Blog

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में युवक की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में युवक की मौत

    फरीदकोटः जिले के पंजरगराई कलां के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा की टक्कर हुई थी। हादसे में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बोहड़ सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी पंजरगराई कलां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बोहड़ सिंह एक्टिवा स्कूटर PB04X 0928 पर बहन अमरजीत कौर के साथ कोटकपूरा जा रहा था, जब गांव के बाहर मोगा-कोटकपूरा सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली PB06Q9152 से टकरा गया।

    ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने पर बोहड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन अमरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत देखते हुए उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेज दिया गया। इस दुखद घटना का पता चलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी के सहायक थानेदार सुखचैन सिंह मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के ड्राइवर हरजिंदर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह को काबू कर घटना संबंधी जांच शुरू कर दी।

  • UAE में तेल टैंकर पर हमला, Iran में हथियार डिपो पर Air Strike , देखें वीडियो

    UAE में तेल टैंकर पर हमला, Iran में हथियार डिपो पर Air Strike , देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ईरान ने दुबई बंदरगाह के पास लंगर डाले एक पूरी तरह से भरे कच्चे तेल के टैंकर पर हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई और उसके बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। वहीं अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला सोमवार रात को किया गया। इसके लिए 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस डिपो में बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी, जिसे निशाना बनाया गया। बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल मजबूत और भूमिगत ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है। हमले के बाद डिपो में रखे हथियारों में विस्फोट होने से कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर धमाकों का एक वीडियो शेयर किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उधर, कुवैत की सरकारी न्यूज एजेंसी ने कुवैत पेट्रोलियम कॉर्प के हवाले से बताया कि कंपनी ने तेल फैलने की आशंका की भी चेतावनी दी। यह घटना खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हमलों की एक कड़ी में सबसे नई घटना है। इन हमलों में मिसाइलों और विस्फोटक हवाई और समुद्री ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया है। कुवैत की सरकारी तेल कंपनी ने बताया, “यूएई में दुबई पोर्ट के एंकरेज एरिया में मौजूद कुवैत के एक विशाल कच्चे तेल के टैंकर पर ईरान ने सीधा और दुर्भावनापूर्ण हमला किया।” दुबई के अधिकारियों ने बताया कि वे स्थानीय जलक्षेत्र में तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले से निपट रहे हैं और समुद्री अग्निशमन दल आग बुझाने का काम कर रहे हैं। ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दक्षिण कोरिया में ऊर्जा संकट का खतरा बढ़ गया है। राष्ट्रपति ली जे म्यंग ने कैबिनेट को इस स्थिति से निपटने के लिए सख्त और आपात कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में ली ने कहा कि दक्षिण कोरिया अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए मिडिल ईस्ट पर काफी हद तक निर्भर है, इसलिए ज्यादा सतर्क रहने और तुरंत जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संभावित संकट को देखते हुए वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखें और आपूर्ति में किसी भी बाधा से निपटने के लिए तैयार रहें। दक्षिण कोरिया अपनी करीब 70 प्रतिशत तेल आपूर्ति मिडिल ईस्ट से करता है, ऐसे में क्षेत्र में जारी संघर्ष का सीधा असर देश की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है।
  • दिल दहलाने वाला हादसाः Overload Truck ने बाइक सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाला हादसाः Overload Truck ने बाइक सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई। दरअसल, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक बाइक को रौंदते हुए निकल गया, लेकिन घटना के दौरान युवक युवती सड़क के दूसरे किनारे गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली चौकी के पास गणपति ढाबा के नजदीक हुई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हादसे के बाद युवक-युवती सड़क पर गिर गए, लेकिन वे ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि गिरते समय उन्होंने अपने पैर पीछे खींच लिए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया। हालांकि, वह नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रहे बाइक सवार युवक युवती को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ दूरी पर ट्रक चालक ने स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार सहित अन्य वाहन को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि युवती सुरक्षित बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी की, जिसके बाद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
  • Punjab News: थाने में हुए धमाके को लेकर इस सगंठन की पोस्ट हुई वायरल

    Punjab News: थाने में हुए धमाके को लेकर इस सगंठन की पोस्ट हुई वायरल

    अमृतसरः अजनाला क्षेत्र के राजासांसी हलके में स्थित भिंडीसैदां थाने के बाहर बीते दिन धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा थाने के बाहर विस्फोट किया गया था। हालांकि डीएसपी ने कहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं अब पुलिस थाने पर हुए धमाके को लेकर एक संगठन द्वारा जिम्मेदारी ली गई। सगंठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में दावा किया गया है कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की हाईकमान ने 30 मार्च को अमृतसर के अजनाला इलाके में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला करवाया है और इसकी जिम्मेदारी स्वीकार की है। हालांकि, इस दावे की सत्यता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

    पत्र में लिखा है कि

    वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

    खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की हाई कमांड ने 30 मार्च 2026 को ऑपरेशन खालसा नया सवेरा के तहत अजनाला, अमृतसर के भिंडीसैदां पुलिस स्टेशन पर 2 ग्रेनेड हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जिम्मेदारी हम, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी, स्वीकार करते हैं। ये हमले निर्दोष रणजीत सिंह (गुरदासपुर के गांव अधियां) के खून का बदला लेने के लिए किए गए हैं, साथ ही उन पीड़ित सिखों के लिए भी, जो झूठे मामलों में फंसाए गए और बाद में फर्जी मुठभेड़ों में मारे गए। ये अभियान आगे भी जारी रहेंगे और इन्हें और तेज किया जाएगा।
    डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी!!! हम तुम्हारे पीछे आ रहे हैं।

    दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सावधानी बरतते हुए जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल, इस वायरल पत्र की सच्चाई की पुष्टि एनकाउंटर न्यूज नहीं करता। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर से भागा कारोबारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Punjab News: कोर्ट परिसर से भागा कारोबारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मोहालीः कोर्ट अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वांछित रियल एस्टेट कारोबारी भूमि माफिया राकेश सोमन उर्फ रॉकी पेशी के बाद कोर्ट से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार राकेश सोमन अन्य मामले में अदालत में पेश होने आया था। बताया जा रहा है कि 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है। इसके साथ ही नेता की पत्नी बलजीत कौर और एक अन्य साथी बिक्रम सूरी को धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग और धमकी देने के केस में नामजद किया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे गैंगस्टरों और झूठे केसों में फंसाने की धमकियां दी।

    इस दौरान उसने अचानक मौके का फायदा उठाकर सीपी-67 की ओर भाग गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया लेकिन पुलिस ने स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना मटौर में मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह करीब 13 करोड़ रुपये की ठगी के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार सेक्टर-70 निवासी हरमनजीत सिंह कोहरी ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2025 में राकेश सोमन ने उन्हें सेक्टर-70 की अपनी प्रॉपर्टी खरीदने का ऑफर दिया। बाद में सोमन ने हसनपुर गांव (लल्लू) के पास भरतमाला हाईवे के किनारे 22 एकड़ जमीन का 50-50 पार्टनरशिप डील प्रस्ताव रखा। कुल डील वेल्यू 55 करोड़ रुपये बताई गई। कोहरी ने अपने निवेशकों (बिक्रमजीत सिंह टूर और विशाल सिंह) के जरिए करीब 13 करोड़ 10 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में (कैश और बैंक ट्रांसफर) राकेश सोमन को दिए। पैसे कंपनी के खातों में जमा कराए गए।

    जुलाई 2025 में राकेश सोमन ने हसनपुर की जमीन का सेल डीड दिखाया, लेकिन बाद में पता चला कि यह जमीन नो कंस्ट्रक्शन जोन में है। खरीद मूल्य सिर्फ 40 लाख रुपये प्रति एकड़ था, जबकि कोहरी से 2.25-2.80 करोड़ रुपये प्रति एकड़ का रेट लिया गया। खसरा नंबर और रेवेन्यू मैप मैच नहीं कर रहे थे। शिकायत में आरोप है कि जब कोहरी और उनके निवेशक पैसे वापस मांगने लगे तो राकेश सोमन ने हथियार दिखाकर दस्तावेज साइन करवाए। आरोप है कि आरोपी ने उसे झूठे केस (SC/ST एक्ट, ISI एजेंट, आदि) में फंसाने की धमकियां दी। इसी के साथ ही CBI-विजिलेंस में शिकायत करने की धमकी दी। गैंगस्टरों के जरिए जान से मारने की धमकी दी।

  • Punjab News: सूखी रोटियों के थैले में छिपाए थे डेढ़ लाख, मां ने पैसे सहित कबाड़िये को थमा दिया बैग, देखें वीडियो

    Punjab News: सूखी रोटियों के थैले में छिपाए थे डेढ़ लाख, मां ने पैसे सहित कबाड़िये को थमा दिया बैग, देखें वीडियो

    जलालाबादः गांव फलियांवाला से आई तस्वीरें बताती हैं कि एक अनोखा मामला सामने आया, जिसमें गांव के कमरे में रहने वाले एक नौजवान की माँ ने अनजाने में जो किया, उसके बाद नौजवान का दिल ही बैठ गया। असल में सेलर के रूप में काम करने वाले इस नौजवान ने अपने पैसों को चोरों से छुपाने के मकसद से सूखी रोटियों के ढेर वाले थैले में रखना शुरू किया था। डेढ़ साल से यह व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई सूखी रोटियों वाले थैले में रख रहा था। जब नौजवान काम पर गया तो पीछे उसकी मां ने यह थैला कबाड़िये वाले को दे दिया। कबाड़िये वाले ने इसे आगे कबाड़ी को बेच दिया और फिर कबाड़ी ने इसे डेयरी वालों को बेच दिया।

    उक्त नौजवान जब घर वापस आया तो उसने अपनी मां से पूछा कि वह सूखी रोटियों वाला थैला कहां है? माँ ने कह दिया कि वह तो कबाड़िये वाला ले गया। इसके बाद नौजवान की शादी की सारी हवा उड़ गई। नौजवान ने बेचैन होकर फेरिए की खोज की, फिर वह कबाड़ी के पास पहुंचा और कबाड़ी ने ईमानदारी दिखाते हुए डेयरी वालों तक पहुंच कर वह अमानत वापस दिलवाई। गौरतलब है कि नौजवान के घर से गया थैला तीन जगहों पर बिक गया था पर किसी ने भी उसे खोलकर नहीं देखा। फिलहाल नौजवान को उसकी डेढ़ लाख रुपये की रकम कबाड़ी की ओर से वापस कर दी गई है। इसके बाद नौजवान भावुक हो गया और कहता है, मैंने ईंट-पत्थर उठाकर यह पैसा जमा किया था।

  • Punjab News: पौधे का फल खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत बिगड़ी, एक ही हालत गंभीर

    Punjab News: पौधे का फल खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत बिगड़ी, एक ही हालत गंभीर

    फाजिल्काः जिले के गांव मुरादवाला दल सिंह में खेल मैदान में खेल रहे बच्चों द्वारा पौधे का फल खा लिया गया। इस दौरान अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस मामले को लेकर घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के निवासी यादविंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टियों के चलते बच्चे गांव के खेल मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चों ने अनजाने में मैदान के पास लगे एक पौधे के बीज या फल का सेवन कर लिया। शुरुआत में किसी को इसका अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में बच्चों को परेशानी महसूस होने लगी। परिजनों के अनुसार बच्चों को उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं।

    जैसे ही इसकी जानकारी घर वालों को मिली, वे घबरा गए और तुरंत बच्चों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में कुल 7 बच्चों को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। राहत की बात यह रही कि 6 बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं एक बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए फरीदकोट भेजा गया है। सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एरिक ने बताया कि परिजनों के अनुसार बच्चों ने किसी अज्ञात पौधे का फल खाया था, जिसके कारण यह समस्या हुई।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल छह बच्चों की हालत सामान्य है और वे निगरानी में हैं। एक बच्चे को सावधानी के तौर पर फरीदकोट भेजा गया है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को अनजान पौधों या फलों से दूर रखें, क्योंकि कई जंगली पौधे जहरीले हो सकते हैं। गांव में भी इस घटना के बाद लोगों में चिंता का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

     

     

  • Jalandhar News: ठंडी बिरयानी परोसने पर हुआ भारी हंगामा, मारा पतीला, देखें वीडियो 

    Jalandhar News: ठंडी बिरयानी परोसने पर हुआ भारी हंगामा, मारा पतीला, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS : बुट्टा मंडी इलाके में बिरयानी की एक दुकान पर मामूली सी बात को लेकर हंगामा हो गया। ठंडी बिरयानी परोसने और उसे गर्म करने में देरी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुकानदार और ग्राहकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर पतीले से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

    विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राहकों को परोसी गई बिरयानी ठंडी निकली। ग्राहकों का आरोप है कि जब उन्होंने बिरयानी गर्म करने को कहा, तो दुकानदार करीब आधा घंटा तक फोन पर लगा रहा और उनकी बात को अनसुना कर दिया। वहीं, दुकानदार का कहना है कि उसने केवल 5 मिनट इंतजार करने को कहा था ताकि वह खाना गर्म कर सके। इसी दौरान बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।

    बातचीत जब बहस में बदली, तो स्थिति हिंसक हो गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बिरयानी वाला भारी पतीला उठाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं और मौके पर खून के निशान भी देखे गए। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार कार्रवाई की बात कह रही है।

    फिलहाल, इस विवाद के बादस्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो पाई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर पतीला किसने चलाया और इस झगड़े की मुख्य वजह क्या थी। शहर के बीचों-बीच एक मामूली खाने की प्लेट को लेकर हुआ यह बवाल कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

  • आज का राशिफल, 31 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 31 मार्च 2026

    आज ग्रहों का गोचर आपके अंदर की रचनात्मकता और काम को सटीक ढंग से करने की इच्छा के बीच एक शानदार तालमेल बना रहा है। चंद्रदेव आज सुबह सिंह राशि में रहकर मौज-मस्ती और आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं, लेकिन रात होते-होते वे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपके अंदर हर काम को बारीकी से करने की प्रेरणा जगेगी। मेष राशि में बैठे शुक्रदेव आपको एक आकर्षक लीडर बना रहे हैं। मीन राशि में सूर्यदेव और शनिदेव की उपस्थिति अनुशासन मांग रही है। वहीं कुंभ राशि के गोचर में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की ऊर्जा बातचीत या फैसलों में थोड़ी जल्दबाजी ला सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरुरी होगा। मिथुन राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपको अपने ज्ञान से आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं और सिंह राशि के केतु आपको बेवजह के दिखावे से बचने की सलाह दे रहे हैं।

    मेष राशि: अपनी शानदार क्रिएटिविटी से एक अनुशासित और सटीक दिनचर्या की ओर कदम बढ़ाने का समय। आज सुबह की शुरुआत सिंह राशि में चंद्रदेव के होने से होगी, जो रोमांस और मौज-मस्ती पर जोर दे रहा है। आपके पहले भाव में बैठे शुक्रदेव आपको एक आकर्षक लीडर बनाए रखेंगे, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। हालांकि, आज रात तक चंद्रदेव आपके छठे भाव यानी कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह बदलाव आपसे अपने काम को ठोस नतीजों और एक स्पष्ट शेडयूल के साथ साबित करने की मांग करता है। सुबह का समय किसी रोमांटिक पहल या क्रिएटिव मीटिंग के लिए बहुत शानदार है। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा के कारण दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए ग्रुप में जल्दबाजी दिखाने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर सट्टेबाजी से ध्यान हटाकर बजट सुधारने पर जोर दें। सेहत के लिए सुबह कार्डियो करना अच्छा है, पर रात को पाचन तंत्र का विशेष ख्याल रखें।

    वृषभ राशि: रचनात्मक आनंद की ओर बढ़ने से पहले अपनी भावनात्मक नींव को मजबूत करने का समय। आज सुबह चंद्रदेव आपके चौथे भाव में रहकर घरेलू जीवन और मन की शांति पर जोर दे रहे हैं। यह समय परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही खुशनुमा है। बारहवें भाव में शुक्रदेव आपको एक गुप्त आकर्षण दे रहे हैं। जैसे ही रात को चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, आपका ध्यान रोमांस और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स की ओर शिफ्ट हो जाएगा। दसवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा के कारण सीनियर अधिकारियों के साथ अचानक तनाव हो सकता है, इसलिए जिद पर अड़े रहने से बचें। प्यार के मामले में रात का समय किसी शौक को निखारने या पार्टनर के साथ प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बेहतरीन है। आर्थिक मामलों में घरेलू निवेश पर फोकस करें और सट्टेबाजी के खर्चों का रिव्यू करें। सेहत के लिहाज से छाती से हटकर पेट और पाचन पर ध्यान देना जरुरी होगा।

    मिथुन राशि: अपने सामाजिक मेल-मिलाप से निकलकर एक व्यवस्थित घरेलू जीवन की ओर मुड़ने का समय। देखा जाए तो आज सुबह तीसरे भाव में चंद्रदेव के गोचर से आपकी बातचीत में निडरता और कमाल का आत्मविश्वास झलकेगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता से आसानी से किसी बहस को जीत सकते हैं। पहले भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपको लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। हालांकि रात तक चंद्रदेव आपके चौथे भाव यानी कन्या राशि में आ जाएंगे, जिससे आपका राशिा ध्यान घर की साफ-सफाई और भावनात्मक सुरक्षा पर चला जाएगा। नौवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा किसी यात्रा या मान्यता पर तीखी बहस करा सकती है। शांति बनाए रखना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। प्यार के मामले में पार्टनर के साथ मिलकर घर का काम करना आपको ज्यादा रोमांटिक लगेगा। आर्थिक स्तर पर घरेलू खर्चों का बजट बनाएं। सेहत के लिए ऑफिस का तनाव घर तक न लाएं और एक अच्छी नींद लें।

    कर्क राशि: अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करके एक दमदार और शानदार बातचीत की ओर कदम बढ़ाने का समय।आज सुबह दूसरे भाव में चंद्रदेव के होने से आपका पूरा ध्यान धन, संपत्ति और आत्म-सम्मान पर रहेगा। आप किसी भी डील में मोलभाव करने में गजब का आत्मविश्वास दिखाएंगे। दसवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपके पेशेवर आकर्षण को चरम पर ले जा रहे हैं। रात होते-होते चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका फोकस भाई-बहनों और बौद्धिक संवाद की ओर मुड़ जाएगा। आप अपने ईमेल्स और विचारों को बहुत बारीकी से पेश करना चाहेंगे। आठवें भाव में मंगलदेव और राहु की उपस्थिति शेयर्ड प्रॉपर्टी के मामलों में अचानक तनाव ला सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में दैनिक खर्चों को ऑडिट करना शुभ फल देगा। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं शेयर करना रिश्ते को मजबूत करेगा। सेहत के लिए ओवर-थिंकिंग से बचें और अपने नर्वस सिस्टम को आराम दें।

    सिंह राशि: व्यक्तिगत प्रगति से बढ़कर एक अनुशासित और बेहतरीन आर्थिक मैनेजमेंट की ओर बढ़ने का समय। विशेष रूप से आज आपकी अपनी राशि में चंद्रदेव का गोचर आपको निडर लीडरशिप और गजब का आत्मविश्वास दे रहा है। आप किसी भी पर्सनल प्रोजेक्ट को आसानी से लॉन्च कर सकते हैं। नौवें भाव में शुक्रदेव आपको स्वाभाविक रूप से साहसी बना रहे हैं। रात के समय चंद्रदेव आपके दूसरे भाव यानी कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान बैंक बैलेंस और पर्सनल खर्चों को ऑडिट करने पर चला जाएगा। सातवें भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा जीवनसाथी या पार्टनर्स के साथ तीखी बहस करा सकती है, अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें। आर्थिक मोर्चे पर अपनी बचत और संपत्ति का बारीकी से रिव्यू करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सेहत के लिहाज से सुबह हाई-एनर्जी एक्सरसाइज के लिए अच्छी है, पर रात को गले और पाचन तंत्र का खास ख्याल रखें।

    कन्या राशि: आध्यात्मिक शांति से निकलकर व्यक्तिगत और शारीरिक हुनर हासिल करने का समय। सुबह के समय बारहवें भाव में चंद्रदेव के होने से आपका मन आराम करने और पुरानी बातों को पीछे छोड़ने का करेगा। आठवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपके व्यक्तिगत आकर्षण को बहुत गहरा और पेचीदा बना रही है। रात होते-होते चंद्रदेव आपकी ही राशि में आ जाएंगे, जिससे आपके अंदर अपनी जिंदगी को व्यवस्थित करने की तीव्र इच्छा जगेगी। छठे भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा कार्यस्थल पर तकनीकी दिक्कतें दे सकती है, इसलिए हर छोटी बात को कंट्रोल करने की जिद न करें। आर्थिक तौर पर अपने पर्सनल खर्चों का ऑडिट करना और दान-पुण्य करना शुभ फल देगा। प्यार के मामले में दिखावे के बजाय आपका असली रूप ही लोगों को आकर्षित करेगा। सेहत के लिए शरीर में ऊर्जा बनाए रखें और अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान दें।

    तुला राशि: सामाजिक चमक से निकलकर एक अनुशासित और शांत आत्म-चिंतन की ओर मुड़ने का समय। आज सुबह ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव के प्रभाव से आप किसी ग्रुप का शानदार नेतृत्व कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और सामूहिक लाभ के लिए यह समय बहुत उत्तम है। सातवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपको पार्टनरशिप में आकर्षक और संतुलित बना रहे हैं। रात के समय चंद्रदेव आपके बारहवें भाव यानी कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे आपका मन ध्यान करने और पुरानी उलझनों को सुलझाने की ओर मुड़ जाएगा। पांचवें भाव में मंगलदेव और राहु रचनात्मक कामों या रोमांस में अचानक तनाव ला सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी न दिखाएं। आर्थिक मामलों में छिपे हुए खर्चों और ऑटोमेटेड पेमेंट्स की बारीकी से जांच करना फायदेमंद रहेगा। सेहत के लिए मानसिक शांति बहुत जरुरी है, कार्यस्थल का तनाव अपनी नींद पर बिल्कुल भी हावी न होने दें।

    वृश्चिक राशि: आज सुबह दसवें भाव में चंद्रदेव के होने से करियर और राशि्वजनिक प्रतिष्ठा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में बॉस को आसानी से प्रभावित कर लेंगे। छठे भाव में विराजमान शुक्रदेव आपकी दिनचर्या को स्वाभाविक रूप से सक्रिय बना रहे हैं। रात तक चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव यानी कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह बदलाव आपके सोशल सर्कल और आर्थिक लाभ को व्यवस्थित करने के लिए बेहतरीन है। चौथे भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा घरेलू जीवन में थोड़ी अशांति या बहस का कारण बन सकती है। घर और बाहर के जीवन में संतुलन बनाए रखें। प्यार के मामले में किसी प्रैक्टिकल लक्ष्य में पार्टनर की मदद करना रिश्ते को गहरा करेगा। सेहत के लिए नर्वस सिस्टम का ख्याल रखें और मानसिक शांति को प्राथमिकता दें।

    धनु राशि: आज सुबह नौवें भाव में चंद्रदेव आपको किसी शानदार यात्रा या बड़े विचार को पेश करने का गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं। पांचवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपको बहुत ही क्रिएटिव और रोमांटिक बना रहे हैं। रात के समय चंद्रदेव आपके दसवें भाव यानी कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे आपका राशिा फोकस पेशेवर जिम्मेदारियों और करियर को व्यवस्थित करने पर चला जाएगा। तीसरे भाव में मंगलदेव और राहु की उपस्थिति भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ तीखी बहस करा सकती है, अपनी बातचीत में संयम रखें। आर्थिक रूप से करियर से जुड़े खर्चों और बजट का रिव्यू करने के लिए दिन बहुत शानदार है। स्वास्थ्य में जांघों से हटकर घुटनों और त्वचा की सेहत को नजरअंदाज न करें। प्यार में जीवन के अर्थ खोजने वाला पार्टनर आपको सुकून देगा।

    मकर राशि: गहरे और बड़े बदलावों से निकलकर एक अनुशासित फिलॉसॉफिकल विस्तार की ओर कदम बढ़ाने का समय। सुबह आठवें भाव में चंद्रदेव के होने से आप किसी जटिल आर्थिक मामले को सुलझाने में काफी सफल रहेंगे। चौथे भाव में बैठे शुक्रदेव आपको घर और परिवार के प्रति सुरक्षा का भाव दे रहे हैं। रात तक चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश कर आपके नौवें भाव को सक्रिय करेंगे। यह समय आपकी शिक्षा, यात्रा योजनाओं और लॉन्ग टर्म विजन को सटीक तरीके से संवारने वाला है। दूसरे भाव में मंगलदेव और राहु की ऊर्जा पर्सनल इनकम में अचानक उतार-चढ़ाव ला सकती है, इसलिए बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। आर्थिक मामलों में लंबी अवधि के विकास के लिए बजट ऑडिट करना शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भविष्य के लक्ष्य पर चर्चा करना बंधन को मजबूत बनाएगा। सेहत के लिए जांघों और पाचन तंत्र का विशेष ध्यान रखें।

    कुंभ राशि : जल्दबाजी में फैसला लेना से बचना होगा। आज सुबह सातवें भाव में चंद्रदेव के प्रभाव से आप किसी भी बातचीत का बेहतरीन नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे। तीसरे भाव में विराजमान शुक्रदेव आपको खुद को बेझिझक व्यक्त करने का हौसला दे रहे हैं। रात के समय चंद्रदेव आपके आठवें भाव यानी कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह बदलाव आपसे जॉइंट अकाउंट्स, टैक्स और गहरे डरों को लॉजिक के साथ सुलझाने की मांग करता है। पहले भाव में मंगलदेव और राहु की उपस्थिति आपको जल्दबाजी में फैसले लेने पर मजबूर कर सकती है, जिससे कार्यों में हलचल मच सकती है। आर्थिक रूप से पार्टनरशिप की कमाई का रिव्यू करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सेहत के लिए मानसिक आराम बहुत जरुरी है, आर्थिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें और ग्राउंडिंग एक्सरसाइज करें।

    मीन राशि : आर्थिक और मानसिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। विशेष रूप से आज सुबह छठे भाव में चंद्रदेव के प्रभाव से आप किसी मुश्किल काम को आसानी से निपटा सकते हैं। दूसरे भाव में बैठे शुक्रदेव आपको आर्थिक और मानसिक रूप से बहुत ही स्थिर और सुरक्षित महसूस करा रहे हैं। रात होते-होते चंद्रदेव आपके सातवें भाव यानी कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह बदलाव आपके जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर्स के साथ रिश्तों को बहुत ही स्पष्ट और व्यवस्थित बना देगा। बारहवें भाव में मंगलदेव और राहु के कारण सपनों में कुछ अस्थिरता या छिपी हुई चिंताएं परेशान कर सकती हैं। सोने से पहले खुद को शांत करना उपयुक्त रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अपने कॉन्ट्रैक्ट या कानूनी फीस का रिव्यू करना लाभदायक होगा। सेहत के मामले में किडनी और पाचन तंत्र का ध्यान रखें और शारीरिक अनुशासन बनाए रखें।

  • Punjab News: अवैध हथियार व 18 वाहन सहित 13 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियार व 18 वाहन सहित 13 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब नाकाबंदी के दौरान एक सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लेबर चौक के पास एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहा है।

    पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने कई अहम खुलासे किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में लगभग 18 चोरी की मोटरसाइकिलें, 3 एक्टिवा, 2 साइकिलें, 4 गैस सिलेंडर के साथ-साथ कुछ घातक हथियार भी शामिल हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए खरड़ के डीएसपी करण संधू ने बताया कि सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से किन-किन थानों में मामले दर्ज हैं और उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी किए गए वाहनों को उन्होंने कहां और किसे बेचा। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ा अंकुश लगेगा। फिलहाल आगे की जांच जारी है।