Blog

  • डीसी जतिन लाल की दो टूक चेतावनी — एंटी-चिट्टा अभियान में कोताही बर्दाश्त नहीं

    डीसी जतिन लाल की दो टूक चेतावनी — एंटी-चिट्टा अभियान में कोताही बर्दाश्त नहीं

    संवेदनशील पंचायतों की नशा निवारण समितियों को सख्त हिदायत, अनुपस्थित प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में नशा निवारण अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि एंटी-चिट्टा अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। वे बुधवार को डीआरडीए सभागार में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति तथा इसके उपरांत आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ भी उपस्थित रहे। नशा निवारण में ढिलाई नहीं चलेगी उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नशा उन्मूलन पर विशेष फोकस किया गया है और इसी क्रम में व्यापक एंटी-चिट्टा अभियान संचालित है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में स्थानीय स्कूल अथवा कॉलेज के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में नशा निवारण समितियां गठित की गई हैं। इनमें से 10 पंचायतों को ‘चिट्टा’ के दृष्टिकोण से संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है, जहां विशेष सतर्कता और सक्रियता अपेक्षित है। इन संवेदनशील पंचायतों की समितियों के अध्यक्ष के रूप में संबंधित स्कूल एवं कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, किंतु कुछ प्रधानाचार्यों की अनुपस्थिति पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया करार देते हुए अनुपस्थित प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भविष्य में इस प्रकार की उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनता को अभियान से जोड़ें जतिन लाल ने निर्देश दिए कि सभी नशा निवारण समितियां नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित करें तथा स्थानीय समुदाय, युवाओं, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों को अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ें। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और संबंधित सूचनाएं तत्काल प्रशासन व पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जो सदस्य अपेक्षित सहयोग नहीं दे रहे हैं, उनकी जानकारी प्रशासन को दी जाए ताकि जवाबदेही तय की जा सके। पुनर्वास केंद्रों की कड़ी निगरानी पर ज़ोर उपायुक्त ने नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों के औचक निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति को अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप केंद्रों की गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया। सड़क सुरक्षा पर भी सख्त रुख जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ब्लैक स्पॉट सुधार, आवश्यकतानुसार पैराफिट लगाने तथा तेज और लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जिले के प्रमुख बाजारों में घोषित नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन को प्रभावी ढंग से लागू करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।  एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि जिले में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा सभी विभागों के समन्वित सहयोग से कार्रवाई तेज की जाएगी। उन्होंने केमिस्ट दुकानों के नियमित निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक एवं रिकॉर्ड की जांच तथा प्रतिबंधित अथवा अवैध दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है। बैठक में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, डीएसपी हरोली मोहन रावत, डीएसपी अंब अनिल पटियाल सहित पुलिस, प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न पंचायत स्तरीय नशा निवारण समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।
     
  • बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 516 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान – महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित: बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैम्बर में आयोजित की गई।  बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि बच्चों से सम्बंधित कोई भी मामला समिति के संज्ञान में आते ही तुरंत उपायुक्त के ध्यान में लाया जाए ताकि समय पर उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 30 सितम्बर, 2025 तक 516 लाभार्थियों को 1,22,88,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के माध्यम से 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। इसमें अनाथ बच्चों के साथ ही परित्यक्त अथवा सरेंडर बच्चे और एकल नारी भी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। लाभार्थी की पारिवारिक आय सभी स्रोतों से पांच लाख रुपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा लाभार्थी अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए 29 लाभार्थियों को 13,88,043 रुपये,  व्यावसायिक शिक्षा के लिए 13 लाभार्थियों 4,82,810 रुपये, कोचिंग के लिए 2 लाभार्थियों को 1,48,00 रुपये, कौशल विकास के लिए एक लाभार्थी को 98 हजार रुपये, माइक्रो इंटरप्राईजिज के लिए 8 लाभार्थियों को 16 लाख रुपये, सामाजिक सुरक्षा में 289 लाभार्थियों को 11,50,533 रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त घर बनाने के लिए 23 लाभार्थियों को पहली किस्त के 23 लाख रुपये, 16 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के 16 लाख रुपये और 10 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के 5 लाख रुपये जारी किए गए।

    चाइल्ड हेल्पलाइन पर आए 125 मामले अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में अपै्रल से फरवरी, 2026 तक चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और 112 पर कुल 125 मामले प्राप्त हुए, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के आंकड़ों के अनुसार, बाल शोषण (मानसिक,भावनात्मक,हिंसक) से जुड़े 22 मामले दर्ज किए गए, जबकि बाल परिवार से संबंधित उत्पीड़न के 17 मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति के 25, लापता बच्चे, मानव तस्करी, साइबर क्राइम, शिक्षा से वंचित बच्चे, भावनात्मक सहयोग और बाल श्रम जैसे मामलों में 47 शिकायतें प्राप्त हुईं। अन्य श्रेणी के अंतर्गत 13 मामले प्राप्त हुए।

    बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, आवास पंडित, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना हरीश मिश्रा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप, जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिस पठानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

     

  • Israel यात्रा पर निकले PM Modi, Benjamin Netanyahu ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    Israel यात्रा पर निकले PM Modi, Benjamin Netanyahu ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम तेल अवीव पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया है। नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। पीएम मोदी नौ साल के बाद इजरायल पहुंच चुके हैं। इससे पहले वो 2017 में इजरायल गए थे। पीएम मोदी आज इजरायल की सांसद नेसेट को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनका येरुशलम का दौरा भी करेंगे। पीएम का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बहुत जरुरी माना जा रहा है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/prime-minister-narendra-modi-arrives-in-israel-for-strategic-state-visit/

    इजरायल यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लाइट लोकेशन को दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा है। दुनिया भर के विमानों के मूवमेंट पर नजर रखने वाला पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लाइट रडार के डेटा बताते हैं कि इस समय पीएम मोदी की फ्लाइट मूवमेंट को विश्व में सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा है।

    दो दिनों की इजरायल यात्रा पर हैं पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिनों की इजरायल यात्रा पर निकले हैं। फ्लाइट रडार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग करता है। इसका मुख्य काम है दुनिया भर में उड़ रहे विमानों की रियल टाइम लोकेशन, स्पीड, ऊंचाई, रुट, फ्लाइट नंबर आदि दिखाना है। फ्लाइट रडार के अनुसार, बुधवार शाम पौने चार बजे जब पीएम मोदी की फ्लाइट सऊदी अरब से जॉर्डन में एंट्री कर रही थी। उस समय इसे 7184 लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे। पीएम मोदी का विमान इजरायल के लिए पाकिस्तान और ईरान के एयर स्पेस को पूरी तरह से एवॉइड कर रहे हैं। पीएम मोदी की फ्लाइट दिल्ली से निकलकर गुजरात होते हुए अरब सागर को पार करने के लिए ओमान में पहुंचा है। इसके बाद सऊदी अरब पहुंचा है। यहां से उनका प्लेन सऊदी अरब के एयर स्पेस बीच से होकर गुजरा। इसके बाद उनका विमान जॉर्डन पहुंचा है। जॉर्डन के बाद इजरायल की सीमा शुरु हो जाती है।

    भारत के विशेष विमान से पहुंचे इजरायल

    पीएम मोदी एयर इंडिया वन से इजरायल जा रहे हैं। यह भारत सरकार का विशेष विमान है जो प्रधानमंत्री और बाकी उच्च पदाधिकारियों के लिए इस्तेमाल होता है। आमतौर पर यह Boeing 777-300ER या कभी-कभी दो विमानों का फ्लीट होता है। यह स्पेशल कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इस विमान में कमांड सेंटर, सिक्योर कम्युनिकेशन और डिफेंस सिस्टम शामिल होते हैं। पीएम मोदी 25 फरवरी 2026 को सुबह पालम एयरफोर्स स्टेशन से रवाना हुए। उनका विमान तेल अवीव के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। भारत से इजरायल की डायरेक्ट फ्लाइट लगभग 6-7 घंटे की होती है।    
  • Punjab News: नशे और गैंगस्टर के मामले में बलतेज पन्नू ने Akali-BJP पर जमकर साधे निशाने, देखें Live

    Punjab News: नशे और गैंगस्टर के मामले में बलतेज पन्नू ने Akali-BJP पर जमकर साधे निशाने, देखें Live

    चंडीगढ़ः आप पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने अकाली-भाजपा पार्टी पर जमकर निशाने साधे। पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार बिल पावर के साथ गैंगस्टरवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, जो अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की साझा सरकार के दौरान पैदा हुआ और बढ़ा-फूला। दरअसल, चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर सेक्टर 39 में आम आदमी पार्टी के मुख्य मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू द्वारा साझा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की एक पीढ़ी को चिट्टा का नशा निगल गया है। बलतेज पन्नू ने सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुखबीर सिंह बादल अपनी रैलियों में गैंगस्टर को आतंकवादी घोषित करने की बात कर रहे हैं।

    वह यह क्यों नहीं बता रहे कि यह अनुच्छेद कब और किस समय पर पैदा हुआ। बलतेज पन्नू ने सुनिल जाखड़ के बयान पर कहा कि न तो वह किसानों की फसल की लड़ाई लड़ सके हैं और न ही पंजाब के पानी की लड़ सके। सुखबीर बादल द्वारा अकाली दल सरकार पर नशा बेचने वालों और गैंगस्टरों को आतंकवादी घोषित करने की टिप्पणियों का जवाब देते हुए पन्नू ने कहा कि चूंकि यह बयान अकाली दल-भाजपा सरकार से आया है, इसलिए वह समझ नहीं पा रहे कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। 2022 के चुनावों के दौरान, उन्होंने युवाओं को विदेश जाने पर कर्ज़े देने का वादा किया था, वो अब वह कह रहे हैं कि अगर वह यहां रहते हैं तो वे कर्ज़े देते।

    पन्नू ने आरोप लगाया कि “गैंगस्टर” और “चिट्टा” शब्द अकाली सरकार के दौरान शुरू हुए थे। इसी तरह, जब एक पुलिस अधिकारी की बेटी के साथ बलात्कार और क़त्ल किया गया था, तो नेता का नाम लिया गया था। फिर नाभा जेल क़त्लेआम आया, जिसके बाद फरीदकोट में एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ। उनका मानना है कि लोग इन घटनाओं को भूल गए हैं क्योंकि 2007 और 2017 के बीच नशे के मामले स्थल पर दाखिल हुए थे और फिर उन्होंने अपनी दुकानें खोल लीं।

    पन्नू का आरोप है कि अकाली दल-भाजपा सरकार के दौरान गैंगस्टर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगों को बहुत सारी सुविधाएं दे रही है, जिसमें 600 यूनिट बिजली मुफ्त, स्वास्थ्य सुविधाएं और अच्छे स्कूल व अन्य सुविधाएं ये आम आदमी पार्टी की सरकार में ही लोगों को मिल रही हैं।

     

  • 5 OTT Platform को सरकार ने किया Ban

    5 OTT Platform को सरकार ने किया Ban

    नई दिल्ली: देश में डिजिटल कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सख्त रुख अपनाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय यानी MIB ने अश्लील कंटेंट स्ट्रीम करने के आरोप में पांच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। ये फैसला आईटी एक्ट और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड के नियमों के अनुसार लिया गया है। सरकार के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म्स पर कई बार शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि इन ऐप्स पर दिखाए जा रहे कुछ कंटेंट को लेकर लंबे समय से आपत्ति जताई जा रही थी।

    लिस्ट के अनुसार MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया है। आरोप है कि ये प्लेटफॉर्म्स लंबे समय से आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट दिखा रहे थे। इसी वजह से अब इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इन ऐप्स की पहुंच रोकने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यूजर्स इन तक पहुंच न बना सकें। ये पहली बार नहीं है जब सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन लिया हो।

    इससे पहले जुलाई 2025 में भी 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के आरोप में ब्लॉक किया गया था। इन प्लेटफॉर्म्स को सितंबर 2024 में चेतावनी दी गई थी और फरवरी 2025 में नियमों का पालन करने की सलाह भी जारी की गई थी। इसके बावजूद कुछ प्लेटफॉर्म्स पर सुधार देखने को नहीं मिला था।

     

  • Turkey में बड़ा हादसा, F-16 का Fighter जेट हुआ Crash, सामने आई Footage

    Turkey में बड़ा हादसा, F-16 का Fighter जेट हुआ Crash, सामने आई Footage

    नई दिल्ली: 25 फरवरी की सुबह (मंगलवार रात करीब 12:50 बजे) तुर्की के पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में तुर्की वायुसेना का एक F-16 फाइटर जैट क्रैश हो गया है। जेट 9वीं मुख्य जेट बेस (Balikesir 9th Main Jet Base) से मिशन फ्लाइट पर उड़ा था। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद रेडियो और रडार में संपर्क टूट गया। जेट बालिकेसिर के पास इस्तांबुल इज्मिर हाईवे के पास गिरा। मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। बड़ा आग का गोला उठा जिसमें पायलट मेजर इब्राहिम बोलात शहीद हो गए हैं।

    सामने आई फुटेज

    सड़क पर चल रही कारों के डैशकैम में शुरुआती पल कैद हो गए हैं। वीडियो में जेट नीचे की ओर से तेजी से गिरता हुआ दिख रहा है। क्रैश के बाद जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें दिखने लगी। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर यह फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा है।

    नहीं पता चला कारण

    इस दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। तुर्की रक्षा मंत्रालय और स्थानीय अभियोजन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। मौके से मलबा बरामद भी कर लिया गया है। हाईवे पर कोई आम नागरिक घायल नहीं हुआ। यह घटना तुर्की वायुसेना के लिए बड़ा झटका है। F-16 तुर्की की हवाई ताकत का जरुरी हिस्सा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कारण साफ हो पाएंगे।

    पहले भी हो चुके हैं तुर्की में क्रैश

    दिसंबर 2003 में बालिकेसिर प्रांत में ही एक F-16C क्रैश हुआ था। 1966 यूनान के Mirage 2000 ने एजियन सागर में एक तुर्की F-16D को शूट डाउन किया है। अन्य ट्रेनिंग मिशनों में कई हादसे भी हुए हैं। हाल के सालों में पोलैंड, अमेरिका और अन्य देशों में भी F-16 क्रैश हुए हैं। F-16 का सेफ्टी रिकॉर्ड कुल मिलाकर अच्छा माना जाता है लेकिन ज्यादा संख्या होने से दुर्घटनाएं भी ज्यादा होती हैं।      
  • Punjab News: कैदी की मौत को लेकर मृतक का शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कैदी की मौत को लेकर मृतक का शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जेल में मनीष नामक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जेल प्रशासन द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा मनीष को मृतक घोषित किया गया। मनीष एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद था। वहीं मनीष के परिजनों ने बताया कि जेल से उन्हें फोन कर सूचित किया गया था कि मनीष की तबीयत खराब है और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

    जब वे सिविल अस्पताल पहुंचे तो मनीष की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने रंज और आक्रोश के रूप में आज मनीष की मृत देह घंटा घर के नीचे रखकर जिला जेल के प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनीष के भाई ने कहा कि उनका भाई पूरी तरह स्वस्थ था और यह सारी घटना जेल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई है।

    दूसरी ओर, जब इस संबंध में डीएसपी सिटी देवजत शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि परिजनों ने जेल के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं कि क्या उनकी वजह से मनीष को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने में देर हुई जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि सिविल जज की निगरानी में एक टीम बनाई गई है जो इस मामले का फॉलो-अप करेगी। उन्होंने कहा कि मनीष का पोस्टमार्टम भी उसी टीम की देखरेख में होगा और यदि किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • 500-500 के नकली नोट छापने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    500-500 के नकली नोट छापने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बुलंदशहर: जिले में नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने और बाजार में चलाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बड़ी मात्रा में नकली और अधछपे नोट, नोट छापने वाला प्रिंटर, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को नरौरा थाना क्षेत्र के बाजार में एक सब्जी विक्रेता को 500-500 रुपये के नकली नोट दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान भपेन्द्र यादव पुत्र बुद्धपाल, निवासी उदयभान नगर, थाना गुन्नौर, राकेश यादव पुत्र रमेश चन्द, निवासी ग्राम भौना नंगला, थाना जुनावाई और कुंवरपाल पुत्र रघुनाथ, निवासी उदयभान नगर, थाना गुन्नौर, जनपद सम्भल के रुप में हुई है। इस मामले में थाना नरौरा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने स्वाट टीम देहात के साथ मिलकर कार्रवाई की और आरोपियों को दबोच लिया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 12 हजार रुपये के नकली नोट (500-500 रुपये के), 14 हजार रुपये के अधछपे नोट (500-500 रुपये के), एक नोट छापने वाला प्रिंटर, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस बाइक (रजि. UP38 AJ 4785) बरामद की है। बरामदगी से स्पष्ट है कि गिरोह संगठित तरीके से नकली नोट तैयार कर बाजार में खपा रहा था।

    पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नकली नोट छापकर उन्हें छोटी दुकानों, सब्जी विक्रेताओं और पशु पैंठ जैसे स्थानों पर चलाते थे, जहां नोटों की बारीकी से जांच की संभावना कम होती है। इस तरीके से वे लंबे समय से लोगों को चूना लगा रहे थे।

    पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ। मुख्य अभियुक्त भूपेन्द्र यादव ने प्रॉपर्टी कारोबार के नाम पर बैंक से 50 लाख रुपये का लोन लेने और बाद में उसी लोन को नकली नोटों से चुकाने की साजिश रची थी। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए आरोपियों ने हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक में ‘श्री श्याम प्रॉपर्टी’ के नाम से एक चालू खाता भी खुलवाया था। पुलिस अब बैंक खाते और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: 5 किलो अफीम और 25 किलो भुक्की चूरा पोस्त सहित चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    Punjab News: 5 किलो अफीम और 25 किलो भुक्की चूरा पोस्त सहित चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    लुधियाना: थाना मोती नगर की पुलिस ने मध्य प्रदेश से लाए गए पांच किलो 60 ग्राम अफीम और लगभग 25 किलो भुक्की चूरा पोस्त सहित ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके साथी तरणप्रीत सिंह और हैप्पी की तलाश जारी है।

    डीसीपी देहाती जसकरनजीत सिंह तेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मुखबिरी के आधार पर नाकाबंदी के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से उक्त चालक जगमेल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से नशा बरामद किया गया और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ – ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਖੇਪ ਲਿਆਉਣ ਵਾਲਾ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਕਾਬੂ: 5 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਤੇ 27 ਕਿਲੋ ਭੁੱਕੀ ਬਰਾਮਦ

    उन्होंने बताया कि उक्त सेंटर में साइकिल मध्य प्रदेश भेजे गए थे और वापसी में प्लास्टिक की बोतलों के साथ नशीले पदार्थ छुपा कर रखे गए थे। जांच की जा रही है कि आरोपी कब से तस्करी में शामिल है। इसी तरह उसके साथियों तरणप्रीत सिंह और हैप्पी की तलाश जारी है।

     

     

     

  • Punjab News: ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत, एक गंभीर घायल

    Punjab News: ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत, एक गंभीर घायल

    रोपड़ः बेला-रोपड़ मुख्य मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात हुआ जब ट्रक और ट्रैक्टर आमने-सामने टकरा गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बेला पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह और मुंशी सुरिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किए।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक मौत का शिकार हो गए हैं। मृतकों की पहचान दलजीत सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी जटाना (ट्रक ड्राइवर) और हाकम सिंह पुत्र धर्मपाल, निवासी चौंता खुर्द (ट्रैक्टर ड्राइवर) के रूप में हुई है।

    इसके अलावा, गुरपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी फिरोजपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के असली कारणों की जांच की जा रही है।