Blog
-

भाजपा नेता एक-दूसरे के कान में पूछ रहे अनुराग जीत तो जाएगा न: मुकेश
ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि सतपाल रायजादा का सितारा बुलंदी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पूरा चुनाव घूम चुका है। इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो गई। जो भाजपा कुछ समय पहले अनुराग ठाकुर की जीत का दावा करते थे। अब वहीं नेता एक-दूसरे के कान में पूछ रहे हैं कि अनुराग ठाकुर जीत तो जाएगा न। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि सतपाल रायजादा भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को पटखनी देने की स्थिति में पहुंच चुका है। रायजादा ने अपनी मेहनत और अपने हुनर के दम पर चुनाव का मुख मोड़ दिया है, जिसके चलते भाजपाई अब हताश हो चुके है।मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर वोट हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र की जनता से लेते हैं और स्टेडियम धर्मशाला में बनाते हैं। अनुराग ठाकुर को इस बार जनता माफ नहीं करेगी, जो कि क्षेत्र की बात केंद्र के समक्ष नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सीट जीत रहे, बल्कि चारों सीट कांग्रेस के नाम रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को चारो खाने चित करेगी। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सुनामी चल रही है और सतपाल रायजादा की जनसभा में उमड़़ी भीड़ से साफ हो रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी दिल्ली कूच करने वाले है। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा सामान्य इंसान है। ऐसे में झूठ और फरेब की राजनीति को बाहर का रास्ता दिखाते हुए रायजादा का खुल के समर्थन करो। -

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पवन टीनू के हक में निकाला रोड शो, देखें Live
CM ने कहा- ‘ किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी’…
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है। वहीं आज सीएम मान की मौजूदगी में आप उम्मीदवार पवन टीनू के हक में रोड शो किया गया। इस दौरान पार्टी के विधायक और अन्य नेताओं ने सीएम मान का जोरों शोरों से स्वागत किया।
cm मान ने गत दिवस बठिंडा से आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां के पक्ष में रोड शो निकला था। जिसका बखान करते हुए cm मान ने ‘किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी ‘ गाकर एक बार फिर सुखबीर बादल पर उनके घरेलू मैदान पर काव्यात्मक कटाक्ष किया। आज जालंधर में पवन टीनू के हक़ में रोड शू के दौरान भगवंत मान ने अपनी कविता पढ़ी, किकली कलीर दी, बुरी हालत सुखबीर दी, समझ खुश आवे ना, वोट कोई थ्यावे ना, माखी उद्दे ना पिंडे तो, सीट फंस गई बठिंडा तो, कम्म कीते भगवंत ने, ओह साडी पार्टी दा अंत ने, रिश्वतखोरा नू कोई ढील नहीं, बिजली दा कोई बिल नहीं, कसिया च पानी है, नौकरिया देन वाली बड़ी लंबी कहानी है, लोक ओदो सानू चाहुंदे सी, जदो वड्डे बादल साहब ज्योंदे सी, ओदो बाद समझी न सोची है, फेर अकाली दल दी फत्ती जीजे-साले ने पूछी है। मेरा उड़्या जावे सुकून वे, नाले सुक्की जावे खून वे, ज्यो नेदे आई जावे वोटां वाली 1 जून वे, असि मौज बड़ी लुत्ती है, घुग्गी शित्तर नाल कुट्टी है, हुण सादी जद सतौज वाले मन ने पुट्टी है।”
रोड शो दौरान रमन अरोड़ा में बताया कि लोगों में भरपूर जोश है। उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार पवन टीनू की जीत पक्की है बस ऐलान होना बाकी है। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं स्वाति मालीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पॉलीग्राफ़ टेस्ट के दौरान जांच में खुलासा होगा।रोबिन सांपला ने कहा कि सब जानते है कि किस तरह से विपक्ष द्वारा हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग वोटों के जरिए इसका जवाब देंगे। बता दें कि सीएम मान आज जालंधर के 4 हलकों में रोड शो करने आए। इस दौरान उन्होंने फिल्लौर, नकोदर, जालंधर कैंट और फिर आदमपुर में रोड शो किया। सीएम ने प्रत्येक हलके के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
इस रोड शो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की गई थी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई और इलाके में पैनी नजर रखी गई। सीएम के रोड शो वाले रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई है।
-

केंद्र की सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कोई पैकेज नहीं दिया: मुकेश अग्निहोत्री
सतपाल रायजादा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते बोले उपमुख्यमंत्रीऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव हो रहे हैं चुनाव में वोट मांगने के लिए नेतृत्व आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनाव के लिए आएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में सबका स्वागत है। मुकेश अग्निहोत्री बहडाला में हमीरपुर के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अग्निहोत्री ने कहा कि लेकिन देवभूमि के कुछ सवाल हैं ,जिसके जबाब भाजपा के नेतृत्व को जनता के बीच देने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व प्रदेश में जब आपदा आई उस समय स्वयं दौरा करने पहुंचा ,प्रदेश सरकार को राहत तेज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री, मैं स्वयं, सभी मंत्री, प्रशासन व कांग्रेस का नेतृत्व पूरी तरह से फील्ड में रहा।उन्होंने कहा की एकमात्र सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री के समक्ष आवाज उठाई और कोई सांसद आवाज नहीं उठा पाया। उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज प्रदेश की सरकार ने अपने संसाधनों से दिया और मुआवजा भी विशेष रूप से बढ़ाया ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज जब वोट के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आ रहा है, तो पीएम को यह बताना चाहिए कि जो 11,000 करोड रुपए के नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई उसमें से कितना राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि जो पैसा आपदा के दौरान आया वह प्रदेश का हक रहा है, वह आपदा में मिलना ही है ,वह पिछले वर्षों का पैसा भी मिला है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर हिमाचल प्रदेश में हर सरकार ने अपनी ओर से मदद करने का प्रयास हिमाचल का किया। लेकिन केंद्र की सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कोई पैकेज नहीं दिया ।उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री दौरा तक करने नहीं आए।उन्होंने कहा कि जो हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं, इस हिमाचल में 500 के करीब लोगों की मृत्यु हुई, दुखद मृत्यु हुई, जिस गम को भुला नहीं सकते ,उस पर दुख जताने का समय तक नहीं मिला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भी बताना चाहिए कि कर्मचारियों के एनपीएस का 10,000 करोड़ से अधिक का पैसा प्रदेश की सरकार को क्यों नहीं दिया जा रहा ?जबकि प्रदेश की सरकार ने पेंशन योजना कर्मचारियों को दे दी है।उन्होंने कहा कि यह भी बताएं कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार आई है वहां पेंशन योजना क्यों बंद कर दी गई है ?उन्होंने कहा कि इसलिए कर्मचारियों को भी सवाल पूछना चाहिए ?उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए पैकेज देने की बात क्यों नहीं की गई? उन्हें कहा कि प्रदेश में कर्ज बढ़ गया है उसे कर्ज को कम करने के लिए कोई राहत पैकेज क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सिर्फ वोट के लिए घर बताना ही काफी नहीं है बल्कि हिमाचल के मुद्दों को हल करने का काम क्या किया यह भी बताना चाहिए? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कभी भी आरोप प्रत्यारोप की राजनीति में विश्वास नहीं किया है ,इसलिए प्रदेश की सरकार ने विकास और सेवा को आगे बढ़ाया है.उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ में अपना हिस्सा मांग रहे हैं, हम शानन योजना को मांग रहे हैं। उन्होंने कहा की रॉयल्टी को मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनेक विषय हैं जिन पर हिमाचल स्पष्टीकरण चाहता है। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल प्रदेश में वाटर सेस लगाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधन बढ़ाने के लिए हम इस पर और काम कर रहे हैं ,लेकिन केंद्र की सरकार ने इसको रोकने का काम किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता सोच समझकर के वोट करें। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से मजबूत है।मुकेश ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में चमत्कारी परिणाम आएंगे वहीं विधानसभा के 6 उपचुनाव कांग्रेस जीत रही है ,यह लिख करके रख ले और भाजपा का 400 पर का नारा भी फेल हो गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशी सतपाल रायजादा को भारी बहुमत से जीताने का आग्रह किया ।उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र की आवाज ऊना का सतपाल रायजादा जो दमदार नेता है वह बनेगा , हिमाचल की आवाज भी उठेगा, हमीरपुर की आवाज को भी उठेगा, विकास को हम सब मिलकर के आगे बढ़ाएं। -
भीषण गर्मी और लू का प्रकोप – ऊना जिले में 24-25 मई को बंद रहेंगे सभी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 24 और 25 मई को बंद रहेंगे.भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है.जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने गुरुवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि जिले में हीट वेव का भयंकर प्रकोप है और अत्यधिक गर्मी के कारण छोटे स्कूली बच्चों के स्कूलों में बीमार पड़ने की घटनाएं ध्यान में हैं. वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हीट वेव की संभावना जताई है. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूलों को 24 और 25 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है।आदेश के मुताबिक जिन विद्यालयों में 24 और 25 मई को परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित करने को कहा गया है. विद्यालयों में परीक्षा हॉल में पेयजल, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है. विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। -

मोदी और जयराम सरकार थी, केंद्र में थे अनुराग मंत्री, फिर भी हुए फेल, अब कर रहे दोषारोपण: सुक्खू
कहा, पूर्व सैनिक का बेटा है रायजादा, जानता है अग्रिवीर योजना से युवाओं का दर्दकांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में सीएम सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश ने मांगे वोटऊना/ सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायाजादा के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। वीरवार को जहां मुख्यमंत्री सुक्खू ने बंगाणा व अंब, तो वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने ऊना विस क्षेत्र के बहड़ाला व नंगड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए सतपाल रायजादा के पक्ष में वोट मांगे। साथ ही भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भी प्रदेश की अनदेखी पर जमकर घेरा।प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 4 बार सांसद रहे अनुराग आपदा में नजर नहीं आए और न ही हिमाचल के हक दिलवा पाए। उनके पास जनता के लिए समय नहीं है। अब अपनी नाकामियों का दोष दूसरों पर मढ़ रहे हैं, जबकि पूर्व में जयराम और मोदी सरकार होने के बावजूद अनुराग कोई भी कार्य करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा जमीन से जुड़ा हुआ नेता है और पूर्व सैनिक का बेटा है। जनता के दुख दर्द को अच्छी तरह से समझता है। केंद्र सरकार द्वारा लागु की गई अग्रिवीर योजना से युवाओं के दर्द भी अच्छी तरह जानता है। सुक्खू ने कहा कि रायजादा जिस-जिस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं, वहां पर जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। जनता द्वारा मिल रहे समर्थन से साफ हो रहा है कि इस बार अग्रिवीर योजना पर होंठ सीलने वाले भाजपा प्रत्याशी लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर को घर बैठा देगी।
जनता पूछ रही सवाल, तो लडखड़ा रही अनुराग की जुबान: रायजादाहमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें लगातार चार बार सांसद चुनकर लोकसभा में भेजा लेकिन उन्होंने एक बार भी यहां की जनता की आवाज को संसद में नहीं उठाया। अब जब जनता भरी जनसभा में अनुराग ठाकुर से सवाल पूछ रही है, तो जुबान लडख़ड़ा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब भारी आपदा आई, तो उस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाना तो दूर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लोगों की तरफ पलट कर भी नहीं देखा। हिमाचल प्रदेश के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी को भी राहत कोष में देकर मिसाल कायम की। जबकि खुद मुख्यमंत्री ने अपनी 51 लाख रुपए की जमा पूंजी को भी राहत कोष में डाल दिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर खुद तो सेवा में लेफ्टिनेंट बनकर बैठ गए, लेकिन जनता के बच्चों को अग्नि वीर बना दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जब अग्नि वीर योजना लागू की गई तो अनुराग ठाकुर ने इसका विरोध करने की बजाय इसका समर्थन करते हुए युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाया। -

मेरे पोस्टर फाड़कर या गुंडागर्दी करके कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पायेगी:चैतन्य शर्मा
गगरेट की जनता उपचुनाव में हो रही गुंडागर्दी से परेशान, प्रशासन सुरक्षा प्रदान करे: चैतन्य शर्माऊना /सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव 01 जून को होना है लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ती सियासी गर्मी ने तो ज्येष्ठ माह की गर्मी को भी पछाड़ दिया है जिससे गगरेट की सीट होट सीट बनती जा रही है।उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने गुरुवार को पिरथीपुर, रायपुर, ब्रह्मपुर, घनारी हरवाल, चलेट इत्यादि गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड सभाएँ और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विशेषकर वुधवार रात्रि ऊना से पक्के बिलों के साथ एसी एवं कूलर लेकर ऑटो रिक्शा में अपने घर जा रहे इकवाल सिंह की पिटाई विरोधी पक्ष के बाऊँसरों द्वारा किए जाने की कड़ी निंदा की और कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के माहौल को कुछ लोग जानबूझकर खराब कर रहे है,ताकि लोगों में दहशत फ़ैल जाये और जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए बाहर न निकल पाएं।चैतन्य शर्मा ने विरोधी पक्ष को चेताया कि विरोधी पक्ष चाहे जितने मर्जी उनके पोस्टर, बैनर फाड़ ले, उनके कार्यकर्ताओं को डरा धमका ले, भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ आम जनता भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि विरोधी पक्ष कतई इस गलतफहमी में न रहे कि उन्हें बदनाम करके अथवा झूठा प्रचार करके उन्हें हरा पाएंगे, जनता भाजपा के साथ है क्योंकि भाजपा विकास के साथ साथ देश धर्म की बात करती है। उधर दौलतपुर चौक के व्यापार मंडल प्रधान राजीव शर्मा ने भी आटोरिक्शा में पक्के बिल सहित सामान लेकर जा रहे व्यक्ति पर हमला करने की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से इस बाबत कड़ा संज्ञान लेने की बात कहीं है। उधर चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला और कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने विधायको की बात ही नहीं सुनते, उस सरकार से जनता को क्या होगी आस हो सकती है? उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री 14 माह में जनता के साथ तो क्या अपने विधायको से मिलने का समय नहीं देते थे। लेकिन जब से राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है।तव से मुख्यमंत्री महोदय को यह पता चला है कि सरकार वन मैन आर्मी बनकर नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलती है। लेकिन अब समय बीत गया। अब तो 04 जून के वाद मुख्यमंत्री के नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लगने वाला है। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है। लेकिन मुख्यमंत्री महोदय को कुर्सी के जाने का डर सता रहा है। और उसी डर की वजह से 6 उपचुनावों की बात करते हुए झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में या तो मुख्यमंत्री उन्हें मिलने का समय नहीं देते थे और कभी मिलते भी तो विकास की बात को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते थे। इसी वजह से उन्होंने विद्रोह का बिगुल बजाया और अब चार जून को हिमाचल में ऐसे चुनाव परिणाम आएंगे जिससे राज्य सरकार की विदाई निश्चित हो जाएगी और राज्य में भाजपा सरकार बनने का रास्ता प्रशस्त होगा। -

पीठासीन और सहायक पीठासीन कर्मियों के लिए दूसरे चरण की कार्यशाला सम्पन्न
पीठासीन और सहायक पीठासीन कर्मियों के लिए दूसरे चरण की कार्यशाला सम्पन्नऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा आम चुनाव 2024 तथा विधानसभा उपचुनाव को लेकर ऊना के चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों के लिए आज वीरवार को दूसरे चरण की रिहर्सल विधानसभा बार आयोजित की गई। पूर्वाभ्यास कार्यशाला में ऊना विधानसभा के लिए नियुक्त किए गये 101 पीठासीन और 113 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा हरोली में 94 पीठासीन और 122 सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया l इस दौरान उन्हें मास्टर ट्रेनरो के द्वारा चुनावी प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।हरोली विधानसभा में एसडीएम राजीव ठाकुर की अगुआई में कौशल विकास केन्द्र पालकवाह और ऊना में एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अगुआई में राजकीय महाविद्यालय ऊना में रिहर्सल संपन्न हुई। इस दौरान ट्रेनिंग सेशन में मतगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, मतगणना केंद्र में मूलभूत आवश्यकताओं तथा वहां प्रवेश से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ साथ वीवीपैट, कन्ट्रोल यूनिट, बेल्ट यूनिट, मतदान सामग्री जांच करने की विधि,मिलान व सीलिंग के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मतदान के 90 मिनट पहले मोक पॉल किया जाएगा। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। -

1977 के दल बदलू परिवार को ईमानदारी का चोला पहना रहे मुख्यमंत्री,इससे बड़ा दोस्ती का कोई उदाहरण नहीं:देवेंद्र भुट्टो
राज्य सरकार केवल मित्रो की सरकार, यह सावित कर गए मुख्यमंत्री महोदयराज्य सरकार की कोई उपलब्धि नहीं, तभी मंच से भुट्टो-भुट्टो की माला जपते रहे सीएम साहबऊना/सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री उस परिवार को ईमानदारी का चोला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं ,जिस परिवार ने 1977 में ही कुटलैहड़ की जनता के साथ गद्दारी करके सीएम को खो दिया था। अब जनता को समझ आ चुका है कि राज्य में केवल मित्रों की सरकार मित्रों को ही खुश करने के अलावा कोई विकास नहीं करवा रही है। कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क अभियान में कहा कि राज्य सरकार कुटलैहड़ की जनता के इतनी ही हितेशी है तो जो मुख्यमंत्री द्वारा अभी 14700 करोड़ का कर्ज लिया है उस में से कुटलैहड़ के विकास की हिस्सेदारी है क्या मुख्यमंत्री महोदय उसे कुटलैहड़ की जनता के लिए लेकर आएं हैं ।भुट्टो ने कहा कि भाषणों और अभद्र भाषाओं से चुनाव नहीं जीते जाते। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ सीएम साहब मंच से गारंटियों का चालीसा पढ़ रहे हैं ,उसी का रट्टा लगाकर कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को सुना रहे हैं। इससे बड़ी कोई उपलब्धि इनकी नहीं है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, प्रधान महिंद्र राणा, राजकुमार शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, अभय सिंह राणा, अविनाश शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सोनी ठाकुर, मलकीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।कपटी, माफिया, दलाल, दल बदलू, गद्दार धोखा शब्दों के अलावा सीएम साहब के कुछ नहीं पल्लेकुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने सीएम पर पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के सीएम के पास केवल माफिया, दलाल, दल बदलू, गद्दार धोखा आदि शब्दों के अलावा कुछ भी नहीं है, और अगर कुछ है तो वह जनता को बताएं। भुट्टो ने कहा कि अगर हमारे काम किए होते और विधायको की बात सुनी होती, तो आज राज्य सरकार की यह हालत नहीं होती। भुट्टो ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री को अब अपनी हार सामने दिख रही है। और उस हार की वजह से मंच से ऐसे शब्द उपयोग हो रहे है।देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय अपने क्षेत्र के साथ लगती कुटलैहड़ विस क्षेत्र की बात करते है। लेकिन अगर मन में मुख्यमंत्री महोदय के एक प्रतिशत बात भी होती तो कुटलैहड़ की जनता के लिए हर उस योजना को स्वीकृति प्रदान करते जिन योजनाओं को हम सीएम साहब के पास लेकर जाते रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि झूठ पर झूठ बोलना इनकी फितरत है और झूठ की बदौलत ही राज्य सरकार की आज यह दशा हो रही है। -
झाड़माजरी व संडोली से पकड़ी अवैध शराब
बद्दी/ सचिन बैंसल : पुलिस जिला बद्दी के तहत बरोटीवाला थाने के झाड़माजरी में एक खोखे से पुलिस अवैध शराब की 119बोतलें बरामद की। साई के कांसला गाव का प्रीतम चंद झाड़माजरी के एक खोखे में छुपाई हुई थी। प्रीतम चंद इस क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई करने का कार्य करता था। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद प्रीतमचंद के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।वहीं दूसरी ओर से बद्दी पुलिस ने संडोली में एक करियाना की दुकान करने वाले युपी के जिला संबल का रहने वाले मोनू कुमार के कब्जे से अवैध शराब की 12 बोतलें पकड़ी। मोनू कुमार दुकान की आड में शराब बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद मोनू के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी खजाना राम ने इसकी पुष्टि की है। -
मोदी की रैली में दून से जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता नाहन
बद्दी/ सचिन बैंसल : दून से एक हजार कार्यकर्ता नाहन में होने वाली एतिहासिक रैली में जाएंगे। मडंल अध्यक्ष मान सिंह मेहता व जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल ने बताया कि दून से भाजपा कार्यकर्ता तो मोदी को सुनने जा रहे है लेकिन अन्य दलों के कार्यकर्तओ में भी मोदी की देखने व सुनने का क्रेज बना हुआ है। दून से 6सौ पुरूष कार्यकर्ता व चार सौ महिला कार्यकर्ता नाहन जाएंगे।पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बताया कि दून के पहाडी क्षेत्र के लोग कुम्हारहटी हो कर जाएंगे और मैदानी क्षेत्र के लोग कालाअंब से जाएंगे। मोदी की रैली को लेकर लोगों में बहुत अधिक उत्साह है। दून से कार्यकर्ता अपने वाहनो से मोदी को देखने व सुनने जोएंगे। सभी कार्यकर्ता साढ़े छह बद्दी से रवाना हो जाएंगे।