Blog

  • आज का राशिफल,10 जून 2023

    आज का राशिफल,10 जून 2023

    आज का राशिफल,10 जून 2023

    वृष: विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें।
    मिथुन: व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।
    कर्क: व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। विवाद न करें।
    सिंह: व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है।
    कन्या: प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।
    तुला: मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे।कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें।
    वृश्चिक: प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है।संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
    मकर: आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
    कुंभ: आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।
    मीन: राजकीय सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।
  • चीनी कंपनी Xiaomi को ED ने जारी किया नोटिस, देना पड़ सकता है 3 गुना जुर्माना

    चीनी कंपनी Xiaomi को ED ने जारी किया नोटिस, देना पड़ सकता है 3 गुना जुर्माना

    नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा कानून उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने 5,551 करोड़ रुपये से ज्यादा के विदेशी मुद्रा कानून उल्लंघन मामले में मोबाइल फोन बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी, कंपनी के सीएफओ और डायरेक्टर समीर बी राव, पूर्व एमडी मनु कुमार जैन और तीन विदेशी बैंकों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के निर्णायक प्राधिकरण ने फेमा की धारा 16 के अंतर्गत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उसके दो अधिकारियों, सिटी बैंक, एचएसबीसी बैंक और डायचे बैंक एजी को नोटिस भेजे हैं। 

    फेमा मामले की जांच पूरी होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है और जब मामले का निपटान होता है तो आरोपी को उल्लंघन राशि का तीन गुना तक जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। जांच एजेंसी ने कहा कि शाओमी के साथ जैन और राव को भी यह नोटिस भेज दिया गया है। ईडी ने इससे पहले अवैध मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में जमा 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त कर लिए थे।

    देश के मोबाइल फोन मार्केट में चीनी कंपनियों का दबदबा है। इनमें शाओमी, ओप्पो (Oppo), वीवो (Vivo) और हुवावे (Huawei) शामिल हैं। भारत में ये कंपनियों दोनों हाथों से कमा रही हैं लेकिन एक भी पैसे का टैक्स (Tax Payment) नहीं देती हैं। सरकार ने इन कंपनियों के गोरखधंधे को उजागर करने के लिए एक विस्तृत जांच (Multi agency probe) शुरू की है। इसमें इन कंपनियों के कारनामे सामने आ रहे हैं।

    दरअसल, चीनी कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी इनकम के बारे में जानकारी छिपाई, टैक्स से बचने के लिए प्रॉफिट की जानकारी नहीं दी और भारतीय बाजार में घरेलू इंडस्ट्री (Domestic Company) को तबाह करने के लिए अपने दबदबे का इस्तेमाल किया। साथ ही चीनी कंपनियों पर कंपोनेंट्स लेने और प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रिब्यूशन में पारदर्शिता नहीं बरतने का भी आरोप है। सरकार सभी संभावित मुद्दों की जांच कर रही है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी की भी इस पर करीबी नजर है।

  • अजब-गजब: एक ऐसा श्रापित गांव, जहां उम्र बढ़ते ही लड़कियां बन जाती हैं लड़का

    अजब-गजब: एक ऐसा श्रापित गांव, जहां उम्र बढ़ते ही लड़कियां बन जाती हैं लड़का

    ला सेलिनास: लड़का या लड़की होना कुदरत की देन है। जन्म से पहले ही हमारा जेंडर तय हो जाता है। लेकिन इंसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी के जरिए अब जेंडर तक बदला जा सकता है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने सर्जरी के माध्यम से अपना जेंडर बदल दिया है। हालांकि ऐसा सर्जरी के माध्यम से ही संभव है, लेकिन क्या आपको पता है कि धरती पर एक ऐसा भी गांव है जहां एक उम्र के बाद लड़कियां लड़का बन जाती हैं, वो भी बीना किसी सर्जरी के?

    जी हां, ये बात हैरान करने वाली जरूर है लेकिन बिल्कुल सच है।  बड़े होने के बाद इस गांव की लड़कियों का जेंडर अपने आप चेंज हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। आइये आज इस रिपोर्ट में जानते हैं वो गांव कौन सा है और क्यों यहां की लड़कियों के साथ ऐसा होता है… 

    इस गांव का नाम है ला सेलिनास जो कि डोमिनिकन रिपब्लिक देश में है। इस गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं। लड़कियों के साथ ऐसा क्यों होता है इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं, लेकिन लड़कियों के साथ होने इस बदलाव की वजह से लोग इस गांव को श्रापित गांव मानते हैं। ला सेलिनास गांव की लड़कियों के लड़का बनने की अजीब बीमारी की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। कई लोग तो ये भी मानते हैं कि इस गांव में किसी अदृश्य शक्ति का साया है। वहीं कुछ बुजुर्ग गांव को श्रापित मानते हैं। इस गांव में ऐसे बच्चों को ‘ग्वेदोचे’ कहा जाता है। 

    आलम ये हो गया है कि इस गांव के लोग लड़कियों के पैदा होने घबराने लगे हैं। सिर्फ यहीं नहीं जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है, क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी की वजह से गांव में लड़कियों की संख्या भी काफी कम होती जा रही है। 

    ये गांव समुद्र किनारे बसा हुआ है और गांव की आबादी करीब 6 हजार है। अजीब रहस्य की वजह से ये गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी ‘आनुवंशिक विकार’ है। इस गांव में 90 में से 1 एक बच्चा इस बीमारी से ग्रसित होता है। जिन भी लड़कियों को ये बीमारी होती है, एक उम्र के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। साथ ही उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। 

  • देश की पहली पॉड टैक्सी इस शहर में चलेगी, जानें रुट और अन्य डिटेल्स 

    देश की पहली पॉड टैक्सी इस शहर में चलेगी, जानें रुट और अन्य डिटेल्स 

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश प्रशासन ने नोएडा में पॉड टैक्सी को मंज़ूरी दे दी है। नई फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट के बीच यह पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। पॉड टैक्सी का यह कॉरिडोर अलग-अलग सेक्टर्स को भी जोड़ेगा। 14.6 किलोमीटर के इस कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो गई है। इस परियोजना पर 641.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डबल ट्रैक वाली पॉड टैक्सी के कॉरिडोर को पूरा करने में एक वर्ष का समय लगेगा। अगले हफ्ते इसके लिए कंपनी का चयन किया जाएगा। प्राधिकरण ने परियोजना लाने के लिए लंदन व अबुधाबी मॉडल का अध्य्यन कराया है। इस परियोजना को मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा. इस पॉड टैक्सी को लेकर अगले हफ़्ते ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे। बता दें, एक पॉड टैक्सी में 12 यात्री सवार हो सकेंगे।

    रूट पर होंगे 12 स्टेशन

    देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड ने नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक 14 किमी के बीच पॉड टैक्सी चलाने का प्लान किया है। इस रूट पर बारह स्टेशन होंगे। ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी के लिए फाइनल डीपीआर यमुना अथॉरिटी में पेश कर दिया गया है। यमुना एक्स्प्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि इस डीपीआर को अब यीडा बोर्ड (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के समाने रखा गया है जिसके बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

    इस वजह से उठाया गया कदम

    जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में यह कदम बढ़ाया गया है। यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) चलाने की योजना बनाई है। पॉड टैक्सी की डीपीआर बनाने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया है।

    इन सेक्टरों में भी बनेगा ट्रैक

    यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिल्म सिटी की दूरी करीब 5.5 किलोमीटर है। इसकी उपयोगिता बढ़ाने के लिए यीडा के सेक्टरों में भी इसका ट्रैक ले जाने का सुझाव डीपीआर में दिया गया है। यीडा के सेक्टर 21,28,29,32 व 33 होते हुए नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच यह पॉड टैक्सी चलेगी। यीडा के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार की संस्था इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जो फाइनल डीपीआर दिया है। उसके हिसाब से इसको विकसित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर तीन सुझाव दिए गए। इन सुझावों पर बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था। प्रदेश सरकार से मंजूरी लेकर ग्लोबल टेंडर के जरिए इसको विकसित करने के लिए कंपनी का चयन किया जा रहा है।

  • महेंद्र राम व कमल बने जिला बसपा प्रभारी

    महेंद्र राम व कमल बने जिला बसपा प्रभारी

    ऊना में बसपा कमेटी का विस्तार
    ऊना/सुशील पंडित: बहुजन समाज पार्टी, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश की बैठक बसपा पार्टी कार्यालय ऊना में लेख राज कतनोरिया, जिलाध्यक्ष बसपा ऊना की अध्यक्षता में की गई जिसमे मुख्य अतिथि कांशी राम प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश एवं इंचार्ज हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, रमेश चंद भटोली, बसपा प्रदेश महामंत्री हिमाचल प्रदेश की उपस्थिति में आयोजित की गई
    इस महत्वपूर्ण बैठक में आम सहमति से महिन्द्र राम (पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष ऊना) गाव व डाकघर मकरैड, जिला ऊना व कमल कुमार पाजला, गाव व डाकघर बडेहर, जिला ऊना को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया इस दौरान पार्टी विचारधारा को गांव चलो अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया तथा ऊना जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन की समीक्षा करके युवाओं और महिलाओं को जोड़ने का अभियान मिलकर चलाया जाएगा
    इस मौका पर तरसेम लाल सलूरी, चमन, चौधरी धन्नु राम पूर्व महासचिव, चौधरी शिव कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे है
  • हरोली ब्लॉक के प्रधान चुने हरजिंद्र सिंह 

    हरोली ब्लॉक के प्रधान चुने हरजिंद्र सिंह 

    ऊना/ सुशील पंडित: हरोली ब्लॉक अराजपत्रित कर्मचारी संघ के चुनाव में हरजिंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया । चुनाव पंचायत भवन हरोली  में चुनाव आधिकारी भूपेन्द्र शर्मा, सह चुनाव आधिकारी राजेश कुमार भरत भूषण की अध्यक्षता में हुए। सर्व प्रथम प्रधान  दिलबाग सिंह ने ब्लॉक कमेटी को भंग किया उसके बाद सर्व सहमति से नई कमेटी  का गठन किया गया। कमेटी में  बेअंत सिंह वरिष्ठ उपप्रधान,  जुगल किशोर उपप्रधान, प्रेम जसवाल महासचिव, अमित सैनी संयुक्त  सचिव, विकास वर्मा वित सचिव चुने गए है ब जिला प्रतिनिधियों में  रजनीश शर्मा , राज कुमार ,मंजीत सिंह , राजीव कुमार , अजय कुमार , मुकेश कुमार , विनोद कोहली , राजन गुलेरिया, नरेश चंद, सुरेश अत्री , शिव कुमार को चुना गया है। इस मोका पर जिला पर्यवेक्षक प्रधान रमेश ठाकुर, महासचिव तारा सिंह चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
  • हरोली में आशा वर्करों  ने मांगा 7 तारीख को मानदेय 

    हरोली में आशा वर्करों  ने मांगा 7 तारीख को मानदेय 

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय मजदूर संघ यूनियन  हरोली ब्लाक की आशा वर्कर की मीटिंग हुईं।  बैठक में आशा वर्कर ने समय पर मासिक मानदेय न मिलने पर रोष जताया। उन्होंने कहा की एन एच एम द्वारा 7 तारीख तय की है जबकि उनको बिभाग द्वारा  20 तारीख के बाद मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने आशा वर्करों को पहचान पत्र जारी करने की मांग की। अस्पतालों में आशा वर्करों को  प्राथमिकता के आधार पर  पर्ची व उपचार के लिए  इंट्री करने की मांग भी की है।इस मौके पर प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार, प्रधान सुनीता देवी  समेत 80 आशा वर्कर  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • हरोली पुलिस ने गुरपलाह में युवक से पकड़ा 2.37 ग्राम चिट्टा

    हरोली पुलिस ने गुरपलाह में युवक से पकड़ा 2.37 ग्राम चिट्टा

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है। जिसके तहत हरोली पुलिस ने एक स्थानीय युवक को 2.37 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है।
    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम ने यातायात चैकिंग के लिए गांव गुरपलाह में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 80-0576) को चैकिंग के लिए रोका गया तो शक के आधार पर जब उस युवक की तलाशी ली गई तो 2.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवक की पहचान सुनील कुमार (30) निवासी बाथू वार्ड न0 -10 तह0 व थाना हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। ज़िक्र जोग है कि पिछले पांच महीने में हरोली थाने में 28 मामले दर्ज हुए हैं।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों सहित अन्य 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों सहित अन्य 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। एएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस के अलग-अलग थानों की टीमों ने एक औरत और 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ़ राजू निवासी गाव सोहल जगीर, सुखविंदर सिंह को उर्फ़ काका निवासी गाव काहलवा कपूरथला, रणवीर सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी, राजा, सुखजिदर उर्फ सागर निवासी गाव शाहपुर नकोदर और हरप्रीत कौर निवासी गाव धुलेता के रूप में हुई है। डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रभारी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि मोहल्ला आलमगीर काला सिंधिया निवासी अंकुश कुमार ने 8 जून को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाव शाहपुर से खीवे की तरफ़ जा रहा था कि उसी दौरान तीन लुटेरे उसे लूट का शिकार बनाकर 7400 रुपए और उसका सामान छीन कर फ़रार हो गए है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच के दौरान सुखविंदर सिंह को उर्फ़ काका, रणवीर सिंह और राजा को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से 5 हजार रुपए नगदी, तीन मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, 12 मोबाइल फोन और दो तेजधार हथियार बरामद किए। पुलिस जाच में सामने आया कि हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी और सुखजिदर उर्फ सागर ने लूट के लिए रेकी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके इससे पहले यह गिरोह कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

    इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने अवेध शराब सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया की टीम के एसआई निर्मल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि राजविंदर सिंह उर्फ़ राजू गाव सोहल जगीर शमशान घाट के पास नज़दीक शराब बेच रहा है जिसे उनकी टीम ने दबोच कर उसके क़ब्ज़े से 18 बोतलें अवैध शराब की बरामद कर आरोपित के ख़िलाफ़ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह उन्हें गाव डडोवाल के के पास नाजायज़ शराब पडी होने की सूचना मिली थी, जहा उन्होंने पहुच कर 2 लाख 81 हज़ार 250 ML बरामद कर एक्साइज विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। 

    इसी तरह थाना गोराया की पुलिस ने नशिले पदार्थ सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई चरणजीत सिंह चौकी इंचार्ज धुलेता पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गाव धुलेता के पास मौजूद थे, जहाँ उन्होंने हरप्रीत कौर को दबोच कर उसके क़ब्ज़े से 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है रिमांड दौरान पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपित गाव धुलेता गोराया निवासी जयपाल सिंह गुटों, निर्मला सिंह निमो भोली, वीना और जसविंदर राणों से ये सप्लाई लेकर आती थी और आगे बेच देती थी और पुलिस सभी को मुकदमे में नामजद कर लिया है।

    थाना लोहियां की पुलिस ने लुट-पाट कि वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि मुक्दमा नं 56 में फरार आरोपी सुच्चा सिंह पुत्र शिना सिंह वासी मियाणी को लुटे गए 2 मोटरसाइकिलों सहित काबू किया है।

  • नकली कच्चा माल तैयार करने वालों को नहीं मिली कोर्ट से जमानत

    नकली कच्चा माल तैयार करने वालों को नहीं मिली कोर्ट से जमानत

    नकली दवाइयां बनाने वाली कंपनी संचालक की भी जमानत याचिका हुई रदद्
    बददी/ सचिन बैंसल: बीबीएन में नकली कच्चा माल सप्लाई करने के मामले में केसी ओवरसिस कंपनी के संचालकों ने नालागढ कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उसे रद कर दिया है। फार्मा के कच्चा माल की उत्तर भारत का डिस्ट्रीब्यूटर पंचकूला में केसी ओवरसिस कंपनी है। केसी ओवरसिस कंपनी के संचालक अंकुश और अंकित ने मार्च और अप्रैल माह में बद्दी की एक अलाईड फार्मा के साथ मिल कर नकली कच्चा माल तैयार किया। यह दोनों गुजरात से कुछ सही माल लाते थे और उसकी आड में बद्दी की अलाईड कंपनी मे नकली कच्चा माल जेआरएस के नाम से तैयार करते थे।  
    मार्च और अप्रैल में ड्रग विभाग ने इसकी जांच की और 11 मई को केसी ओवरसिस कंपनी के मेनेजर हरीश को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस बीच कंपनी के संचालक अंकुश और अंकित फरार हो गए।  अंकुश और अंकित ने नालागढ की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई शुक्रवार को होनी थी। ड्रग विभाग को उम्मीद थी कि कंपनी के संचालक कोर्ट में पेश होंगे। जिस पर  पूरा विभाग कोर्ट में दबिश लगाए हुए था। लेकिन केसी ओवरसिस  के संचालक कोर्ट में न आकर उनके वकील ही सुनवाई में शामिल हुए। कोर्ट ने केसी ओवरसिस कंपनी के संचालक को याचिका रद कर उन्हें कोर्ट में शामिल होने का कहा है। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने नालागढ़ कोर्ट की ओर से दायर याकिका रद होने की पुष्टि की है। 
    नकली दवाई बनाने वाली कंपनी की संचालिका को नही मिली जमानत
    बद्दी (सोलन)। नकली दवाई बनाने वाली साईपर कंपनी के संचालिका रजनी भागर्व  ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसकी भी सुनवाई शुक्रवार को होनी थी लेकिन कोर्ट ने पर्याप्त सुबूत के अभाव में जमानत की अर्जी रद कर दी है। ड्रग विभाग का तर्क था कि अगर रजनी भागर्व बाहर आती है तो वह गवाहों के साथ छेड़छेाड़ कर सकती है जिससे केस कमजोर पड़ सकता है। जिस पर अदालत ने उसे जमानत नहीं दी।