Blog

  • Jalandhar News: युवक पर तेजधार हथियारों से हमला और Firing करने के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक पर तेजधार हथियारों से हमला और Firing करने के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर: शहर के गुलाब देवी रोड पर स्थित अमन नगर में देर रात सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। बदमाशों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और हमले के दौरान हवा में गोलियां चला मौके से फरार हो गए गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। हमले के दौरान आर्य नगर का रहने वाला नीरज उर्फ काली के गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने घायल को बयान देने में अनफिट बताया है।

    घायल नीरज के भाई अंशुमन ने बताया कि उसे किसी राहगीर की काल आई कि उसका भाई पर बदमाशों ने हमला किया कर घायल कर दिया है और वह सड़क के बीच खून से लथपथ पर होकर गिरा हुआ है। वह घटनास्थल पर पहुंचा, जहां से वह घायल हालत में भाई को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचा। उसने कहा कि हमले के दौरान बदमाशों ने उसके भाई पर तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट दिया। वह जान बचाने के लिए भागा तो इलाके में दहशत बनाने के लिए बदमाशों ने गोलियाँ चला दी गनीमत रही कि गोली उसके लगी नहीं, जिसके बारे सारे इलाके को पता है और उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

    एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि अमन नगर में देर रात लड़ाई झगड़े के दौरान एक युवक को बुरी तरह से काटा है और गोली चली है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें वहां पर उन्हें कोई गोली का खोल नहीं मिला फिर उन्हें अस्पताल की ओर से काल आई कि युवक को घायल हालत में दाखिल करवाया गया है। वह अस्पताल में पहुँचे उन्होंने घायल से बात करने की कोशिश की तो डाक्टरों ने उसे अनफिट बताया है। उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है फिलहाल गोली चलने की बात सामने नहीं आई और वह बनती कार्रवाई कर रहे है।

     

     

     

     

  • सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपए कटौती

    सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपए कटौती

    नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण देश भर में ईंधन की कीमतों में वृद्धि की आशंकाओं के मद्देनजर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। वीरवार को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार पेट्रोल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क पहले के 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है‌। वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क पहले के 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 रुपये कर दिया गया है।

    देर रात जारी नोटिफिकेशन में वित्त मंत्रालय ने कहा कि ये फैसला, तुरंत लागू होगा। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच देश में ईंधन को लेकर मारा-मारी देखने को मिल रही है। देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं‌। कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड देखा गया। हालांकि, सरकार का कहना है कि भारत में कच्चे तेल का प्रर्याप्त भंडार है। देश भर में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उसके पेट्रोल पंप पूरी तरह से भरे हुए हैं और सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि देश में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है। अफवाहों से आगाह करते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबारएं नहीं, जमाखोरी के मामलों की रिपोर्ट करें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

  • Jalandhar News: अलसुबह मॉडल टाउन में पुलिस की रेड, स्कूल मालिक काबू 

    Jalandhar News: अलसुबह मॉडल टाउन में पुलिस की रेड, स्कूल मालिक काबू 

    जालंधर: फाजिल्का पुलिस ने शुक्रवार तड़के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में छापेमारी कर एक नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने उनके घर पर रेड की और उन्हें गाड़ी में बैठाकर फाजिल्का ले गई।

    बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से जुड़ी एक एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले से सूचित किया था।

    हालांकि ठगी का पूरा मामला क्या है और कितनी रकम का विवाद है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • आज का राशिफल, 27 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 27 मार्च 2026

    आज ग्रहों का गोचर आपके भीतर की कोमलता और बाहरी दुनिया की रफ्तार के बीच तालमेल बिठाने का संकेत दे रहा है। चंद्रदेव आज अपनी गृह राशि कर्क में विराजमान हैं, जो आपके मन को शांति और घर-परिवार के प्रति जुड़ाव प्रदान करेंगे। कुंभ राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की शक्तिशाली तिकड़ी आपके सामाजिक दायरे और आय के स्रोतों में बड़े क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। मेष राशि में शुक्रदेव का होना आपके व्यक्तित्व में एक नई चमक और आकर्षण पैदा करेगा। मीन राशि में सूर्यदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपको अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दे रही है। सिंह राशि के केतु आपको सलाह देते हैं कि किसी भी प्रकार के दिखावे या ड्रामे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को बचाए रखें।

    मेष राशि: आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव में रहकर पारिवारिक सुख और शांति पर जोर दे रहे हैं आपकी अपनी राशि में बैठे शुक्रदेव आपके आकर्षण को बढ़ा रहे हैं, लेकिन ग्रहों की स्थिति आपसे घर पर रहकर खुद को रिचार्ज करने की मांग कर रही है कुंभ राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी आपको बड़े सामाजिक और आर्थिक लाभ दिलाने के लिए सक्रिय है कार्यक्षेत्र में आप एक मजबूत नींव बनाने वाले व्यक्ति के रूप में उभरेंगे तकनीकी सटीकता और सबकी भावनाओं को समझना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी हालांकि, मंगलदेव और राहु की युति आपको थोड़ा आक्रामक बना सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें आर्थिक रूप से संपत्ति के मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं सेहत के लिए घर का बना शुद्ध खाना ही खाएं और स्किनकेयर पर ध्यान दें।

    वृषभ राशि: सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आज चंद्रदेव के तीसरे भाव में होने से आपका फोकस छोटी यात्राओं और बातचीत पर रहेगा बारहवें भाव में शुक्रदेव निजी सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति के लिए बेहतर स्थिति बना रहे हैं दसवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की उपस्थिति आपकी पेशेवर साख को बहुत मजबूत करेगी आपकी बिजनेस प्रेजेंटेशन और करियर से जुड़ी बातें आज बहुत सटीक और आधुनिक रहेंगी हालांकि, कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बहस से बचें प्रेम के मामले में आज का दिन किसी गुप्त रोमांस या पार्टनर के साथ सुकून भरी बातों के लिए बेहतरीन है आर्थिक रूप से किसी स्थानीय वेंडर के साथ डील फाइनल करने के लिए दिन शुभ है सेहत के लिए गले और आवाज का ख्याल रखें और गुनगुने पानी का सेवन करें।

    मिथुन राशि: भविष्य की योजनाओं में तेजी लाएगी। आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में रहकर धन और बचत से जुड़ी आपकी समझ को तेज कर रहे हैं ग्यारहवें भाव में शुक्रदेव आपको सामाजिक रूप से लोकप्रिय बनाएंगे और नए मित्र बनाने में मदद करेंगे नौवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की उपस्थिति भविष्य की योजनाओं में तेजी लाएगी आज किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट या कमीशन वाली डील में बड़ी सफलता मिल सकती है ध्यान रहे कि भावनाओं में बहकर फिजूलखर्ची न करें, वरना बैंक बैलेंस बिगड़ सकता है प्रेम जीवन में सुरक्षा और भरोसा मुख्य केंद्र रहेगा; पार्टनर के साथ आर्थिक लक्ष्यों पर चर्चा करना रिश्ते को गहरा बनाएगा करियर के मामले में हाई-लेवल मीटिंग्स के लिए दिन बहुत अच्छा है सेहत के लिए पोषण पर ध्यान दें और बहुत अधिक बोलने से अपनी आवाज को आराम दें।

    कर्क राशि: खुद को और प्रभावशाली बनाएं। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप काफी संवेदनशील और ऊर्जावान महसूस करेंगे दसवें भाव में शुक्रदेव आपको कार्यक्षेत्र का स्टार बना देंगे और अधिकारियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी आठवें भाव के ग्रहों के प्रभाव से जटिल फाइनेंशियल डेटा संभालने की आपकी क्षमता बहुत पैनी होगी प्रेम के मामले में आज आप किसी सफल व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं आर्थिक लाभ के लिए शेयर्ड बैंक खातों या टैक्स संबंधी कार्यों की जांच करना फायदेमंद रहेगा करियर में आज सबसे अच्छे नतीजे अपने इंटुइशन (अंतरात्मा की आवाज) पर भरोसा करने से मिलेंगे हालांकि, ऑफिस में मिलने वाले फीडबैक को निजी तौर पर न लें सेहत के लिए स्विमिंग या योग बहुत फायदेमंद साबित होगा और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

    सिंह राशि: प्रगति के रास्ते पर बढ़ेंगे।आज चंद्रदेव बारहवें भाव में रहकर आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक सुरक्षा का अनुभव कराएंगे नौवें भाव में शुक्रदेव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके आकर्षण और प्रभाव को बढ़ाएंगे सातवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी पार्टनरशिप से जुड़ी बातचीत में तेजी लाएगी आज आप एक साइलेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में काम करेंगे और एकांत में किए गए कार्यों से बेहतरीन परिणाम मिलेंगे प्रेम के मामले में आज का फोकस रूहानी जुड़ाव पर रहेगा; पार्टनर के साथ आध्यात्मिक चर्चा रिश्ते को मजबूत करेगी आर्थिक रूप से जॉइंट अकाउंट्स या गुप्त लाभ के योग बने हुए हैं सेहत के लिए भरपूर नींद लें और सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं प्रकृति के बीच टहलना आपके मन को प्रसन्न कर देगा।

    कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में लाभ बढेगा। आज चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में रहकर दोस्तों और सोशल ग्रुप्स के माध्यम से आपको मानसिक संतुष्टि दिलाएंगे आठवें भाव में शुक्रदेव गहरे रिसर्च और साझा संपत्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ाएंगे छठे भाव के ग्रहों के प्रभाव से ऑफिस में आपकी तकनीकी कार्यक्षमता बहुत शानदार रहेगी किसी बड़े फाइनेंशियल प्लान को फाइनल करने या प्रोफेशनल ग्रुप से मदद मिलने के लिए दिन अनुकूल है प्रेम संबंधों में आज रूहानी और गहरे जुड़ाव का समय है; पार्टनर के साथ पुरानी तकलीफें सुलझाना फायदेमंद रहेगा आर्थिक रूप से रेफरल बोनस या जॉइंट अकाउंट्स से लाभ हो सकता है हालांकि, ऑफिस में जूनियर्स के साथ बहस में न उलझें सेहत के लिए घर का बना हल्का खाना खाएं और काम के दौरान अपने बैठने के तरीके (पोस्चर) का ख्याल रखें।

    तुला राशि: आज चंद्रदेव दसवें भाव में रहकर आपके करियर की उपलब्धियों और अधिकारों पर फोकस बढ़ा रहे हैं सातवें भाव में शुक्रदेव पार्टनरशिप और निजी रिश्तों में नई ऊर्जा और मजबूती भरेंगे पांचवें भाव में ग्रहों की तिकड़ी क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और निवेश में बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है आज किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए दिन शानदार है प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ राशि्वजनिक रूप से सम्मानजनक व्यवहार आपके बंधन को गहरा करेगा आर्थिक लाभ आपकी प्रतिष्ठा और कलात्मक हुनर पर निर्भर करेगा हालांकि, सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से बचें, क्योंकि मंगल-राहु की युति नुकसान करा सकती है सेहत के लिए पीठ और पेट का ख्याल रखें और काम के बीच गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।

    वृश्चिक राशि: कानूनी मामले में सफलता पाएंगे। कामकाज के माहौल को सुखद बनाएंगे चौथे भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की उपस्थिति संपत्ति और घर की सुख-सुविधाओं में बड़े बदलाव लाएगी किसी कानूनी मामले में सफलता या गुरु के मार्गदर्शन से भाग्य चमक सकता है प्रेम के मामले में छोटी-छोटी खुशियां ही रिश्ते को मजबूत रखेंगी आर्थिक रूप से अंतरराष्ट्रीय व्यापार या प्रॉपर्टी के कागजात से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी हालांकि, घर में थोड़ी तकनीकी समस्याएं या अशांति महसूस हो सकती है, धैर्य रखें सेहत के लिए सुबह की स्ट्रेचिंग और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें करियर में अपनी जड़ों को मजबूत रखते हुए अंतरात्मा की आवाज से काम करना सफल बनाएगा।

    धनु राशि: रिसर्च वर्क में बड़ी सफलता मिल सकती है। आज चंद्रदेव आठवें भाव में रहकर मानसिक बदलावों और जॉइंट प्रॉपर्टी की समझ बढ़ा रहे हैं पांचवें भाव में शुक्रदेव रोमांस और क्रिएटिविटी में चमक लाएंगे तीसरे भाव के ग्रहों के प्रभाव से आपकी डिजिटल बातचीत और नेटवर्किंग बहुत प्रभावशाली रहेगी आज किसी रिसर्च वर्क में बड़ी सफलता मिल सकती है प्रेम के मामले में पार्टनर के साथ कोई गहरा भावनात्मक राज शेयर करना रिश्ते को और मजबूत बनाएगा आर्थिक रूप से टैक्स या इंश्योरेंस की जांच करने के लिए दिन अच्छा है हालांकि, बातचीत में कड़वाहट या आक्रामकता से बचें, मंगल-राहु की युति स्वभाव बिगाड़ सकती है सेहत के लिए इमोशनल डिटॉक्स करें और अकेले में वक्त बिताएं शांत रहने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज का सहारा लें।

    मकर राशि: बड़ी डील फाइनल करने के लिए दिन शानदार है। आज चंद्रदेव सातवें भाव में रहकर सूझबूझ वाली पार्टनरशिप और पब्लिक कॉन्ट्रैक्ट्स पर जोर दे रहे हैं चौथे भाव में शुक्रदेव घरेलू सुख और प्रॉपर्टी के मामलों में आकर्षण बढ़ाएंगे दूसरे भाव में ग्रहों की तिकड़ी आपकी निजी आय में बड़ी सफलता दिला सकती है किसी वित्तीय मामले को सुलझाने या बड़ी डील फाइनल करने के लिए दिन शानदार है प्रेम जीवन में पार्टनर की जरूरतों को समझना और उनका साथ देना बंधन को मजबूत बनाएगा आर्थिक लाभ मुख्य रूप से संपत्ति और पुराने साथियों के जरिए होगा हालांकि, धन के मामलों में जल्दबाजी न करें और पार्टनर के साथ बातचीत में कड़वाहट न आने दें सेहत के लिए पेट और घुटनों का ध्यान रखें और घर को सुंदर बनाने में समय बिताएं।

    कुंभ राशि: कोई अटका काम आपका पूरा हो जाएगा। आज चंद्रदेव छठे भाव में रहकर मुश्किलों को सुलझाने और कार्यक्षेत्र की कुशलता बढ़ाने में मदद करेंगे तीसरे भाव में शुक्रदेव आपकी वाणी को प्रभावशाली और हाजिरजवाब बनाएंगे आपकी ही राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की उपस्थिति व्यक्तित्व और डिजिटल पहचान को नई गति देगी किसी तकनीकी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिन शुभ है प्रेम के मामले में रोजमर्रा के कामों में एक-दूसरे की मदद करना रिश्ते को मजबूत बनाएगा आर्थिक लाभ के लिए डिजिटल लेनदेन की रुकावटें दूर होंगी हालांकि, मंगल-राहु की युति आपको चिड़चिड़ा या जिद्दी बना सकती है, सावधान रहें सेहत के लिए घर का बना शुद्ध खाना खाएं और सोने से पहले गैजेट्स से दूरी बनाएं।

    मीन राशि: आज चंद्रदेव पांचवें भाव में रहकर आपकी क्रिएटिव बुद्धि और भाग्यशाली निवेशों पर ध्यान केंद्रित करेंगे दूसरे भाव में शुक्रदेव धन की चर्चाओं में आपका आकर्षण बढ़ाएंगे और आर्थिक रूप से आपको प्रभावशाली बनाएंगे बारहवें भाव में ग्रहों की तिकड़ी पर्दे के पीछे की योजनाओं और रिसर्च में तेजी लाएगी किसी छिपी हुई प्रतिभा के कारण आज आपको पहचान मिल सकती है प्रेम संबंधों में आज का दिन बहुत भावुक है; अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें आर्थिक लाभ आपकी क्रिएटिविटी और हुनर के दम पर होगा हालांकि, मूडी होने से बचें और जरूरी जिम्मेदारियों को न टालें सेहत के लिए भावनाओं को दबाएं नहीं, संगीत या कला का सहारा लें मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन जरूर करें।

  • Jalandhar News:  गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर के बाहर खड़े युवक पर किया जानलेवा हमला

    Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर के बाहर खड़े युवक पर किया जानलेवा हमला

    जालंधर, ENS: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। मिली जानकारी अनुसार घर के निकट खड़े काली नामक युवक पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा सरेआम कई फायर भी किए गए। घायल युवक काली निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    हमलावरों ने मोहल्ले में रूकते ही पहले फायर किए और काली पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर युवक को बुरी तरह से काट कर मौके से फरार हो गए। कहा जा रहा है कि वारदात के मुख्यारोपी के खिलाफ पहले भी हत्या और तस्करी के आरोप लग चुके हैं और वह कई केसों में नामजद है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

  • Besan Dhokla Recipe: बिना तेल और झंझट के घर पर बनाएं बेसन ढोकला, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

    Besan Dhokla Recipe: बिना तेल और झंझट के घर पर बनाएं बेसन ढोकला, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

    Besan Dhokla Recipe News: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी मील होता है। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो बेसन का ढोकला एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद घर के हर सदस्य को पसंद आता है। तो चलिए जानते हैं घर पर झटपट बेसन ढोकला बनाने की आसान रेसिपी।

      ढोकला बनाने के लिए सामग्री

    मुख्य सामग्री

    • बेसन (चने का आटा) – 1 कप
    • दही – आधा कप
    • पानी – आधा कप (ज़रूरत के अनुसार)
    • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
    • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
    • हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
    • नमक – स्वादानुसार
    • ईनो फ्रूट सॉल्ट या बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच

    तड़के के लिए सामग्री

    • तेल – 1-2 बड़े चम्मच
    • राई (सरसों के दाने) – आधा छोटा चम्मच
    • करी पत्ता – 8-10 पत्ते
    • हरी मिर्च – 2-3 (लंबाई में कटी हुई)
    • पानी – आधा कप
    • चीनी – 1 छोटा चम्मच
    • नमक – स्वादानुसार
    • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
    • हरा धनिया – गार्निश के लिए (बारीक कटा हुआ)

      Step 1: बेसन का घोल तैयार करें

    सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन डालें।
    अब इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक चिकना घोल बन जाए।
    फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
    ध्यान रखें कि घोल में कोई गुठलियां न रहें।
    अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह थोड़ा सेट हो जाए।

      Step 2: स्टीम करने की तैयारी

    ढोकला बनाने के लिए स्टीमर या बड़ी कढ़ाही में पानी गरम करें।
    जिस थाली या सांचे में आप ढोकला बनाएंगे, उसे तेल से चिकना कर लें ताकि ढोकला चिपके नहीं।

      Step 3: ईनो मिलाएं

    स्टीम करने से ठीक पहले, तैयार घोल में ईनो फ्रूट सॉल्ट या बेकिंग सोडा डालें और जल्दी से मिला लें।
    ईनो डालते ही घोल में झाग उठेगा — यही ढोकले को फूला हुआ बनाएगा।
    अब तुरंत इस घोल को चिकनी की हुई थाली में डाल दें।

      Step 4: ढोकला स्टीम करें

    थाली को गरम स्टीमर में रखें और ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 10–15 मिनट तक पकने दें।
    समय पूरा होने पर एक टूथपिक या चाकू डालकर देखें —
    अगर वह साफ बाहर आ जाए तो ढोकला पक गया है।
    अब गैस बंद करें और ढोकले को थोड़ा ठंडा होने दें।

      Step 5: तड़का तैयार करें

    एक छोटी कड़ाही में तेल गरम करें।
    अब इसमें राई डालें और जब वह तड़कने लगे तो करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
    इसे कुछ सेकंड भूनें, फिर इसमें आधा कप पानी, चीनी और नमक डालकर उबालें।
    उबाल आने पर गैस बंद करें और नींबू का रस डाल दें।

      Step 6: ढोकले पर तड़का डालें

    ढोकले को चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लें।
    अब तैयार तड़के वाला पानी धीरे-धीरे हर टुकड़े पर डालें ताकि ढोकला अंदर तक नरम और रसदार बन जाए।

      Step 7: परोसने का तरीका

    ऊपर से हरा धनिया छिड़कें।
    आपका स्वादिष्ट, फूला हुआ और हेल्दी बेसन ढोकला तैयार है।
    इसे हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ गरम या ठंडा दोनों तरीकों से परोसें।

     
  • Punjab News: 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस टीम

    Punjab News: 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस टीम

    लुधियानाः जिले में GRP (Government Railway Police) और CIA टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 1 किलो अफीम बरामद हुई है। जैसे ही दोनों आरोपी स्टेशन पर उतरे,  पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

    हजार रुपए के लालच में फंसे आरोपी
    पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी केवल 20 हजार रुपए कमाने के लालच में इस तस्करी के जाल में फंस गए। उन्हें बताया गया था कि बैग में गांजा है, जिसे अमृतसर पहुंचाकर देना है। आसान पैसे के लालच में उन्होंने बिना ज्यादा सोचे-समझे यह काम स्वीकार कर लिया।

    मुजफ्फरपुर से शुरू हुई यात्रा,  रास्ते में मिला बैग
    सीआईए इंचार्ज पलविंदर सिंह के अनुसार, आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें एक बैग दिया और कहा कि इसे अमृतसर में किसी व्यक्ति को पहुंचाना है। इसके बदले उन्हें 20 हजार रुपए मिलेंगे।

    दो ट्रेनें बदलकर पहुंचे लुधियाना
    आरोपी मुजफ्फरनगर से होते हुए दो बार ट्रेन बदलकर लुधियाना पहुंचे। उन्हें यह भी बताया गया था कि अमृतसर पहुंचने के बाद कोई व्यक्ति उनसे संपर्क करेगा और बैग ले लेगा। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

    ये हुई आरोपियों की पहचान
    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (निवासी टेगरारी बाजार, मुजफ्फरनगर) और संजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों का काम गहने बनाना है। पुलिस जांच में अब तक इनके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

    पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बैग देने वाला व्यक्ति कौन था और अमृतसर में किसे यह डिलीवरी होनी थी। इसके लिए आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली जा रही है और उनके मोबाइल की जांच की जा रही है।

    रिमांड पर लेकर होगी आगे पूछताछ
    पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है ताकि उनसे और जानकारी हासिल की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले के जरिए पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

     

  • Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    पंचकूलाः सेक्टर 20 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकान पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान अपने चपेट में ले ली। जिसके बाद दुकान में ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद राहत बचाव कार्य में जुट गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

    इस मामले को लेकर सेक्टर 20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि सेक्टर 20 की एक दुकान में आग लगी थी और इसकी सूचना डायल 112 को मिली थी उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दुकान का फर्नीचर बुरी तरह से जल गया उन्होंने बताया कि दुकान के ग्राउंड फ्लोर में पड़ा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि यह एक फ़ास्ट फ़ूड चांम्प बनाने की दुकान थी और दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग एकदम भड़क गई दुकान का पूरा फर्नीचर जल कर राख हो गया, उन्होंने बताया कि फास्ट फूड चाम्प की दुकान थी।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत 4 संदिग्ध गिरफ्तार

    Punjab News: नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत 4 संदिग्ध गिरफ्तार

    डेराबस्सीः पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशों के खिलाफ जंग” अभियान के तहत, S.A.S. नगर डेराबस्सी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। S.S.P. SAS  नगर  हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि SP डेराबस्सी, बिक्रमजीत सिंह बराड़ की देखरेख में पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुमित मोर (SHO डेराबस्सी), इंस्पेक्टर योगेश कुमार (SHO लालड़ू) और इंस्पेक्टर सुनील कुमार (SHO हंडेसरा) ने किया, जिन्होंने डेराबस्सी उप-मंडल (Sub Division) में सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाया।

    इस अभियान के दौरान चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ तीन अलग-अलग FIR  दर्ज की गईं। इनमें FIR संख्या 128 (दिनांक 25-03-2026, धारा 22 NDPS एक्ट, पुलिस थाना डेराबस्सी), FIR संख्या 54 (दिनांक 25-03-2026, धारा 27 NDPS एक्ट, पुलिस थाना लालड़ू) और FIR संख्या 22 (दिनांक 25-03-2026, धारा 27 NDPS एक्ट, पुलिस थाना हंडेसरा) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरस्वती विहार डेराबस्सी के रहने वाले जसवीर सिंह, गांव मुबारकपुर के रहने वाले अजय कुमार उर्फ ​​बिल्ला, गांव संघोथा (थाना लालरू) के रहने वाले इंदरपाल सिंह और गांव राजापुर (थाना हंडेसरा) के रहने वाले गौरव राणा के रूप में हुई है।

    चेकिंग के दौरान जसवीर सिंह और अजय कुमार उर्फ ​​बिल्ला के पास से 1110 लोमोटिल टैबलेट/कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस हिरासत से भागने की असफल कोशिश के दौरान जसवीर सिंह और अजय कुमार उर्फ ​​बिल्ला को चोटें आईं, जिसके कारण उनके हाथों और पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

    पुलिस जांच में पता चला कि सभी आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में कई FIR दर्ज हैं। बरामद नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। SSP ने दोहराया है कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Shri Krishna Jewellers से लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो 

    Punjab News: Shri Krishna Jewellers से लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो 

    होशियारपुर: जिले के कोट फतूही कस्बे में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां ‘श्री कृष्णा ज्वेलर्स’ नामक दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर रात के समय दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

    मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही चोरी की सही रकम का आंकलन किया जा सकेगा।

    पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ लोगों से भी सतर्क रहने की अपील कर रही है।