Blog

  • Punjab : टमाटरों से भरा वाहन खाई में गिरा, देखें वीडियो

    Punjab : टमाटरों से भरा वाहन खाई में गिरा, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : टमाटरों से भरा छोटा हाथी खाई में गिर गया। इस दौरान 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलासपुर की ओर से टमाटर से भरा छोटा हाथी तेज रफ्तार से आ रहा था और पुलिया से नीचे गिर गया इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी काफी तेजी से आ रही थी और मोड़ पर पहुंचने के बाद गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिस कारण गाड़ी पुल से सीधे खाई में जा गिरी। हादसा बेहद भयानक था कि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए स्थानीय मैकेनिकों को बुलाया।

     जिसके बाद कटर से गाड़ी के कुछ हिस्सों को काटा और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

  • Punjab: Jalandhar के Channi सहित 12 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, Amritpal Singh नहीं हो पाए शामिल

    Punjab: Jalandhar के Channi सहित 12 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, Amritpal Singh नहीं हो पाए शामिल

    चंडीगढ़ः 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ लेने के साथ हो चुकी है। वहीं आज जालंधर के चरणजीत सिंह चन्नी सहित पंजाब के 12 सांसदों ने शपथ ली। हालांकि खडूर साहिब से जीतने वाले निर्दलीय सांसद वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह शपथ नहीं ले सके। उनका नाम पुकारा गया लेकिन फिर उन्हें अनुपस्थित बताया गया। अमृतपाल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल के वकील गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने अमृतसर में जिला मजिस्ट्रेट के पास अर्जी दी थी कि अमृतपाल को सांसद पद की शपथ दिलाने के लिए इंतजाम किए जाएं, लेकिन उनकी अर्जी के संबंध में कोई जवाब नहीं आया।

    उन्होंने कहा कि अगर संसद सत्र के दौरान अमृतसर को शपथ नहीं दिलाई गई तो वे पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों राजकुमार चब्बेवाल, गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग ने शपथ ली। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरजीत औजला, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, शेर सिंह घुबाया, धर्मवीर गांधी, शिअद से हरसिमरत कौर बादल और आजाद प्रत्याशी सरबजीत सिंह खालसा ने भी शपथ ली। पंजाब के सभी सांसदों ने पंजाबी में शपथ ली। दूसरी ओर पंजाब आप के तीनों पार्षदों ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें बधाई दी और कहा कि तीनों संसद में पंजाब की आवाज बुलंद करेंगे और और प्रदेश के मुद्दों को हल करवाने में मदद करेंगे।

  • Punjab: घी मंडी चौक में निहंग सिंहों ने दुकानों पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: घी मंडी चौक में निहंग सिंहों ने दुकानों पर किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर के घी मंडी चौक में निहंग सिंह संगठनों ने शराब, अहाते, बीड़ी सिगरेट की दुकानों और एक नाई की दुकान पर हमला कर दिया। लोगों ने जानकारी देते कहा कि निहंग सिंह हथियारों से लैस होकर आए और दुकानों में घुस गए। इस दौरान दुकान में पड़ा सामान और नकदी लूटकर फऱार हो गए। वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनकी मार्केट में कुछ सिख समुदाय की भी दुकानें हैं उन्हें निशाना नहीं बनाया गया। सिर्फ उनकी दुकानों को निशाना बना तोड़फोड़ की गई है। उनका कहना है कि वाल्मीकि मंदिर घी मंडी चौक में है वह किराए पर दुकाने चलाते हैं। वहीं निहंग सिंहों की और से एक नाई दुकानदार से मारपीट भी की गई है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

    दुकानदारों का कहना है कि हम सभी वाल्मीकि संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों से अपील करते हैं कि अगर प्रशासन ने जल्द मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ निहंग सिंहों ने दुकानदारों पर हमला कर दिया है। मौके पर सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रहे हैं और जल्द ही मामले में आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • Jalandhar: वेटरनरी फार्मिस्ट यूनियन ने CM आवास की कोठी का किया घेराव, देखें वीडियो

    Jalandhar: वेटरनरी फार्मिस्ट यूनियन ने CM आवास की कोठी का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीप नगर में सीएम भगंवत मान ने किराये पर घर लिया है। बताया जा रहा हैकि कल सीएम मान ग्रह प्रवेश करेंगे। वहीं आज वेटरनरी फार्मिस्ट यूनियन द्वारा सीएम आवास का घेरवा किया गया। उनकी मांग है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। यूनियन ने कहा कि सरकार ना तो उन्हें पक्का कर रही है और ना ही उनकी सैलेरी में बढ़ौतरी कर रही है। यूनियन का कहना है कि 10 दिन पहले धरने को लेकर ऐलान किया था। उनका कहना हैकि धरने के ऐलान के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई प्रोटेस्ट करने का प्रंबंध नहीं किया गया।

    उन्होंने आरोप लगाए है कि प्रोटेस्ट करने के लिए ना ही उन्हें जगह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम आवास के घेराव करने के लिए पुलिस द्वारा उन्हें रोका जा रहा है। उनका कहना है कि धरने के लिए जगह निर्धारित ना किए जाने के कारण वह सुबह से सड़कों पर घूम रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें सीएम आवास की कोठी की ओर जाने से रोकने के साथ-साथ मिस गाइड किया जा रहा है। वहीं वेटरनरी फार्मिस्ट यूनियन के प्रोटेस्ट की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और भारी मात्रा में सीएम आवास के बाहर पुलिस फोर्स लगा दी गई।

    बता दें कि वैटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन ने प्रेस वार्ता के जरिए यूनियन ने सीएम भगवंत मान के घर का घेराव करने का ऐलान किया था। उस दौरान यूनियन का कहना था कि उनकी ओर से एक मीटिंग रखी गई थी, जिसमें 25 जून को सीएम मान के घर का घेराव करने का ऐलान किया गया है। वहीं सूबा प्रधान गुरप्रीत सिंह रोमाना ने कहा कि वह पिछले 18 सालों से पशु पालन में वैटरनरी फार्मासिस्ट में 11000 रुपए प्रति माह पर काम कर रहे है, जोकि नामात्र है।

    उन्होंने कहाकि इससे घर का पालन पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार से परेशान हो गए है। उन्होंने कहा कि हमारी सैलेरी दर्जा चार के कर्मी से कम है। यूनियन ने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि काम ग्रुप सी का उनसे लिया जाता है और सैलेरी ग्रुप डी के कर्मियों से भी कम उन्हें दी जाती है। जिसके चलते उन्होंने अब सीएम मान की घर का घेराव करने का ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि 2006 में उनकी भर्ती हुई थी। उस दौरान हमारी भर्ती ठेके पर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि जैसे समय बीतता गया तो अधिकारियों को प्रमोट कर दिया गया, लेकिन दर्जा चार के कर्मियों को वहीं पर रखा गया। उन्होंने कहाकि उस दौरान काम अफसरों का लिया जाता था, लेकिन सैलेरी दर्जा चार की ही दी जाती थी।

    नेता ने कहा कि 2012 में भगवंत मान उनके धरने में आए और उन्होंने आप पार्टी के सत्ता में आने पर उनके मसलों को हल करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने सोचा कि आप पार्टी की सरकार के सत्ता में आने पर उन्हें फायदा होगा। नेता ने कहा कि 2022 में आप पार्टी सत्ता में आ गई लेकिन एक भी मुलाजिम को पक्का किया गया। उन्होंने कहा कि काम उनसे अधिकारियों के लिए जाते है लेकिन काम दर्जा चार की उन्हें दी जाती है। जिसमें चुनावों में भी उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। नेता ने कहा कि यूनियन के सभी नेताओं से मीटिंग के बाद उन्होंने वेस्ट हलके में उप चुनाव के दौरान सरकार का डटकर विरोध किया जाएगा।

  • Air India के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Air India के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    नई दिल्ली : कोच्चि से लंदन जाने वाली एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। तत्काल विमान की तलाशी ली गई, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक किसी अधिकारी को फोन करके यह धमकी दी गई थी। थोड़ी देर बाद ही एयरपोर्ट से संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। 29 साल के संदिग्ध का नाम सुहैब है।

    कोच्चि एयरपोर्ट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक एयर इंडिया कॉल सेंटर को AI 149 में बम होने की धमकी दी गई थी। यह विमान लंदन के लिए उड़ान भरने वालाथा। इसके बाद तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट किया गया और तलाशी शुरू की गई। एयरलाइन सुरक्षा कर्मचारियों, एयरपोर्ट सुरक्षा ग्रुप र इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम से जांच शुरू कर दी गई। 

    जानकारी के मुताबिक इस विमान के लिए चेकइन खत्म हो गई थी और 11.50 बजे यह उड़ान भरने वाला था। जांच के दौरान फोन करने वाले का पता चल गया। वह मलप्पुरम जिले का रहने वाला है और अपनी बीवी और बच्चे के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था। चेकइन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
  • Punjab: 2 गुटों में हुई झड़प में चली गोली, एक घायल

    Punjab: 2 गुटों में हुई झड़प में चली गोली, एक घायल

    तरनतारन: झबाल खुर्द में दो पक्षों में झड़प के दौरान गोली चलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 2 गुटों के बीच हुए झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते 2 युवकों के गुटों अवतार सिंह पुत्र सरबजीत सिंह और प्रभ तथा रिंकू पुत्र सुरजीत के बीच झगड़ा हुआ है। इस घटना में गोली लगने से अवतार सिंह पुत्र सरबजीत सिंह पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रमुख जस्सा सिंह के मुताबिक पुलिस घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर रही है और जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: प्लंबर बनकर घर में घुसे लुटेरे, बंधक बना बुजुर्ग को लूटा

    Punjab: प्लंबर बनकर घर में घुसे लुटेरे, बंधक बना बुजुर्ग को लूटा

    अलमारी से कैश और सोने की बालियां लेकर फरार

    खन्नाः समराला में बाइक सवार दो लुटेरे प्लंबर बनकर घर में घुसे और बुजुर्ग महिला को बंधक बना लूट करके फरार हो गए। दोनों लुटेरे मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी अनुसार लुटेरों ने घर में घुसते ही बुजुर्ग के हाथ पांव बांध दिए और कपड़े से मुंह बंद कर दिया। जिसके बाद घर की अलमारी में से कैश और महिला के कानों से सोने की बालियां लेकर फरार हो गए।

    हरमेश कौर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू अमनदीप कौर मायके घर गई थी। बेटा काम पर था। दो युवक घर में घुसे और उससे पूछने लगे कि शंटी का घर यह है। जब उसने कहा कि यह शंटी का घर नहीं है तो लुटेरों ने बोला कि वे टूटियां ठीक करने आए हैं।

    हरमेश कौर ने कहा कि उनकी टूटियां खराब थीं तो उन्हें लगा कि बेटे ने प्लंबर भेजे होंगे। लुटेरे बाथरूम में टूटियां चेक करने लगे। तभी यह कहकर बाहर निकले कि दुकान से सामान लेकर लौट रहे हैं। कुछ ही समय बाद वापस आए। आते ही बाथरूम से टी शर्ट्स उठाकर उसके हाथ पांव बांध दिए और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी अलमारी में पड़े पर्सों से पैसे निकालने लगे और बालियां उतार फरार हो गए।

    मायके से लौटी अमनदीप कौर ने कहा कि उन्हें किसी भेदी पर शक लग रहा है। जिस तरीके से लुटेरे टूटियां ठीक करने के बहाने आए और सीधा अलमारी वाले कमरे में गए। उसे लगता है कि कोई भेदी है, जिसने वारदात की। एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

  • बिजली गिरने से एक की मौत, 5 घायल

    बिजली गिरने से एक की मौत, 5 घायल

    नई दिल्ली : राजस्थान में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश भर के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। उदयपुर संभाग की बात करें तो उदयपुर सहित अन्य जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। यही नहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं भी चल रहीं हैं। इस बीच उदयपुर संभाग में बिजली गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

     मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें भी लगातार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिले में तेज बारिश हुई। यहां बारिश से पहले उमस ने लोगों को काफी परेशान किया, लेकिन शाम तक दोनों ही जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन जनहानि होने की बात भी सामने आई।

    चित्तौड़गढ़ जिले में एक दिन पहले डूंगला के सेठवाना गांव में 42 वर्षीय सुरेश लाल की बिजली गिरने से मौत हो गई। चित्तौड़गढ़ जिले के ही बस्सी सोनगरा क्षेत्र में एक किसान परिवार खेती कर रहा था। बारिश होने के कारण परिवार के पांच सदस्य पेड़ के नीचे गए, तब तक अचानक बिजली गिरी जिससे सभी घायल हो गए।

  • Punjab: आशा वर्करों का DC Office के बाहर धरना, नारेबाजी, देखें वीडियो

    Punjab: आशा वर्करों का DC Office के बाहर धरना, नारेबाजी, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियानाः पंजाब में आशा वर्करों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं आज डीसी ऑफिस लुधियाना के बाहर आशा वर्करों ने धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते कहा कि आशा वर्करों को 58 साल में रिटायर करने का सरकार का फैसला तानाशाही है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह फैसला जल्द वापस लेना चाहिए। 

    इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा हैं कि सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। वहीं आशा वर्करों को मिलने वाले 2500 भत्ते को बढ़ाकर 5000 करने की अपील की गई। धरने के दौरान आशा वर्करों ने चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान न दिया तो वह संघर्ष को तेज करेंगे और अपनी मांग पर डटे रहेंगे।

    उन्होंने मांग करते हैं कि सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए, उन्हें मिलने वाले 2500 भत्ते को बढ़ाकर 5000 किया जाए। आशा वर्करों ने चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान न दिया तो वह संघर्ष को तेज करेंगे और अपनी मांग पर डटे रहेंगे।

  • Jalandhar: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: नजदीक नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर में परिवार के 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां तेजधार हथियार से सौरव नामक व्यक्ति ने हरबंस और दादी पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सौरव का ससुर पिता थाने में एएसआई तरसेम सिंह है और उसकी शह पर सौरव ने किरपाण से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने कहाकि घर में ताया चाचा अलग अलग रहते है। पीड़ित महिला ने कहा कि हरबंस घर में पासपोर्ट ढूंढ रहा था। इस दौरान वह घर में अपने परिजनों को कह रहा था कि दरअसल, उसने माता को पासपोर्ट दिया हुआ था। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए कि गुस्साएं भतीजे सौरव ने किरपाण से हरबंस पर हमला कर दिया।

    हादसे में कान पर गहरे कट लगे है। आरोप है कि सौरव की पत्नी अंजलि ने पति से हमला करवाया है। सौरव की 4 माह पहले लव मैरिज हुई है। जबकि हरबंस राजमिस्त्री है। पीड़ित परिवार का आरोप हैकि अंजिल ने सौरव को झूठ कहाकि हरबंस उसे गालियां निकाल रहा है। जिसके बाद गुस्से में आए सौरव ने दादी और हरबंस पर हमला कर दिया। घायल हरबंस को उपचार के लिए सिविल लाया गया है। जहां हरबंस खून से लथपथ हो रखा है। पीड़ित का कहना हैकि अभी इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है ससुर एएसआई के कहने पर ही सौरव ने हमला किया है। उनका आरोप है कि वह पहले भी कई बार झगड़ा कर चुका है।