिवार की शाम 5 बजे बाद स्थापित करने के लिए जीवाजीगंज से आयोजकों ने गाजे-बाजे के साथ लाना शुरू किया था जो रविवार की रात 8 बजे तक करीब चार किलोमीटर का रास्ता ही तय कर पाई और बीच रास्ते में ही गिर गई। जिन रास्तों से प्रतिमा को लाया जा रहा था, वहां अननिगत गड्ढे थे।

    इसके साथ ही रास्ते में बिजली, डिस्क, इंटरनेट आदि की तारें भी थी। इन तारों को जैसे-तैसे हटाते हुए और जर्जर गड्ढों को पार करते हुए श्री गणेश जी की प्रतिमा रात 8 बजे शिंदे की छावनी स्थित नवाब साहब के कुंए के पास पहुंची तो अनियंत्रित होने के कारण सीधे जमीन पर आ गिरी और चकनाचूर हो गई। प्रतिमा गिरने के बाद आयोजकों ने रास्ता बंद करके गड्ढेदार सड़कों के विरोध में वहीं बैठ गए। उनकी मांग थी कि शहर की गड्ढेदार सड़कों पर जिला और नगर निगम प्रशासन ध्यान दे। साथ ही खंडित हो चुकी प्रतिमा का सम्मान के साथ विसर्जन किया जाए। रात करीब 11 बजे बाद प्रशासन ने खंडित प्रतिमा को डंपर और ट्रोला के जरिए खुरेरी में विसर्जित करने के लिए ले जाया गया। इसके बाद आयोजकों ने यहां छोटी गणेश जी की प्रतिमा विराजित की। इस घटना में प्रतिमा के पीछे खड़े दो लोग भी नीचे गिरे और चोटिल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।

    गणपति प्रतिमा गिरते ही यहां जनता का मजमा लगना शुरू हो गया। वहीं आयोजक शहर के गड्ढों पर विरोध करने लगे। इस बीच यहां जो भी मोबाइल लेकर वीडियो या फोटो बनाने के लिए आया उसे लोगों ने पकड़कर पीटा। हालांकि यहां पुलिस बल मौजूद था, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस बल और वज्र की गाड़ी यहां पहुंची।

    मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे ओर उन्होंने इस मामले में दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि ये मामला धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। सडक़ों के गड्ढे इतने दुखदायी हो गए हैं। यह आप समझ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन को दोषी करार देते हुए कहा कि नि:स्संदेह घटना तो दु:खद है। आयोजकों की ओर से घटना स्थल पर बैठे ऋतिक गोयल ने कहा कि शहर की गड्ढेदार सडक़ों की वजह से ही प्रतिमा गिरी है। इसे यहां तक लाने में भी हमें काफी परेशानी उठानी पड़ी।

  • Jalandhar : आवारा पशु की चपेट में आया एक्टिवा सवार, मौ’त

    Jalandhar : आवारा पशु की चपेट में आया एक्टिवा सवार, मौ’त

    जालंधर,ENS – मकसूदां के शहीद भगत सिंह कॉलोनी पर एक बेसहारा पशु की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ किट्टी(27) पुत्र नंद सिंह निवासी मकसूदां के जिंदा रोड पर स्थित मोहल्ला श्री गुरु रविदास नगर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जसविंदर एक्टिवा पर सवार होकर दूध लेने के लिए जा रहा था।

     इसी दौरान ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार घायल जसविंदर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीती रात इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे जसविंदर सिंह के परिवार के सदस्य ने उसे घर से दूध लेने के लिए भेजा था। जब वह शहीद भगत सिंह कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो, वहां आवारा पशु आ गया। जिससे दोनों की टक्कर हो गई।

    टक्कर के दौरान एक्टिवा सवार युवक सड़क पर गिर गया। पशु के सींग लगने से जसविंदर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इस दौरान उसके पेट और पैर पर गंभीर घाव हो गए। जिसे राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • गाड़ियां हो सकती हैं सस्ती! केंद्रीय मंत्री ने की यह मांग

    गाड़ियां हो सकती हैं सस्ती! केंद्रीय मंत्री ने की यह मांग

    नई दिल्लीः केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के वित्त मंत्रियों को ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ वाहनों पर माल एवं सेवा कर को घटाने पर विचार करने की मांग की है। ‘फ्लेक्स फ्यूल’ वाले वाहन सामान्य तौर पर पेट्रोल के अलावा एथनॉल या मेथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर भी चलते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी घटाने पर सरकारों की सहमति बन जाती है तो फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहन सस्त हो जाएंगे। इससे बिक्री बढ़ेगी।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ वाहनों पर कर कम करने पर विचार करने का अनुरोध किया था। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार के साथ एक अलग बैठक में, गडकरी ने उन्हें इस मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जीएसटी बैठक में भाग लेने का सुझाव दिया।

  • Punjab: सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद, मरीज हो रहे परेशान, देखें वीडियो

    Punjab: सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद, मरीज हो रहे परेशान, देखें वीडियो

    जालंधरः सकरारी अस्पतालों डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की हुई है। जिससे अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीज़ों को परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। डॉक्टरों द्वारा की गई हड़ताल के कारण आधे दिन के लिए ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों के यूनियन ने कहा कि पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज (PCMS) एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के तहत जिला, उपमंडलीय अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार तक रोजाना तीन घंटे ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं, पीसीएमएस एसोसिएशन की जालंधर की मीडिया सचिव व एमरजेंसी विभाग की इंचार्ज डॉ. हरवीन कौर ने बताया कि अस्पतालों में डाक्टरों की नियमित भर्ती की जानी चाहिए। डाक्टरों के काटे भत्ते भी बहाल किये जाएं। उन्होंने कहा कि कल सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेगी।

    लुधियाना में मरीज़ परेशान

    लुधियाना के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर तीन दिनों के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हड़ताल पर हैं। इस बीच अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीज़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में इलाज के लिए आए इमरजेंसी मरीजों की भी जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल में एक मरीज़ से बात की गई जिसने बताया कि उसे कुत्ते ने काटा है ओर उसका इलाज करने के लिए यहां कोई भी नहीं है। पठानकोट में भी बंद रही सुविधाएं    वहीं पठानकोट में भी सुबह 8 से 11 बजे तक हड़ताल की गई जिस दोरान मरीज़ काफी पेशान दिखाई दिए। इस मामले में डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को खत्म करना चाहती है। उन्होंने मरीजों के पक्ष में बोलते हुए कहा कि यह हड़ताल सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि मरीजों के लिए भी है, क्योंकि डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार से यह मांग है कि डॉक्टरों की जायज मांग पर विचार किया जाए और मरीजों की सुविधा के लिए स्टाफ तैनात किया जाए।
  • Jalandhar: किडनैप हुई 20 वर्षीय युवती Delhi से बरामद, गैंगरेप की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar: किडनैप हुई 20 वर्षीय युवती Delhi से बरामद, गैंगरेप की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधरः डाक विभाग में काम करती 20 वर्षीय युवती दिल्ली में बेसुध हालत में मिली है। मामले में जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने बीएनएस 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों मुताबिक केस में पुलिस ने रामामंडी फौजी वाली गली में रहने वाले व्यक्ति को राउंडअप किया है। जानकारी अनुसार इस वारदात को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि करीब 8 लोगों ने अंजाम दिया।

    मामले में पीड़ित युवती के परिजनों ने थाना 5 की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजानों का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की है। मुताबिक बताया जा रहा है कि युवती 3 सितंबर को काम पर गई और मंगलवार देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद बुधवार को दिल्ली में उसके बेसुध होकर पड़े मिलने की खबर मिली। दिल्ली जाकर बेटी के साथ मुलाकात की। बेटी की हालत ठीक नहीं थी। उसके चेहरे, छाती पर घाव के निशान थे।

    थाना 5 एसएचओ भूषण कुमार ने कहा कि उक्त लड़की दिल्ली के बहाना थाने के इलाके से मिली है। लड़की को उन्होंने ने बरामद नहीं किया बल्कि उसके घर वालों को दिल्ली पुलिस ने हैंडओवर किया है। लड़की अभी बेसुध है लड़की के बयानों के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके साथ क्या हुआ है फिलहाल गैंगरेप की अभी कोई भी बात सामने नहीं आई है।

    देर रात परिवार से मिलने के लिए सिविल अस्पताल के गायनी वॉर्ड में जालंधर वेस्ट से आप के विधायक मोहिंदर भगत और अन्य पार्टी के राजनेता मिलने पहुंचे थे। विधायक मोहिंदर भगत ने कहा लड़की के साथ गलत हुआ है और जालंधर के सिविल अस्पताल में लड़की को दाखिल किया गया है। मामले को लेकर पारिवारिक सदस्य के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज भी किया है और इलाज चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बाली और वरुण कलेर भी जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई है कि 7 से 8 लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।

  • Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर पर भी हमले की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर पर भी हमले की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः रविवार देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिस ने तुरंत आरोपियों को बाहर निकालकर ओपीडी को बंद कर लिया। देर रात ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनीता अग्रवाल ने कहा- देर रात तो दो पक्ष लड़ाई झगड़े का केस लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे। दोनों पक्ष बस्ती जोधेवाल थाना क्षेत्र से आए थे। एमएलआर कटवाने आए थे।

    डॉक्टर ने कहा- हमने पर्चा करने से मना नहीं किया, सिर्फ इतना कहा था कि आप पहले इलाज करवा लें, फिर पर्चा भी दर्ज कर लिया जाएगा। मगर पर्चा कटवाने पर अड़े पक्ष के साथ इतने युवक आए थे कि उन्होंने सरकारी प्रॉपटी को नुक्सान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने डॉक्टर और स्टाफ पर हमला करने की कोशिश भी की।

    महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब मामला बढ़ा तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया था। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी थाना डिवीजन नंबर-2 की पीसीआर की टीम आधा घंटा लेट क्राइम सीन पर पहुंची। रात में मेरे साथ एक डॉक्टर काम पर है, मगर हमारी सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया।

  • Jalandhar:  रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शव, नशे की सीरिंज बरामद

    Jalandhar: रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शव, नशे की सीरिंज बरामद

    जालंधर,ENS – टांडा फाटक व नागरा रेलवे लाइनों 2 युवकों के शव मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शवों के पास सीरिंज बरामद हुई है। ए.एसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि रात 9 बजे के करीब टांडा फाटक के पास शव मिलने की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शवों की तलाशी ली तो उनके पास कोई भी पहचान पत्र नही मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक युवक का शव 25 साल के करीब है।

    ट्रेन की चपेट में आने से दूसरे युवक की उम्र 35 साल के करीब है, उक्त व्यक्ति का पैर कट कर अलग हो गया। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रख दिया है।

  • इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः मौसम विभगा ने कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, 9 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी ।

    वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। 9 से 13 सितंबर के बीच हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है। बिहार में 13 सितंबर को गया, नवादा, जमुई, बांका, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश की संभावना है। बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, नालंदा, नवादा, अरवल, गया, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में वज्रपात के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • Jalandhar: दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक को दातर दिखाकर लूटा कैश, देखें CCTV

    Jalandhar: दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक को दातर दिखाकर लूटा कैश, देखें CCTV

    जालंधर,ENS- सेंट्रल टाउन में नकाबपोश लुटेरे ई-रिक्शा चालक पर दातर से हमला कर नगदी लूट कर ले गए। घटना की यह वरादात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश लुटेरों ने ई-रिक्शा चालक को घेरकर उससे मारपीट शुरु कर दी। जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो, लुटेरों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। ई-रिक्शा चालक की चिल्लाने की अवाज सुनकर पास के घर का व्यक्ति बाहर आ गया और लुटेरों को रोकने लगा, तो लुटेरों ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।