Blog

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में शूटर सहित आरोपी का पुलिस ने किया Encounter

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में शूटर सहित आरोपी का पुलिस ने किया Encounter

    पट्टी: तरनतारण के सिद्धू फार्म में शादी समारोह के दौरान आप पार्टी के ठठिया महंता से सरपंच हरबीरिंदर सिंह की हत्या के मामले में शूटर और उसके साथी को पुलिस ने जलोके के पास मुकाबले के दौरान काबू कर लिया। उक्त दोनों आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने के दौरान घायल हो गए। जिनमें से मुख्य शूटर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 18 फरवरी को तरनतारण के सिद्धू फार्म में चल रहे शादी समारोह के दौरान सरपंच हरबीरिंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस कातिलों को पकड़ने के लिए पूरी सक्रियता से जुटी थी। इसी दौरान थाना सरहाली और थाना सदर पट्टी की पुलिस सूचना के आधार पर जलोके इलाके में पहुंची। जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को देखा। जब उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा बचाव के लिए चली गोली के चलते बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए।

    जब उनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि जख्मी रमनप्रीत सिंह वासी चोला साहिब सरपंच की हत्या करने वाला मुख्य शूटर है। दूसरे की पहचान अरशदीप सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई है और इसका भी गांव घड़का चोला साहिब के पास ही पड़ता है। इसने रमनप्रीत सिंह को अपने घर में भी आश्रय दिया था। उन्होंने बताया कि दो पिस्टल मौके से बरामद हुए हैं और इनके पास से मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है।

     

     

     

  • आखिर इस बार फरवरी में क्यों बढ़ रही है गर्मी, जानें क्या कहता है Survey?

    आखिर इस बार फरवरी में क्यों बढ़ रही है गर्मी, जानें क्या कहता है Survey?

    नई दिल्ली : भारत में शीत लहर अब बदल चुकी है। डाउन टू अर्थ विश्लेषण से यह पता चला है कि ये घटनाएं अब सिर्फ मुख्य सर्दी भारत में शीत लहर का पैटर्न बदल रहा है। 2026 में जनवरी में शीत लहर वाले 24 रिकॉर्ड हुए हैं परंतु फरवरी में एक भी नहीं। यह पांच सालों में पहली बार हुआ है। कुल 15 राज्यों में फैली 24 घटनाएं जो पिछले पांच सालों में दूसरी सबसे कम हैं। ठंड अब मुख्य सर्दी महीनों तक सीमित नहीं रही है। समय और जगह के अनुसार, बदल रही है। जनवरी-फरवरी के महीनों तक सीमित नहीं रही है। वहीं अब समय और जगह दोनों बदल रहे हैं जिसके चलते मौसम की अनिश्चितता बढ़ चुकी है।

    2026 में क्या हुआ

    इस साल जनवरी में देशभर में कुल 24 शीत लहर के दिन आए परंतु फरवरी में एक भी शीत सलह का दिन नहीं आया है। सर्दी का मौसम 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। आईएमडी के अनुसार अब तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने वाला है। आखिरी शीत लहर 25 जनवरी को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी देखी गई वहीं शीत लहर वाले दिन 27 जनवरी तक हिमाचल में रहे हैं। इससे फरवरी 2026 पिछले पांच सालों में पहला ऐसा महीना बन चुका है। इसमें शीत लहर नहीं आई। 2022 से 2025 तक फरवरी में शीत लहर के दिन आए थे। 2022 में 6, 2023 में 1, 2024 में 7 और 2025 में 5 दिन। पूरे सर्दी के मौसम में 2026 में कुल 24 शीत लहर के दिन थे। वहीं 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए थे। यह पिछले पांच सालों में दूसरी सबसे कम संख्या है (2023 में 21 दिन सबसे कम थे), 2024 में 38, 2022 में 30 और 2025 में 26 दिन थे।

    समय में बड़ा बदलाव

    शीत लहरें नवंबर-दिसंबर में कम और जनवरी-फरवरी में ज्यादा होती है। 2022-2024 में सर्दी में 65-72% घटनाएं हुई हैं परंतु 2025 में सब उलट गया। पोस्ट मानसून में 65% (49 दिन, 5 साल में सबसे ज्यादा) और सर्दी में सिर्फ 35%। नवंबर 2025 में सिर्फ 20 दिन शीत लहर आई (2022 से 10 गुना ज्यादा), 7 नवंबर से शुरु हुई। यह 13 राज्यों में फैली जिसमें उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण सभी क्षेत्र शामिल थे। यह दिखाता है कि शीत लहरें अब मुख्य सर्दी के महीनों तक सीमित नहीं है।

    कारण और प्रभाव

    विश्लेषण में यह बोला गया है कि 2023 जैसी स्थितियां फरवरी में ठंड कम होने का कारण हो सकती हैं। पिछले साल ला नीना के कारण दक्षिण, मध्य और पूर्व में ठंड ज्यादा थी। अल नीनो से सर्दी जल्दी खत्म हो सकती है। गर्मी तेज हो सकती है। शीत लहरों की कमी रबी फसलों जैसे गेहूं को नुकसान पहुंचा सकती हैं क्योंकि ठंड फसलों के लिए जरुरी होती है। विश्लेषण से यह साफ है कि भारत में शीत लहरों का पैटर्न बदल रहा है। समय पहले आना, जगह का फैलाव बढ़ना, घटना और अनियमितता बढ़ना। यह छोटा मोटा उतार चढ़ाव हो सकता है। जलवायु परिवर्तन से बड़े बदलाव का संकेत है। इन्हें लगातार ट्रैक करना जरुरी है ताकि किसानों, स्वास्थ्य और आपदा-प्रबंधन के लिए अच्छी तैयारी हो पाए।
  • Jalandhar News: Japnoor Travels Agent के खिलाफ किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Japnoor Travels Agent के खिलाफ किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    फर्जी वीजा लगाकर लाखों की ठगी के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: सविधान चौक के पास स्थित Japnoor Travels Agent के खिलाफ किसानों द्वारा धरना लगाया गया। इस दौरान भुलत्थ के रहने वाले सतमान सिंह एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए गए। आरोप है कि फर्जी वीजा लगाकर उसे विदेश भेजने की कोशिश की गई, लेकिन एयरपोर्ट पर उसे रोक लिया गया। पीड़ित ने कहा कि सतनाम सिंह का अशोक नामक व्यक्ति पार्टनर है और मनदीप सिंह नामक व्यक्ति दफ्तर में बैठा है और वह ही दफ्तर की देखरेख कर रहा है। इसी से बातचीत चल रही है। इस दौरान किसान नेता सुखचैन सिंह ने ट्रैवल एजेंट पर पैसे ना देने को लेकर आरोप लगाए है। सुखचैन सिंह ने कहा कि वह एक साल से दफ्तर में पैसों को लेकर चक्कर काट रहे है। लेकिन ट्रैवल एजेंट द्वारा उन्हें टालमाटौल किया जा रहा है। सुखचैन ने कहा कि कनाडा का वीजा लगाने के लिए ट्रैवल एजेंट द्वारा 45 लाख रुपए लिए गए थे, लेकिन वीजा नहीं लगाया गया। पीड़ित के अनुसार 10 साल के मल्टीपल वीजा को लेकर एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि उनके खिलाफ एयरपोर्ट द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद ट्रैवल एजेंट द्वारा 19 लाख रुपए लौटा दिए गए, जिसके बाद 5 लाख के हिसाब से किश्तें करने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे के मुताबिक पैसे नहीं लौटा रहे थे। इस मामले को लेकर एक साल से अधिक समय हो गया, जिसके बाद आज परेशान होकर वह ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। सुखचैन सिंह ने कहा कि उसने मुक्खु से हीरा सिंह ने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करवाया। वीजा लगवाने को लेकर हीरा सिंह के खाते में उन्होंने पैसे ट्रांसफर किए थे। सुखचैन ने कहा कि हीरा के बेटे प्रबल ने ट्रैवल एजेंट के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। पीड़ित के भाई ने कहा कि डेढ किले जमीन बेचकर पैसों का इंतजाम किया था। आरोप है कि ट्रैवल एजेंट द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि परेशान होकर भाई सुसाइड की कोशिश भी कर चुका है। किसान नेता ने कहा कि फर्जी वीजा लगाकर सुखचैन सिंह को फंसाया गया और धोखाधड़ी के बाद पैसे लौटाने के लिए उसे परेशान किया जा रहा है। किसान नेता ने कहा कि 2 साल से परेशान किया जा रहा है।
  • AI के नाम पर Hackers ने लूटे लाखों, 25 देशों में हो रहा था App का इस्तेमाल

    AI के नाम पर Hackers ने लूटे लाखों, 25 देशों में हो रहा था App का इस्तेमाल

    टेक्नोलॉजी: डेटा लीक का एक नया मामला सामने आया है। इस मामले में दो ऐप ने लाखों स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा लीक किया है। इसमें एक एआई टूल्स भी मौजूद हैं। ये जानकारी फॉर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में दी है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे। इन ऐप्स को करीबन 25 देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Video AI Art Generator&Maker नाम का ऐप है। इसे 5 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है। इसे 11 हजार से ज्यादा रिव्यू हासिल हुए हैं।

    15 लाख फोटो और 3.85 लाख वीडियो हुए लीक

    फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Deo AI Art Generator & Maker ऐप के कारण से 15 लाख से ज्यादा यूजर इमेज 3.85 लाख वीडियो और कई AI Generated फाइल्स लीक हुई है। रिसर्चर ने पता लगाया है कि प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप में गलत तरीके से कॉन्फिगर हुए Google Cloud Storage बकेट के कारण से मीडिया फाइल्स तक बिना ऑथेंटिकेशन के एक्सेस संभव हो पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल मिलाकर 12Tb से ज्यादा डेटा यानी ऐप के 13 जून 2023 को लॉन्च होने के बाद से जमा 82.7 लाख फाइल्स लीक हो गई है हालांकि अब ये ऐप प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

    दूसरे ऐप का नाम

    दूसरा ऐप IDMerit और दोनों ही ऐप के डेवलपर हैं। रिपोर्ट में बताया है कि इस ऐप से वो डेटा लीक हुआ है जिसका आमतौर पर इस्तेमाल KYC में किया जाता है। KYC डिटेल्स में आमतौर पर Identity Document, Address, Phone number और बाकी पर्सनल डिटेल्स भी शामिल होती हैं। इसका इस्तेमाल बैंकिंग में किया जाता है। इस डेटा लीक का असर अमेरिका के साथ-साथ करीबन 25 देशों पर होता है। इसमें जर्मनी, फ्रांस, चीन और ब्राजील जैसे देशों के भी नाम शामिल हैं।

    ऐसे करें खुद को सुरक्षित

    प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से किसी भी न्यू ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी पहचान को इस्तेमाल कर लें। खासतौर पर डेवलपर का प्रोफाइल चेक करें। हम यह सलाह देते हैं कि गूगल से वेरिफाइड बैच का इस्तेमाल करें।    
  • Punjab News: फिर गैंगस्टरों से मिली दोआबा इंचार्ज के दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी

    Punjab News: फिर गैंगस्टरों से मिली दोआबा इंचार्ज के दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी

    फगवाड़ाः दरवेश पिंड के रहने वाले आप पार्टी BC विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू को फिर गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टरों की ओर से लगातार थ्रेट कॉल और मैसेज उन्हें आ रहे है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने +44 (यूके) कोड वाले नंबर से कई मिस्ड कॉल कीं। इसके बाद व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक और डराने वाले संदेश भेजे गए। हालांकि इस मामले को लेकर दोआबा इंचार्ज के घर एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे और उनसे घटना संबंधी पूछताछ की गई।

    धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि कफन तैयार है अब तेरे घर में से किसी का भी, अब तू फोन ही इग्नोर कर, जल्दी गिफ्ट कार्ड भेजूंगा। अगले मैसेज में कहा कि अब सब काम छोड़ कर तेरे पीछे हूं। तेरे घर में किसी का भी नुकसान हो सकता है, अब तू तैयार हो जा, जल्दी ही नुकसान करूंगा, तेरे परिवार के सभी सदस्यों का पता है। अब इंतजार नहीं करूंगा नुकसान ही करूंगा। स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि पहले लगातार “Missed voice call” की गईं और फिर मैसेज में लिखा गया – “अब तेरे घर में से किसी का भी नुकसान हो सकता है… जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा… तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा।” मैसेज की भाषा से साफ है कि धमकी देने वाला व्यक्ति लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।

    बता दें कि 2 माह पहले दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस दौरान धमकी में लिखा पुलिस भी तुमे बचा नहीं सकती। उस दौरान राजू के अनुसार यह धमकी उन्हें कल उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने भेजी गई थी। जिसने खुद को काला राणा बताया। मैसेज में कहा गया कि राजू को कोई नहीं बचा सकता। इस धमकी के बाद से राजू, उनकी पत्नी और बेटी लगातार दहशत में जी रहे।

    दलजीत राजू ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उन्हें लगातार फिरौती के लिए कॉल और मैसेज मिलते रहे हैं। जिनके मोबाइल नंबर कथित तौर पर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से संचालित बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जांच में प्रगति के दावों के बावजूद इस तरह की धमकियां मिलना परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

     

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरदासपुर में पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद पुलिस चौकस हो गई है। हाल ही में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। वहीं आज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह मुहिम हाल ही में गुरदासपुर में हुई घटना और होलियों के त्योहार को देखते हुए शुरू की गई। जीआरपी के एसपी गुरविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने स्टेशन पर हर आने-जाने वाले संदिग्ध यात्री की बारीकी से तलाशी ली।

    पत्रकारों से बातचीत में एसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि त्योहारों के दिनों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नशीला पदार्थ, गैरकानूनी हथियार या संदिग्ध सामान ट्रेन के माध्यम से न ले जाया जाए। उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल भी जीआरपी द्वारा कई नशीले पदार्थ और पिस्तौल बरामद कर मामले दर्ज किए गए थे।

    इसके अलावा 15 मोबाइल लुधियाना से और 61 मोबाइल जीआरपी अमृतसर द्वारा बरामद कर वारिसों के हवाले किए गए थे। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी भी बढ़ाई गई है। जीआरपी के पास 19 और आरपीएफ के पास 34 कैमरे लगे हुए हैं। हर ट्रेन में दो पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर हैं। पुलिस ने कहा कि पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और आने वाले दिनों में भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी।

  • सचिवालय की छठी मंजिल से IAS अफसर के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी ने लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    सचिवालय की छठी मंजिल से IAS अफसर के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी ने लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से एक अधिकारी ने छलांग लगा दी। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक गणेश आईएएस अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:  
    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਕੱਤਰੇਤ ‘ਚ ਦੁਖਦਾਈ ਘਟਨਾ: ਸਪੈਸ਼ਲ ਸਕੱਤਰ ਗਣੇਸ਼ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ
      बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। मिली जानकारी के अनुसार गणेश दास अरोड़ा की इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट थी। गणेश की पत्नी गवर्नर हाउस में तैनात हैं।      
  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, दर्शन करने भारी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, दर्शन करने भारी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के दफ्तर और घर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जमालपुर में चंडीगढ रोड़ पर स्थित कैबिनेट मंत्री के घर और दफ्तर में डेरा ब्यास के मुखी के आने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग उनके दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए। हालांकि डेरा मुखी के कैबिनेट मंत्री के घर आने को लेकर अभी तक हरदीप मुंडिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए इलाके के व्यक्ति संजीव धीमान ने बताया कि उसका कैबिनेट मंत्री के दफ्तर के पास ऑफिस है। इस दौरान उन्हें सुबह 6 बजे पता चला डेरा ब्यास के मुखी आज कैबिनेट मंत्री के दफ्तर में पहुंच रहे है। जिसके बाद वह डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान डेरा ब्यास के मुखी बाबा ढिल्लों की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और भारी संख्या में लोग उनके दर्शन करने के एकत्रित होना शुरू हो गए। उन्होंने बाबा ढिल्लों के दर्शन करके खुद को सौभाग्य माना।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ ਮੁਖੀ ਦਾ ਦੌਰਾ, ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਹਾਜ਼ਰੀ – ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੁੰਡੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਭੇਟ

    वहीं ज्योति सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के घर बाबा ढिल्लों के आने की सूचना मिली और उसने बाबा ढिल्लों के करीब से दर्शन किए। बाबा ढिल्लों के दर्शन करने के बाद वह अपने आप में गर्व महसूस कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ समय से राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर उठे विवादों के बीच डेरा प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लिया था कि अब डेरा प्रमुख के साथ किसी भी नेता अथवा विशिष्ट व्यक्ति की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।

    दरअसल, डेरा ब्यास मुखी आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत पर रिहा अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात के बाद चर्चा में आए थे। हाल ही में प्रबंधन ने सभी शाखा प्रमुखों को निर्देश जारी किए थे। बताया जा रहा था कि यह कदम डेरा की आध्यात्मिक परंपरा और सादगी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सत्संग का केंद्र केवल आध्यात्मिक साधना ही रहेगा।

     

     

  • मातम में बदली शादी, सनकी आशिक ने दुल्हन पर चलाई गोली, Viral हुआ वीडियो

    मातम में बदली शादी, सनकी आशिक ने दुल्हन पर चलाई गोली, Viral हुआ वीडियो

    नई दिल्ली: बक्सर के चौसा में खुशियों भरा शादी का माहौल उस समय मातम और दहशत में बदल गया जब जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र का यह मामला है। यहां चौसा नगर पंचायत में एक शादी समारोह रणक्षेत्र में बदल गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बलिया से आई बारात के बाद जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे। उसी समय दुल्हन के प्रेमी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली सीधे दुल्हन को जाकर लगी जिसके बाद वह स्टेज पर गिर पड़ी।

    Read In English : https://encounternews.in/india/bihar-bride-shot-during-wedding-rituals-suspect-identified-as-obsessed-neighbor/

    बारात यूपी के बलिया जिले से बक्सर के चौसा आई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाला की रस्म शुरु हुई। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े थे। रिश्तेदार फोटो खिंचवा रहे थे और हंसी-खुशी का माहौल था। इसी के बीच में भीड़ में मौजूद प्रेमी अचानक से पास पहुंचा और उसने पिस्टल निकालकर सीधे दुल्हन पर गोली चला दी। गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद खून से लथपथ हुई दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है और शादी भी बीच में रुक गई है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जयमाला के जश्न में अचानक गोली चल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। आरोपी युवक दुल्हन का जान-पहचान का बताया जा रहा है। वह इस शादी के चलते नाराज हो गया था।  
  • Jalandhar पहुंचे CM Mann ने पुलिस कर्मियों की मौत के मामले में पाक पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे CM Mann ने पुलिस कर्मियों की मौत के मामले में पाक पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (बुधवार) जालंधर के दौरे पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने पंजाब पुलिस अकादमी (पीएपी) में आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव ने सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर हत्याकांड के संदर्भ में कहा कि पुलिस में दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है और गुरदासपुर घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह सब पाकिस्तान ने किया है और हत्यारों को प्रायोजित किया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पर एक मजबूत दीवार की तरह खड़ी है।

    दरअसल, आज पीएपी में 2568 ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नई पुलिसकर्मयों की भर्तियां की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन सभी कर्मियों ने अलग-अलग जगह से ट्रेनिंग ली और अब ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी भर्ती की जा रही है। जिसमें 4 डीएसपी, 778 सब इंस्पेक्टर ने महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पूरी की है। इसी के साथ 1404 रिक्रूट कांस्टेबल पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जहांखेला और 382 रिक्रूट कांस्टेबल ने कपूथला ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग पूरी की है। अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस में पहली बार भर्ती किए गए 172 प्रवेशनल सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਪਿੱਛੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਹੱਥ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

    वहीं सीएम मान ने सभी पुलिस कर्मियों को नियुक्त पत्र दिए। सीएमान ने बताया कि 2025 में भर्ती किए 1900 से अधिक नौजवानों मुडली सुखलाई की मार्च में शुरू हो जाएगी। इसी के साथ 1746 पुलिस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया मुकम्मल हो गई है। वहीं 2026 में 3400 जवानों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है। सीएम मान ने कहा कि 2022 में पंजाब में आप की सरकार आने के बाद पहले यही कोशिश की गई कि पुलिस को अपग्रेड किया जाए।

    इस दौरान पुलिस कर्मियों को नई गाड़ियां, हथियार सहित अन्य टेक्निकल उपकरण उपलब्ध करवाए गए। सीएम मान ने कहाकि 1100 करोड़ से अधिक बजट पंजाब पुलिस को आधुनिक उपकरण मुहैय्या करवाने के लिए लगाए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है और दूसरे देशों से पंजाब को लड़ने के लिए आधुनिक उपकरण की जरूरत है। ऐसे में बीएसएफ के साथ मिलकर पंजाब पुलिस भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स और ड्रोन को पकड़ रही है।