Blog

  • पंजाब : सतलुज नदी में नहाने गए 2 नाबालिगों की मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : सतलुज नदी में नहाने गए 2 नाबालिगों की मौ’त, देखें वीडियो

    नंगल : सतलुज नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा घाट साहिब के घाट पर बच्चे नहा रहे थे, जिनमें से 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के नाम वंश(15) निवासी पुराना गुरुद्वारा और हर्ष राणा(17) निवासी गांव निक्कू नंगल के तौर पर हुई है। निक्कू सरपंच का बेटा था। मृतकों के साथियों ने बताया कि हर्ष राणा जब पानी में उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया।

    जिसके कारण वह डूबने लगा, तो वंश ने उसे बचाने के लिए पानी में छंलाग लगा दी। जब दोनों किनारे पर पहुंचे, तो हर्ष राणा ने घबराहट में वंश को गले लगा लिया।जिस कारण दोनों एक साथ नदी के अंदर बैठ गए और उसके बाद पता ही नहीं चला कि वे कहां गए। लोगों के मुताबिक हर्ष राणा को बिल्कुल भी तैरना नहीं आता था और दूसरा बच्चा वंश तैरना जानता था।

    इसलिए वह उसे बचाने के लिए पानी में कूदा, लेकिन वह दोनों ही पानी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद गोताखोर टीमों को बुलाया गया। जिसके बाद दोनों नाबालिगों की तलाश की गई और कुछ देर बाद दोनों को शव नदी से बरामद कर लिए गए। पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद हलका विधायक हरजोत सिंह बैंस भी घटना स्थल पर पहुंचे।

  • जालंधरः चन्नी को चुनाव आयोग से मिले नोटिस पर मोहिंदर केपी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः चन्नी को चुनाव आयोग से मिले नोटिस पर मोहिंदर केपी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चुनाव आयोग द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस दिए जाने के मामले में अकाली दल के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहाकि जम्मू के पुंछ इलाके में हुई घटना को राजनीतिक बताने वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कड़ा सज्ञान लिया है। केपी ने कहाकि पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी को ऐसी बयान बाजी से बाज आने की चुनाव आयोग ने हिदायत जारी की है। केपी ने कहाकि चन्नी को देश की सुरक्षा से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। ऐसी घटनाओं को कभी गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए। केपी ने कहा कि ऐसी बयानबाजी करके चन्नी ने अपनी ना समझी का परिचय दिया था। जिसका आज चुनाव आयोग ने संज्ञान ले लिया है।

    वहीं जालंधर में कल हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी की रैली पर पंजाब को छोड़कर बाहर से सुरक्षा मुहैय्या करवाए जाने वाले चन्नी के बयान पर केपी ने कहा कि इसका फैसला गृह मंत्रालय करता है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा किस प्रकार की दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार पंजाब दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी। जिसके बाद आज पीएम मोदी के दौरे को लेकर पटियाला को नो जोन घोषित करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर से प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के समर्थन में आज रोड शो करने के मामले पर केपी ने कहा कि रोड शो में ज्यादातर लोग किराए के जुटाए जा रहे हैं। केपी ने कहा कि आप पार्टी के पास अपने खुद का कैडर नहीं है। कल जालंधर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली पर किसानों का घेराव करने की सूचना के बारे में उन्होंने कहाकि किसानों को 13 महीना से उनका हक नहीं मिल रहा। ऐसे में अगर किसान कोई ठोस निर्णय लेते हैं तो वह ठीक ही है।

  • 12 साल बाद ससुराल आई बहू ने परिवार को दिया जहर, मौत

    12 साल बाद ससुराल आई बहू ने परिवार को दिया जहर, मौत

    नई दिल्ली : गुजरात के पाटन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ससुरालवालों ने आरोप लगाया है कि घर की बहू ने खाने में जहर देकर अपने देवर को मौत के घाट उतार दिया। ससुर को भी जहरीला खाना परोसा,तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने पर विवाहिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिले की शंखेश्वर तहसील के धनोरा गांव का यह मामला है भावेश गिरी ने शंखेश्वर पुलिस स्टेशन में अपनी भाभी जया गोस्वामी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया कहा कि बड़े भाई अशोकगिरी गोस्वामी की शादी सांतलपुर तहसील के गोतरका गांव की रहने वाली जया से हुई थी दोनों का एक बच्चा भी हुआ

    लेकिन शादी के बाद अक्सर जया की अपने पति के साथ अनबन रहती थी और आए दिन झगड़े भी होते रहते थे इसी वजह से विवाहिता पिछले 12 साल से अपने ससुराल को छोड़कर अलग रह रही थी भावेश गिरी ने बताया, घरवालों को खाना खिलाने से पहले भाभी जया रसोई में दो अलग-अलग बर्तनों में दाल बना रही थी. जब पूछा गया कि आज अलग-अलग पतीलों में दाल क्यों बनाई है?  तो जवाब में भाभी ने कहा, मेरा बेटा मसालेदार खाना नहीं खाता, इसलिए मैं उसके लिए मूली की दाल बना रही हूं. लेकिन परिवारवालों को मारने की ठान बैठी जया गांव के शंकर भगवान मंदिर के पास से धतूरे की बीज लेकर आई थी और उबलती दाल में धतूरे के बीज मसलकर डाल दिए थे

      जैसे ही खाना पकने के बाद जया का देवर महादेवगिरी खाने खाने लगता है, उसके तुरंत बाद गिर जाता है कुछ समझ आता, उससे पहले ही देवर की मौत हो जाती है जबकि खाना खाने के बीच जया के ससुर ईश्वरगिरी की हालत गंभीर होने लगती है आनन फानन में उनको पाटन के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया  गनीमत ये रही जया के पति, एक देवर और भांजा खेत से काम करने आए थे और इच्छा नहीं होने के कारण उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया था, जिससे उनकी जिंदगी बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाबः बाइक सवार हमलावारों ने सीमेंट स्टोर पर चलाई गोली

    पंजाबः बाइक सवार हमलावारों ने सीमेंट स्टोर पर चलाई गोली

    कुछ दिन पहले मिली थी 10 लाख की फिरौती की धमकी

    तरनतारनः लोकसभा चुनावों के दौरान सरेआम गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। आज कुछ देर पहले ग्राउंड में मैच देखने गए व्यक्ति पर हमलावारों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया था। वहीं अब विधान सभा हल्का खेमकर के अधीन आते घरियाला में कृष्ण सीमेंट स्टोर के मालिक पर अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृष्णा सीमेंट स्टोर पर काम करते कर्मी ने बताया कि लगातार एक माह से सीमेंट स्टोर के मालिक संदीप कुमार जुलकां को प्रभ नामक व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी दी जा रही थी कि उसे 10 रुपये की फिरौती दी जाए।

    हमलावार ने कहाकि फिरौती ना देने पर उसे जान से मारा दिया जाएंगा। इस संबंध में दुकान के मालिक ने कहा कि उन्होंने फोन कॉल पर ध्यान नहीं दिया और आज कृष्ण कुमार जुल्का किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान 2 अज्ञात व्यक्तियों ने मुंह बांधे हुए थे और बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने दुकान पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली दुकान के सामने लगे कैबिन के शीशे पर लगी और एक गोली हमलावारों द्वारा थोड़ी दूर जाकर मारी गई। फिलहाल मौके पर पहुंचे थाना सिटी के डीएसपी कवलप्रीत सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है और जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ग्रेटर नोयडा के फार्मा कालेज के छात्रों ने किया हिमाचल में औद्योगिक भ्रमण

    ग्रेटर नोयडा के फार्मा कालेज के छात्रों ने किया हिमाचल में औद्योगिक भ्रमण

    बददी/ सचिन बैंसल : यूनाईटेड कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च फार्मेसी ग्रेटर नोयडा, गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश केद बी फार्मा के चौथे सैमेस्टर के छात्रों न इंडस्ट्रियल एरिया बददी के फार्मा उद्योगों का भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने अपने कैरियर को लेकर प्रोफेशनल स्किल के महत्व को जाना वहीं औद्योगिक कल्चर की परिभाषा भी समझी। छात्रों ने दवाओं के निर्माण की कार्यप्रणाली को जाना वहीं यह देखा कि प्रकार विभिन्न प्रकार के लैब व टैस्टिंग से गुजर कर कैसे दवाओं का निर्माण होता है।

    छात्रों से आए अध्यापक दुष्यंत व सुनील ने बताया कि इस टूयर से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला और उनको कैरियर के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स भी मिले। इन सब छात्रों का ठहराव होटल ओरेंज में सीनीयर मैनेजर राकेश की देखरेख में हुआ और छात्रों ने पोल स्टार व मार्क कंपनी का दौरा किया। समस्त छात्रों ने कहा कि हिमाचल आकर उनको बहुत कुछ देखने को मिला। इस टूयर में पियूष, राजकुमार, शुभम, नीतिश, राहूल, यज्ञदेव, गगनदीप, शिवम, ललित, तायब, नीतू, आर्यन, याचना, शिवम प्रियदर्शनी, शुभम कुमार, अभय, गोपाल, रचना, अलका, प्रमोद, अंशित, सबहत खान, तानया, अदिबा, सैफ अली, सात्विक, जतिन, अर्जुन, विकास व प्रतीक सिंह शामिल रहे।

  • पंजाबः केसरिया पगड़ी में पहुंचे PM मोदी, किसानों ने घेरी हंसराज हंस की गाड़ी , देखें वीडियो

    पंजाबः केसरिया पगड़ी में पहुंचे PM मोदी, किसानों ने घेरी हंसराज हंस की गाड़ी , देखें वीडियो

    पटियालाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज पटियाला में पीएम मोदी रैली करने के लिए पहुंचे है। इस दौरान वह मंच पर केसरियां पगड़ी पहनकर पहुंचे। पीएम मोदी चॉपर से पटियाला पहुंचें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में प्रचार को धार देंगे। वहीं किसानों ने फरीदकोट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस की गाड़ी को रोक लिया। वहीं रैली का विरोध करने के लिए पटियाला आ रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया है। किसान राजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे। किसान रैली के विरोध पर अड़े हुए हैं, वहीं पुलिस उन्हें आगे जाने से रोक रही है। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी यहां तैनात है। इसके साथ पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े किए गए हैं। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद कर दिया है। 

  • मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपती को ट्रैक्टर ने कुचला, मौ’त

    मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपती को ट्रैक्टर ने कुचला, मौ’त

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस ने पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। इसी के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार रोजाना की तरह पति-पत्नी अपने नाती के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे 

    इस दौरान अहिवारा बायपास पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे 48 वर्षीय प्रीति साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं उनके पति 55 वर्षीय आसाराम साहू ने अहिवारा शासकीय अस्पताल में दम तोड़ दिया नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब नंदिनी बायपास पर आशा स्टूडियो के संचालक आसाराम साहू अपनी पत्नी प्रीति साहू और नाती के साथ जा रहे थे इसी दौरान गोबर खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से गुजरी।

    ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला ज्वाइंट निकल गया, जिससे ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे कंपल को कुचलते हुए आगे बढ़ गया इस दौरान महिला अपने नाती को गोद में लेकर जा रही थी। ट्रैक्टर को आता देख नाती को दूर फेंक दिया, जिससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गया प्रीति और उनके पति ट्रैक्टर की चपेट में आ गए गंभीर स्थिति में उन्हें अहिवारा शासकीय अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति आसाराम साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है

  • पंजाबः सड़कों पर उतरी पुलिस, जगह-जगह नाकेबंदी, 37 करोड़ की नगदी जब्त, देखें वीडियो 

    पंजाबः सड़कों पर उतरी पुलिस, जगह-जगह नाकेबंदी, 37 करोड़ की नगदी जब्त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः चुनाव के मद्देनजर प्रशासन की ओर से लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर, जिला चुनाव अधिकारी सक्सिसानी और लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने मिलरगंज से डीसी ऑफिस तक फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह से गतिविधियां जारी रहेगी ताकि शरारती अनंसरों पर नकेल पाई जा सके। वहीं चुनावों को शांतिमय ढंग से करवाया जा सके।

    इस दौरान अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 37 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि करीब लुधियाना में 40 नाकेबंदिया लगाई गई है। इसके अलावा जिले में 126 टीमें लगातार काम कर रही हैं और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने खन्ना क्षेत्र में शराब की शिकायत पर कहा कि वे इसकी जांच कर रहे हैं लेकिन शिकायत करने वाला व्यक्ति सामने नहीं आ रहा है।

  • पंजाबः मशहूर ऋषि ढाबा की पहली मंजिल पर लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः मशहूर ऋषि ढाबा की पहली मंजिल पर लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौंक में मशहूर ऋषि ढाबा की पहली मंजिल पर आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि ऋषि ढाबा की पहली मंजिल में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि चिमनी को आग लगने के चलते कर्मियों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद दमकल विभाग द्वारा एक गाड़ी से ही आग पर काबू पा लिया गया।

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, राम रहीम का करीबी और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को झटका, राम रहीम का करीबी और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, डेरा मुखी राम रहीम का करीबी और पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी आज भाजपा में शामिल हो गया है। दरअसल, पूर्व विधायक ने आज भाजपा के दिल्ली कार्यालय में कमल का दामन थाम लिया है।