Blog

  • Punjab News : पंचायती चुनावों को लेकर Police ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News : पंचायती चुनावों को लेकर Police ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत के चुनाव हो रहे है, उसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां जोरों से कर ली गई है। वही इन चुनावों को अमन शांति से करवाने के लिए पंजाब पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है ओर पूरे पंजाब में मुस्तैदी की जा रही है।

    इसी कड़ी के तहत आज मोगा जिले में पंचायती चुनावों को अमन शांति से करवाने के लिए आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। वही मोगा एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में जिले भर में गावों में फ्लैग मार्च निकाला गया। ताकि गावों के लोग बिना किसी डर और भय से अपनी वोट का सही इस्तेमाल करे।

    वही मोगा एसएसपी अजय गांधी ने कहा की गावों में चुनावों को बड़ी अमन शांति के साथ करवाया जाएगा और किसी किस्म की भी शरारत नही होने दी जाएगी। वही उन्होंने गावों के वोटरों से अपील की है की वह बिना किसी डर भय से अपनी वोट का इस्तेमाल करे।

  • शर्मनाक हार पर भड़के Shoaib Akhtar, कहा- ‘बंद कर दो Test Cricket खेलना’

    शर्मनाक हार पर भड़के Shoaib Akhtar, कहा- ‘बंद कर दो Test Cricket खेलना’

    नई दिल्ली: मुल्तान में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की शर्मनाक हार ने देश के क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। शान मसूद की अगुवाई वाली टीम पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद पारी से टेस्ट मैच हारने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 556 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच 454 रनों की बड़ी साझेदारी की बदौलत 823/7 का स्कोर बनाया। बाद में मेहमान टीम ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 220 रनों पर समेट दिया और मैच को पारी और 47 रनों से जीत लिया।

    इस हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टीम पर जमकर भड़ास निकाली है। खेल के सबसे बड़े फॉर्मेट में पाकिस्तान की घरेलू सरजमीं पर एक और हार से नाराज अख्तर ने कहा कि पिछले एक दशक में उनके देश का क्रिकेट नीचे की ओर जा रहा है। उन्होंने मौजूदा खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा कि टीम की स्थिति निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चाहिए कि वो टेस्ट क्रिकेट खेलना बंद कर दे।

    अख्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स पर लाइव चर्चा के दौरान कहा, ‘जो बोएंगे, वही काटेंगे। टीम में दशकों से मैंने गिरावट ही देखी है। स्थिति निराशाजनक है। हारना ठीक है, लेकिन मैच करीबी होना चाहिए। हालांकि पिछले दो दिनों में हमने जो देखा, उससे पूरी तरह से उम्मीदें टूट गई हैं। इससे पता चलता है कि हम अच्छे नहीं हैं। इंग्लैंड ने 800 से ज्यादा रन बनाए और बांग्लादेश ने भी आपको हराया।’ पाकिस्तान के टेस्ट दर्जा खोने की संभावना पर बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि मौजूदा स्थिति वाकई निराशाजनक है। उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से देश में क्रिकेट के हालात सुधारने के लिए कठोर कदम उठाने का भी आग्रह किया।

    उन्होंने कहा, ‘फैंस कह रहे हैं कि पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए। मैंने कुछ कमेंट्स देखे। ICC सोच रहा होगा कि क्या हमें पाकिस्तान में टीमें भेजनी चाहिए और उनका टेस्ट दर्जा बरकरार रखना चाहिए। यह बहुत निराशाजनक है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट, फैन्स और उभरती प्रतिभाओं को नुकसान पहुंचेगा। मैं पीसीबी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह इस गड़बड़ी को सही करें।’

  • Punjab News: अलग-अलग बैंकों के ATM को अंजाम देने के मामले में 5 लुटेरे हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: अलग-अलग बैंकों के ATM को अंजाम देने के मामले में 5 लुटेरे हथियारों सहित गिरफ्तार

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने लूटपाट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 फोन, 2 बाइक, एक एक्टिवा, खिलौना पिस्तौल, 3 तेजधार हथियार बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगा सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव खर्ल खुर्द जिला होशियारपुर, मींटू कुमार पुत्र अखिलेश सिंह निवासी गांव रोहानी, हैप्पी कालोनी, राम नगर, देव कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी नजदीक वाल्मीकि मंदिर राजीव गांधी कालोनी, संदीप कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी नजदीक सब्जी मंडी जीवन नगर और विकास कुमार उर्फ नेपाली पुत्र सालिग राम निवासी जीवन नगर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि पूछताछ में आरोपियों से ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने बताया कि थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी गुरप्रीत सिंह की टीम के एएसआई दलबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपियों ने मिलकर एक गिरोह बनाया है और वह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों को घेरकर वारदात को अंजाम देते है।

    जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को आरएनडी कालेज के पास नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के वाहन और हथियार बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बिंद्र कॉप्लैक्स में स्थित आईसीआईसीआई बैंक, सैंट्रल बैंक और इंडोसेंड बैंक के लगे एटीएम को तोड़कर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जिसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Jalandhar News: नशे में धुत्त हुल्लड़बाज jeep चालक को किया काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे में धुत्त हुल्लड़बाज jeep चालक को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दशहरे के दिन शहर और देहात में स्पेशल नाकेबंदी की गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने ओपन जीप पर हुल्लड़बाजी करने के मामले में पुलिस ने युवक को काबू किया है। दरअसल, फिल्लौर में एक युवक ओपन जीप में सवार होकर हुल्लड़बाजी कर रहा था। जिसकी सूचना लोगों ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को दी।

    जिसके बाद SHO फिल्लौर सुखदेव सिंह और ट्रैफिक प्रभारी केवल सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने जीप सवार युवक को रूकने का इशारा दिया था, लेकिन युवक ने गाड़ी भगा ली थी। इस दौरान युवक बाजार में प्रेशर हार्न बजाकर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक को काबू करके थाने में बंद कर दिया है।

    थाना प्रभारी ने कहा कि युवक की गाड़ी इपाउंड कर दी गई है। युवक पुलिस कर्मियों के साथ-साथ थाना प्रभारी के साथ भी बहसबाजी कर रहा था। इस दौरान युवक ने पूछताछ में बताया कि मनी नाम बताया और लांदड़ा के फिल्लौर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि युवक नशे में इतना धुत्त था कि उनके साथ ही वह झगड़ा करने लग गया। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाया है। पुलिस ने कहा कि मनी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : HDFC Bank में लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : HDFC Bank में लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर :  बढ़ती लूट की घटनाओं को रोकने के लिए अमृतसर पुलिस अब चुस्त नजर आ रही है और पिछले महीने अमृतसर के काठू नंगल थाने के अंतर्गत गोपालपुरा गांव में एक बैंक में डकैती का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में आज अमृतसर के एसएसपी चरणजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  पुलिस ने पिछले दिनों मजीठा जिले के गोपालपुरा गांव में पांच लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक में लूट की अंजाम दिया था। जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    एसएसपी ने बताया कि थाना कथूनंगल पुलिस को एचडीएफसी बैंक ब्रांच मझविंड के मैनेजर हरमिंदर सिंह ने सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने पिस्तौल के बल पर एचडीएफसी बैंक शाखा मझविंड में डकैती की घटना को अंजाम दिया है और लुटेरे 25,70,580/- रूपये लेकर फरार हो गए है।

    जिसमें पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो लुटेरों की तस्वीरें कैमरे में नजर आ गई। थाना कत्थूनंगल पुलिस और सीआईए अमृतसर ग्रामीण की अलग-अलग टीमों द्वारा लगभग 10 दिनों में 200 किलोमीटर से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की पहचान बलदेव सिंह उर्फ ​​हरमन, करणबीर सिंह कन्नू निवासी तरनतारन, सतनाम सिंह पुत्र सुच्चा सिंह और कश्मीर सिंह उर्फ शीरू निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल सहित 3 खोल बरामद किए है। इस दौरान कश्मीर सिंह उर्फ ​​शीरु ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने भी जबावी कार्रवाही में गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान कश्मीर सिंह को दाहिने पैर में गोली लगी। घायल कश्मीर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    कश्मीर सिंह उर्फ ​​शिरू एक बेहद खतरनाक एवं आपराधिक है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह कई लोगों से रंगदारी वसूल चुका है। इसके अलावा उन्होंने आगे खुलासा किया कि वह कपूरथला जिले में भी कई मामलों में वांछित है जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा कश्मीर सिंह उर्फ ​​शिरू को शरण देने वाले परमजीत सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र भगवंत सिंह निवासी हंसावाला गोइंदवाल साहिब को भी गिरफ्तार किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कश्मीर सिंह उर्फ ​​शिरू, परमजीत सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र भगवंत सिंह और सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ग्रामीण ने बताया कि इसे माननीय न्यायालय में पेश कर इसका रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। उसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत

    निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत

    मेहसाणाः गुजरात के मेहसाणा में शनिवार को निर्माण स्थल पर जिले में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, जासलपुर के पास गांव में मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह घटना कादी शहर में घटी। जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई और मजदूर उसमें दब गए।

    एक अधिकारी ने बताया कि 4 से 5 मजदूरों के फंसे होने की संभावना है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मेहसाणा SP तरुण दुग्गल ने बताया कि जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दफन हो गए।

  • Jalandhar News: Pargat Singh का Ravneet Bittu पर कटाक्ष, कहा- BJP में जाने के बाद ही दे रहे किसानों के खिलाफ बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Pargat Singh का Ravneet Bittu पर कटाक्ष, कहा- BJP में जाने के बाद ही दे रहे किसानों के खिलाफ बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किसानों द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे पंजाब भर में सड़के जाम करने का ऐलान किया गया है। दरअसल, यह ऐलान चंडीगढ़ में बलबीर राजेवाल द्वारा की गई मीटिंग के बाद किया गया है। धान की खरीद ना हाेने के कारण किसान जत्थेबंदियों, आढ़तियों और राइस मिल एसोसिएशन की बीते दिन चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। जिसमें धान मंडियों में जाने के बावजूद उनकी खरीद नहीं हाेने को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद पूरे पंजाब में 13 अक्टूबर को 12 से 3 बजे तक सड़क काे बंद करने का ऐलान किया गया। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी कुछ मंडियों में गए थे और अभी तक सरकार द्वारा खरीद नहीं की गई।

    वहीं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक पीआर 126 डाली गई थी, लेकिन उसको लेकर किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि शायद 300 से 350 रुपए कम होगा। उन्होंने कहा कि जो बात सरकार ने खुद कहकर करवाई है। परगट सिंह ने कहा कि शैलर में जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि 2022-23 में धान की फसल सरकार से क्लीयर नहीं करवाई गई जो कि चावल केंद्र के पास जाने थे, लेकिन नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे ज्यादा नुकसान किसान का हो रहा है, जिससे उनके मन में डर पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे हमें किसान का ध्यान रखना चाहिए, वैसे ही किसानों द्वारा आए दिन प्रशासन से नाराजगी को लेकर दी जा रही कॉल को लेकर जनता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता काफी परेशान होती है, लेकिन किसानों के पास ओर कोई चारा नहीं है।

    परगट सिंह ने कहा कि दिल्ली किसान मोर्चे के बाद से किसानों के प्रदर्शन में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा प्रदर्शन से सरकार का करोड़ो रुपए का जो नुकसान हो रहा है, वह असल में पंजाब का ही नुकसान हो रहा है। वहीं रवनीत बिट्टू को प्रधान बनाए जाने की चर्चा को लेकर परगट सिंह ने कहा कि यह उनका निजी मामला है। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू को बैलेंस में रहकर बयान देने चाहिए। उन्होंने कहा कि बिट्टू के कुछ बयानों से पंजाब में अच्छा असर देखने को नहीं मिल रहा। परगट सिंह ने कहा कि बिट्टू पिछले 15 सालों से कांग्रेस में रहा है, लेकिन उस दौरान तो कुछ गलत बयान नहीं दिया था, लेकिन अब भाजपा में जाकर वह किसानों के खिलाफ ऐसे बयान क्यों दे रहा है, इसके बारे में उन्हें भी नहीं पता।

    उन्होंने कहा कि भाजपा में जाकर ही वह ऐसे बयान दे रहे है। हरियाणा में कांग्रेस में दरार के मामले को लेकर परगट सिंह ने कहा कि वह बिट्टू को ज्यादा गंभीर नहीं लेते। परगट सिंह ने कहा कि बात को भी वह सीयिरस मैटर के तौर पर नहीं लेते, क्यों कि उसका पता नहीं आज उसने कौन सी बात करनी है और कल कौन सी बात करनी है। हरियाणा में सीएम को कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के पति के बनाए गए सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देने के मामले में परगट सिंह ने कहा कि वह खुद कई सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े हुए है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता धमकी की घटना में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी मामले की जांच की है और कहा कि कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के पति इस मामले में शामिल नहीं है।

  • दहन से पहले गिरा 80 फीट का रावण, टूटा सिर, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

    दहन से पहले गिरा 80 फीट का रावण, टूटा सिर, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

    कोटाः राजस्थान कोटा में राष्ट्रीय दशहरा मेला 2024, 12 अक्टूबर को रावण दहन किया जाना है। वहीं रावण के दहन से पहले हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात को क्रेन की मदद से 80 फीट ऊंचे रावण को खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान क्रेन की मदद से रावण का धड़ करीब 12-15 फीट ऊंचाई तक उठाया गया तो रास्ते में क्रेन से बंधा पट्टा टूट गया। पट्टा टूटने के कारण रावण का धड़ वहां बन रहे पंडाल पर गिर गया और रावण का सर धड़ से अलग हो गया। पंडाल पर गिरने से उसमें बड़ा छेद हो गया। रावण के धड़ का पीछे का हिस्सा भी डैमेज हो गया। घटना के दौरान लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ और सूचना मिलने पर मेला समिति के अध्यक्ष व निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    जानकारी के मुताबिक कोटा में एक महीने की मेहनत से 80 फुट का रावण का पुतला तैयार किया गया था। इसके लिए दिल्ली से कलाकारों को बुलाया गया है। यहां आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आते हैं। जिस समय पुतले का खड़ा किया जा रहा था, उस समय बारिश शुरू हो गई। बता दें कि कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले पहले ही खड़े किए जा चुके हैं। दरअसल, आज शाम के समय रावण का दहन होना था। ऐसे में राष्ट्रीय दशहरे महीने का रावण दोबारा से तैयार किया जाना है। इस अव्यवस्था के बाद यहां पर फिर से कुछ तैयारियां की जानी हैं।

    यहां पर रावण दहन की तैयारियों के दौरान मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले खड़े हो गए, जबकि रावण के धड़ को उठाने के दौरान क्रेन में बंधा हुआ पट्टा भी टूट गया और रावण गिर गया। जिस समय रावण के पुतले को खड़ा करना चाह रहे थे, उस दौरान वहां पर बारिश भी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण रावण के धड़ को क्रेन में रोककर रखना पड़ गया। ऐसे में 80 फीट लंबे रावण को क्रेन पर इतनी देर तक टिकाना भी इस घटना का कारण हो सकता है। हालांकि, रावण के धड़ के गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यहां आयोजित किए जाने वाले इस रावण दहन कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आते हैं, ऐसे में अच्छे रावण को बनाने के लिए दिल्ली से कलाकारों को बुलाया गया था. इसके बाद 80 फीट लंबे रावण को बनाया गया था।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ की कार पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। हमलावारों द्वारा साउथ सिटी जनपथ एक्लेव में उनकी कोठी के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चलाई गई। मामले की जानकारी देते हुए संजय तलवाड़ ने कहा कि रात 7.30 बजे बेटा गनमैन, ड्राइवर और उन्होंने गाड़ी कोठी के बाहर खड़ी थी। इस दौरान सुबह ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। जिसके बाद उन्हें लगा कि शायद किसी ने पत्थर फेंका होगा, जिससे शीशा टूट गया। सजंय तलवाड़ ने कहा कि गाड़ी से 315 बोर का गोली का खोल बरामद हुआ है।


    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पूर्व विधायक ने कहा कि इस कालोनी में पिछले 12 साल से किसी भी गाड़ी का कोई शीशा नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि ना ही उन्हें कोई थ्रेट कॉल आई है। पूर्व विधायक ने कहा कि एसीपी सहित कई अधिकारी घटना की जांच कर रहे है। घटना के दौरान आधे घंटे के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद नजर आ रहे है। जिसके बाद इलाके में अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • किचन में पाया जाने वाला ये मसाला देगा दांतों के दर्द से राहत

    किचन में पाया जाने वाला ये मसाला देगा दांतों के दर्द से राहत

    हेल्थः भारतीय रसोई कई मामलों में खास होते है। आज हम एक ऐसे मसाला की बात करेंगे जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। लौंग में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही बैक्टीरिया को मारने और किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने में भी ये कारगर होते हैं। इसी के साथ लौंग इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। लौंग का इस्तेमाल पाचन में सुधार, खांसी, सर्दी, और गले के संक्रमण में राहत देने के लिए किया जाता है। वहीं इसमें मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व दर्द निवारक होता है, जो दांत दर्द में भी फायदेमंद है।

    लौंग एक शक्तिशाली औषधीय मसाला है, जिसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से होता आ रहा है। लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो दर्द निवारक और सूजन कम करने में मदद करता है, खासकर दांत दर्द और मसूड़ों की समस्याओं में। यह पाचन तंत्र को सुधारता है, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है। लौंग का सेवन सर्दी, खांसी और गले की खराश में आराम दिलाता है। इसके अलावा, यह श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।