Blog

  • Punjab News: पंजाब सरकार ने ‘शिक्षा क्रांति’ के 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों के बराबर

    Punjab News: पंजाब सरकार ने ‘शिक्षा क्रांति’ के 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों के बराबर

    चंडीगढ़, 30 मार्च 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने “शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल” श्रृंखला के तहत राज्य की “शिक्षा क्रांति” के चार साल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा पंजाब के विकास की रीढ़ है और लगातार सुधारों के कारण सरकारी स्कूल अब मॉडल संस्थानों में बदल रहे हैं, जिनके परिणाम पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

    रिकॉर्ड निवेश और राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 स्थान

    मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। वर्ष 2021–22 में शिक्षा बजट ₹12,657 करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 2026–27 में ₹19,279 करोड़ कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024 में पंजाब ने केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय औसत से 18% अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले चार सालों में एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

    सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों के बराबर

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने शिक्षा को नजरअंदाज किया और स्कूलों को केवल मिड-डे मील तक सीमित कर दिया था।

    उन्होंने कहा, “आज पंजाब के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए बेहतर विकल्प हैं।”

    उन्होंने यह भी बताया कि 1 अप्रैल से माता-पिता को बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों की छुट्टी की जानकारी दी जाएगी, जिससे शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

    नतीजे, ढांचा और विद्यार्थियों की उपलब्धियां

    मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल के वर्षों में 740 विद्यार्थियों ने JEE और 1,284 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा पास की है।

    उन्होंने कहा कि 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 60 पहले ही चालू हो चुके हैं। ये स्कूल विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

    लगभग 24 लाख माता-पिता ने मेगा पीटीएम में भाग लिया, जो शिक्षा में लोगों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

    विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी दी जा रही है और JEE, NEET, CLAT और आर्म्ड फोर्सेज की तैयारी के लिए कोचिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है।

    शिक्षक भर्ती और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

    अप्रैल 2022 से अब तक 14,525 शिक्षकों की भर्ती की गई है और 12,316 कर्मचारियों को नियमित किया गया है।

    शिक्षकों की गुणवत्ता सुधारने के लिए उन्हें विदेशों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 264 अधिकारियों और शिक्षकों को सिंगापुर भेजा गया, जबकि 216 प्राथमिक शिक्षकों को फिनलैंड में प्रशिक्षण दिया गया।

    इसके अलावा आईआईएम अहमदाबाद में भी प्रशिक्षण दिया गया और एक शिक्षक ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में भाग लिया।

    बेहतर सुविधाएं और डिजिटल सुधार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में बुनियादी ढांचे और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत बड़ी संख्या में स्टाफ की भर्ती की गई है, जिनमें कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

    सभी सरकारी स्कूलों में हाई-स्पीड फाइबर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

    नए क्लासरूम, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, खेल मैदान और लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं।

    नवाचार, रोजगार और मेंटरशिप

    बिजनेस ब्लास्टर योजना के तहत विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत छात्रों ने मिलकर लगभग ₹70 करोड़ का कारोबार किया है।

    पंजाब देश का पहला राज्य बना है, जिसने 11वीं कक्षा में उद्यमिता को एक विषय के रूप में शुरू किया है।

    स्कूल मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत IAS, IPS और वरिष्ठ अधिकारी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

    उच्च शिक्षा और भाषा को बढ़ावा

    पंजाब ने देश की पहली डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी नीति 2026 लागू की है। श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।

    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए ‘पंजाबी-फर्स्ट’ नीति लागू की है और सरकारी कॉलेजों में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल शुरू किया गया है।

    पंजाबी भाषा को सरकारी कामकाज में अनिवार्य बनाया गया है और 18,550 से अधिक पुस्तकों को डिजिटल किया गया है।

    जवाबदेही और निरंतर सुधार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड सरकार की जवाबदेही प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल और कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में भी रिपोर्ट कार्ड पेश किए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा।

  • एडीसी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    एडीसी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें लीं। उन्होंने दोनों अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में जातीय भेदभाव की रोकथाम और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय व राहत प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि 28 फरवरी, 2026 तक जिला में 73 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 57 मामले न्यायालय में लंबित हैं। चार मामलों में निर्णय हो चुका है, जबकि सात मामलों में जांच के बाद एससी-एसटी एक्ट की धाराएं हटाई गई हैं और पांच मामलों में पुलिस जांच जारी है।उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत पीड़ितों को एक लाख रुपये से लेकर 8 लाख 25 हजार रुपये तक की राहत राशि प्रदान करने का प्रावधान है। यह राशि चरणवार तरीके से प्रदान केके जाती है। उन्होंने अधिकारियों को मामलों की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत और न्याय मिल सके।

    एडीसी ने राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक में ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और बहु-दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों के विधिक संरक्षण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद पात्र व्यक्तियों के लिए स्थायी या सीमित अवधि के विधिक संरक्षक नियुक्त किए जाते हैं। जिले में अब तक 113 स्थायी और 6 सीमित कानूनी संरक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दोनों अधिनियमों के प्रावधानों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए और पीड़ितों व दिव्यांगजनों को त्वरित राहत व विधिक संरक्षण उपलब्ध कराने में कोई ढिलाई न बरती जाए।
    बैठक में डीएसपी अजय ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Iran-Israel War: तेल रिफाइनरी हाइफा पर किए ताबड़तोड़ हमले, देखें वीडियो

    Iran-Israel War: तेल रिफाइनरी हाइफा पर किए ताबड़तोड़ हमले, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग को 31 दिन हो गए हैं, लेकिन जंग अभी तक जारी है। हाइफा की तेल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक किया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। ईरान ने इजरायल के हाइफा पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। दूसरी ओर ताबड़तोड़ हमले के बाद आज इजरायल के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाइफा की तेल रिफाइनरियों में उत्पादन सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं, ईंधन आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मृत्यु की पुष्टि की है।

    पिछले हफ्ते इजरायली रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि तंगसिरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इजरायली सेना द्वारा किए गए एक सटीक और घातक अभियान में मारे गए थे। सीजफायर के लिए अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के सामने कड़ी शर्तें रखी हैं। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ऐलान किया है कि दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं। डार ने बताया कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच वार्ता कराने जा रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमने क्षेत्र में युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से खत्म करने के मुमकिन तरीकों पर बातचीत की।

    हम इस बात पर सहमत हुए कि ये युद्ध किसी के पक्ष में नहीं है और इससे सिर्फ मौतें और विनाश ही होगा। इस चुनौती से भरे समय में मुस्लिम उम्माह की एकता बहुत जरूरी है।’ एक तरफ पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता कराने के दावे कर रहा है। दूसरी तरफ, तेहरान में हमले जारी हैं और बुनियादी ढांचे पर हमलों के बाद कुछ हिस्सों में बिजली काट दी गई है। ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मृत्यु की पुष्टि की है। पिछले हफ्ते इजरायली रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि तंगसिरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इजरायली सेना द्वारा किए गए एक सटीक और घातक अभियान में मारे गए थे।

     

  • 6 साल बाद फिर लौटा कोरोना ! 23 देशों में फैला नया वेरियंट

    6 साल बाद फिर लौटा कोरोना ! 23 देशों में फैला नया वेरियंट

    नई दिल्लीः 6 साल बाद एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दी है। दरअसल, एक बार फिर से कोविड-19 (ओमिक्रॉन) का नया अवतार दिख रहा है। इस नए अवतार का नाम है ‘सिकाडा’ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नए कोविड वेरिएंट ने 23 देशों में अपनी जगह बना ली है। साथ ही सबसे अधिक अमेरिका में प्रभाव दिख रहा है। सीडीसी की जानकारी के अनुसार, यहां के 25 राज्यों में फैल चुका है। नया कोविड वैरिएंट BA 3.2 अपने 75 म्यूटेशन के साथ और भी प्रभावी बनकर लौटा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि Covid-19 का एक नया वेरिएंट पूरी दुनिया में चुपचाप फैल रहा है।

    इसमें म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा है, जिसकी मदद से यह मौजूदा इम्युनिटी को भी चकमा दे सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, इस वेरिएंट स्ट्रेन सबसे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पहचाना गया था और अब तक 23 देशों में इसका पता चला है। यह जानकारी अमेरिका के वेस्टवॉटर सर्विलांस के जरिए मिली है। इसे अमेरिका के हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से लिए गए वॉलंटरी नेजल स्वैब सैंपल के जरिए भी पहचाना गया है।

    सिकाडा इसका निकनेम है, जो एक कीड़े के नाम पर रखा गया है। इसके नाम के पीछे की कहानी ये है कि सिकाडा कीड़ा सालों तक जमीन के नीचे छिपा रहता है और फिर अचानक बाहर निकलता है। इसी तरह, यह वैरिएंट (BA.3) परिवार से है जो 2022 के बाद गायब होकर भारी म्यूटेशन्स के साथ “अचानक” वापसी किया है। वायरस जब एक शरीर से दूसरे शरीर में जाता है, तो वह अपना रूप बदलता है, जिसे ‘म्यूटेशन’ कहते हैं।

    ज्यादा म्यूटेशन का सीधा मतलब है – अधिक नया रूप। इस वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में करीब 70 से 75 बदलाव देखे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसको लेकर लगातार स्टडी कर रहा है। हालांकि, अभी तक इसके खतरे को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए, स्पष्ट कुछ कहा नहीं जा रहा है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि म्यूटेशन को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये पिछली वैक्सीन के असर को कम कर सकता है। हालांकि, इसको लेकर कोई शोध या तथ्य सामने आते हैं तो स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकती है। इसके म्यूटेशन्स इसे और अधिक संक्रामक बना सकते हैं।

  • Sholay movie Style: प्रेमी से मिलने की जिद पर 70 फीट ऊंचे टॉवर में चढ़ी प्रेमिका, देखें वीडियो

    Sholay movie Style: प्रेमी से मिलने की जिद पर 70 फीट ऊंचे टॉवर में चढ़ी प्रेमिका, देखें वीडियो

    प्रतापगढ़: थाना क्षेत्र कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले में शोले फिल्म के स्टाइल में 16 वर्षीय युवती द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, प्रेमी से मिलने की जिद को लेकर प्रेमिका 70 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस दौरान युवती के हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवती के हंगामे की खबर जैसे ही फैली आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंची। ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोरी को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। करीब दो घंटे बाद प्रेमी को मौके पर बुलाया गया।

    प्रेमी के पहुंचने पर उसने कहा- “शादी करब, नीचे उतरि आवा”, जिसके बाद किशोरी टावर से नीचे उतर आई। नीचे आने के बाद पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। करीब 2 घंटे तक यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल पर थाना प्रभारी कुंडा मनोज पांडेय, फायर ब्रिगेड प्रभारी सौरभ सक्सेना, तहसीलदार अलख शुक्ला सहित अनेक लोग पहुंचे। युवती को काफी समझाया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। वह चिल्लाने लगी- “मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगी, नहीं तो जान दे दूंगी।

    उसके बिना मैं नहीं जी सकती हूं।” करीब 2 घंटे बाद युवती का 17 वर्षीय प्रेमी मौके पर आया, तब जाकर युवती नीचे उतरी। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले जानकारी मिलते ही मौके पर युवती की मां और भाई भी पहुंच गए थे, लेकिन फिर भी वह नहीं मानी। प्रेमी जब मौके पर आया तो नीचे से आवाज लगाकर कहा कि नीचे उतर आओ मैं तुमसे शादी कर लूंगा। तब जाकर वह नीचे उतरी।

    लड़की के भाई ने बताया कि उसका प्रेमी उसी गांव का रहने वाला है। दोनों अक्सर मिलते थे, लेकिन उनके प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को नहीं थी। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा है। प्रेमी का कहना है कि वह और किशोरी एक-दूसरे से लंबे समय से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से किशोरी नाराज होकर टावर पर चढ़ गई। वहीं सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी टावर पर चढ़ी थी, जिसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें समझाया-बुझाया जा रहा है और परिजनों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

  • 31 मार्च से पहले सम्पत्ति कर जमा करवाना करें सुनिश्चित – मनोज कुमार

    31 मार्च से पहले सम्पत्ति कर जमा करवाना करें सुनिश्चित – मनोज कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संपत्ति कर को 31 मार्च तक जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत सम्पत्ति कर जमा करवाने पर नियमों के अनुसार लेट फीस अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि समय से कर जमा कराने पर न केवल अतिरिक्त लेट फीस से बचा जा सकेगा, बल्कि नगर निगम की सुचारू कर प्रणाली को भी सहयोग मिलेगा।

    संयुक्त आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा 5 मार्च को सभी पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति कर से संबंधित बिल भेजे दिए गए हैं। यदि किसी नागरिक को तकनीकी कारणों से बिल प्राप्त नहीं हुआ है, तो वे नगर निगम कार्यालय ऊना में संपर्क करके बिल प्राप्त कर सकते हैं तथा तुरंत कर जमा करवा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे भविष्य में नगर निगम द्वारा भेजी जाने वाली सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ समय पर प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल नंबर निगम कार्यालय में अवश्य अपडेट करवाएँ।

  • आरसेटी ऊना में जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

    आरसेटी ऊना में जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

    ऊना/ सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) ऊना में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 14 दिवसीय ‘बेसिक्स ऑफ जूट प्रोडक्ट’ उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन दिवस पर प्रशिक्षुओं की लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई, जिसमें सभी 24 प्रतिभागी उत्तीर्ण रहे।

    कार्यक्रम के संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने जानकारी दी कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने जूट से तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों—जैसे जूट बैग, साइड पर्स, बोतल कवर तथा जूट के आभूषण—का निर्माण कौशल सीखा।

    आकाश भारद्वाज ने बताया कि 30 मार्च से 35 दिवसीय ‘जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में प्रारंभ होने जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी 31 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु 98574-42442, 01975-223147 पर संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना से संकाय सहायक मीनाक्षी, ग्राम पंचायत छपरोह की पूर्व प्रधान गौरी देवी, मंजू वाला, हरमेश राजपूत एवं हरबंस लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Punjab News: सड़क हादसे में घायल पुलिस कर्मी के लिए फरिशता बनें सेहत मंत्री बलबीर, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में घायल पुलिस कर्मी के लिए फरिशता बनें सेहत मंत्री बलबीर, देखें वीडियो

    पटियाला: जिले से हलका सनौर में पुलिस कर्मी सड़क हादसे में घायल हो गया। इस दौरान सनौर से मुख्य मंत्री के आयोजन की ओर जाते पुलिस कर्मचारी सड़क हादसे में घायल होता देखकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने तुरंत काफिला रोका। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने घायल कर्मचारी को घटना स्थल पर प्रथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।

    जिसके बाद घायल पुलिस कर्मी को अपने सुरक्षा वाहन में बिठाकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया, ताकि उसे तुरंत इलाज मिल सके। मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि रास्ते में कुछ लोग इकट्ठे हुए थे। पता चला कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल हुआ है।

    जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल पाया गया। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल पर उसकी मदद करते हुए कर फर्स्ट एड दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर मानवता की मिसाल कायम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि हर कोई अपने वाहन में फर्स्ट एड किट जरूर रखें ताकि किसी भी वक्त घायल व्यक्ति की मौके पर मदद हो सके।

  • 10 रुपये को लेकर ऑटो चालक को बेल्टों से पीटा, देखें वीडियो

    10 रुपये को लेकर ऑटो चालक को बेल्टों से पीटा, देखें वीडियो

    मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में महज इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां ऑटो चालक को मात्र 10 के किराए को लेकर बेरहमी से पीटा गया। दबंगई का खुला प्रदर्शन करते हुए कुछ लोगों ने ऑटो चालक को बीच सड़क पर घेरकर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। ऑटो चालक की पहचान बल्लू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बल्लू ने किराये के व्यक्ति से 10 रुपए मांगे थे, जिसको लेकर विवाद हो गया। बल्लू ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन से कुछ सवारियों को लेकर चला था।

    गंतव्य पर पहुंचने के बाद जब उसने उनसे मात्र ₹10 किराया मांगा, तो सवारियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बेल्ट निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद के पास तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने ऑटो चालक को घेरकर बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी।

    राहगीरों की मौजूदगी में हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने यह भी बताया कि वह हमलावरों को न तो जानता है और न ही पहचानता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुलेआम हो रही इस तरह की अराजकता पर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

     

  • Mumbai Indians ने रचा इतिहास, पहले भी 7 Trophy जीत चुकी है Team

    Mumbai Indians ने रचा इतिहास, पहले भी 7 Trophy जीत चुकी है Team

    खेल: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आज अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंन टीम ने इतिहास रच दिया है। मुंबई 300 मैच खेलने वाली पहली फ्रैंचाइजी बन गई है। मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल में क्या किसी भी लीग क्रिकेट में कोई टीम 300 मैच नहीं खेल पाई है। मुंबई ऐसा करने वाली पहली फ्रैंचाइजी टीम बनी है हालांकि इससे पहले 2 टीमें ऐसा कर चुकी हैं। उसमें से एक पाकिस्तान की नेशनल टीम है।

    दुनिया की तीसरी बनी टीम

    आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। आज संस्करण का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। ये मुंबई इंडियंस का 300वां मैच है। उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और समरसेट ही 300 मैच खेल पाई है। दोनों ही टीमों ने 303-303 मैच खेले हैं। हालांकि मुंबई इंडियस ने अभी आईपीएल में 300 मैच पूरे नहीं किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ये मैच मुंबई इंडियंस का 278वां आईपीएल मैच है। इसके अलावा मुंबई ने चैंपियंस लीग के 5 संस्करणों में 22 मैच खेले हैं। बता दें कि मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी आरसीबी हैं जिन्होंने 287 मैच खेले हैं।

    7 ट्रॉफी जीत चुकी है मुंबई इंडियंस

    मुंबई इंडियंस आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रही है। टीम ने 2013 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता। टीम सीएसके के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम है। सभी ट्रॉफी फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने 2011 और 2013 चैंपियंस टी-20 लीग का खिताब भी जीता है। मुंबई 2020 के बाद अभी तक आईपीएल के फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है।