Blog

  • Punjab: शपथ लेने के लिए Amritpal Singh को मिला समय

    अमृतसरः 18वीं लोकसभा का सत्र कल यानी 24 जून से शुरू हो गया है। सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी गई। नए संसद भवन में पहली बार नए सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के नवनिर्वाचित सांसद आज शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि सासंद में निर्धारित समय के दौरान अमृतपाल सिंह सासंद में शपथ के लिए नहीं पहुंच पाए। दरअसल, जेल में बंद होने के कारण वह शपथ समारोह में नहीं पहुंचे। हाल ही में खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह ने चुनाव लड़कर करीब 2 लाख वोटों से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। दरअसल, अमृतपाल एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। इसके साथ ही कुछ दिन पहले पंजाब सरकार ने उन पर एनएसए एक साल के लिए बढ़ा दिया था।

    बता दें कि पंजाब के नवनिर्वाचित सांसद आज शपथ लेंगे और अमृतपाल सिंह को 12 से 1 बजे तक का समय दिया गया है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि अमृतपाल सिंह को शपथ लेने के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति मिलती है या नहीं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त स्पीकर पैनल के सदस्यों को शपथ दिलाई, जो कार्यवाही के संचालन में मदद करेंगे। इसके बाद मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

  • खाने की इस चीज पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    खाने की इस चीज पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    कर्नाटक: सरकार द्वारा राज्य में चिकन कबाब और मछली के व्यंजनों में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया है। हालांकि ये कदम एसे समय में उठाया गया है जब कुछ दिनों पहले इन वस्तुओं के नमूनों की गुणवत्ता जांच की गई थी और पाया गया था कि कृत्रिम रंगों के कारण इनकी गुणवत्ता में कमी आती है। 

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने इसको लेकर कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही इस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गए हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त को खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के प्रतिकूल प्रभावों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 

    इससे पहले, राज्य खाद्य एवं सुरक्षा गुणवत्ता विभाग ने राज्य प्रयोगशालाओं से 39 कबाब के नमूने एकत्र किए और उनका विश्लेषण किया। 39 में से आठ नमूने कृत्रिम रंगों, विशेष रूप से सनसेट येलो और कारमोइसिन की उपस्थिति के कारण खाने के लिए असुरक्षित पाए गए। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर कम से कम सात साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा होगी, साथ ही 10 लाख रुपये का जुर्माना और खाद्य आउटलेट का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

  • खुद ही रची अपहरण की साजिश, फिर मांगी परिवार से फिरौती

    खुद ही रची अपहरण की साजिश, फिर मांगी परिवार से फिरौती

    सोलन: सोलन में एक व्यक्ति की ओर से अपने अपहरण की झूठी साजिश रचकर परिवार से ही फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि अभय गोयल निवासी कथेड़ बाईपास ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शाम करीब 6.30 बजे उसके भाई अमन के मोबाइल नंबर से उसके एक दोस्त के व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि वह अमन गोयल के परिवार को बता दे कि अमन उनके पास है। एक घंटे में 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो। 

    पुलिस को इसकी जानकारी देने पर धमकी भरे लहजे में उसके भाई का फोटो भेजा है जिसमें उसे बेहोश दिखाया गया। अमन बेकरी की दुकान करता है। व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त मैसेज में अमन को अगवा किए जाने के बाद पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस ने शहर में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तथा अमन के मोबाइल व कनैक्शन्स की तकनीकी जांच की गई, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया तथा उसे हरियाणा क्षेत्र के शाहपुर के समीप बने गुरुद्वारा के पास सड़क से अकेले बरामद किया।

    एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि वह बेकरी का काम करता है तथा बिजनैस की कार्यशैली से परेशान था। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी जिस पर परिवार से पैसे लेने के लिए अपहरण की झूठी साजिश रची। पुलिस ने अमन के विरुद्ध अपने अपहरण की झूठी साजिश रचने के लिए कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Hospital में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियां

    Hospital में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियां

    नई दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। ये आग इतनी भीषण है कि चारों ओर धुएं का गबार नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई। आग लगने की खबर सुनते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  

    जानकारी के मुताबिक जैसे ही आग लगने की खबर सामने आई, तुंरत दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने के कारणो ंके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। 

  • Punjab: नहर में 20 फीट दरार आने से गांवों में घुसा पानी, 100 एकड़ फसल खराब

    Punjab: नहर में 20 फीट दरार आने से गांवों में घुसा पानी, 100 एकड़ फसल खराब

    बठिंडाः हरियाणा और पंजाब में सोमवार को प्री-मानसून बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। आज यानी मंगलवार को हरियाणा के 8 और पंजाब के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर देर रात बठिंडा के तलवंडी साबो के नथेहा गांव में भाखड़ा में दरार आ गई। जानकारी के अनुसार, बठिंडा के तलवंडी साबो उपमंडल के नथेरा गांव के पास भाखड़ा में दरार आने से खेतों में पानी घुस गया है, जिससे किसानों की करीब 100 एकड़ फसल पानी में डूब गई है। बताया जा रहा है कि भाखड़ा नहर में करीब 20 फीट दरार पड़ी है। किसानों का आरोप है कि रिसाव के कारण दरार आई है।

    किसानों का कहना है कि यह दरार  भाखड़ा नदी के नीचे से लीकेज होने के कारण हुई है। जिसके चलते नथेरा और जोड़किया गांव के किसानों की करीब 100 एकड़ फसल पानी भरने से बर्बाद हो गई है। ये दोनों गांव पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित हैं। नहरी विभाग और किसानों द्वारा भाखड़ा नहर में बड़े कटाव को फिलहाल बंद करके खेतों में जा रहे पानी को रोका गया। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहां बेशक नहरी विभाग ने पीछे से पानी बंद कर दिया है, लेकिन फिलहाल पानी तेज गति से गांवों की ओर बढ़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कुछ दिनों से शहर का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 28 जून को बारिश की संभावना है। उससे पहले गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

  • ऊंट पर बैठकर संसद की ओर निकले MP Rajkumar, Police ने रास्ते में रोका, देखें वीडियो

    ऊंट पर बैठकर संसद की ओर निकले MP Rajkumar, Police ने रास्ते में रोका, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के इकलौते सांसद राजकुमार रोत ऊंट बैठकर संसद की ओर रवाना हो गए। उन्होंने जिद ठान ली की वह ऊंट पर बैठकर ही संसद पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। बता दें कि राजकुमार रोट बांसवाड़ा से सांसद चुने गए हैं। जानकारी के मुताबिक वह बहुत दूर नहीं जा सके थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसपर वह भड़क गए और पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो गई। पुलिस का कहना है कि संसद भवन परिसर में जानवर ले जाने की इजाजत नहीं है।

    बता दें कि आदिवासी नेता राजकुमार रोत पारंपरिक वेशभूषा में ऊंट पर बैठकर संसद भवन परिसर जाना चाहते थे। उनका कहना था कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैलगाड़ी पर संसद जा सकते थे तो उन्हें ऊंट पर बैठकर जाने से क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने कहा कि इस ऐक्शन के खिलाफ वह शिकायत दर्ज करवाएंगे। बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। वहीं बांसवाड़ा सीट पर राजकुमार रोत ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के महेंद्रजीत सिंह को मात दी थी।

  • UP का यह आम बना पहली पसंद, अपने स्वाद की धमाल मचा रहा

    UP का यह आम बना पहली पसंद, अपने स्वाद की धमाल मचा रहा

    राजस्थानः आम के सीजन में राजस्थान में यूपी का एक आम सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह आम राजस्थान में लोगों की पहली पसंद है। इसे गरीब और अमीर दोनों का ही आम कहा जाता है। इन दिनों फलों का राजा आम अपने स्वाद के चरम पर है। इसका बेहतरीन स्वाद गर्मी के मौसम में लोगों के दिलों पर सबसे ज्यादा राज करता है।आज हम जिस खास किस्म के आम की बात कर रहें है, उसे खासकर राजस्थान के लोग बेहद पसंद करते हैं।

    उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाले इस आम का पूर्वी राजस्थान से कुछ गहरा नाता है। यहां के लोग आम की इस खास किस्म को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आम के सीजन में इस खास किस्म के आम का यहां के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों यह आम पूर्वी राजस्थान में अपने स्वाद का धमाल मचा रहा है। इसकी खपत इन दिनों इतनी है कि आप के होश उठ सकते हैं। इस खास किस्म के आम का नाम दशहरी आम है, जिसे अमीर-गरीब, दोनों का आम कहा जाता है।

    स्वाद तो इसका इतना कमाल का है कि कच्चा होने पर भी यह आम अंदर से एकदम मीठा निकलता है। भाव में भी सस्ता होने के कारण लोग इसे भर-भरके खरीदते हैं। सिर्फ करौली में रोजाना इसकी 20 टन से ज्यादा खपत हो रही है।
    औरों के मुकाबले इस आम का स्वाद भी सबसे अच्छा आता है. अगर बात करें इस आम के भाव की, तो करौली में इन दिनों दशहरी आम 30 रुपए से लेकर 50 रुपए किलो तक बड़ी तादात में बिक रहा है।

  • कुत्तों का आतंकः 2 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

    कुत्तों का आतंकः 2 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

    मध्य प्रदेशः आवारा कुत्तों का आतंक शहर में बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कु्त्तों द्वारा किसी बच्चे का बज़ुर्ग को शिकार बनाया जा रहा है। ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से सामने आया है जहां एक निर्माण स्थल पर खेल रही दो साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। 

    जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता जिले के उपड़ी गांव के निवासी हैं और मंगरुल रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदार का काम करते थे और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। सोमवार रात जब उनकी बेटी खेलते हुए सड़क पर निकली तो पिता खाना बना रहे थे और पत्नी नहा रही थी। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे 100-150 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मदद के लिए भागे दंपती बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab: ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौ’त

    गुरदासपुर: बामियाल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पहाड़ीपुर चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एक बीएसएफ जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नानूराम मीना पुत्र मालू राम मीना गांव व डाकघर मालियावास जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।

    बीएसएफ ने इसकी सूचना नरोट जैमल सिंह पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में रखवा दिया। हालांकि सिपाही ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण पता नहीं चल पाया है। 

    पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान बीएसएफ 121 बटालियन के पहाड़ीपुर चेक पोस्ट पर तैनात था और सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: BJP में शोक की लहर, 4 बार MP रहे दिग्गज नेता का हुआ निधन

    होशियारपुरः भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर छा गई है। दरअसल, 4 बार लोकसभा सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी के लीडर कमल चौधरी का सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कमल चौधरी की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है। 

    जानकारी के मुताबिक, कमल चौधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। बता दें कि वह रक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष और सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष भी थे। इनके अलावा कमल चौधरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय वायु सेना के पूर्व लड़ाकू पायलट भी रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे दिल्ली के लोधी रोड शिवपुरी में किया जाएगा।