Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੋਰੋਨਾ ਵਾਇਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਵੈਰੀਯੰਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਐਕਸ਼ਨ ‘ਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਕੋਰੋਨਾ ਦੇ ਨਵੇਂ ਵੈਰੀਯੰਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੂਰੀ ਤਿਆਰੀ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ: ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਆਕਸੀਜਨ ਵੈਂਟੀਲੇਟਰ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਸ਼ਾਮ 4.30 ਵਜੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵੀ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦੇ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਕਰਨ ਲਈ ਨਿੱਜੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਲੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਰਕਾਰੀ ਢਾਂਚੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸੁਧਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਰੋਨਾ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੂਪ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਰੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਬਾਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਠੋਸ ਪ੍ਰਬੰਧ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸ਼ਾਮ 4:30 ਵਜੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵੀ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੁਪਰੀਮੋ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੂੰ ਈਡੀ ਵੱਲੋਂ ਸੰਮਨ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਲੜਾਂਗੇ ਅਤੇ ਜਿੱਤਾਂਗੇ।

  • जालंधरः इलाके में युवकों ने सांबर को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स में सांबर के बच्चे के आ जाने का मामला सामने आया है। जिसे देखकर इलाके के युवको ने बहादुरी दिखाते हुए सांबर के बच्चे को काबू कर लिया। इस दौरान युवको ने खुद की मशक्त कर सांबर के बच्चे को काबू किया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और जंगलात विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सुखबीर कुमार ने बताया कि दो युवक उन्हें चौंकी में आए थे और उन्होंने इलाके में सांबर के आने की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि युवकों ने काफी बहादुरी का काम किया है, जो उन्होंने खुद सांबर के बच्चे को काबू किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगा है कि युवा पीढ़ी नशे से दूर होकर अच्छे कामों में लग रही है। 

    वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे जंगलात विभाग के प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह किसी अन्य इलाके में सांप की सूचना मिलने पर गए हुए थे। इस दौरान उन्हें लैदर कॉप्लैक्स में सांबर के बच्चे के घूमने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी युवकों की सहारना करते हुए कहाकि उन्हें खुशी है कि युवाओं ने खुद सांबर के बच्चे को काबू किया, जिसके कारण उन्हें मशक्त नहीं करनी पड़ी।

  • जालंधर : हैंड-टूल फैक्ट्री के कर्मचारी ने किया सुसाइड, जाने मामला

    जालंधर, ENS : हरनामदासपुर के पास हैंड टूल फैक्ट्री के कर्मचारी के सुसाइड करने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला हरनामदासपुर, नेयर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले काफी समय से पैसे के लेन-देन के चलते परेशान चल रहा था। वहीं घटना की सूचना थाना-2 की पुलिस को दे दी गई है। मृतक के बेटे तजिंदर ने कहा कि पैसे के लेन-देन को लेकर वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे।

    तजिंदर ने पुलिस को बताया कि पिता जसपाल द्वारा उधार लिए गए पैसे वापस कर दिए गए थे, लेकिन मगर आरोपी बार-बार घर आकर ब्याज देने का दबाव बनाते थे। जिसके चलते पिता ने कोई जहरीली चीज निगली थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस में हरनामदासपुर के रहने वाले अवतार सिंह उर्फ तारी, जतिंदर सिंह उर्फ सफि, जतिंदर सिंह उर्फ सोनू, मंजीत सिंह उर्फ जीतू, बंदा बहादुर नगर के रहने वाले दीपक कुमार उर्फ सोनू और मॉडल हाउस रोड के रहने वाले दलीप कुमार को नामजद किया है। पुलिस ने नामजद किए व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

    बताया जा रहा है कि किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मृतक के बेटे तजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता जसपाल सिंह हैंड-टूल फैक्ट्री में खराद का काम करते थे। 15 दिसंबर को उसके पिता घर से काम पर गए हुए थे, लेकिन देर शाम जब वह घर आए, उसके बाद उसके पिता की तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बेटे ने कहा कि पिता की मौत के बाद जब फैक्ट्री में बात की गई तो पता चला कि वह 6 दिनों से काम पर ही नहीं आए थे। 

  • जालंधरः पानी की समस्या को लेकर लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वार्ड नंबर 78 के अंतर्गत आते विकासपुरी, अजीत नगर में पेयजल किल्लत समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर लगभग 2 महीने हो गए है। निगम प्रशासन के द्वारा अभी तक हल नहीं निकला है। लोगों का कहना है कि वह सर्दी मौसम में सुबह उठकर रोजमर्रा के लिए प्रयोग होने वाले पानी को भरने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी रविंद्र कुमार, सूबेदार यादव ने बताया कि इलाका निवासी लगभग 2 माह से पानी की किल्ल्त से परेशान हो रहे है।

    जिसको लेकर वह कई बार निगम प्रशासन को शिकायत भी कर चुके है। इलाका निवासियों का आरोप है कि शिकायत करने के कुछ देर तक तो पानी की समस्या हल हो जाती है, लेकिन बाद मे फिर वहीं हाल हों जाता हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी मौसम में सुबह जल्दी उठकर उनको बच्चों के लिए पानी भरकर ले जाना पड़ता है। जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस दौरान इलाका निवासियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाए। 

  • जालंधरः दूसरे दिन भी अवैध कब्जों को लेकर जारी रहा पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की ओर से शहर के फुटपाथों पर अस्थाई कब्जे हटाने की मुहिम लगातार जारी है। बीते दिन वाल्मीकि चौक के पास दुकानों और रेहड़ी वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसी के तहत आज दूसरे दिन भी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई जारी है। जिसको लेकर आज ओल्ड जीटी रोड पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां पर स्कूटर डीलर एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से विरोध किया गया। इस मामले को लेकर आज भी लोग आप विधायक से मिले और  समस्या हल करने का आह्वान किया।

    वहीं दूसरी ओर एसआई सतनाम सिंह की देखरेख में कंपनी बाग चौक से बस्ती अड्डा चौक तक यह कार्रवाई की गई। इस दौरान जहां पुलिस ने दुकानदारों का सामान अवैध जगहों से पीछे हटवाया, वहीं यहां पर कई दुकानदारों को नोटिस थमाया गया।  वहीं बीते दिन की तरह यहां पर दुकानदारों द्वारा एतराज जताया गया। उधर, दूसरी तरफ विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी लोग उनके पास आए थे। उनकी समस्या को एक-दो दिन में हल कर दिया जाएगा।

  • विदेश में 25 वर्षीय पंजाबी युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले से न्यूजीलैंड गए युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय रमनदीप सिंह न्यूजीलैंड के आकलैंड में नौकरी करता था, जहां उसकी भेदभरे हालातों में कत्ल होने की सूचना मिली है। उक्त नौजवान इकलौता भाई था और उस की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उस के साथ ही उक्त नौजवान के गांव कोटली शाहपुर में भी शौक की लहर छा गई। मृतक के ताया के लड़के और गांव के सरपंच बिकरमजीत सिंह ने बताया कि रमनदीप सिंह बारहवीं कक्षा पास करने के बाद साल 2018 में न्यूजीलैड गया था और अब वहां एक कंपनी में सक्योरिटी का काम करता था।

    बीते कल ही उस के एक दोस्त को फोन के द्वारा सूचना मिली थी कि रमनदीप सिंह की भेदभरे हालतों में मौत हो गई। पता चला है कि किसी ने उस का कत्ल किया है। उन्होंने कहा कि रमनदीप सिंह के पिता धन्ना सिंह फौज में से सेवा मुक्त होने के बाद अब भी डीएससी में ड्यूटी कर रहे हैं और घर में उस की मां और छोटी बहन है। मृतक के परिजनों और गांव वासियों ने भारत सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है कि रमनदीप सिंह की मृतक देह गांव लाने के लिए अपेक्षित कार्यवाही की जाए।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में शक्ति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा रतन अस्पताल के पास हुआ है। लोगों का आरोप है कि व्यक्ति काफी समय से सड़क पर पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक किसी ने उसको सड़क से नहीं उठाया। लोगों उक्त व्यक्ति की वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। जिससे इस दर्दनाक सड़क हादसे व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो पलटने के कारण यह हादसा हुआ है।

    मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृतक की जेब से चंडीगढ़ की टिकट मिली है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि घटना की सूचना लोगों ने 108 पर दी थी, लेकिन एंबुलेंस वाले ने व्यक्ति को उठाने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अन्य एबुलेंस की मदद से मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है।

  • विदेश में एक और पंजाबी युवक की हुई मौ’त

    होशियारपुरः विदेशों में गए पंजाबी युवकों की मौत होने के आकंड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दसूहा के हलेड घोगरा गांव के 25 वर्षीय अजय कुमार की आर्मेनिया में मौत होने का मामला सामने आया है। अजय करीब 4-5 माह पहले ही विदेश गया था। वहां बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 

    मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने इकलौते बेटे को कर्ज लेकर विदेश भेजा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बात हुई थी। तब अजय ने बताया था कि उसे बुखार है। इसके बाद दिन-ब-दिन उसका स्वास्थ्य गिरता गया। कल फोन आया कि उनके बेटे अजय की मौत हो गई है। 

    परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से शव को पंजाब लाने की अपील की है। सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। बेटा ही घर का कमाने वाला था। उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव पंजाब लाया जाए ताकि वह आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें।

  • पंजाबः मंडी में 2 पक्षों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार, 80 हजार की हुई लूट, देखें वीडियो

    मोगा: अनाज मंडी में तूड़ी बेचने को लेकर दो आढ़तियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां नेक सिंह नामक दलाल पर तुड़ी पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए गए। इस दौरान उसके कंडे में तोड़फोड़ के भी आरोप लगाए गए है। इस हादसे में घायल व्यक्ति ने कहा कि 4 से 5 युवकों ने पहले तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद युवक से 80 हजार रुपए छीन लिए और घटना स्थल से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित अमनदीप उर्फ नीला ने बताया कि वह मोगा अनाज मंडी में तूड़ी का आढ़ती है।

    जब वह सुबह मंडी पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके चलते वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चला गया। लेकिन वहां आकर भी उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसके पास 80 हजार रुपए नकद थे जोकि वह साथ ले गये। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक एजेंट ने मुझ पर हमला करवाने की धमकी दी थी। मुझे लगता है कि यह उसी का काम है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई है। हम मौके पर पहुंचे और पता चला कि एक व्यक्ति घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : सीआईटी बलविंदर सिंह शम्मी के प्रयासों से विदेशी महिला यात्री का गुम हुआ सामान मिला वापिस

    अमृतसर : 2 दिन पूर्व, गाड़ी संख्या 14631 (चंडीगढ़ से अमृतसर ) में कोच संख्या S2 में एक महिला यात्री चंडीगढ़ से अमृतसर तक की यात्रा कर रही थी। जब यात्री गाड़ी से अमृतसर रेलवे स्टेशन उतरी तो उन्होंने पाया की उनका सामान ट्रेन में छूट गया है, जिसके बाद वह पूरी तरह से हताश हो गई और प्लेटफार्म पर ही रोने लगी। यात्री से पूरी घटना जानने के बाद सीआईटी बलविंदर सिंह शम्मी ने तुरंत अन्य स्टाफ की सहायता से सामान की तलाश शुरू की और यात्री का खोया हुआ सामान का पता लगा लिया और जांच के बाद अगले दिन यात्री को लौटा दिया। 

    महिला ने बताया की वह जर्मनी की रहने वाली है और उनके बैग में गोप्रो कैमरा, पावर बैंक, नकदी जर्मन बैंक पास बुक और आईडी कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज़ थे, जिन्हे वापिस पा कर यात्री ने रेलवे द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए उनका सामान वापिस मिलने पर भारतीय रेलवे और बलविंदर सिंह शम्मी व अन्य रेलवे स्टाफ का धन्यवाद किया। 

    महिला यात्री ने समस्त टिकट चैकिंग स्टाफ और भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुभम कुमार ने बलविंदर सिंह शम्मी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय हॉकी खिलाड़ी) को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है।