Blog

  • कारगिल विजय दिवस पर शहीद मनोहर की धर्मपत्नि भागो देवी को महिला संगठनों ने किया सम्मानित

    कारगिल विजय दिवस पर शहीद मनोहर की धर्मपत्नि भागो देवी को महिला संगठनों ने किया सम्मानित

    बददी/सचिन बैंसल:  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह के दौरान किशोर योग एकेडमी की महिला योग समिति की सदस्यों ने भटोलीकलाँ पंचायत के बौणी गांव से संबंध रखने वाले भारतीय सैनिक शहीद मनोहर लाल की धर्मपत्नि भागो देवी को सम्मानित किया । गौरतलब है कि मनोहर लाल 30 नवंबर 2003 को जम्मू के सतवारी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे । उनके दो बेटे हैं जिनमें बडा बेटा भी भारतीय सेना में पिछले चार वर्षों से अपनी सेवायें दे रहा है ।

    सर्वप्रथम महिला योग समिति की सदस्यों ने पर्यावरण शुद्वि, मानसिक शांति  एवं हिमाचल में दैविक आपदा के कारण हाल ही में हुए जान माल के नुकसान और अपनी जान गवां चुके लोगों की आत्मिक शांति के लिए हवन/यज्ञ का आयोजन किया । मुख्य आयोजक डाक्टर किशोर ठाकुर ने यज्ञ की महिमा पर बोलते हुए कहा कि यज्ञ करने से हमारे विचारों में ओजस्विता आती है, नकारात्मकता में उमंग और उत्साह का प्रकाश पैदा होता है, चेतना में प्राण शक्ति का उजाला होता है । उन्होंने कहा कि शोध में यह पाया गया है कि यज्ञ में 15 किलो मीटर के दायरे तक वातावरण को शुद्विकरण करने की क्षमता होती है । यज्ञ प्रदूषण को हटाने का काम करता है । अनुसंधान में पाया गया है कि औषधीय जड़ी बुटियों के साथ यज्ञ करने से आयुर्वैदिक दवाईयों के सेवन के मुकाबले श्वास के माध्यम से ग्रहण करने से 10 गुणा ज्यादा लाभ होता है ।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर द्धचा राणा ने अपने संबोधन में बताया कि 1999 में कारगिल युद्व के दौरान हिमाचल के 52 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जिनमें पालमपूर निवासी लेफिटिनेंट सौरभ कालिया ने अपने अदम्य साहस और शूरवीरता के दम पर आतंकवादियों को मार गिराया तथा पाकिस्तानी मिलिटेंटस द्वारा दोखे से पकड़े जाने के बाद 22 दिनों तक यातनाएं सहन करते रहे लेकिन अपनी मातृ भूमि पर आंच नहीं आने दी । मिलिटेंटस द्वारा मानवीय क्रूरता की हदें पार करते हुए सौरभ कालिया की आखें फोड़ दी गई, कान में लोहे की राॅड डाली गई, गुप्तांगों को काट दिया गया ।
    अंत में शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया जिससे उन्हें वीरगति प्राप्त हुई । उन्होंने बताया कि सौरभ कालिया उनका क्लासमेट था जोकि बचपन से तेज दिमाग, प्रतिभाशाली छात्रा था ।  सौरभ कालिया का जन्म 29 जून 1976 को अमृतसर में हुआ था । उनकी प्रारंभिक शिक्षा डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल पालमपुर से हुई । उन्होंने स्नातक उपाधि (बी॰एस0सी॰ मेडिकल) एच.पी कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश से सन् 1997 में प्राप्त की । वे अत्यंत उर्जावान व्यक्तित्व के धनी विद्यार्थी थे, और अपने विद्यालयीन वर्षों में कई छात्रावृत्तियाँ प्राप्त कर चुके थे ।कार्यक्रम में ज्योति जिंदल, रंजना शर्मा, गीता शर्मा, द्धचा राणा, कमलेश कौर, सोनिया गुप्ता, जशोदा देवी, पूजा बंसल, पूनम भंडारी, नितू पाल, सुनीता देवी, अरूणा शर्मा, मंदीप कौर, अल्का, वरिन्द्र जैन, सुनिल शर्मा, सोनू बंसल, ज्योति जैन, सुनीता देवी, स्वास्तिका सहित अनेक मातृशक्ति मौजूद रही ।
  • Jalandhar: Chhabra Sweets की हलवाई की दुकान पर हुआ हंगामा, कर्मचारी ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: Chhabra Sweets की हलवाई की दुकान पर हुआ हंगामा, कर्मचारी ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर चौक स्थित छाबड़ा स्वीट्स की हलवाई की दुकान पर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि छाबड़ा स्वीट्स पर काम करने वाले व्यक्ति की सैलेरी को लेकर दुकान के कैश काउंटर पर भारी हंगामा किया गया। इस दौरान पीड़ित राजू और उसके समर्थकों ने दुकान पर काम करने के एवज में सैलेरी मांगी तो दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक हो गई।

    जब छाबड़ा स्वीट्स पर इस मामले का हल नहीं निकला तो पीड़ित राजू समर्थकों सहित थाना 4 में फरियाद लेकर पहुंच गया। जहां पर उसने मीडिया से बातचीत दौरान छाबड़ा स्वीट्स के संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने दुकान पर 2 माह तक काम किया। इस दौरान जब वह अपनी मेहनत के पैसे संचालक से मांगता था तो उसे आज-कल का बहाना लगाकर टाल दिया जाता था। जिससे परेशान होकर आज उसने सैलेरी ना मिलने पर दुकान के मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस मामले में छाबड़ा स्वीट्स के संचालकों से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो तथ्यों के आधार पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਆਇਆ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਆਪ ਆਗੁ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਆਇਆ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਆਪ ਆਗੁ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਕਸਬਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਵਿਖੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਛੇਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ  ਦੇ ਚਰਨ ਛੋਹ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ  ਬੇਅਦਬੀ ਹੋਣ ਦਾ  ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਇਕ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਉਸ ਸਮੇਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ, ਜਦ ਸਮੂਹ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਧਰਨਾ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਭੈਣ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਵਿਚ ਘਰੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਲਈ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਉਸਦੇ ਉੱਤੇ ਝੂਠਾ ਕੇਸ ਪਾ ਕੇ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਡੱਟ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਧਰਨੇ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕੇ ਅਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ਼ਲਤ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੈਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ। ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਹਫਤੇ ਦਾ ਟਾਈਮ ਲਈ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸਹੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः वित मंत्री हरपाल चीमा पर दायर मानहानि के केस को लेकर पूर्व विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः वित मंत्री हरपाल चीमा पर दायर मानहानि के केस को लेकर पूर्व विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः पूर्व कांग्रेस विधायक और अब भाजपा नेता डाॅ. हरजोत कमल ने राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ दायर मानहानि का केस वापस ले लिया है। इसके साथ ही 3 साल से चल रही एनएच-105बी, बाइपास भूमि अधिग्रहण परियोजना में कथित घोटाले की चर्चा पर विराम लग गया है। पूर्व विधायक डाॅ. हरजोत कमल ने केस वापस लेते हुए कोर्ट में बयान दौरान मीडिया में छपी खबरों की ओर ध्यान दिलाते हुए यह साफ कर दिया गया था कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में (हरजोत कमल) का नाम तो लिया नहीं, सिर्फ कांग्रेसी राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की बात कही थी, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट शिल्पी गुप्ता की अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होनी थी, लेकिन इसकी पेशी से पहले ही हरजोत कमल ने अदालत में केस वापस लेने की अर्जी दायर कर दी। इसके बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक का बयान दर्ज कर केस को खारिज कर दिया है।

    वहीं डाक्टर हरजोत कमल के वकील हरदीप सिंह लोधी ने मीडिया जानाकारी देते हुए बताया कि केस वापस ले लिया है। वकील का कहना था कि चीमा ने कोर्ट में यह विश्वास दिलाया कि मैंने हरजोत कमल पर पर्सनली इल्जाम नहीं लगाया था। यह आरोप जरनली कांग्रेस पार्टी पर लगाया था। जिस पर हरजोत कमल ने सहमति जताई और केस वापस ले लिया।

  • पंजाब: टारगेट किलिंग की योजना बना रहे 2 आरोपी गिरफ्तार 

    पंजाब: टारगेट किलिंग की योजना बना रहे 2 आरोपी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे एक गिरोह के दो सदस्यों को भारत में काबू किया है। पकड़े गए आरोपी प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े हुए हैं। यह ग्रुप विदेश से चल रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस की यह बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। इस बारे में स्टेट ऑपरेशन ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

  • अचानक खराब हुई रोपवे, 150 फीट की ऊंचाई पर 1 घंटे तक हवा में अटके रहे टूरिस्ट और बच्चे, देखें वीडियो

    अचानक खराब हुई रोपवे, 150 फीट की ऊंचाई पर 1 घंटे तक हवा में अटके रहे टूरिस्ट और बच्चे, देखें वीडियो

    नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, 6 विदेशी पर्यटकों समेत 12 लोगों को ले जा रही एक केबल कार का एक पहिया टूटने से वह बीच रास्ते में ही रुक गई। कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएन) के महाप्रबंधक ए पी वाजपेयी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केबल कार रुक गई। उनके अनुसार करीब 150 फीट की ऊंचाई पर केबल कार में लोग करीब एक घंटे तक हवा में झूलते रहे, जिस कारण वे डर भी गए। उम्मीद है कि मरम्मद के बाद आज केबल कार फिर से शुरू हो सकती है।

    इस दौरान वाजपेयी ने बताया कि हवाई ट्रामवे के चलने के दौरान ऑपरेटर ने उसके एक पहिये के टूटने की आवाज सुनी जिसके बाद उसने उसे तुरंत रोक दिया। उनके मुताबिक केबल कार में 6 विदेशी, 5 स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार था। ये सभी विदेशी नागिरक माल्टा के रहने वाले हैं। लोगों ने बताया कि केबल कार ट्राली स्टेशन से करीब 100 मीटर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक पहिया टूट गया।

    महाप्रबंधक ने बताया कि करीब एक घंटे बाद केबल कार में सवार यात्रियों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पहिये का निरीक्षण और मरम्मत करने के बाद रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा। केबल कार माल रोड और स्नो व्यू के बीच चलती है। जून 2013 में भी ऐसी ही एक घटना घटी थी और उस समय केबल कार में 21 पर्यटक सवार थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया था।

  • बड़ी खबरः गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

    बड़ी खबरः गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

    वैंकूवरः रिचमंड में गैंगस्टर रविंदर समरा के गोलीबारी में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कल हुई गोलीबारी में मारे गए शख्स की पहचान 36 साल के रविंदर समरा के रुप हुई है। गैंगस्टर संयुक्त राष्ट्र गिरोह का था। उसके भाई की गोली मारकर हत्या करने के दो महीने बाद, ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में जारी गिरोह युद्ध में एक और भारतीय-कनाडाई नवीनतम की हत्या कर दी गई। रिचमंड, ओंटारियो, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अधिकारियों ने रात गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी।

    गंभीर रूप से घायल पुरुष की जान बचाने के आपातकालीन कर्मियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। गैंगस्टर रविंदर समरा पर पहले भी हमला हो चुका है। गौरतलब है कि ब्रिटिश कोलंबिया में सामूहिक हिंसा में बड़ी संख्या में पंजाबी युवाओं की मौत हुई है। नशे के काले कारोबार को लेकर गैंगस्टर आपस में खूनी झड़पें करते रहते हैं और इस नशे के कारोबार के कारण निर्दोष लोगों की जान भी जाती है।

  • 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त 

    25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त 

    4 दिन पहले युवक को हुई थी पुत्र रतन की प्राप्ति

    बददी,सचिन बैंसल: मानपुरा थाने के तहत खेड़ा गांव में किराये के मकान में रहने वाले बिलासपुर के एक युवक ने फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक राजेश (25) पुत्र सुख राम जिला बिलासपुर के कंडेला गांव का रहने वाला था। बद्दी में निजी कंपनी में कार्य करता था। राजेश अपने पीछे दो बेटी, चार दिन के बेटा और पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    खेड़ा में बिलासपुर के कंडेला निवासी राजेश तेजा सिंहके मकान में किराये पर रहता था। 25 जुलाई को उसकी पत्नी के पास ऑपरेशन से बेटा हुआ  । शुक्रवार सांय दोनों पति व पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है राजेश ने कमरे में तोड़ फोड की। जिस पर  पत्नी ने मानपुरा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई लेकिन राजेश घर पर नहीं था। पुलिस मौका देख कर वापस आ गई। राजेश रात भर कमरे नहीं आया। सुबह पंचायत के चौकीदार ने पंचायत घर के शेड में युवक को लटका हुआ देखा। जिस पर उसने पंचायत प्रधान तृप्ता देवी  को सूचना दी। प्रधान  पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को शेड से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल ले गए।
    प्रधान तृत्ता देवी ने बताया कि पत्नी व पत्नी में रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पुलिस मौके पर भी आई। राजेश की पत्नी के पास 25 जुलाई को दो बेटियों के बाद बेटा हुआ है। लेकिन झगड़े के बाद गुस्से में उसने अपनी जान गंवा दी। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया  जाएगा।
  • पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में स्पोर्ट्स पॉलिसी को मिली मंजूरी, आटा-दाल स्कीम को लेकर किया ऐलान

    पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में स्पोर्ट्स पॉलिसी को मिली मंजूरी, आटा-दाल स्कीम को लेकर किया ऐलान

    चंडीगढ: पंजाब सरकार की आज काफी देर तक चली कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। इस कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में की गई इस मीटिंग में जहां स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी दी गई ,वहीं पंजाब में 500 नए डिपो खोले जाने के का ऐलान किया गया। मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में कुलदीप सिंह धीलवाल, गुरमीत खुड्डिया व वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जानकारी दी। जिनमें कई मुद्दों पर फैसला किया गया। 

    • स्पोर्ट्स पॉलिसी को दी मंजूरी
    • आटा-दाल स्कीम को प्रवानगी
    • लेबर मजदूरों को रजिस्टर करने की प्रक्रिया आसान की गई है
    • पटियाला व अमृतसर डेंटल कालेज में 39 पोस्ट की मंजूरी दी, रखे जाएंगे प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर
    • पंजाब राज कानूनी सेवाओं अथारिटी के लिए भर्ती की मंजूरी, 8-9 जिलो में भरी जाएंगी खाली पोस्टें
    • पंजाब में 500 नए डिपो खोले जाएंगे
    • आटा दाल बांटने की प्रकिया के तहत आटा घर-घर पहुंचाने की मंजूरी
    • पंजाब की नई खेल पॉलिसी को मंजूरी
    • कई वर्षों से खेल पॉलिसी पैंडिंग पड़ी थी
    • ब्लॉक से लेकर ओलिंपिक तक के सफर तक खरड़ा तैयार किया
    • 200 योगा ट्रेनर रखे जाने की दी मंजूरी 
    • स्क्रैप पॉलिसी में सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
    • GRAU में 14 सुपरवाइजर की पोस्ट को दी मंजूरी
    • क्रशर पॉलिसी में सुधार किया जाएगा
    • राज्य कानूनी सेवाओं की 8-9 जिलों में खाली पदों को दी मंजूरी
    • गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में 14 पोस्ट को मजूरी

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुडि्डया ने बाढ़ के हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए कहा कि बाढ़ के चलते 44 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण करीब 900 घरों को नुकसान हुआ। 391 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। बाढ़ के कारण कारण 6 लाख एकड़ की फसल खराब हुई है। राज्य मे 1500 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह आंकड़े आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकते हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाई जा रही है। सरकार ने स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश जारी किए हैं। 

  • पंजाबः कारगिल शहीद नछतर सिंह के बुत पर पड़ी गंदगी, समाज सेवी ने उठाए गंभीर सवाल, देखें वीडियो

    पंजाबः कारगिल शहीद नछतर सिंह के बुत पर पड़ी गंदगी, समाज सेवी ने उठाए गंभीर सवाल, देखें वीडियो

    मोगाः कारगिल में शहीद हुए सैनिक शहीद नछतर सिंह का बुत परिवार और गांववासियों के द्वारा कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव खम्बे में 2001 में स्थापित किया गया था। इस बुत को स्थापित करने का मुख्य मकसद यह था कि शहीदों को हमेशा याद रखना और आने वाली पीड़ियों को बताना कि इस गांव के नछतर सिंह ने देश की खातिर कुर्बानी दी थी। एक तरफ पूरे देश में 27 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया गया है। जिन्होंने देश की खातिर अपनी कुर्बानियां दी गई। वहीं शहीदों के परिवारों को सन्मानित भी किया किया गया। इस दौरान सरकार के द्वारा शहीदों के परिवारों को हर सुख सुविधा दी जाती है और परिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी भी जाती है। वहीं शहीदों के बुत भी लगाये जाते है। दूसरी ओर गांव के बाहर शहीद नछतर सिंह का बुत तो लगा है, लेकिन अब उसकी हालत ऐसी है कि बुत के चारों और घासफूस पड़ा हुआ है। उसके आसपास कई तरह के पौधे उग गए है, जिनके कारन यह बुत उनके कारन अपनी छवि भी खराब चुका है और इसकी और कोई ध्यान नहीं देता। हालात यह हो गए है कि यह नशा करने वालो का अड्डा बन कर रह गया है लेकिन परिवार और पंचायत और गांव वासियों द्वारा इस स्मारक की संभाल करनी तो दूर शायद यह समझा जा रहा है कि यहां कोई स्मारक है ही नहीं। वही परिवार को सरकार दुवारा मिली सभी सुख सुविधाओ का पूरा आंनद लिया जा रहा है और स्मारक की और से गुजरने के वक्त उस और ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके कारण बुत की साफ़ सफाई भी नहीं करवाई जा रही। इस स्मारक के हालात को अवगत करवाते हुए एख समाज सेवी ने इसकी वीडियो वायरल की है। 

    स्मारक की वीडियो वायरल होने के बाद कई समाज सेवी और गांव वासी भी सामने आए। जिन्होंने कहा कि हमारे गांव का सब से छोटी उम्र का बच्चा जो सेना में भर्ती होकर देश के लिए कारगिल में शहीद हो गया, लेकिन आज परिवार की और से उसकी कुर्बानी को भुलाया जा रहा है। बड़े अफ़सोस की बात है कि शहीद की स्मारक आज नशेड़ियो का अड्डा बन कर रह गई है। वहीं गांव वासियों ने कहा कि शहीद नछतर सिंह के परिवार को चाहए कि वह स्मारक की देख भाल करें। क्योंकि परिवार सरकार की और से उसकी शाहदत के बदले सभी सुख सुविधाओ का आनंद मान रहा है। 

    वहीं दूसरी और शहीद के भाई कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार की और से उन्हें समय समय पर सन्मान दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने ने अजीब-सा बहाना बनाते हुए कहा कि वह काम में वियस्त होने के कारण स्मारक की सफाई नहीं करवा सके। दूसरी और जब इस बारे धर्मकोट की एसडीएम से बात की तो उन्होंने कहा की हमारे देश में जब भी किसी भी गांव का सैनिक शहीद होता है तो उसकी स्मारक भी परिवार के कहने पर स्थापित करने के लिए मंजूरी भी प्रशासन देता है। गांव वासी और परिवार इसको स्थापित करता है और ऐसी स्मारकों की देखभाल भी परिवार करता है और उसका फर्ज भी है। क्योंकि शहीद की बदोलत ही परिवार को सभी सुख सुविधाए परिवार को मिलती है और परिवार को चाहिए कि वह इस स्मारक की सफाई भी करवाए और अगर कोई हमें कहेगा तो ही हम इसकी देखभाल करवायेगे।