Blog

  • Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने गवर्नर से की मुलाकात, पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने गवर्नर से की मुलाकात, पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा

    Highlights:

    1. भगवंत मान ने अपनी तबीयत में सुधार के बाद गवर्नर से पहली बार मुलाकात की, जो एक सकारात्मक संकेत है।
    2. बैठक में पंचायत चुनावों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया गया, जो पहले ही गवर्नर द्वारा मंजूर किए जा चुके हैं।
    3. दोनों नेताओं ने पंजाब के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बात की।

    पंजाब, (चंडीगढ़), 11 अक्टूबर, 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की, जिसमें पंचायत चुनाव और राज्य के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक सीएम की तबीयत में सुधार के बाद गवर्नर के साथ उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक का माहौल काफी सकारात्मक रहा, और दोनों नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। मुख्यमंत्री मान ने गवर्नर से पंचायत चुनाव से संबंधित प्रस्तावों पर भी बात की, जो पहले ही गवर्नर द्वारा मंजूर किए गए थे। सीएम मान ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “यह मुलाकात महत्वपूर्ण थी और हम दोनों ने राज्य के विकास और पंचायत चुनावों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” उन्होंने आगे कहा कि पंचायत चुनाव पंजाब के ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ये चुनाव समय पर और पारदर्शिता के साथ कराए जाएं। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने भी बैठक की सराहना की और कहा, “पंजाब की राजनीति और प्रशासनिक विकास के लिए यह मुलाकात आवश्यक थी। हम राज्य की भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
  • आप Pregnant? और व्रत रखने की सोच रही हैं, ये Tips रखेंगे आपको Safe

    आप Pregnant? और व्रत रखने की सोच रही हैं, ये Tips रखेंगे आपको Safe

    हेल्थः इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्‍टूबर को रविवार को आ रहा है। हिंदू धर्म में हर विवाहित स्‍त्री को यह व्रत करना होता है और अगर आप प्रेगनेंट हैं और इस व्रत को रखने के बारे में सोच रही हैं, तो इससे पहले आपको डॉक्‍टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। यदि आप भी गर्भवती हैं और करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं, तो डॉक्‍टर के बताए टिप्‍स आपके बहुत काम आ सकते हैं। डॉक्‍टरों के अनुसार अगर आप व्रत रख रही हैं, तो ज्‍यादा लंबे समय तक भूखी न रहें। देर तक भूखा रहना मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। आप इस दौरान मॉडिफाइड फास्‍ट रख सकती हैं।

    डॉक्‍टरों के अनुसार प्रेगनेंट औरतों को हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि अगर आप गर्भवती हैं और व्रत रख रही हैं, तो आप दिनभर अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। ताजे फल खाएं और जूस पिएं। आप नारियल पानी भी पी सकती हैं। इससे शरीर को एनर्जी के साथ-साथ न्‍यूट्रिएंट भी मिलेगा। आपको हर दो से तीन घंटे में कुछ न कुछ खाना होगा। शिशु को हर थोड़ी देर में भूख लगती है और आपको अपने साथ-साथ अपने शिशु की भूख को शांत करने के लिए हर थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाना ही पड़ेगा वरना आपका बच्‍चा भी भूखा रह जाएगा। अगर आपको व्रत रखने पर बहुत ज्‍यादा कमजोरी महसूस हो रही है, तो आप तुरंत अपना व्रत तोड़ दें। यह आपके और आपके शिशु की सेहत का सवाल है इसलिए इस समय कोई भी रिस्‍क न लें।

  • Amitabh Bachchan के बंगले के बाहर उमड़ी भीड़, Video हुआ वायरल

    Amitabh Bachchan के बंगले के बाहर उमड़ी भीड़, Video हुआ वायरल

    नई दिल्लीः बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। आज वे 82 साल के हो गए हैं। अमिताभ बच्च्न का जन्म 11 अक्टूबर 1942 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत वॉयस नरेटर के तौर पर की थी, इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में अपनी किस्तमत आज़माई। अमिताभ बच्च्न ने बॉलीवुड को कई सूपरहिट फिल्में दी है। फिल्म ‘जंजीर’ में अमिताभ बच्चन का एंग्री यंग मैन लुक लोगों को काफी पसंद आया था। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्में की हैं और उम्र के इस पड़ाव में भी वह लगातार काम कर रहे हैं। यही कारण है कि केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अमिताभ बच्चन के करोड़ों फैंस हैं। आज अमिताभ बच्चन के बर्थडे के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ी हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके घर ‘जलसा’ के बाहर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस एक्टर के घर के बाहर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। वीडियो में फैंस केक काटकर बॉलीवुड के शहंशाह का बर्थडे मना रहे हैं। इस वीडियो में फैंस अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर काफी खुश दिख रहे हैं।

    बीते दिनों 600 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म में अमिताब बच्चन ने ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाया था, वहीं इस फिल्म में एक्टर प्रभास और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

  • Punjab News: इस मामले में अकाली नेता गिरफ्तार

    Punjab News: इस मामले में अकाली नेता गिरफ्तार

    फाजिल्काः जिले के जलालाबाद सदर थाना पुलिस ने अकाली नेता को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ठगी के मामले के अकाली नेता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 9 लाख रुपए की ठगी के आरोप में अकाली नेता मलकीत सिंह हीरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा एक मुकदमा 173/23 दर्ज किया गया था।

    जिसमें गांव गरीबा सांदड़ के रहने वाले भजन दास ने आरोप लगाए थे कि उसके बेटे संदीप सिंह को पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती करने के नाम पर उनके साथ मलकीत सिंह हीरा और उसके लड़के ने करीब 9 लाख रुपए की ठगी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह हीरा को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। जहां पर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी कि इस मामले में हासिल किए गए रुपए कहां पर है और उसका लड़का कहां हैl बता दे की मलकीत सिंह हीरा ने 2012 में कांग्रेस के टिकट से जलालाबाद विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जो हार गए थे। काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे और इसके बाद वह अकाली दल में शामिल हो गए थे।

  • Money Laundering मामले में Shilpa Shetty और Raj Kundra को लेकर हाई कोर्ट का आया फैसला

    Money Laundering मामले में Shilpa Shetty और Raj Kundra को लेकर हाई कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्ली : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कपल को अंतरिम राहत दी है। इससे पहले, शिल्पा और राज ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके घर को खाली करने के लिए नोटिस भेजे जाने के बाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी द्वारा फार्महाउस को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया था।

    लेकिन अब अदालत ने कहा है कि ED इन नोटिसों को तब तक लागू नहीं करेगा जब तक कि उनकी अपील पर फैसला नहीं हो जाता। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट से रिलीफ मिल गया है। जानकारी के लिए बात दें कि यह मामला एक प्रॉपर्टी अटैचमेंट से जुड़ा है, जिसमें ईडी ने शिल्पा और राज को उनके मुंबई और पुणे स्थित घरों से खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन अब कोर्ट के अगले आदेश तक उन्हें घर नहीं खली करना पड़ेगा।

    ईडी ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि वे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को दी गई बेदखली नोटिस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। बेंच में जज रेवती मोहिते डेरे और पी.के. चव्हाण ने जोड़े को रोक के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत करने की अनुमति दी और कहा कि जब तक अपीलीय प्राधिकारी उनकी अपील पर फैसला नहीं लेता, तब तक बेदखली नोटिस के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

  • Punjab News: Siren की आवाज से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची Fire Brigade, देखें वीडियो

    Punjab News: Siren की आवाज से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची Fire Brigade, देखें वीडियो

    बठिंडाः किक्कर बाजार में एसबीआई बैंक के एटीएम में अचानक सायरन बजने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब फायर अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सब कुछ ठीक पाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आग की सूचित मिली थी, जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ भी नहीं था। एटीएम में सायरन बज रहा था। ऐसा किसी तकनीकी खराबी के चलते हुआ है।

    वहीं दूसरी तरफ बैंक अधिकारी ने बताया कि यह सायरन सेफ्टी के लिए लगाया गया था। ताकि कोई भी अगर किसी भी तरह की एटीएम से छेड़छाड़ करता है तो यह अपने आप बजने लग पड़ता है। आज किसी तकनीकी खराबी के चलते सायरन बजा है। किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सायरन को ठीक करवा दिया जाएगा।

    वहीं किक्कर बाजार के लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि सायरन बजा हो। यह आए दिन की समस्या है। जिससे उन्हें बहुत बार परेशान होना पड़ता है। दिन हो या रात यह अक्सर सायरन बजने लग पड़ता है। जिससे उनके मन में डर का माहौल पैदा हो जाता है।

  • Ice Cream गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    Ice Cream गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    लखनऊ : आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार चौथे दिन भी आग लगी है। घटना नाका थाना क्षेत्र के गणेशगंज की है। यहां एक आइसक्रीम गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, गणेशगंज में मनोहर ट्रेडिंग नाम से आइसक्रीम की गोदाम है, जहां शुक्रवार सुबह आग लग गई।

    आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल की सूचना दी। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हादसा कैसे हुआ अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

    फिलहाल पुलिस और दमकल अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वहीं, आसपास के लोग भी मौके पर बड़ी संख्या में एकत्र हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने से अंदर रखे फ्रीजर, मशीन समेत बड़ी संख्या में कच्चा माल जल गया है। इसमें लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।

  • Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, इस बात को लेकर पत्नी का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, इस बात को लेकर पत्नी का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा रोड पर इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी का चाकू मारकर कत्ल कर दिया। मृतक महिला की पहचान ऋतु निवासी मजीठा रोड स्थित ग्रीन फील्ड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी का कसूर यह था कि उसने एक ऐसे बेटे को जन्म दिया था जिसका एक ही हाथ था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला ऋतु की मां पूनम ने बताया कि 10 साल पहले उनकी बेटी ऋतु की शादी मजीठा रोड स्थित ग्रीन फील्ड इलाके में रहने वाले विशाल के साथ हुई थी।

    शादी के कुछ समय बाद से ही विशाल उनकी बेटी को तंग करता था। वह कोई काम नहीं करता था और घर वालों के मुताबिक वह डिप्रेशन का शिकार था। कुछ सालों के बाद एक बेटा हुआ जो कि जन्म से ही अपाहिज था और उसका एक हाथ नहीं था। जिसके बाद पति ने ऋतु को और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। अक्सर ही उसके साथ पति, सास, और देवर ज्यादती करते थे। मृतका की मां ने बताया कि कल देर रात ऋतु अपने मायके से ससुराल लौटी थी, वह खुश थी। पूनम के मुताबिक, उन्हें सुबह 6 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी बेटी को अस्पताल ले गए हैं। उन्होंने सोचा कि शायद वो बीमार है इसीलिए ले गए हैं।

    लेकिन अस्पताल जाकर देखा तो उसकी गर्दन पर चाकू के निशान थे और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद आस-पास से पता चला कि पति ने ही चाकू से उसका कत्ल कर दिया। लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि सास, पति और देवर ने मिलकर उनकी बेटी को मारा है इसीलिए तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मजीठा रोड थाना पुलिस के मुताबिक अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार के बयानों और जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

  • फिल्मी स्टाइल में 28 किलो चांदी के आभूषण लेकर महिला साथी संग फरार, देखें CCTV

    फिल्मी स्टाइल में 28 किलो चांदी के आभूषण लेकर महिला साथी संग फरार, देखें CCTV

    अहमदाबादः त्योहारों के समय शहर के कृष्णनगर थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े महिला लगभग 23.5 लाख रुपये की 28 किलो चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गई। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें एक महिला आभूषणों से भरा थैला छीनकर साथी पुरुष के साथ फरार होते हुए नजर आ रही है। कृष्णनगर पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब सरदार चौक स्थित लालभाई ज्वैलर्स की दुकान के आगे हुई। इस संबंध में विकेश शाह ने एक महिला व पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के तहत विकेश मूलरूप से पाटण निवासी हैं, फिलहाल अहमदाबाद में पालडी प्रीतमनगर अखाडा स्थित दिनेश रेसिडेंसी में रहते हैं और माणेकचौक एमजी हवेली में वृषभ ओरनामेंट नाम से चांदी के आभूषणों का व्यापार करते हैं। उनकी दुकान पर 11 कर्मचारी हैं,जिसमें से छह सेल्स डिलिवरी का काम करते हैं। बापूनगर , नरोडा इलाके में अभिषेक शाह और भरत प्रजापति नाम के दो सेल्समैन डिलिवरी करते हैं। ये दोनों ही बुधवार दोपहर को एमजी हवेली स्थित दुकान से दो थैलों में क्रमश: 28 किलो और 16 किलो 300 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर सोनी की दुकानों पर दिखाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद करीब पौने चार बजे उन्हें अभिषेक ने उन्हें फोन पर बताया कि वे दोनों नरोडा सरदार चौक स्थित लालभाई सोनी की दुकान पर आभूषण दिखाने आए थे। वह आभूषण दिखाने दुकान के अंदर गया था। बाहर स्कूटर पर पैरदान के पास दो बैग लेकर भरतभाई बैठे थे। इसी दौरान एक महिला एक थैला छीनकर उसके साथी पुरुष के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। जिस बैग को लेकर महिला भागी उसमें 28 किलो चांदी के आभूषण थे। चांदी के आभूषणों भरे बैग को छीन ले जाने की यह घटना सोनी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें एक महिला स्कूटर के पीछे से आती है और पलक झपकते ही स्कूटर के आगे रखे दो में से एक बैग को छीनकर भागते हुए कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े उसके साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो जाती है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।

    महिला साथी संग फरार, देखें CCTV

  • Luxury Car ने बाइक सवार को कुचला, मौत

    Luxury Car ने बाइक सवार को कुचला, मौत

    पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। मुंढवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। फिर कार से कुचलकर भाग गया। आरोपी की पहचान आयुष तायल के तौर पर हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से भाग गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हडपसर इलाके में गिरफ्तार कर लिया।  मृतक की पहचान रऊफ शेख के तौर पर हुई है।

    आरोपी की कार की चपेट में आने वाला दूसरा व्यक्ति था। पुलिस ने बताया कि शेख की बाइक को टक्कर मारने से पहले, आरोपी ने एक अन्य दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। आरोपी ने पहले एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद उसने आगे एक बाइक को भी टक्कर मार दी, जिस पर मृतक रऊफ शेख सवार था। कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसकी कार की पहचान की गई और बाद में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 105, 281, 125(ए), 132, 119, 1 77 और 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।