Blog

  • हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग ने जताया सीएम व सीपीएस का आभार

    हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग ने जताया सीएम व सीपीएस का आभार

    जय शर्मा बने मॉडल आई.टी.आई नालागढ़ के आईएमसी चेयरमैन

    बददी/सचिन बैंसल:  हिमाचल प्रदेश सरकार ने मॉडल आईटीआई नालागढ़ की इंस्टियूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमसी) का पुर्नगठन किया है। मॉडल आईटीआई नालागढ़ के चेयरमैन की कमान बददी के उद्यमी संजय शर्मा को सौंपी है। संजय बददी में क्रोनोस पैकेजिंग प्राईवेट लिमिटेड नाम से अपना उद्योग चलाते हैं और मूलत: बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं। वह राज्य की प्रतिष्ठित दवा एसोसिएशन हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। उनको उद्योग जगत में कार्य करने का दो दशक का अनुभव है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिूसचना में संजय शर्मा को मॉडल आईटीआई नालागढ़ का चेयरमैन, प्रिंसीपल को सदस्य सचिव, उद्योग जगत से सदस्य के तौर पर गांव हररायपुर के संजीव कुमार, गांव हांडाखुंडी के मेहर चंद, गांव मानपुरा गुरचरण सिंह, गांव ढेला के राजिंद्र कुमार लिए गए हैं।

    राज्य सरकार की ओर से सदस्य के तौर पर जिला रोजगार अधिकारी, राज्य निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर एक अधिकारी, रावमा पाठशाला (लडका) के प्रधानाचार्य, ग्रुप इंस्ट्रक्टर माडल आईटीआई नालागढ़ व एक छात्र प्रतिनिधि नालागढ़ आईटीआई सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है। संजय शर्मा के चेयरमैन पद पर मनोनयन होने पर हिमाचल दवा निर्माता संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा राजेश गुप्ता, चेयरमैन सतीश सिंगला, मनोज अग्रवाल सीनीयर वाईस प्रेजीडेंट, राजेश बंसल, श्याम लाल सिंगला मुख्य सलाहकार, मनु जैन, एमबी गोयल, हरीश गोयल व हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह व सीपीएस एवं स्थानीय विधायक रामकुमार चौधरी का आभार जताया है। वहीं नवनियुक्त चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि आईटीआई नालागढ़ को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि मुख्य मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह कर्तव्य निष्ठा से निभाने का भरसक प्रयत्न करेंगे।

  • जेएनबी पेखूबेला में 11वीं कक्षा की पाशर्व परीक्षा 22 जुलाई को

    जेएनबी पेखूबेला में 11वीं कक्षा की पाशर्व परीक्षा 22 जुलाई को

    ऊना/ सुशील पंडित: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा की पाशर्व परीक्षा 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होनी सुनिश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के प्राचार्य राज सिंह इस परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वे प्रवेश पत्र जेएनवी कार्यालय पेखुबेला से किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
  • कांग्रेस सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति के हालात पंजाब से भी बदतर: सतपाल सिंह सत्ती 

    कांग्रेस सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति के हालात पंजाब से भी बदतर: सतपाल सिंह सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर के विधायक के सतपाल सिंह सत्ती ने जिला भर में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार यहां जारी बयान में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति को लेकर हालात पंजाब से भी बदतर होते जा रहे हैं। हालत यह है कि पहले सिर्फ गर्मियों में बिजली के कट लगाए जाते थे लेकिन अब भरी बरसात में भी लोगों को रात रात भर बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा करके सत्ता में आई कांग्रेस उपभोक्ताओं के बिल अदा करने के बावजूद उन्हें बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं कर पा रही है। यहां तक कि कांग्रेस में सत्ता संभालने के बाद बिजली के दाम भी बढ़ाने में कोई गुरेज नहीं किया है।
    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कोई भी ऊर्जा मंत्री तैनात नहीं किया गया। जिसके चलते खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही इस विभाग को भी अपने ही हाथों में लिए बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता इतनी है कि वह बिजली विभाग को देख तक नहीं पा रहे, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के दूरदराज क्षेत्र तो एक तरफ शहरी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त होकर रह गया है। न कोई बिजली बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों को पूछने वाला है और न ही वह जनता की किसी बात का सही ढंग से जवाब दे रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करने के साथ-साथ धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
  • पंजाबी दिवंगत गायक मूसेवाला का नया गाना ‘चोरनी’ हुआ रिलीज, 14 मिनट में इतने हुए लाइक 

    पंजाबी दिवंगत गायक मूसेवाला का नया गाना ‘चोरनी’ हुआ रिलीज, 14 मिनट में इतने हुए लाइक 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मौत के बाद चौथा गाना ‘चोरनी’ आज शाम 5 रिलीज हो गया। मूसेवाला के ऑडियो रिलीज होने के 14 मिनट पर यूटयूब पर 49 हजार लाइक देखने को मिले। कल सुबह वीडियो जारी किया जाएगा। रैपर डिवाइन (DIVINE) ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि- “दिल से..ये स्पेशल सॉन्ग है मेरे लिए।” उन्होंने मूसेवाला के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। मूसेवाला के गीत को लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है।

    हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला के गाने SYL, वार और मेरा ना फैंस के बीच आ चुके हैं। विवादों में आने के बाद SYL गाने को सरकार ने बैन कर दिया था। मूसेवाला का तीसरा गाना 7 अप्रैल 2023 को ‘मेरा ना’ लॉन्च हुआ था। जिसने एक घंटे में ही 20 लाख व्यूज मिले थे और 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियिन रैपर बरना बॉय के लिरिक्स शामिल थे। मूसेवाला के परिवार का कहना है कि अभी 40 से 45 उनके गाने पेंडिंग पड़े हैं, जो उनके फैंस के बीच धीरे-धीरे लाए जाएंगे।

  • लोकसभा चुनाव के पहले BJP ने किया बड़ा फेरबदल, चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया

    लोकसभा चुनाव के पहले BJP ने किया बड़ा फेरबदल, चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने इसी साल 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रभारियों की नियुक्त कर दी है। इसी क्रम में बीजेपी ने राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया गया है। उधर, मध्यप्रदेश में भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी है। साथ ही अश्वनी वैष्णव सहप्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडाविया को सहप्रभारी, और तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सहप्रभारी बनाया गया है।

  • जालंधर: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर निहंग सिंह का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर निहंग सिंह का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर प्रेस क्लब में निंहग सिंह द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अकुंर नरूला मामले को लेकर महिला प्रेस वार्ता कर रही थी। इस दौरान महिला को लेकर निहंग सिंह वहां पर पहुंच गया। इस मौके निहंग सिंह और महिला में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। जिसके बाद निहंग सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उक्त महिला द्वारा गलत टिप्पणी की गई है। जिसका वह विरोध करने के लिए वहां पर पहुंचे हैं। निहंग सिंह ने महिला द्वारा अकुंर नरूला को लेकर उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि उनका अंकुर नरूला से कोई लेना-देना नहीं है, वह नहीं जानते उसके बारे में, लेकिन महिला ने उनके बारे में गलत शब्द बोले हैं जिसे वह तुरन्त वापस लें। निहंग सिंह ने कहा कि उक्त लड़की के खिलाफ उन्होंने ही पर्चा दर्ज करवाया था।  

  • जालंधरः ट्रेन के नीचे आई महिला, कटी दोनों टांगे, देखें Live

    जालंधरः ट्रेन के नीचे आई महिला, कटी दोनों टांगे, देखें Live

    जालंधर, ENS: अड्डा होशियारपुर फाटक पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। इस दौरान फाटक बंद होने के दौरान महिला फाटक के नीचे से गुजरने लगी। लोगों ने महिला को आवाज लगाकर रोकने की कोशिश भी की। लेकिन महिला ने किसी की एक ना सुनी। इस हादसे दौरान महिला की दोनों टांगे बुरी तरह से कट गई। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए है। जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को सुनाई नहीं देता है। जिसके कारण उसे ना ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी और ना ही लोगों की आवाज सुनाई दी। हैरानी की बात यह है कि काफी समय हो गया है कि महिला को उपचार के लिए कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। रेलवे ट्रैक पर भारी संख्या में खड़े लोग वीडियों बनाने में व्यस्त है। जबकि महिला वहां पर काफी समय से तड़प रही है।

  • जालंधरः ESI के डॉक्टर और कपड़ा व्यापारी में हुई हाथापाई, शराब पीकर हंगामा करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः ESI के डॉक्टर और कपड़ा व्यापारी में हुई हाथापाई, शराब पीकर हंगामा करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में स्थित इएसआई अस्पताल की 5 नंबर डिस्पेंसरी बाहर हंगामा होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अरुण सहगल ने बताया कि वह अस्पताल के बाहर कपड़े का अड्डा लगाता है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि डॉक्टर अस्पताल से बाहर आया और उसके अड्डे के पास पेशाब करने लगा। पीड़ित का कहना है कि उसके डॉक्टर को रोकने की कोशिश की तो डॉक्टर उससे बहस करने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाए कि इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और कहने लगा कि वह यहीं पर ही पेशाब करेंगा।

    जिसके बाद अरुण ने वहां पर अन्य व्यक्ति को बुलाया और घटना के बारे में बताया। अरुण ने डॉक्टर पर शराब पीने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वह सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला डॉक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि उक्त डॉक्टर की तबीयत ठीक नहीं है यह कहकर वह 11 बजे छुट्टी लेकर वहां से चले गए। लेकिन उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि वह डयूटी पर बैठा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने देखा कि वह अंदर बैठा हुआ था और उन्होंने उनसे पूछा कि आप छुट्टी का कहकर चले गए तो फिर यहां क्यों बैठे हुए है। जिसके बाद डॉक्टर वहां से चले गए। वहीं शराब पीने की बात को लेकर महिला डॉक्टर ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी।
      

  • जालंधरः शार्ट सर्किट से बुरी तरह झुलसी नाबालिग, परिजनों का रो-रोककर हुआ बुरा हाल, देखें Live

    जालंधरः शार्ट सर्किट से बुरी तरह झुलसी नाबालिग, परिजनों का रो-रोककर हुआ बुरा हाल, देखें Live

    जालंधर, ENS: नागरा के पास लवयुग कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां किराये के मकान पर रह रहे प्रवासी मजदूर की नाबालिग बच्ची आग से झुलस गई। मामले की जानकारी देते हुए माता सुमिंद्रा ने बताया कि घर में बच्ची अकेली थी और वह काम पर गई हुई। इस दौरान बच्ची घर में पंखा चलाने लगी तो शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना दौरान बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। बच्ची की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है।

    परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना दौरान उन्होंने कई बार एबुलेंस वालों से संपर्क किया, लेकिन कोई घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद बच्ची की माता ने लोगों के हाथ जोड़े और ऑटो वाले से मदद की गुहार लगाई और ऑटो में बिठाकर बच्ची को अस्पताल में लेकर आए। जहां सिविल अस्पताल में सपना का उपचार चल रहा है। 

  • सुनील जाखड़ के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

    सुनील जाखड़ के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

    चंडीगढ़ः भाजपा हाईकमान ने 2024 के चुनावों से पहले सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रधान नियुक्त किया। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल के साथ-साथ 3 राज्यों में गवर्नर बदलने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते भाजपा सुनील जाखड़ के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। दरअसल, जम्मू कश्मीर की राजनीति में इस समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम चर्चा में है। 2020 में राज्यपाल बने मनोज सिन्हा के स्थान पर यह जिम्मेदारी कैप्टन को सौंपने पर विचार चल रहा है।

    हालांकि, कुछ महीने पहले उनके महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने पर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में इस पर विराम लग गया था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 81 साल के हो चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद बनाई गई क्षेत्रीय पार्टी को भंग करने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले दो या तीन राज्यपालों को भी हटाने पर विचार कर रही है। जिसमें J&K के साथ साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर भी विचार जारी है।