Blog

  • स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    दक्षिणी दिल्लीः पुष्प विहार के सेक्टर सात स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा चल रही हैं। इस दौरान स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार धमकी भरा ईमेल पुष्प विहार इलाके में स्थित एमिटी स्कूल को मिला है। ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद स्कूल व पुलिस में अफरा तफरी मच गयी और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को छात्रों को घर ले जाने की सूचना दी। बम की सूचना के बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आ गया।

    एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डाग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता दल और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल में जांच की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला और सूचना झूठी निकली। बताया गया कि किसी छात्र ने परीक्षा से बचने के लिये बम रखे होने की झूठी सूचना दी थी। वहीं अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को घर ले गए। उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो।

    इससे पहले भी राजधानी से कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। मालूम हो कि बीती 2 फरवरी को दिल्ली के आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कूल की प्रिंसिपल को एक मेल मिला जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस सूचना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया था।

  • हथियार के बल पर पटेल नगर में लाखों की लूट, देखें CCTV

    नवादा : क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरों द्वारा हथियारों के बल पर लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला नवादा से सामने आया है। जहां लुटेरे ने हथियार के बल पर 2 लाख 18 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। फ्लिपकार्ट के कार्यालय से लूट की गई है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।घटना नवादा जिला अन्तर्गत वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला की है। सोमवार की सुबह फ्लिपकार्ट ऑफिस में एक कर्मी सुबह से काम कर रहा था। गया जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजनामा ग्रामीण फ्लिपकार्ट के कर्मी मनोज प्रसाद का बेटा समीर कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 6.33 बजे कार्यालय खोलकर डिलवरी वाले सामान को स्कैन कर रहे थे।

    तभी हाथ में बंदूक लिए काला जीन्स और काला जैकेट पहने एक लुटेरा ऑफिस में आया। बंदूक दिखाकर मारपीट करते हुए कैश बॉक्स का चाबी मांगी। चाबी देने में आनाकानी करने पर उसने मारपीट करने लगा। तब जान बचाते हुए अलमीरा में रखा 2 लाख 18 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की सारी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसने बताया कि जाने के दौरान बाहर से शटर बंद कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा मौके वारदात पर पहुंच मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी खंगालने में जुट गए है।

  • RO का पेपर देने जा रहा छात्र सड़क पर हो गया निर्वस्त्र 

    गाजीपुर: रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने जा रहा एक युवक सैदपुर बस स्टैंड मे टॉयलेट करने उत्तरा तो बस चल दी, जिससे बस के साथ ही उसमे रखी उसकी प्रवेश पत्र भी छूट गई। जिसके बाद युवक मदद न पाने पर अपना आपा खो दिया। जिसके बाद वह अपने सारे कपडे उतार नंगा हो गया और खुद को ब्लेड से घायल कर पैदल ही नगर स्थित मेन रोड से अपने घर की ओर चल दिया ! जिसको देख नगर के कई लोगो के साथ ही चौकी इंचार्ज द्वारा उसको समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना !

    बता दें कि परीक्षार्थी सूरज यादव पुत्र कमलेश यादव (26 वर्ष) थाना सैदपुर अन्तर्गत गोपालपुर गांव निवासी है,जो की वर्तमान मे वाराणसी जनपद के सारनाथ मे रहता है।सूरज रविवार सुबह वाराणसी से प्राइवेट बस से गाजीपुर स्थित डीएवी कॉलेज में समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहा था। उसके पास उसका एक बैग था। जिसमें प्रवेश पत्र सहित पर्स व जरूरी डॉक्यूमेंट थे। करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उसकी बस सवारी के लिए सैदपुर के रावल मोड़ के पास रुकी। युवक के अनुसार उसे तेज टॉयलेट लगी थी। जिसके बाद सूरज बस रुकने पर वह कंडक्टर से बोलकर बस में ही अपना बैग रख टॉयलेट करने के लिए उत्तर गया। जब लौटा तो देखा वहां से बस जा चुकी थी।

    उधर, परीक्षा का समय भी निकलता जा रहा था। उसने बताया की कुछ लोगों से मदद मांगी लेकिन उसे मदद नहीं मिली। जैसे ही युवक को लगा कि अब वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। उसने अपना आपा खो दिया। जिसके बाद चिल्लाते हुए अपने सारे कपड़े वहीं निकाल दिए और ब्लेड से खुद के पुरे शरीर पर कट मारने लगा ! इसके बाद सूरज कलाई मे स्मार्ट वाच व पैर मे जूता पहन बिना कपडे ही नग्न अवस्था में अपने घर की ओर चल दिया! जिसके बाद युवक को नग्न जाता देख रास्ते मे लोग उसे समझाते रहे, साथ ही लोग उसे पहनने के लिए गमछा आदि देते नजर आए।

    लेकिन उसने लोगों की एक न सुनी। वह बस मालिक को गाली देते हुए, उसे बुलाने की जिद करता रहा। इस दौरान वह सैदपुर कोतवाली के सामने से भी गुजारा। जहां मौजूद चौकी इंचार्ज रामकुमार दुबे एवं मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया!लेकिन किसी की बात सुने बगैर ही वह आगे बढ़ गया। उसने कहा कि वह अशिक्षित नहीं है। लेकिन लोग हमे पागल कह रहे है,लेकन मै जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय से पढ़ा शिक्षित छात्र हूँ ! कहा की मुझे शौक नहीं है बिना कपड़ो के चलना। लेकिन मै आज के सिस्टम को बताना चाहता हूँ। जिस समाज मे लोग मज़बूरी मे भी मदद नहीं करते है,उस समाज मे ये निर्जलता उससे बेहतर है।

  • पंजाबः गीता कालोनी में NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोगाः पंजाब में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला गीता कालोनी से सामने आया है। जहां चोरों ने एनआरआई की कोठी को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें 2 चोर घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। जिसके बाद चोर एक मकान चोर दूसरे घर में घुस गए।

    दोनों घरों में ताले लगे होने के कारण वह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सके है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासी विपन ने बताया कि चोर घर मेंपड़ा कुछ कबाड़ का सामान उठा कर ले गए। हालांकि गनीमत यह रही है कि इस घटना में 2 से 3 हजार का नुकसान ही हुआ है। वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਦੇ ਡੇਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭੱਖਿਆ ਮਾਹੌਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਡੇਰਾ ਸਿਰਸਾ ਦਾ ਵਿਵਾਦ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ। ਲਗਾਤਾਰ ਸਿੱਖ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸੋਦਾ ਸਾਧ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਕੂਮਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਦੇ ਡੇਰੇ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਜਿਸਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਿੱਖ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕਮਰ ਕੱਸ ਲਈ ਹੈ। ਡੇਰੇ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਰੋਕਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਿੱਖ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਦਾ ਡੇਰਾ ਨਹੀਂ ਬਣਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਸਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਡੀਸੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बनियान में भागकर बचाई जान, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रीय जेल में बंद A कैटागिरी के गैंगस्टरों ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट को जान से मारने की दी धमकी। यह हमला सिद्धू मूसेवाला हत्या के आरोपी दीपक मूंडी ने किया है। दरअसल, जेल में बंद गैंगस्टरों की ओर से धक्का मुक्की करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद सहायक सुपरिंटेंडेंट की ओर से कैंट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। कैंट थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि ल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह के बयानों पर कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    शिकायत में कहा गया है कि आरोपी हरप्रीत सिंह (दीपक कुमार मुंडी सिद्धू मूसवाला हत्याकांड) मामले के आरोपी (कैदी सागर सिद्धू की हत्या मामले में आरोपी) और कैदी रविंदर सिंह के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, हालांकि इस विवाद में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन जेल में विवाद से यह साबित होता है कि जेल में न तो सुरक्षा है और न ही जेल में बंद कैदियों के मन में कानून का कोई डर है। फिलहाल इन चारों आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में धारा 186, 504, 34 धारा 52 पारिश्रमिक के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर सख्त आदेश हुए जारी

    लुधियानाः शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर सख्त आदेश जारी किए है। इस मामले को लेकर उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि स्कूलों में फेयरवेल पार्टी को लेकर निर्देश जारी किए है। दरअसल, बीते दिन फेयरवेल पार्टी दौरान विद्यार्थियों द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिला शिक्षा अफसर ने सख्त आदेश जारी किए हैं। शिक्षा अफसर ने कहा कि जिले में कई स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा फेयरवेल पार्टी दौरान हुल्लड़बाजी की जाती है। इस दौरान विद्यार्थी अपनी कारों/मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ग्रुप बनाकर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे हैं।

    इस मौके विद्यार्थियों द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना की जाती है और जान की परवाह किए बिना सड़कों पर वीडियो बना रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा फेयरवेल पार्टी दौरान ऐसी हरकत करने का वीडियो नोटिस में आया है। वायरल हुई इस वीडियो का डिप्टी कमिश्नर लुधियाना ने सख्त नोटिस लिया है जिसके चलते जिले के सभी स्कूलों में सख्त आदेश दिए जाते हैं कि वह पार्टियों से गुरेज करें जा स्कूल प्रमुख, अध्यापकों व माता-पिता की निगरानी में ऐसा प्रोग्राम करवाए। अगर फिर भी किसी स्कूल का विद्यार्थियों द्वारा ऐसी हरकत/हुल्लड़बाजी की गई तो इस संबंधी जिला प्रशासन द्वारा स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी। 

  • पंजाब : रेलवे का एक्शन, टिकट चेकिंग द्वारा 2.49 करोड़ राजस्व वसूला

    फिरोजपुर : मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जनवरी, 2024 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 28,140 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 2.49 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल द्वारा जनवरी, 2024 के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा 2.49 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

    मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप जनवरी माह में 478 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण उनसे 74 हजार रूपये से अधिक जुर्माना लगाया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना। ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना करते हुए बताया कि उनके सामूहिक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ ਸੈਂਕੜੇ ਟ੍ਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਜਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਜੱਥਾ ਸੈਕੜੇ ਟ੍ਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਦਿੱਲੀ-2 ਲੱਗ ਰਹੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸਾਮਿਲ ਹੋਣ ਲਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਨਾਨਕਸਰ ਕਲੇਰਾ ਜਗਰਾਉ ਤੋਂ ਸੂਬਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਪਿੱਦੀ ਤੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਠ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਤੜਕਸਾਰ ਚੜਦੀ ਕਲਾਂ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿੱਚ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਲੱਗ ਰਹੇ ਮੋਰਚੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਨਾਂ ਚਿਰ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਪੱਖੀ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀਆ ਮੰਨੀਆ ਹੋਈਆ ਮੰਗਾਂ ਜਿਵੇਂ 23 ਫਸਲਾਂ ਦੀ 2c ਧਾਰਾ ਮੁਤਾਬਕ 50 % ਮੁਨਾਫਾ ਜੋੜ ਕੇ M.S.P ਦਾ ਗਾਰੰਟੀ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ, ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਿਸ਼ਵ ਵਪਾਰ ਸੰਸਥਾ ਦੀਆ ਨੀਤੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆਵੇ।

    ਲਖੀਮਪੁਰ ਖੀਰੀ ਕਾਂਡ ਦਾ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਸਮੁੱਚਾ ਕਰਜਾ ਖ਼ਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਬਿਜਲੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਰੱਦ ਕਰਨ , ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਐਕਟ ਵਿਚੋ ਕਿਸਾਨੀ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਮਨਰੇਗਾ ਤਹਿਤ 365 ਦਿਨ ਕੰਮ ਤੇ ਦਿਹਾੜੀ ਦੁੱਗਣੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ, 58 ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਉਮਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਅਬਾਦਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਮਾਲਕੀ ਹੱਕ ਦਿਤੇ ਜਾਣ, ਭੂਮੀ ਗ੍ਰਹਿਣ ਐਕਟ ਵਿਚ ਕੀਤੀਆਂ ਸੋਧਾਂ ਰੱਦ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾ ਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦੋਲਨਾਂ ਦੌਰਾਨ ਪਾਏ ਪਰਚੇ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਆਦਿ। ਇਸ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਰਗਾਂ, ਬੁੱਧੀਜੀਵੀਆਂ, ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ, ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਸਿੰਗਰਾਂ, ਖਿਡਾਰੀਆਂ, ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਆਦਿ ਨੂੰ ਇਸ ਮੋਰਚੇ ਵਿਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਗਿਣਤੀ ਲੈ ਕੇ ਸਾਮਿਲ ਹੋ ਕੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ l

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਖਤੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਲੀ ਕੂਚ ਕਰਨ ਦੇ ਐਲਾਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਿਲਿਆਂ ਤੋਂ ਚੱਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਕਾਫ਼ਲੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਹਨ। ਉਹ ਅੱਗੇ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਹਨ।

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਦਿੱਲੀ ਕੁਝ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਵਾਰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮਨਵਾ ਕੇ ਹੀ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ ਰਾਸ਼ਨ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲੇ ਹਨ। ਇਸ ਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਆਰ ਤੇ ਪਾਰ ਦੀ ਹੈ।